Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऊर्जा विहार मंदिर में हुआ भक्ति सरिता कार्यक्रम #newsjanawaz #jodhpurnews
NEWS JAN AWAZ
ऊर्जा विहार मंदिर में हुआ भक्ति सरिता कार्यक्रम #newsjanawaz #jodhpurnews
More news from राजस्थान and nearby areas
- ऊर्जा विहार मंदिर में हुआ भक्ति सरिता कार्यक्रम #newsjanawaz #jodhpurnews1
- सूरतगढ़ नगर पालिका में मैना रानी उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित सूरतगढ़। नगर पालिका सूरतगढ़ में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में मैना रानी निर्वाचित हुई हैं। सूरतगढ़ नगर पालिका में मैना रानी उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित सूरतगढ़। नगर पालिका सूरतगढ़ में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में मैना रानी निर्वाचित हुई हैं। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। निर्वाचन के बाद समर्थकों ने मैना रानी को बधाई दी और फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिका क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, सड़क, जल निकासी और अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर भी उम्मीदें जताई गईं। मैना रानी के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नगर पालिका के आगामी कार्यों और विकास योजनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। समर्थकों ने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ शहर के विकास को गति देने की दिशा में काम किया जाएगा। सूरतगढ़ नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद पर मैना रानी का निर्वाचन स्थानीय राजनीति और नगर पालिका की आगामी कार्यप्रणाली के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1
- श्रीगंगानगर नगर परिषद की उपसभापति बनीं भाजपा की पुष्पा देवी पुष्पा देवी के उपसभापति चुने जाने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थक ढोल की थाप पर नाचते नजर आए और जीत का जश्न मनाया। #श्रीगंगानगर #नगरपरिषद #उपसभापति #पुष्पादेवी #BJP #राजस्थान #LatestNews #SSSNewsSGNR #sssnewsgnr #sssnewssgnr श्रीगंगानगर नगर परिषद की उपसभापति बनीं भाजपा की पुष्पा देवी पुष्पा देवी के उपसभापति चुने जाने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थक ढोल की थाप पर नाचते नजर आए और जीत का जश्न मनाया। #श्रीगंगानगर #नगरपरिषद #उपसभापति #पुष्पादेवी #BJP #राजस्थान #LatestNews #SSSNewsSGNR #sssnewsgnr #sssnewssgnr1
- कॉलेज में मिला अनोखा कांटेदार जीव, राजिंदर आलसिखा ने किया सुरक्षित रेस्क्यू कॉलेज में मिला अनोखा कांटेदार जीव, राजिंदर आलसिखा ने किया सुरक्षित रेस्क्यू श्रीगंगानगर। डॉ. अम्बेडकर महाविद्यालय श्रीगंगानगर में उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब कॉलेज परिसर में एक अनोखा और बेहद प्यारा जीव दिखाई दिया। इस जीव के पूरे शरीर पर बड़ी संख्या में कांटे थे। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जब इसे देखा तो इसकी सूचना भगत सिंह रेस्क्यू टीम श्रीगंगानगर के संस्थापक राजिंदर आलसिखा को दी। सूचना मिलते ही राजिंदर आलसिखा मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक इस जीव का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए गए जीव की पहचान इंडियन हेजहॉग (Indian Hedgehog) के रूप में हुई। कांटों से ढका यह छोटा जीव देखने में काफी आकर्षक और प्यारा था। रेस्क्यू के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों में भी इस अनोखे जीव को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दी। राजिंदर आलसिखा ने सुरक्षित तरीके से हेजहॉग को कॉलेज परिसर से बाहर निकाला और बाद में उसे उसके प्राकृतिक वातावरण के अनुकूल सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया, ताकि वह स्वतंत्र रूप से अपना जीवन जी सके। भगत सिंह रेस्क्यू टीम की ओर से लोगों से अपील की गई कि जंगल या खुले क्षेत्र में मिलने वाले वन्यजीवों को बिना जानकारी के पकड़ने या परेशान करने के बजाय तुरंत विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को सूचना दें।1
- 85 साल के पूर्व सैनिक ने रचा इतिहास, नुहियांवाली के लालचंद ने की M.A. पास 85 साल के पूर्व सैनिक ने रचा इतिहास, नुहियांवाली के लालचंद ने की M.A. पास1
- भारत की बेटियों का जलवा! श्रीलंका को 147 रनों से हराकर टीम इंडिया ने एशियाई खेल 2026 में गोल्ड मेडल जीत लिया! 🥇 खिताब भी बचाया, तिरंगा भी लहराया! 🇮🇳🔥1
- पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान आज, भाजपा व कांग्रेस से एक एक प्रत्याशी ने भरा नामांकन छापर, पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद अब शहरी निकाय चुनाव अब अपने अंतिम चरण मे है। लगातार तीसरी बार भाजपा का शहरी सरकार बनाने के बाद अब पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए कवायदे तेज है। रिटर्निंग अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए दस से ग्यारह बजे तक नामांकन दाखिला,साढे ग्यारह बजे से नामांकन संवीक्षा तथा दो से ढाई बजे तक नामांकन वापसी व ढाई से पांच बजे तक मतदान होगा। पांच बजे मतदान की समाप्ति के बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी। भाजपा व कांग्रेस से एक एक प्रत्याशी ने पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।भाजपा की और से वार्ड नं16 की नव निर्वाचित पार्षद इन्द्रा पारीक व कांग्रेस से वार्ड नं08 के पार्षद ओमप्रकाश ने अपना नामांकन दाखिल किया।1
- भारत भूषण शर्मा,जांगिड़ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नियुक्त जोधपुर। जांगिड़ अधिवक्ता संघ की एक आवश्यक बैठक पुराना हाईकोर्ट परिसर स्थित विश्वकर्मा चेंबर में आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से जांगिड़ अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष रामसुख शर्मा के देवलोकगमन हो जाने से उक्त पद रिक्त चल रहा था, जिसके संबंध में सभी अधिवक्ताओं के द्वारा विचार विमर्श किया गया। जांगिड़ महासभा के उच्च स्तरीय समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पुखराज जांगिड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ हरीश जांगिड़ ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण शर्मा जो कि अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के उप प्रधान है तथा चेंबर के संयोजक हैं एवं जांगिड़ अधिवक्ता संघ के महासचिव के रूप में पिछले 20 वर्षों से लगातार सेवाएं देते आ रहे हैं तथा सामाजिक स्तर पर एवं अधिवक्ताओं के वेलफेयर हेतु हमेशा अग्रणी रूप से भाग लेते आ रहे हैं साथ ही समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदों पर कार्यरत है, जिन्हें सभी जांगिड़ समाज के अधिवक्ताओं के द्वारा सर्वसम्मति से एवं एकमत होकर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर उन्हें नियुक्त किया गया। सभी अधिवक्ताओं के द्वारा उन्हें साफा एवं दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया और उन्हें बधाइयां दी गई। बैठक में कैलाश जांगिड़, निमेश सुथार, रामदेव जांगिड, मोहन राम सुथार, दुर्गेश शर्मा, विकास शर्मा, राजेश जांगिड, दिनेश शर्मा, जांगिड़ पंचायत के वासुदेव बुढल, वीरेंद्र भाकरेचा, सुरेश कुलरिया, कमल आसदेव, नरेश दम्मीवाल, मुकेश शर्मा, नरेश शर्मा, राकेश शर्मा, राधेश्याम मांकड, जसवंत सुथार, लक्ष्मण सुथार सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।1