प्रशासन का कहना है कि अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह कार्रवाई की जाएगी। *कौशांबी संदेश खबर का दमदार असर: ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली पर जिला प्रशासन का हंटर* *कौशाम्बी संदेश* कौशांबी जनपद ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रकाशित खबर के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। लेहदरी रोड पर कड़ा धाम पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक अभियान चलाकर ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान छह ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया गया, जिससे अवैध परिवहन करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय अचानक हुई इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग कर रहे वाहन चालकों और माफियाओं में खलबली मच गई। कई वाहन चालक मौके से अपने वाहन लेकर भागने की कोशिश करते नजर आए। पुलिस और राजस्व टीम ने जांच के दौरान कई वाहनों को रोककर उनकी जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों को रास्ते में पास कराने वाले कुछ लोगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बावजूद कड़ा धाम पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। प्रशासन का कहना है कि अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।

- *जिलाधिकारी ने भूमि विवादां के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन* *राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सभी शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण* ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशांबी....जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने टॉप-10 “भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अन्तर्गत आज ग्राम बिदनपुर आमद करारी में आयोजित कैम्प में भूमि विवादां के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया।जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से सम्बन्धित 04 शिकायतों में दोनों पक्षों को सुना एवं उप जिलाधिकारी सिराथू को मौके पर जाकर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सभी शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। कैम्प में ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि ग्राम की सबसे बड़ी समस्या रेलवे अण्डरपास में जल-जमाव होता है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को मौके का निरीक्षण कर रेलवे अधिकारियों से समन्वय कर समस्या को निस्तारित कराने के निर्देश दिए ।कैम्प में गाटा संख्या-312, जो तालाब की भूमि है एवं गाटा संख्या-284, जो खलिहान की भूमि है, इन दोनों गाटों पर अवैध कब्जे की शिकायत का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी सिराथू ने शिकायतकर्ता अखिलेश पाण्डेय के मिलजुल्ला गाटा के बटवारे के दृष्टिगत भौतिक निरीक्षण कर अग्रिम कार्यवाही के लिए सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने आमजन से जमीन विवाद से बचने एवं न्यायायल से जमीनी विवाद निपटाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी।1
- Post by शिव सागर मौर्य1
- कौशांबी। जिले में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला चकपिनहा गांव का है, जहां बीती गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार राजेश पाल पुत्र शिव पर्सन, निवासी चकपिनहा, जो खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, रोज की तरह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने घर की पीछे की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने घर में रखे बक्से और अलमारी को खंगालते हुए सोने-चांदी के जेवरात, करीब ₹12,000 नकद, कपड़े और राशन समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। बताया जा रहा है कि चोरी गए जेवरात की कीमत लाखों में है। घटना के दौरान चोर जल्दबाजी में दीवार काटने वाला सब्बर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- *हाईवे पर बिना हेलमेट नहीं चलेगी बाइक! थाना कोखराज चौराहा पर एसपी के निर्देशन में चला यातायात जागरूकता अभियान* *कौशांबी संदेश* *कौशांबी। पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत के निर्देशन में जनपद के थाना कोखराज एवं भरवारी रोड पर यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान यातायात शिवशंकर के नेतृत्व में अपनी टीम के साथ मोटरसाइकिल चालकों को रोककर हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। यातायात प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि हाईवे पर बिना हेलमेट वाहन चलाने की कोई गुंजाइश नहीं है, नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अभियान के दौरान ई-रिक्शा चालकों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि वे क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं, क्योंकि ओवरलोडिंग दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का प्रयोग करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।*1
- कौशाम्बी जिले के मंझनपुर तहसील क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने सख्त रुख अपनाया। गुरुवार को जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में किसानों ने मंझनपुर तहसील परिसर में मासिक बैठक कर पेयजल और जलनिकासी की गंभीर समस्याओं पर चर्चा की। बैठक के बाद किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उपजिलाधिकारी आकाश सिंह को दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल समाधान की मांग की।1
- Post by Saraswati Kumari1
- 🔴 *कौशाम्बी: ‘लाल मोरंग’ का काला खेल, सराय अकिल में माफियाओं का बोलबाला* कौशाम्बी के सराय अकिल थाना क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार खुलकर कानून को चुनौती दे रहा है। करन चौराहा से महिला रोड तक कई जगहों पर बालू के बड़े-बड़े ढेर जमा हैं, जिससे साफ है कि माफियाओं ने यहां अपनी समानांतर व्यवस्था खड़ी कर ली है। हैरानी की बात यह है कि अवैध डंपिंग की GPS टैग वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें समय और लोकेशन साफ दिखाई दे रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पूरे मामले को संदिग्ध बना रही है। बिना परमिट और रॉयल्टी के बालू का भंडारण कर उसे मनमाने दामों पर बेचा जा रहा है, जिससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। साथ ही, इस अवैध खनन से पर्यावरण पर भी गंभीर असर पड़ रहा है। अब बड़ा सवाल यही है—क्या सिस्टम माफियाओं के आगे बेबस हो चुका है, या फिर जल्द इस काले खेल पर कार्रवाई होगी? rafail ahmad patrkar1
- "आप चिंता मत करिये, TMC के गुंडे क्या कुछ कह रहे हैं, इससे भयभीत मत होइए कोई मौलाना क्या बक रहा, उससे चिंता करने आवश्यकता नहीं है आने दीजिये BJP की डबल इंजन की सरकार को, ये सभी लोग सड़क पर झाड़ू लगाते हुए दिखेंगे" - CM योगी1
- कौशांबी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बहन को दवा दिलाने के लिए चायल जा रहा था। जैसे ही वह नाईम मियां का पूरा के पास पहुंचा, अचानक सामने आए कुत्ते से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।1