Shuru
Apke Nagar Ki App…
पकरीबरावां: वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन पकरीबरावां: वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन
Avdhesh kumar raj
पकरीबरावां: वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन पकरीबरावां: वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन
More news from बिहार and nearby areas
- पकरीबरावां: वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन1
- कमालपुर के समीप स्कुली बच्चे से भरी मैजिक वैन गड्ढे में गिरी, एक बच्चे की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, गोविंदपुर (नवादा):गोविंदपुर प्रखंड में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के समीप सोमवार को गोविंदपुर मगध सेंट्रल पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी मैजिक वैन, नशे में धुत चालक की लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी गड्ढे में जा गिरी। इस भयानक दुर्घटना में एक 10 वर्षीय मासूम आरोही कुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 25 बच्चे घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैजिक वैन में करीब 26 बच्चे सवार थे और जैसे ही वाहन कमालपुर गांव के पास पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और मैजिक वाहन गड्ढे मे जा गिरा । बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। वैन सड़क से नीचे गिरते हुए चार पांच पलटी मारकर गड्डे में जा गिरी जिससे एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जिससे मौके पर चीख- पुकार मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन की निर्धारित क्षमता महज 15 बच्चों की थी, लेकिन उसमें 25 से ज्यादा बच्चों को बैठाया गया था। यानी बच्चों की जान के साथ स्कूल संचालक के द्वारा खुला खिलवाड़ किया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने साफ कहा कि चालक नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। यही इस भीषण हादसे की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े और अपनी जान जोखिम में डालकर सभी बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर बच्चों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। मृतक बच्ची की पहचान दर्शन गांव निवासी अमित कुमार के 10 वर्षीय पुत्री आरोही कुमारी के रूप मे किया गया, दर्शन गांव निवासी अमित कुमार की 10 वर्षीय बेटी आरोही कुमारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने दर्शन गांव के समीप बासोड़ीह- गोविंदपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घंटों यातायात पूरी तरह ठप रहा और वाहनों की लम्बी कतार लग गई । जाम करीब बारह बजे से तीन बजे तक सड़क जाम रहा , ग्रामीणों ने सभी प्राइवेट स्कूल वाहनों की सख्त जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की और मुआवजे की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस थानाध्यक्ष विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेन्द्र एवं प्रभारी अंचलाधिकारी संजय कुमार, थाली थानाध्यक्ष दिपक कुमार, अकबरपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा नेमदारगंज थानाध्यक्ष मनीष कुमार निराला दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगो को काफी समझाने -बुझाने तथा मुआवजे और कारवाई करने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया, पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, मामले की सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है, सबसे बड़ी सवाल है कि कब तक मासूमों की जान से खेलते रहेंगे लापरवाह चालक और स्कूल प्रशासन? क्या इस हादसे के बाद जागेगा सिस्टम या फिर किसी और मासूम की बलि का इंतजार रहेगा ? क्या प्रशासन बच्चों से भरे स्कूल वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ले जाने वाले चालक और स्कूल संचालकों पर कार्रवाई करेगा, या फिर मौन ही रहेगा?1
- शेखपुरा - आज दिनांक 14 अप्रैल, 2026 को संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर जिलें के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखा गया। इस विशेष अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। चांदनी चौक, पटेल चौक पर प्रतिमा स्थल पर आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी महोदया के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय एवं जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के कई गणमान्य नागरिक, समाजवेत्ता और प्रबुद्ध जनों ने भी बाबा साहेब के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। अनुमंडल पदाधिकारी महोदया द्वारा अपने संबोधन में माल्यार्पण के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके योगदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि "बाबा साहेब केवल एक संविधान निर्माता नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों और असमानता को दूर करने के लिए अनेकों क्रांतिकारी बदलाव किए। शिक्षा के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का जो सपना उन्होंने देखा था, उसे साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।" अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने अपने वक्तव्य में बाबा साहेब के तीन प्रमुख सूत्रों को याद किया। अज्ञानता के अंधेरे को दूर करने का एकमात्र रास्ता। उन्होंने कहा कि एकता में ही शक्ति है, जो समाज को मजबूती प्रदान करती है। अपने अधिकारों और न्याय के लिए निरंतर आगे बढ़ना। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने भी बाबा साहेब को नमन करते हुए समाज में शांति और समरसता बनाए रखने की अपील की। जयंती समारोह के दौरान स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया और बाबा साहेब के जयकारों से चौक चौराहों पर गुंजायमान रहा। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। #Sheikhpuranews #Kumarsubid #Subid7
- #Nepal-से #भारत-को बहुत कुछ #सीखने-की-जरुरत है 🤔 @sauravjbt1
- चेवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राकड़ मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक पैदल जा रहा था, तभी ईंट लदे ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अकौना गांव निवासी अयोध्या यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। वहीं मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस हादसे को लेकर शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by S.K SINGH1
- विशेष नामांकन अभियान के तहत शिक्षा सेवक ने चलाया घर-घर जागरूकता अभियान संजय वर्मा नवादा (हिसुआ) सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, मोदी बिगहा में पदस्थापित शिक्षा सेवक मुकेश मांझी ने अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्र मोदी बिगहा एवं करमचक गांव के विभिन्न टोलों में विशेष नामांकन अभियान के तहत घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अनामांकित बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों से मुलाकात कर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा, “पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी। कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार।” उन्होंने बताया कि छह वर्ष या उससे अधिक आयु के बच्चों का नामांकन नजदीकी सरकारी विद्यालय में आसानी से कराया जा सकता है। यदि नामांकन के समय आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, तो भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा औपबंधिक नामांकन किया जाएगा, जिसे बाद में छह माह के भीतर पूरा किया जा सकता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मध्याह्न भोजन, किताब-कॉपी, स्कूल ड्रेस, खेल सामग्री एवं छात्रवृत्ति जैसी सभी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। अंत में उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का शीघ्र नामांकन कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम2
- पकरीबरावां: वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन1