logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाध्यक्ष को कंधों पर उठाकर झूमे कार्यकर्ता, लड्डू बांटकर व आतिशबाजी से मनाया जश्न चुनावों में खिला कमल, लोकतंत्र की जीत – राकेश जैन जिलाध्यक्ष को कंधों पर उठाकर झूमे कार्यकर्ता, लड्डू बांटकर व आतिशबाजी से मनाया जश्न कोटा, 4 मई 2026। विभिन्न राज्यों के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कोटा शहर ने जिलाध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में जी.एम.ए. प्लाजा के बाहर भव्य आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस अवसर पर राकेश जैन ने कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से लड्डू खिलाकर खुशी साझा की। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधों पर उठाकर ढोल की थाप पर नृत्य किया और “चप्पा-चप्पा भाजपा” के नारों से वातावरण गूंज उठा। राकेश जैन ने कहा कि यह जीत देश की जनता और लोकतंत्र की जीत है। जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताते हुए कमल को विजय दिलाई है। उन्होंने कहा कि “चप्पा-चप्पा भाजपा” के संकल्प के साथ कार्य कर रही पार्टी ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक सफलता और असम में निरंतर जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का यह परिणाम है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमि पश्चिम बंगाल में भी अब कमल मजबूती से स्थापित हो चुका है। जैन ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर और अटक से कटक तक भाजपा का परचम लहरा रहा है। देश की जनता राष्ट्रहित में “विकसित भारत” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है। ईवीएम पर विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए जैन ने कहा कि जहां विपक्ष को जीत मिलती है, वहां वे कुछ नहीं कहते, लेकिन जहां जनसमर्थन नहीं मिलता, वहां ईवीएम को दोष देना उनकी आदत बन गई है। नयापुरा में ‘बंगाल हुआ भगवामय’ उत्सव, आतिशबाजी कर बांटी भगवा नुकती जय श्री राम का दुपट्टा पहनाया उधर शहर के नयापुरा क्षेत्र में भी पश्चिम बंगाल में मिली जीत की खुशी में सोमवार को “बंगाल हुआ भगवामय” उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। समाजसेवी डॉक्टर दुर्गा शंकर सैनी ने बताया कि बंगाल भगवा में होने व सनातन की विजय पर उत्सव मनाया बड़ी संख्या में भगवाधारियों ने भाग लेकर जय श्रीराम के जयकारों के बीच खुशी जताई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। उत्सव के दौरान जोरदार आतिशबाजी की गई. *बंगाल हुआ भगवामय, भाजपा की ऐतिहासिक जीत का बहुमत* बंगाल मे सरकार बनने पर भाजपा महावीर नगर मण्डल के कीर्तिकांत गोयल पूर्व मण्डल अध्यक्ष,संजय निझावन पूर्व मण्डल अध्यक्ष, गोपाल राम मंडा वार्ड पार्षद, रेखा सिंह महिला मण्डल अध्यक्ष, विकास शर्मा युवा प्रमुख सभी सनातनियों व मण्डल के कार्यकर्त्ता ने ढ़ोल बजाकर मिठाईया बाटी व आतिशबाजी करी और सभी ने एक दूसरे को बहुत बहुत बधाई/ शुभकामनायें दी ...

5 hrs ago
user_Dushyant singh gehlot (journal
Dushyant singh gehlot (journal
लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
5 hrs ago

जिलाध्यक्ष को कंधों पर उठाकर झूमे कार्यकर्ता, लड्डू बांटकर व आतिशबाजी से मनाया जश्न चुनावों में खिला कमल, लोकतंत्र की जीत – राकेश जैन जिलाध्यक्ष को कंधों पर उठाकर झूमे कार्यकर्ता, लड्डू बांटकर व आतिशबाजी से मनाया जश्न कोटा, 4 मई 2026। विभिन्न राज्यों के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कोटा शहर ने जिलाध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में जी.एम.ए. प्लाजा के बाहर भव्य आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस अवसर पर राकेश जैन ने कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से लड्डू खिलाकर खुशी साझा की। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधों पर उठाकर ढोल की थाप पर नृत्य किया और “चप्पा-चप्पा भाजपा” के नारों से वातावरण गूंज उठा। राकेश जैन ने कहा कि यह जीत देश की जनता और लोकतंत्र की जीत है। जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताते हुए कमल को विजय दिलाई है। उन्होंने कहा कि “चप्पा-चप्पा भाजपा” के संकल्प

के साथ कार्य कर रही पार्टी ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक सफलता और असम में निरंतर जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का यह परिणाम है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमि पश्चिम बंगाल में भी अब कमल मजबूती से स्थापित हो चुका है। जैन ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर और अटक से कटक तक भाजपा का परचम लहरा रहा है। देश की जनता राष्ट्रहित में “विकसित भारत” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है। ईवीएम पर विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए जैन ने कहा कि जहां विपक्ष को जीत मिलती है, वहां वे कुछ नहीं कहते, लेकिन जहां जनसमर्थन नहीं मिलता, वहां ईवीएम को दोष देना उनकी आदत बन गई है। नयापुरा में ‘बंगाल हुआ भगवामय’ उत्सव, आतिशबाजी कर बांटी

भगवा नुकती जय श्री राम का दुपट्टा पहनाया उधर शहर के नयापुरा क्षेत्र में भी पश्चिम बंगाल में मिली जीत की खुशी में सोमवार को “बंगाल हुआ भगवामय” उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। समाजसेवी डॉक्टर दुर्गा शंकर सैनी ने बताया कि बंगाल भगवा में होने व सनातन की विजय पर उत्सव मनाया बड़ी संख्या में भगवाधारियों ने भाग लेकर जय श्रीराम के जयकारों के बीच खुशी जताई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। उत्सव के दौरान जोरदार आतिशबाजी की गई. *बंगाल हुआ भगवामय, भाजपा की ऐतिहासिक जीत का बहुमत* बंगाल मे सरकार बनने पर भाजपा महावीर नगर मण्डल के कीर्तिकांत गोयल पूर्व मण्डल अध्यक्ष,संजय निझावन पूर्व मण्डल अध्यक्ष, गोपाल राम मंडा वार्ड पार्षद, रेखा सिंह महिला मण्डल अध्यक्ष, विकास शर्मा युवा प्रमुख सभी सनातनियों व मण्डल के कार्यकर्त्ता ने ढ़ोल बजाकर मिठाईया बाटी व आतिशबाजी करी और सभी ने एक दूसरे को बहुत बहुत बधाई/ शुभकामनायें दी ...

More news from Kota and nearby areas
  • NEET से एक दिन पहले स्टूडेंट का सुसाइड, VIDEO:पहले घूमता रहा, फिर छठी मंजिल से कूदा; लिखा-परिवार की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया
    1
    NEET से एक दिन पहले स्टूडेंट का सुसाइड, VIDEO:पहले घूमता रहा, फिर छठी मंजिल से कूदा; लिखा-परिवार की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    3 hrs ago
  • नई दिल्ली/डिजिटल डेस्क: भारतीय रेलवे, जिसे देश की लाइफलाइन कहा जाता है, वहां से एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक शख्स को चलती ट्रेन में महिलाओं के साथ बदसलूकी और मारपीट करते देखा जा सकता है। घटना के बाद से ही इंटरनेट पर आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। क्या है पूरा मामला? वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि आरोपी युवक किसी बात को लेकर बहस कर रहा है और अचानक आपा खोते हुए महिला पर हाथ उठा देता है। आसपास के यात्रियों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो वायरल: घटना का वीडियो ट्विटर (X) और फेसबुक पर तेजी से फैल रहा है। अधिकारियों को टैग: जागरूक नागरिकों ने रेल मंत्रालय (@RailMinIndia) और रेल मंत्री को टैग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सुरक्षा पर सवाल: यात्रियों का कहना है कि अगर ट्रेनों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो सुरक्षा दावों का क्या अर्थ? जनता की मांग: "दरिंदे को मिले कड़ी सजा" सोशल मीडिया यूजर्स इस आरोपी को "दरिंदा" बताते हुए मांग कर रहे हैं कि इसकी पहचान कर इसे सलाखों के पीछे भेजा जाए। लोगों ने मांग की है कि जिम्मेदारी अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। "जब तक ये आरोपी पकड़ा ना जाए, संबंधित अधिकारियों को चैन से नहीं बैठना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता।" — सोशल मीडिया यूजर रेलवे की प्रतिक्रिया का इंतज़ार फिलहाल रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेल मंत्रालय की ओर से इस विशिष्ट वीडियो पर आधिकारिक बयान का इंतज़ार है। आमतौर पर ऐसी घटनाओं में रेलवे वीडियो के आधार पर PNR और कोच विवरण ट्रैक कर कार्रवाई शुरू करता है। बने रहिए Kota Storyline के साथ, हम इस मामले पर नज़र बनाए हुए हैं।
    1
    नई दिल्ली/डिजिटल डेस्क: भारतीय रेलवे, जिसे देश की लाइफलाइन कहा जाता है, वहां से एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक शख्स को चलती ट्रेन में महिलाओं के साथ बदसलूकी और मारपीट करते देखा जा सकता है। घटना के बाद से ही इंटरनेट पर आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि आरोपी युवक किसी बात को लेकर बहस कर रहा है और अचानक आपा खोते हुए महिला पर हाथ उठा देता है। आसपास के यात्रियों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
वीडियो वायरल: घटना का वीडियो ट्विटर (X) और फेसबुक पर तेजी से फैल रहा है।
अधिकारियों को टैग: जागरूक नागरिकों ने रेल मंत्रालय (@RailMinIndia) और रेल मंत्री को टैग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सुरक्षा पर सवाल: यात्रियों का कहना है कि अगर ट्रेनों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो सुरक्षा दावों का क्या अर्थ?
जनता की मांग: "दरिंदे को मिले कड़ी सजा"
सोशल मीडिया यूजर्स इस आरोपी को "दरिंदा" बताते हुए मांग कर रहे हैं कि इसकी पहचान कर इसे सलाखों के पीछे भेजा जाए। लोगों ने मांग की है कि जिम्मेदारी अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।
"जब तक ये आरोपी पकड़ा ना जाए, संबंधित अधिकारियों को चैन से नहीं बैठना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता।" — सोशल मीडिया यूजर
रेलवे की प्रतिक्रिया का इंतज़ार
फिलहाल रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेल मंत्रालय की ओर से इस विशिष्ट वीडियो पर आधिकारिक बयान का इंतज़ार है। आमतौर पर ऐसी घटनाओं में रेलवे वीडियो के आधार पर PNR और कोच विवरण ट्रैक कर कार्रवाई शुरू करता है।
बने रहिए Kota Storyline के साथ, हम इस मामले पर नज़र बनाए हुए हैं।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग कोटा शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेशवासियो को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी! मंत्री श्री दिलावर ने असम और पुडुचेरी में भाजपा और एनडीए के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है!
    1
    ब्रेकिंग कोटा 
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेशवासियो को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी! 
मंत्री श्री दिलावर ने असम और पुडुचेरी में भाजपा और एनडीए के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है!
    user_Dushyant singh gehlot (journal
    Dushyant singh gehlot (journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का इंदौर से लाइव। आज हमारी बहन और इंजीनियर महेंद्र श्रीमाल जी की अर्धांगिनी के तीये कीसुदधकरण बैठक। दादाबाड़ी में रखी गई नवकार मंत्र के पाठ और भक्तांबर जी के पाठ तथा देव दर्शन करने के बाद हजारों परिजनों और समाज बंधु तथा समाज सेवियों में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का इंदौर से लाइव। 
आज हमारी बहन और इंजीनियर महेंद्र श्रीमाल जी की अर्धांगिनी के तीये कीसुदधकरण बैठक। दादाबाड़ी में रखी गई नवकार मंत्र के पाठ और भक्तांबर जी के पाठ तथा देव दर्शन करने के बाद हजारों परिजनों और समाज बंधु तथा समाज सेवियों में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Kishan Lal jangid
    1
    Post by Kishan Lal jangid
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    9 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल में बीजेपी स्पष्ट बहुमत की तरफ, आसनसोल में भाजपा समर्थकों ने इस तरह मनाई खुशी...
    1
    पश्चिम बंगाल में बीजेपी स्पष्ट बहुमत की तरफ, आसनसोल में भाजपा समर्थकों ने इस तरह मनाई खुशी...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कोटा। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए क्लेम राइट ट्रस्ट द्वारा जिला अदालत परिसर में शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का शुभारंभ अभिभाषक परिषद कोटा के अध्यक्ष भारत सिंह अड़सेला एवं महासचिव शंभू सोनी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जनसेवा कार्य मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण हैं, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने क्लेम राइट ट्रस्ट की अध्यक्ष ज्योति गौड़ का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया। कार्यक्रम में अनेक अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शरबत वितरण में सहयोग कर इसे सफल बनाया।
    1
    कोटा। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए क्लेम राइट ट्रस्ट द्वारा जिला अदालत परिसर में शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का शुभारंभ अभिभाषक परिषद कोटा के अध्यक्ष भारत सिंह अड़सेला एवं महासचिव शंभू सोनी ने किया। 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जनसेवा कार्य मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण हैं, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने क्लेम राइट ट्रस्ट की अध्यक्ष ज्योति गौड़ का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया। 
कार्यक्रम में अनेक अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शरबत वितरण में सहयोग कर इसे सफल बनाया।
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • NEET UG पेपर के डर से छात्र ने गढ़ा किडनैपिंग का झूठ, AI से वीडियो बनाकर रचा खुद के अपहरण का ड्रामा
    1
    NEET UG पेपर के डर से छात्र ने गढ़ा किडनैपिंग का झूठ, AI से वीडियो बनाकर रचा खुद के अपहरण का ड्रामा
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.