Shuru
Apke Nagar Ki App…
*अपडेट* *सिंगरौली ज्वेलरी लूटकांड: मुठभेड़ के बाद यूपी का गैंग बेनकाब, 3 गिरफ्तार, माल बरामद* सिंगरौली के जयंत में कंचन ज्वेलर्स के कर्मचारी को गोली मारकर लूट करने वाले यूपी के गैंग का पुलिस ने चंद घंटों में पर्दाफाश कर दिया है। आईजी गौरव राजपूत के अनुसार, 6 में से 3 आरोपी गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद कर लिया गया है। यूपी में सोनभद्र पुलिस ने एक आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर भी किया है।
Abhishek Pandey
*अपडेट* *सिंगरौली ज्वेलरी लूटकांड: मुठभेड़ के बाद यूपी का गैंग बेनकाब, 3 गिरफ्तार, माल बरामद* सिंगरौली के जयंत में कंचन ज्वेलर्स के कर्मचारी को गोली मारकर लूट करने वाले यूपी के गैंग का पुलिस ने चंद घंटों में पर्दाफाश कर दिया है। आईजी गौरव राजपूत के अनुसार, 6 में से 3 आरोपी गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद कर लिया गया है। यूपी में सोनभद्र पुलिस ने एक आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर भी किया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *अपडेट* *सिंगरौली ज्वेलरी लूटकांड: मुठभेड़ के बाद यूपी का गैंग बेनकाब, 3 गिरफ्तार, माल बरामद* सिंगरौली के जयंत में कंचन ज्वेलर्स के कर्मचारी को गोली मारकर लूट करने वाले यूपी के गैंग का पुलिस ने चंद घंटों में पर्दाफाश कर दिया है। आईजी गौरव राजपूत के अनुसार, 6 में से 3 आरोपी गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद कर लिया गया है। यूपी में सोनभद्र पुलिस ने एक आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर भी किया है।1
- *सोनाडी में अवैध उत्खनन, गोविन्दपुर सरपंच का आ रहा नाम।* *रामनगर क्षेत्र में बेखौफ चल रहा खनन का खेल, जिम्मेदारों की भूमिका सवालों के घेरे पर है।* *सोनाडी में अवैध उत्खनन, गोविन्दपुर सरपंच का आ रहा नाम।* *रामनगर क्षेत्र में बेखौफ चल रहा खनन का खेल, जिम्मेदारों की भूमिका सवालों के घेरे पर है।* रामनगर मैहर--- विकाश खण्ड क्षेत्र रामनगर के सोनाडी में अवैध उत्खनन का मामला चरम सीमा है। स्थानीय स्तर मे आरोप लगाए जा रहे हैं। कि यह उत्खनन गोविन्दपुर ग्राम पंचायत के सरपंच रमाशंकर चतुर्वेदी द्वारा कराया जा रहा है। आरोप हैं तो सवाल उठना स्वाभाविक है। आखिर किसकी अनुमति और संरक्षण में खनिज संपदा की खुदाई का खेल चल रहा है? सोनाडी क्षेत्र में चल रहे उत्खनन को लेकर स्थानीय लोगों में कथित चर्चा का बिषय बना हुआ है। खुले तौर पर हो रहे उत्खनन की गतिविधियों पर जिम्मेदारो विभागों की नजर क्यों नहीं पड़ रही है। क्या संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है या फिर शिकायत और कार्रवाई के बीच कहीं कोई बड़ा सवाल छिपा हुआ है क्या? देखा जाए तो प्रशासन और खनिज विभाग सोनाडी पर मौके का निरीक्षण कर उत्खनन की पुष्टि कर सकते है। बिना अनुमति उत्खनन है तो संबंधित पर क्या कार्रवाई होती है। यह भी महत्वपूर्ण होगा। या फिर राजनीति दबाव पर सारी कार्यवाही दब तो नहीं जाएगी।👇1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं राज्यसभा सांसद तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी ने इंदौर में आयोजित "स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना" के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के पट्टाधारियों को पट्टों के निःशुल्क पंजीयन संबंधी दस्तावेज प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं राज्यसभा सांसद तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी ने इंदौर में आयोजित "स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना" के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के पट्टाधारियों को पट्टों के निःशुल्क पंजीयन संबंधी दस्तावेज प्रदान किए।1
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारी शुभ कामनाएँ आशीर्वाद का दीया नमस्कार मे सोनू दाहिया विकास खंड अमरपाटन जिला सतना मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रसफुटन समिति पगरा से हूँ l प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदीजी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का एक दीया प्रज्वलित किया गया मोदीजी की 25 वर्षो की राष्ट्र के लिए समर्पित जनसेवा संकल्प के प्रति आभार व्यक्त किया एवं मोदीजी के स्वस्थ एवं दिर्धायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया l मुझे विश्वास है आशीर्वाद के दिये का प्रकाश पुंज देश मे खुशहाली लाएगा और अपने राष्ट्र के विकास के लिए हम सभी को निरंतर प्रेरणा प्रदान करेगा l आदरणीय प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदीजी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनायें4
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर मनगवां में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विधायक नरेंद्र प्रजापति जी, जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी जी सहित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सहभागिता निभाई। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का संदेश देते हुए लोगों ने सेवा का संकल्प लिया।1
- *स्व. कल्पना मिश्रा मामले में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मीडिया को दिया बयान*1
- विट्स कॉलेज में घुसा ‘गुंडाराज’! दर्जनभर युवकों ने छात्र हर्ष सिंह को घेरकर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल—कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल,, सतना में छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट के मामलों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब विट्स कॉलेज परिसर में छात्र के साथ कथित तौर पर हुई गंभीर मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ युवक कॉलेज परिसर के अंदर छात्र हर्ष सिंह के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना में करीब दर्जनभर युवकों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। सबसे गंभीर सवाल यह है कि कॉलेज परिसर के अंदर बाहरी युवकों की इतनी बड़ी संख्या में एंट्री कैसे हुई? सामने आए वीडियो में मारपीट करने वालों में कुछ ऐसे युवकों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है, जो कॉलेज के छात्र नहीं हैं। यदि यह तथ्य जांच में सही पाया जाता है तो कॉलेज की सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। पहले छात्रा से मारपीट, अब छात्र की पिटाई विट्स कॉलेज से जुड़े छात्रा से मारपीट के मामले की चर्चा अभी पूरी तरह थमी भी नहीं थी कि छात्र के साथ मारपीट का यह नया वीडियो सामने आ गया। इससे कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच भी चर्चा तेज है कि आखिर कॉलेज परिसर में बाहरी युवकों को प्रवेश कैसे मिल रहा है और छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है? फिलहाल घटना के पूरे कारण, मारपीट में शामिल युवकों की पहचान और पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के पीछे कौन लोग थे और कॉलेज परिसर में बाहरी युवकों की मौजूदगी कैसे हुई।1
- शाहपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों को किया गिरफ्तार, हरिद्वार से दस्तयाब युवती को परिजनों को सौंपा मऊगंज जिले के शाहपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। पुलिस के जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊगंज सुरेंद्र कुमार जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुर रामदीन सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस के मुताबिक, 29 जुलाई 2026 को एक युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 275/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने युवती को हरिद्वार से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। इसके बाद मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने मामले में सोनू प्रजापति, पिता रामकुमार प्रजापति, उम्र 28 वर्ष, सन्नाम प्रजापति, पिता रामकुमार प्रजापति, उम्र 25 वर्ष, दोनों निवासी देभई थाना सेवड़ा, जिला दतिया तथा सौरभ सोनी, पिता राकेश सोनी, उम्र 19 वर्ष, निवासी डिलहा थाना नईगढ़ी, जिला मऊगंज को 17 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस ने इस कार्रवाई में शामिल थाना प्रभारी रामदीन सिंह सहित पुलिसकर्मियों की भूमिका को सराहनीय बताया है। हालांकि, मामले में आरोपों का अंतिम निर्धारण न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही होगा। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे1