logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकार हर वर्ष मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम आयोजित कर जरूतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान कर रही है- मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह मंत्री श्री सिंह व अन्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को मंच से वितरित किए हितलाभ मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनांतर्गत 200 जोड़ो को मिला लाभ नरसिहपुर। प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार सभी धर्मों के बेटा-बेटियों को समान दृष्टि से देखती है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है। मंत्री श्री सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में इस योजना के माध्यम से वर वधु के हित में एक बड़ा सराहनीय कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से भी लाभान्वित कर रही है। उन्हें निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराकर आगे की पढ़ाई के लिए सहायता प्रदान कर रही है। मंत्री श्री सिंह ने प्रत्येक जोड़ो को विदाई स्वरूप 5100 रुपए देने की बात कही। मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजनांतर्गत नवीन कृषि मंडी करेली में रविवार को विधि विधान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने पुष्प वर्षा कर बारातियों का स्वागत किया। मंत्री श्री सिंह व अन्य अतिथियों ने मंच से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 49 हजार रुपये राशि के चैक वितरित किए। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह का कार्यक्रम विधि- विधान और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मणिनागेन्द्र सिंह फाउंडेशन की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन लता पटेल के द्वारा प्रत्येक जोड़े को उपहार स्वरूप राशि प्रदाय की गई। सभी नव जोड़ों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, विधायक तेंदूखेड़ा श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, नगर पालिका करेली की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार व उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता नेमा, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, श्री रामसनेही पाठक, सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, श्री जितेन्द्र गोस्वामी, श्री ब्रजेश, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह और लाड़ली बहना, लाडली लक्ष्मी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है। सरकार किसानों के बैंक खातों में प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की राशि अंतरित कर आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। संबल योजना के तहत परिवार के मुखिया के निधन पर दो लाख रुपये की सहायता देकर परिवार को संबल प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जन्म से लेकर जीवन के हर महत्वपूर्ण पड़ाव तक परिवारों के साथ खड़ी है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विवाह के बाद जीवन में आने वाली हर चुनौतियों को दूर करने के लिए सरकार हरसंभव मदद करेगी। वर वधु को शासन की योजना का लाभ देकर उनके जीवन को सुखमय बनाएंगे। कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह/ निकाह का कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया। मंत्री श्री सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। कार्यक्रम को विधायक तेंदूखेड़ा श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, श्री रामसनेही पाठक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी वर वधु को बधाई और शुभकामनाएं दी। #Narsinghpur

16 hrs ago
user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
पत्रकार आशीष कुमार दुबे
Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago
3c20b5c2-1941-4caa-8cdc-db5885c4c6ca

More news from Narsinghpur and nearby areas
  • कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में सामाजिक समरसता और सादगी का सुंदर उदाहरण देखने को मिला, जहां 200 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से निर्धारित सहायता प्रदान की गई, जिससे उनके नए जीवन की शुरुआत सशक्त रूप से हो सके इस अवसर पर मणिनगेन्द्र सिंह फाउंडेशन द्वारा भी सराहनीय पहल की गई। फाउंडेशन की फाउंडर मेंबर सुमनलता पटेल ने सभी नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रत्येक जोड़े को उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग भी मिलता है। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की
    1
    कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में सामाजिक समरसता और सादगी का सुंदर उदाहरण देखने को मिला, जहां 200 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से निर्धारित सहायता प्रदान की गई, जिससे उनके नए जीवन की शुरुआत सशक्त रूप से हो सके इस अवसर पर मणिनगेन्द्र सिंह फाउंडेशन द्वारा भी सराहनीय पहल की गई। फाउंडेशन की फाउंडर मेंबर सुमनलता पटेल ने सभी नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रत्येक जोड़े को उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग भी मिलता है। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    4 hrs ago
  • सामूहिक विवाह सम्मेलन में 200 जोड़ों का हुआ परिणय संस्कार, ​करेली। नरसिंहपुर जिले के करेली स्थित नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना के तहत एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्यक्रम में 200 जोड़ों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह और निकाह के बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।
    1
    सामूहिक विवाह सम्मेलन में 200 जोड़ों का हुआ परिणय संस्कार,
​करेली। नरसिंहपुर जिले के करेली स्थित नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना के तहत एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्यक्रम में 200 जोड़ों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह और निकाह के बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    1
    Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाय योजना के अंतर्गत नवीन कृषि उपज मंडी करेली में सामुहिक विवाह सम्मेलन का हुआ आयोजन इस कार्यक्रम मै उदय प्रताप सिंह परिवहन उच्च शिक्षा मंत्री के मुख्य अतिथि मे संपन्न हुआ।
    1
    नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट         स्काई इंडिया टीवी चैनल 
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाय योजना के अंतर्गत नवीन कृषि उपज मंडी करेली में सामुहिक विवाह सम्मेलन का हुआ आयोजन  इस कार्यक्रम मै उदय प्रताप सिंह परिवहन उच्च शिक्षा मंत्री के मुख्य अतिथि मे संपन्न हुआ।
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    फोटोग्राफर करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • परमहंसी गंगा आश्रम में शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी महाराज की मौजूदगी में किया गया गौशाला का शुभारंभ
    3
    परमहंसी गंगा आश्रम में शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी महाराज की मौजूदगी में किया गया गौशाला का शुभारंभ
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Dharmendra sahu
    1
    Post by Dharmendra sahu
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नरसिंहपुर जिला मुख्यालय स्थित अष्टांग चिकित्सालय में भगवान परशुराम का प्रकट उत्सव रविवार 8 बजे बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस भव्य धार्मिक आयोजन में राजनीतिक गलियारों की प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं, जिनमें पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शर्मा बुंदेलखंड के उभरते युवा नेता अभिषेक भार्गव भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक और नगरपालिका अध्यक्ष नीरज महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उत्सव का शुभारंभ शहर के प्रसिद्ध सदर मड़िया परिसर से हुआ, जहाँ से सनातन ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम की विशाल पैदल शोभायात्रा निकाली गई।
    1
    नरसिंहपुर जिला मुख्यालय स्थित अष्टांग चिकित्सालय में भगवान परशुराम का प्रकट उत्सव रविवार 8 बजे बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस भव्य धार्मिक आयोजन में राजनीतिक गलियारों की प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं, जिनमें पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शर्मा बुंदेलखंड के उभरते युवा नेता अभिषेक भार्गव भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक और नगरपालिका अध्यक्ष नीरज महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उत्सव का शुभारंभ शहर के प्रसिद्ध सदर मड़िया परिसर से हुआ, जहाँ से सनातन ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम की विशाल पैदल शोभायात्रा निकाली गई।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.