Shuru
Apke Nagar Ki App…
15 कक्षाएं और मात्र 4 शिक्षक! 🚨 सवली (सिरोही) के PM SHRI स्कूल में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़। उग्र ग्रामीणों-छात्रों का प्रदर्शन: "शिक्षक दो, शिक्षा बचाओ!" 📍 cc: @DCSirohi @MadanDilawar @OtararamB @EducationRaj @Zeerajasthan_ @FirstIndiaNews #Sirohi #SaveEducation #PMShriSchool #RajasthanEducation
SIROHI TODAY NEWS
15 कक्षाएं और मात्र 4 शिक्षक! 🚨 सवली (सिरोही) के PM SHRI स्कूल में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़। उग्र ग्रामीणों-छात्रों का प्रदर्शन: "शिक्षक दो, शिक्षा बचाओ!" 📍 cc: @DCSirohi @MadanDilawar @OtararamB @EducationRaj @Zeerajasthan_ @FirstIndiaNews #Sirohi #SaveEducation #PMShriSchool #RajasthanEducation
More news from राजस्थान and nearby areas
- 15 कक्षाएं और मात्र 4 शिक्षक! 🚨 सवली (सिरोही) के PM SHRI स्कूल में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़। उग्र ग्रामीणों-छात्रों का प्रदर्शन: "शिक्षक दो, शिक्षा बचाओ!" 📍 cc: @DCSirohi @MadanDilawar @OtararamB @EducationRaj @Zeerajasthan_ @FirstIndiaNews #Sirohi #SaveEducation #PMShriSchool #RajasthanEducation1
- नाना थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी वाहनों से करीब1500 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। राजस्थान के पाली जिले के बाली उपखंड की नाना थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी वाहनों से करीब1500 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। जिसकी कीमत करीबन एक करोड़ से अधिक बताई जा यह जानकारी बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेन सिंह महेचा ने पाली सिरोही ऑनलाइन को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई नाना थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा व DST टीम ने पाली एसपी मोनिका सेन व बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा एवं सुमेरपुर डीएसपी जितेंद्र सिंह के निर्देशन में की उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह पूर्व भी नाना थाना अधिकारी रतनसिंह देवड़ा व सहायक थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने अलग अलग कार्यवाही कर इसी क्षेत्र में तीन वाहनों से डोडा पोस्त बरामद किया था। एक बार फिर उसी क्षेत्र में एक फार्च्यूनर दो स्कार्पियो डोडा पोस्त भरी हुई जब्त हुई इस बड़ी कार्रवाई से स्पष्ट है कि नाना पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कड़ी निगरानी बनी हुई है।1
- सावन मास के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं का नांदेश्वर महादेव में भक्ति मय वातावरण श्रद्धालुओं ने किये दर्शन सावन मास में महादेव जी के मंदिरों में दर्शन करने वालों का भक्तों का ताता लग रहा है आज रविवार होने की वजह से नांदेश्वर महादेव जी के दर्शन कर भक्तों ने लाभ लिया1
- जालौर माय भारत जालौर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के तत्वाधान में नशा मुक्ति युवक और विकसित भारत अभियान का कार्यक्रम विद्या भारती विद्यालय में आयोजित हुआ प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान’ केतहत माय भारत ने आयोजित की आठ प्रतियोगिताएं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत (MY Bharat), जालोर द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान’ के अंतर्गत विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालोर में जागरूकता एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के सामूहिक श्रवण से हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए नशे की लत से दूर रहने का आह्वान किया तथा कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त होना अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में समाज के सभी वर्गों, राज्य सरकारों, धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, विश्वविद्यालयों, विद्यालयों एवं अभिभावकों से युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने के लिए समन्वित एवं प्रभावी प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब पूरा समाज इस दिशा में मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री ने अभियान से जुड़े देशभर के एक करोड़ से अधिक माय भारत स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस जन-जागरूकता अभियान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं माय भारत स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सामूहिक श्रवण किया। प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन के उपरांत हितेश कुमार जिला युवा अधिकारी, जालोर ने अभियान की जानकारी देते हुए युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं माय भारत स्वयंसेवकों को "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत " की सामूहिक शपथ दिलाई। इसके पश्चात आयोजित समारोह में हनीफ खान पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मुख्य अतिथि, विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की निदेशक श्रीमती मधुमिता भाटी विशिष्ट अतिथि तथा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री हनीफ खान ने कहा कि "आज का युवा यदि नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक सोच को अपनाए, तो विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा।" उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। श्रीमती मधुमिता भाटी ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि संस्कार एवं चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत समूह नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, शॉर्ट फिल्म/रील्स, स्लोगन लेखन, वाद-विवाद एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त समाज के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम वाद-विवाद प्रतियोगिता: प्रथम – दक्ष सुंदेशा, द्वितीय – सरोज, तृतीय – गरिमा। कविता प्रतियोगिता: प्रथम – जालम सिंह, द्वितीय – निशा चौहान, तृतीय – श्रवण कुमार। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता: प्रथम – निकिता कुमारी, द्वितीय – श्रवण कुमार, तृतीय – जिगर सांखला। चित्रकला प्रतियोगिता: प्रथम – दशरथ परमार, द्वितीय – निकिता कुमारी, तृतीय – अनीता। शॉर्ट फिल्म/रील्स प्रतियोगिता: प्रथम – चेतना राजपुरोहित, द्वितीय – हितेश कुमार, तृतीय – सागर कंवर। समूह नृत्य प्रतियोगिता: प्रथम – भावना एवं टीम, द्वितीय – जान्हवी एवं टीम। लोकगीत प्रतियोगिता: प्रथम – भावना एवं समूह। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता: प्रथम – राहुल सिंह एवं टीम। प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन अनुभवी निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में तबस्सुम रंगरेज, चुना राम, अंजनी कुमार मिश्रा, स्वरूप सिंह, पूरण कुमार, कृष्णा देवी, राहुल कुमार, अशोक कुमार, लियाकत खान, वरुण कुमार, डॉ. भावना गौर, देवी प्रजापति, घनश्याम देवासी, रवि स्वामी, कनिष्क भाटी, आनंद कुमार, कृपाराम आर्य, महेश चंद्र गर्ग एवं नवीन पनूशा शामिल रहे। समापन समारोह में सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों एवं माय भारत स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, निर्णायक मंडल, स्वयंसेवकों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता रही। अंत में प्राचार्य डॉ. अनिल मिश्रा ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।4
- सरूपगंज में फुटब्रिज की मांग पर सांसद लुंबाराम चौधरी ने DRM को किया फोन, शीघ्र समाधान का आश्वासन । सरूपगंज। सरूपगंज की इंदिरा कॉलोनी व्यापारी प्रतिनिधि मंडल ने सांसद लुंबाराम चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें सांसद रत्न पुरस्कार मिलने पर साफा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान भाजपा नेता भुवनेश राजपुरोहित ने सरूपगंज के रोहिड़ा रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर फुटओवर ब्रिज नहीं होने तथा रेलवे द्वारा इंदिरा कॉलोनी की ओर ऊंची दीवार बनाए जाने से आमजन को हो रही परेशानियों से सांसद को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के बाद दर्जनों गांव बसे हुए हैं, लेकिन पैदल आने-जाने के लिए कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को रोजाना जोखिम उठाना पड़ता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद लुंबाराम चौधरी ने तत्काल अजमेर मंडल के DRM से फोन पर बात कर समस्या से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की। DRM ने मामले का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान नवीन अग्रवाल, विजय अग्रवाल, कमलेश कुमार वैष्णव, शांतिलाल, विजनचंद्र, मुकेश अग्रवाल, नरेश कुमार, छगनलाल जीनगर एवं अर्जुन सिंह सहित व्यापारी प्रतिनिधि मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।1
- सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र से बड़ी खबरसरूपगंज थाना क्षेत्र के भिलावा मोड़ पर एक राजस्थान रोडवेज बस अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ गई। सरूपगंज।भिलावा मोड़ पर बड़ा हादसा टला, डिवाइडर पर चढ़ी रोडवेज बस, बाल-बाल बचे यात्री । सरूपगंज थाना क्षेत्र के भिलावा मोड़ पर एक राजस्थान रोडवेज बस अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही सरूपगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया।फिलहाल बस के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।1