logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*प्रेस विज्ञप्ति,* *हजारीबाग पुलिस* --------------------------------------- *दिनांक 23.04.2026* --------------------------------------- पुलिस अधीक्षक महोदय, हजारीबाग के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 23.4.26 को दारू थाना क्षेत्र सरस्वती उच्च विद्यालय दारू में थाना प्रभारी, दारू के द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता के संबंध में जागरूक किया गया, साथ ही प्रश्नोत्तरी एवं वाद विवाद एवं संवादात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया,संवाद के माध्यम से छात्रों एवं शिक्षकों के बीच जागरूकता बढ़ाया गया।

2 hrs ago
user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
2 hrs ago

*प्रेस विज्ञप्ति,* *हजारीबाग पुलिस* --------------------------------------- *दिनांक 23.04.2026* --------------------------------------- पुलिस अधीक्षक महोदय, हजारीबाग के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 23.4.26 को दारू थाना क्षेत्र सरस्वती उच्च विद्यालय दारू में थाना प्रभारी, दारू के द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता के संबंध में जागरूक किया गया, साथ ही प्रश्नोत्तरी एवं वाद विवाद एवं संवादात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया,संवाद के माध्यम से छात्रों एवं शिक्षकों के बीच जागरूकता बढ़ाया गया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • 📍 हजारीबाग | हजारीबाग से कटकमसांडी के बीच जंगल में भीषण आग लग गई है, जिससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ⚠️ खतरा बढ़ता जा रहा है: ▪️ धुआं और आग के कारण विजिबिलिटी कम ▪️ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जोखिम ▪️ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है 🚗 लोगों को सावधानी से यात्रा करने की अपील की जा रही है। 📢 प्रशासन से मांग: 👉 जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जाए 👉 मौके पर दमकल और राहत टीम भेजी जाए 🛑 सुरक्षित रहें, सतर्क रहें!
    1
    📍 हजारीबाग | हजारीबाग से कटकमसांडी के बीच जंगल में भीषण आग लग गई है, जिससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
⚠️ खतरा बढ़ता जा रहा है:
▪️ धुआं और आग के कारण विजिबिलिटी कम
▪️ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जोखिम
▪️ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है
🚗 लोगों को सावधानी से यात्रा करने की अपील की जा रही है।
📢 प्रशासन से मांग:
👉 जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जाए
👉 मौके पर दमकल और राहत टीम भेजी जाए
🛑 सुरक्षित रहें, सतर्क रहें!
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • *प्रेस विज्ञप्ति,* *हजारीबाग पुलिस* --------------------------------------- *दिनांक 23.04.2026* --------------------------------------- पुलिस अधीक्षक महोदय, हजारीबाग के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 23.4.26 को दारू थाना क्षेत्र सरस्वती उच्च विद्यालय दारू में थाना प्रभारी, दारू के द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता के संबंध में जागरूक किया गया, साथ ही प्रश्नोत्तरी एवं वाद विवाद एवं संवादात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया,संवाद के माध्यम से छात्रों एवं शिक्षकों के बीच जागरूकता बढ़ाया गया।
    1
    *प्रेस विज्ञप्ति,* 
*हजारीबाग पुलिस* 
---------------------------------------
*दिनांक 23.04.2026* 
---------------------------------------
पुलिस अधीक्षक महोदय, हजारीबाग के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 23.4.26 को दारू थाना क्षेत्र सरस्वती उच्च विद्यालय दारू में थाना प्रभारी, दारू के द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता के संबंध में जागरूक किया गया, साथ ही प्रश्नोत्तरी एवं वाद विवाद एवं संवादात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया,संवाद के माध्यम से छात्रों एवं शिक्षकों के बीच जागरूकता बढ़ाया गया।
    user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • हजारीबाग: पदमा के जुहू मोड़ पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, टक्कर के बाद लगी आग से मचा हड़कंप
    1
    हजारीबाग: पदमा के जुहू मोड़ पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, टक्कर के बाद लगी आग से मचा हड़कंप
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • पिंटू पांडेय पिता स्वर्गीय बागेश्वर पांडेय ऍम गुलाबदेव मेहता और उसके दलालों के द्वारा मेरे पति को जान मारने और मुझें घर से उठवाने के लिए गुंडा लगाया गया हैं जिसका नाम हैं चिरंजीवी ओझा उर्फ़ मुनु ओझा पिता का नाम स्वर्गीय सुधीर ओझा ग्राम लुटा नावाडीह के निवासी हैं जो मेरे पति को ग़ालि गलौज किया
    1
    पिंटू पांडेय पिता स्वर्गीय बागेश्वर पांडेय ऍम गुलाबदेव मेहता और उसके दलालों के द्वारा मेरे पति को जान मारने और मुझें घर से उठवाने के लिए गुंडा लगाया गया हैं जिसका नाम हैं चिरंजीवी ओझा उर्फ़ मुनु ओझा पिता का नाम स्वर्गीय सुधीर ओझा ग्राम लुटा नावाडीह के निवासी हैं जो मेरे पति  को ग़ालि गलौज किया
    user_Dabang bihari Pandey ji
    Dabang bihari Pandey ji
    Hazaribag, Hazaribagh•
    6 hrs ago
  • हजारीबाग से बड़ी खबर हजारीबाग के पदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटखोरी मोड़ पर एक बड़ा हादसा हो गया। कोल्डड्रिंक से लोड ट्रक जैसे ही मुड़ रहा था, पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित हैं।
    1
    हजारीबाग से बड़ी खबर 
हजारीबाग के पदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटखोरी मोड़ पर एक बड़ा हादसा हो गया। कोल्डड्रिंक से लोड ट्रक जैसे ही मुड़ रहा था, पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित हैं।
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    8 hrs ago
  • जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र स्थित इटखोरी मोड़ के पास रांची–पटना मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक ट्रक और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ट्रक धू-धू कर जलने लगे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पदमा ओपी थाना की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्य मार्ग पर आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक में कोल्ड ड्रिंक लोड था, जिससे आग तेजी से फैल गई। अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र स्थित इटखोरी मोड़ के पास रांची–पटना मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक ट्रक और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ट्रक धू-धू कर जलने लगे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पदमा ओपी थाना की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्य मार्ग पर आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक में कोल्ड ड्रिंक लोड था, जिससे आग तेजी से फैल गई। अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
    user_News nation
    News nation
    Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • हजारीबाग का संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे जिले में खेल के प्रति एक नया उत्साह देखा जा रहा है। गुरुवार को हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ (एचडीसीए) के अध्यक्ष सह सांसद मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में संघ की कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक स्टेडियम के पवेलियन सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए कई दूरगामी निर्णय लिए गए। मैदान के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन नए प्रैक्टिस पिच बनाने, ग्राउंड संख्या दो का निर्माण करने और मुख्य मैदान की बेहतर ढंग से लेवलिंग कराने पर सहमति बनी। इसके साथ ही खिलाड़ियों के आधुनिक प्रशिक्षण के लिए बोलिंग मशीन खरीदने, ग्राउंड परिसर में डीप बोरिंग व वॉटर टैंक की व्यवस्था करने और स्टेडियम की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग के जरिए इसके सौंदर्यीकरण का फैसला लिया गया। आम जनमानस और खेल प्रेमियों की सुविधा के लिए यहाँ ओपन जिम बनाने और वॉकिंग ट्रैक पर लाइट लगाने का भी निर्णय लिया गया है । उल्लेखनीय है कि हाल ही में बीसीसीआई के कूच बेहार टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद यह मैदान राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना चुका है, जहाँ केरल और झारखंड की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। अब झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित सीमा देसाई टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार इसी मैदान पर डे-नाइट फॉर्मेट में किया जाएगा। 29 अप्रैल से 3 मई 2026 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में झारखंड की श्रेष्ठ 60 महिला क्रिकेटरों को चार अलग-अलग टीमों में बांटकर उनके बीच मैच कराए जाएंगे। खास बात यह है कि इसी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर झारखंड की सीनियर महिला क्रिकेट टीम का अंतिम चयन किया जाएगा। इस अवसर पर एचडीसीए अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग का यह स्टेडियम राज्य की महिला क्रिकेटरों के स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संघ की कोशिश खिलाड़ियों को एक उच्च गुणवत्ता वाला मैदान और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग क्रिकेट के आधारभूत ढांचे के मामले में निरंतर प्रगति कर रहा है। सांसद मनीष जायसवाल ने जिले के तमाम क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें। मौके पर विशेषरूप से संघ के सचिव बंटी तिवारी, प्रमोद कुमार, आशीष चौधरी, अनिल अग्रवाल, करण जायसवाल, अब्दुल मन्नान वारसी, मनोहर सिंह, रणजीत सिंह, विमलेश दुबे, जय प्रकाश, सुबोध आकाश, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
    1
    हजारीबाग का संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे जिले में खेल के प्रति एक नया उत्साह देखा जा रहा है। गुरुवार को हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ (एचडीसीए) के अध्यक्ष सह सांसद मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में संघ की कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक स्टेडियम के पवेलियन सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए कई दूरगामी निर्णय लिए गए। मैदान के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन नए प्रैक्टिस पिच बनाने, ग्राउंड संख्या दो का निर्माण करने और मुख्य मैदान की बेहतर ढंग से लेवलिंग कराने पर सहमति बनी। इसके साथ ही खिलाड़ियों के आधुनिक प्रशिक्षण के लिए बोलिंग मशीन खरीदने, ग्राउंड परिसर में डीप बोरिंग व वॉटर टैंक की व्यवस्था करने और स्टेडियम की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग के जरिए इसके सौंदर्यीकरण का फैसला लिया गया। आम जनमानस और खेल प्रेमियों की सुविधा के लिए यहाँ ओपन जिम बनाने और वॉकिंग ट्रैक पर लाइट लगाने का भी निर्णय लिया गया है ।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में बीसीसीआई के कूच बेहार टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद यह मैदान राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना चुका है, जहाँ केरल और झारखंड की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। अब झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित सीमा देसाई टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार इसी मैदान पर डे-नाइट फॉर्मेट में किया जाएगा। 29 अप्रैल से 3 मई 2026 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में झारखंड की श्रेष्ठ 60 महिला क्रिकेटरों को चार अलग-अलग टीमों में बांटकर उनके बीच मैच कराए जाएंगे। खास बात यह है कि इसी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर झारखंड की सीनियर महिला क्रिकेट टीम का अंतिम चयन किया जाएगा।
इस अवसर पर एचडीसीए अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग का यह स्टेडियम राज्य की महिला क्रिकेटरों के स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संघ की कोशिश खिलाड़ियों को एक उच्च गुणवत्ता वाला मैदान और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग क्रिकेट के आधारभूत ढांचे के मामले में निरंतर प्रगति कर रहा है। सांसद मनीष जायसवाल ने जिले के तमाम क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।
मौके पर विशेषरूप से संघ के सचिव बंटी तिवारी, प्रमोद कुमार, आशीष चौधरी, अनिल अग्रवाल, करण जायसवाल, अब्दुल मन्नान वारसी, मनोहर सिंह, रणजीत सिंह, विमलेश दुबे, जय प्रकाश, सुबोध आकाश,  सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • डाडी (हजारीबाग) हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और मांडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने संयुक्त रूप से हजारीबाग जिले के डाडी प्रखंड अंतर्गत मिश्राईन मोढ़ा पंचायत के ग्राम रिकवा में विकास कार्यों को नई गति दी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने डीएमएफटी मद के माध्यम से ग्राम रिकवा में बाला महतो के घर से चानो पक्की सड़क तक भाया मोती महतो के घर तक बनने वाले पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण करके किया। डीएमएफटी की राशि करीब 3 करोड़ रुपए से करीब 3 किमी इस पथ का कल्याकल्प होगा। ग्राम रिकवा पहुँचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने नेताद्वय का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य और पारंपरिक स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने स्थानीय महिला समिति की दीदियों के साथ विशेष संवाद स्थापित किया और उनकी जमीनी समस्याओं को गहराई से समझा। दीदियों ने प्रमुख रूप से भवन की अनुपलब्धता और बैंक में पासबुक अपडेट कराने में होने वाली तकनीकी कठिनाइयों से उन्हें अवगत कराया। सांसद मनीष जायसवाल ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित कराया। साथ ही उन्होंने दीदियों की सुविधा के लिए जल्द ही भवन निर्माण कराने और तत्काल कालीन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। ग्रामीणों की मांग पर सांसद मनीष जायसवाल और विधायक तिवारी महतो ने गांव में बन रहे मंदिर का निरीक्षण किया और उसके सौंदर्यीकरण हेतु टाइल्स उपलब्ध कराने का भरोसा दिया । शिलान्यास के पूर्व यहां उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने रिकवा ग्राम वासियों को नई सड़क की बधाई दी और घोषणा की कि क्षेत्र में एक और नई सड़क का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिससे आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। उन्होंने विकास को एक अनवरत प्रक्रिया बताते हुए ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन और समाज से जुड़ी समस्याओं के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संपर्क में रहें। सांसद मनीष जायसवाल ने गांव की बंद पड़ी पेयजलापूर्ति योजना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना और उनका संरक्षण करना ग्रामीणों का भी दायित्व है। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने कहा कि सांसद के सहयोग से क्षेत्र का विकास निरंतर जारी है। उन्होंने एक महत्वपूर्ण विषय उठाते हुए सांसद मनीष जायसवाल से मांग की कि डाडी प्रखंड को हजारीबाग जिले से हटाकर रामगढ़ जिले के अधीन किया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय निवासियों को जिला मुख्यालय तक पहुँचने में भौगोलिक सुगमता हो सके। उक्त अवसर पर विशेषरूप से डाडी भाग वन के जिप सदस्य सह बीजेपी जिला महामंत्री सर्वेश सिंह, डाड़ी भाग टू जिप सदस्य पिंकू देवी, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, सीसीएल कोयलांचल सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडेय, मांडू विधानसभा के सांसद सह-प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पाण्डेय, डाड़ी के सांसद प्रतिनिधि गुंजन साव, मिश्राईन मोढ़ा मुखिया दासो मरांडी, पंसस विनोद महतो, वकील महतो, राजदीप प्रसाद, बिहारी प्रजापति, दिनेश यादव, सावरमल शर्मा, सुरेश केशरी, गोपीचंद पटेल, कृष्णा सिंह, बसंत प्रसाद, चंद्रशेखर महतो, डालेश्वर महतो, अरजलाल महतो, अर्जुन महतो, लखी महतो, राधाकृष्ण महतो, युगेश कुमार महतो, दिलीप महतो, लीलावती देवी, सरिता देवी, चंचला देवी सहित अन्य बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष गणमान्य लोग मौजूद रहें।
    1
    डाडी (हजारीबाग)
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और मांडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने संयुक्त रूप से हजारीबाग जिले के डाडी प्रखंड अंतर्गत मिश्राईन मोढ़ा पंचायत के ग्राम रिकवा में विकास कार्यों को नई गति दी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने डीएमएफटी मद के माध्यम से ग्राम रिकवा में बाला महतो के घर से चानो पक्की सड़क तक भाया मोती महतो के घर तक बनने वाले पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण करके किया। डीएमएफटी की राशि करीब 3 करोड़ रुपए से करीब 3 किमी इस पथ का कल्याकल्प होगा। ग्राम रिकवा पहुँचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने नेताद्वय का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य और पारंपरिक स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने स्थानीय महिला समिति की दीदियों के साथ विशेष संवाद स्थापित किया और उनकी जमीनी समस्याओं को गहराई से समझा। दीदियों ने प्रमुख रूप से भवन की अनुपलब्धता और बैंक में पासबुक अपडेट कराने में होने वाली तकनीकी कठिनाइयों से उन्हें अवगत कराया। सांसद मनीष जायसवाल ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित कराया। साथ ही उन्होंने दीदियों की सुविधा के लिए जल्द ही भवन निर्माण कराने और तत्काल कालीन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। ग्रामीणों की मांग पर सांसद मनीष जायसवाल और विधायक तिवारी महतो ने गांव में बन रहे मंदिर का निरीक्षण किया और उसके सौंदर्यीकरण हेतु टाइल्स उपलब्ध कराने का भरोसा दिया ।
शिलान्यास के पूर्व यहां उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने रिकवा ग्राम वासियों को नई सड़क की बधाई दी और घोषणा की कि क्षेत्र में एक और नई सड़क का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिससे आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। उन्होंने विकास को एक अनवरत प्रक्रिया बताते हुए ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन और समाज से जुड़ी समस्याओं के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संपर्क में रहें। सांसद मनीष जायसवाल ने गांव की बंद पड़ी पेयजलापूर्ति योजना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना और उनका संरक्षण करना ग्रामीणों का भी दायित्व है। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने कहा कि सांसद के सहयोग से क्षेत्र का विकास निरंतर जारी है। उन्होंने एक महत्वपूर्ण विषय उठाते हुए सांसद मनीष जायसवाल से मांग की कि डाडी प्रखंड को हजारीबाग जिले से हटाकर रामगढ़ जिले के अधीन किया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय निवासियों को जिला मुख्यालय तक पहुँचने में भौगोलिक सुगमता हो सके। 
उक्त अवसर पर विशेषरूप से
डाडी भाग वन के जिप सदस्य सह बीजेपी जिला महामंत्री सर्वेश सिंह, डाड़ी भाग टू जिप सदस्य पिंकू देवी, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, सीसीएल कोयलांचल सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडेय, मांडू विधानसभा के सांसद सह-प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पाण्डेय, डाड़ी के सांसद प्रतिनिधि गुंजन साव, मिश्राईन मोढ़ा मुखिया दासो मरांडी, पंसस विनोद महतो, वकील महतो, राजदीप प्रसाद, बिहारी प्रजापति, दिनेश यादव, सावरमल शर्मा, सुरेश केशरी, गोपीचंद पटेल, कृष्णा सिंह, बसंत प्रसाद, चंद्रशेखर महतो, डालेश्वर महतो, अरजलाल महतो, अर्जुन महतो, लखी महतो, राधाकृष्ण महतो, युगेश कुमार महतो, दिलीप महतो, लीलावती देवी, सरिता देवी, चंचला देवी सहित अन्य बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष गणमान्य लोग मौजूद रहें।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.