आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 50 वर्षीया महिला की दर्दनाक मौत अंतर्गत हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमीन सहरुल्लाह गांव निवासिनी श्रीमती संजू यादव(50) पत्नी रामाशंकर यादव उर्फ बुझारत यादव की बृहस्पतिवार की शाम लगभग 4:00 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि संजू यादव पहसा त्यौहार के संबंध में बाजार करने आई थी और बाजार करके लगभग साढ़े तीन बजे घर वापस लौट कर पशुओं के चारे की व्यवस्था हेतु अपने खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान आसमान में छाए काले बादलों एवं बूंदा-बांदी के बीच तीव्र गति से चमकी आकाशीय बिजली ने संजू को अपनी गिरफ्त में ले लिया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।किसी ने यह सूचना थाने पर दिया उधर घर पर मौजूद संजू के पुत्र अनूप (12)गीता(10) व गुड़िया (8 वर्ष) को घटना जानकारी होते ही कोहराम मच गया।मृतका के पति प्राइवेट काम के सिलसिले में कहीं बाहर रहते हैं। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उसके शव को लेकर जिला अस्पताल भेजवाया। लोगों ने मृतका संजू के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 50 वर्षीया महिला की दर्दनाक मौत अंतर्गत हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमीन सहरुल्लाह गांव निवासिनी श्रीमती संजू यादव(50) पत्नी रामाशंकर यादव उर्फ बुझारत यादव की बृहस्पतिवार की शाम लगभग 4:00 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि संजू यादव पहसा त्यौहार के संबंध में बाजार करने आई थी और बाजार करके लगभग साढ़े तीन बजे घर वापस लौट कर पशुओं के चारे की व्यवस्था हेतु अपने खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान आसमान में छाए काले बादलों एवं बूंदा-बांदी के बीच तीव्र गति से चमकी आकाशीय बिजली ने संजू को अपनी गिरफ्त में ले लिया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।किसी ने यह सूचना थाने पर दिया उधर घर पर मौजूद संजू के पुत्र अनूप (12)गीता(10) व गुड़िया (8 वर्ष) को घटना जानकारी होते ही कोहराम मच गया।मृतका के पति प्राइवेट काम के सिलसिले में कहीं बाहर रहते हैं। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उसके शव को लेकर जिला अस्पताल भेजवाया। लोगों ने मृतका संजू के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
- शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, शादी से इनकार एवं जान-माल की धमकी देने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 274/2026 धारा 69/352/351(3) बीएनएस एवं 3(1), 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अबू सहमा पुत्र मकसूद अहमद निवासी चकबालाशाह, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 14.08.2026 को पीड़िता द्वारा थाना अहरौला पर तहरीर दी गई थी कि अबू सहमा पुत्र मकसूद अहमद निवासी चकबालाशाह, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए तथा बाद में शादी करने से इनकार करते हुए गाली-गलौज एवं जान-माल की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर द्वारा की जा रही है। दिनांक 27.08.2026 को उ0नि0 श्याम कुमार दुबे मय हमराह का0 वरुण कुमार द्वारा *अभियुक्त अबू सहमा पुत्र मकसूद अहमद निवासी चकबालाशाह, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को फुलवरिया अंडरपास से* समय करीब 10:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* उ0नि0 श्याम कुमार दुबे एवं का0 वरुण कुमार, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।1
- नदियों में बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी की तबाही को लेकर जिलाधिकारी ने दी जानकारी मऊ में नदियों के बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी में आए उफान से उत्पन्न स्थिति को लेकर जिलाधिकारी ने मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है।1
- वायरल फीवर के बढ़ते मामलों के बीच 100 शैय्या अस्पताल का सीएमएस ने किया निरीक्षण, ओपीडी में रोज पहुंच रहे 1000 से 1500 मरीज, 40 से 50 फीसदी बुखार से पीड़ित।1
- 📱 इंस्टाग्राम की ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी! 😲💍 आजमगढ़ के अहरौला में इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती प्यार में बदली और मामला थाने तक पहुंच गया। युवती शादी करना चाहती थी, जबकि युवक शादी से इनकार कर रहा था। शिकायत के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाकर काउंसलिंग और पंचायत कराई गई। इसके बाद दोनों शादी के लिए राजी हुए और बाबा पालदास मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया गया। 💐 बताया गया कि समझौते के अनुसार तीन वर्ष के भीतर युवक पक्ष बारात लेकर सामाजिक रीति-रिवाज से विधिवत विवाह करेगा। आप इस मामले को कैसे देखते हैं? कमेंट करके बताइए। #Azamgarh #Ahraula #InstagramLove #ViralNews #UPNews #AzamgarhNews #SocialMedia #MarriageNews1
- बलिया: दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज लगाते समय दर्दनाक हादसा, 11 KV तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, 2 गंभीर रसड़ा (बलिया): बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेहरी गांव में दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज लगाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी (हाईटेंशन) विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डेहरी गांव स्थित दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज स्थापित करने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान ध्वज का पाइप/बांस ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से स्पर्श हो गया। करंट की चपेट में आते ही चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में मजदूर हीरामन राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास में मौजूद दो अन्य युवक भी झुलस गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया आरोप, मुआवजे की मांग घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के इतने करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर पहले भी ध्यान आकर्षित कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित आर्थिक मुआवजे और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- खानपुर में दो सगे भाइयों की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले शव से मचा हड़कंप ... खानपुर/गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के जमीन संदल ग्राम सभा के मौजा बहलाइचा रजहटी में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कमरे से दो सगे भाइयों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय करन राजभर और 11 वर्षीय आर्यन राजभर के रूप में हुई है। दोनों बच्चों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में किसी भारी वस्तु की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गाजीपुर डॉ. ईराज राजा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। 👉🏻 एसपी ने मौके पर क्या कुछ कहा और पुलिस की जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है—आप खुद सुनिए।1
- अहरौला पुलिस ने मारपीट के दौरान जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 274/2026 धारा 69/352/351(3) बीएनएस एवं 3(1), 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अबू सहमा पुत्र मकसूद अहमद निवासी चकबालाशाह, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 14.08.2026 को पीड़िता द्वारा थाना अहरौला पर तहरीर दी गई थी कि अबू सहमा पुत्र मकसूद अहमद निवासी चकबालाशाह, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए तथा बाद में शादी करने से इनकार करते हुए गाली-गलौज एवं जान-माल की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर द्वारा की जा रही है। ➡️ दिनांक 27.08.2026 को उ0नि0 श्याम कुमार दुबे मय हमराह का0 वरुण कुमार द्वारा *अभियुक्त अबू सहमा पुत्र मकसूद अहमद निवासी चकबालाशाह, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को फुलवरिया अंडरपास से* समय करीब 10:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* उ0नि0 श्याम कुमार दुबे एवं का0 वरुण कुमार, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।1
- रील बनाने वालों पर होगी बड़ी कार्यवाही -- कमलेश बहादुर सिंह पुलिस अधीक्षक तमसा नदी( गाय घाट) पर स्थित मऊ महादेव मंदिर पर शरारती तत्वों द्वारा अनावश्यक रुप से वीडियों बनाने के मामले में पुलिस अधीक्षक मऊ ने बड़ी कार्यवाही करने का दिया संदेश1
- अतरौलिया: रास्ते और आबादी की जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट,वीडियो वायरल #Atraulia #Azamgarh #AtrauliaNews #AzamgarhNews #UPNews1