क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल संकट गहराया: पंपों पर लंबी कतारें, किसानों में हाहाकार, लोगों में बढ़ा गुस्सा ASTv24 digital शाहिद लखाही धौरहरा/ढखेरवा/निघासन (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र में इन दिनों डीजल-पेट्रोल का संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। धौरहरा, ढखेरवा, निघासन समेत कई इलाकों के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, जबकि कई पंपों पर ‘नो स्टॉक’ की स्थिति बन गई है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पंपों पर भारी भीड़ के चलते कई जगहों पर हंगामे की स्थिति बन रही है। टैंकर पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है और कुछ ही घंटों में पूरा स्टॉक खत्म हो जाता है। हालात को संभालने के लिए पुलिस तक को मौके पर तैनात करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, लोग प्लास्टिक केन और डिब्बों में ईंधन भरवाकर ले जा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों के लिए संकट और गहरा गया है। कुछ मामलों में ईंधन की कालाबाजारी और भंडारण की आशंका भी जताई जा रही है। स्थिति को देखते हुए कई पेट्रोल पंपों पर 100 से 500 रुपये तक की लिमिट तय कर दी गई है, लेकिन इसके बावजूद भीड़ कम नहीं हो रही। लोग टंकी फुल कराने की होड़ में लगे हैं, जिससे आपूर्ति और तेजी से खत्म हो रही है। डीजल की कमी का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। ट्रैक्टर और सिंचाई के पंप बंद पड़े हैं, जिससे फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। जोताई और सिंचाई कार्य प्रभावित होने से किसानों में भारी चिंता और नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि जिला प्रशासन का दावा है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन जमीनी स्तर पर पंपों पर खाली टंकियां और लंबी कतारें इस दावे पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ रही समस्या को लेकर आम लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो हालात और बिगड़ सकते हैं। क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल संकट अब सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि बड़ा जनसंकट बनता जा रहा है। किसानों की फसलें, आम जनजीवन और परिवहन व्यवस्था सभी प्रभावित हैं। ऐसे में प्रशासन के लिए जरूरी है कि आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कर कालाबाजारी और बाहरी खपत पर सख्ती से रोक लगाए, ताकि हालात सामान्य हो सकें।

- अनाज,कंपडे जेवर नगदी,कृषि यंत्र,मवेशी सहित तमाम घरेलू सामान जलकर राख आग के विकराल रूप ने कुछ ही पलों में अमरपुर को किया खाक तीन घण्टे तक चली अग्निशमन की तीन मशीनों के साथ डटे रहे प्रशासनिक अधिकारी इससे पहले इसी सप्ताह बिजुआ ब्लॉक के कांप टांडा में भी हुआ था अग्निकांड का बड़ा हादसा लगातार हो रही आग की घटनाओं से सहमे हैं इलाकाई लोग अमरपुर के पीड़ितों की प्रसाशन से मांग, पहले तपती दोपहरी में सर छिपाने को मिले छांव,फिर मिले मुआवजा सामाजिक संगठनों, सेवादारों और समाज हर जनमानस से अपील इन बेघर हुए परिवारों की मदद को बढ़ाये हाँथ1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही *भरथापुर (रिपोर्ट):* भरथापुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली Asian elephant दिनदहाड़े गांव में घुसने की कोशिश करने लगा। जंगल से निकल कर हाथी गांव के किनारे पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए और शोर-शराबा करते हुए हाथी को गांव में घुसने से रोकने लगे। लोगों के शोर और हलचल से घबराकर हाथी वापस जंगल की ओर लौट गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के जंगलों से जंगली जानवरों का आना लगातार बढ़ रहा है, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों की वन विभाग से अपील है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो सके।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- लखीमपुर में बुधवार को महिला कार्यक्रम1
- हाथियों का आतंक ग्राम भरथा पुर में ग्रामीणों का भरथा पुर में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हाथी गांव में घुसकर फसलों और घरों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, रात होते ही हाथियों का झुंड गांव की ओर आ जाता है और खेतों में लगी फसलों को रौंद देता है। कई बार हाथी घरों के आसपास भी पहुंच जाते हैं, जिससे लोगों की जान को खतरा बना रहता है। हाथियों के अचानक आने से गांव वाले घबराकर शोर मचाते हैं और किसी तरह अपनी जान बचाकर भागते हैं। इस समस्या से ग्रामीण काफी परेशान हैं और लगातार डर के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि गांव में शांति और सुरक्षा बनी रह सके।2
- -इटावा में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन* इटावा में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां भारतीय जनता पार्टी ने ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ का आयोजन किया सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की इटावा की सड़कों पर उस वक्त खासा उत्साह देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में महिलाएं ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में शामिल हुईं यह पदयात्रा भाजपा द्वारा आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य महिला आरक्षण बिल के समर्थन में जनसमर्थन जुटाना और विपक्ष के विरोध का जवाब देना था महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरीं और विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की इस दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों का समर्थन करते हुए अपनी एकजुटता दिखाई “जिस तरीके से सदन में इस बिल को रोका गया है,उससे हमारी बहनें आक्रोशित हैं आज इटावा की सड़कों पर उतरकर उन्होंने अपना विरोध जताया है और आगे भी यह आवाज बुलंद होती रहेगी पदयात्रा का नेतृत्व सदर विधायक सरिता भदौरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने किया कार्यक्रम में महिलाओं और कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी देखने को मिली प्रतिभागियों का कहना है कि महिला आरक्षण बिल देश की आधी आबादी को राजनीतिक भागीदारी का मजबूत अवसर देता है, लेकिन इसे लागू करने में बाधाएं डाली जा रही हैं, जिससे महिलाओं में नाराज़गी है इटावा में निकाली गई इस जन आक्रोश महिला पदयात्रा के जरिए महिलाओं ने साफ संदेश दिया है कि वे अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हैं और उन्हें किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटने देंगी फिलहाल, यह पदयात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे *बाईट -सरिता भदौरिया भाजपा विधायक*4
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 22.04.2026 को थाना पलिया पुलिस द्वारा 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) अनुमानित कीमत लगभग 44,000/- रुपये व एक अदद मोटरसाइकिल बरामद करके अभियुक्त गौरव पुत्र मुन्ना लाल राठौर निवासी मो0 पठान 2 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पलिया पर मु0अ0सं0 111/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया तथा बरामद मोटरसाइकिल को अन्तर्गत धारा 207 एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* गौरव पुत्र मुन्ना लाल राठौर निवासी मो0 पठान 2 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी । *बरामदगी का विवरणः-* 1.कुल 11 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) – अनुमानित कीमत लगभग 44,000/- रुपये अभियुक्त के पास से बरामद । 2.एक अदद मो0सा0 सुपर स्पेलेण्डर UP 31 BE 8556 मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के अन्तर्गत सीज । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –* 1.व0उ0नि0 श्री रामजीत यादव, थाना पलिया जनपद खीरी । 2.हे0का0 जयप्रकाश यादव, थाना पलिया जनपद खीरी । 3.हे0का0 अनुज कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी । 4.का0 कृष्ण मुरारी, थाना पलिया जनपद खीरी । 5.का0 कपिल रावल, थाना पलिया जनपद खीरी ।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1