सालेड़ा रोड पर सेंचुरी के पास नन्न अवस्था में युवक का शव मिलने से सनसनी रामगंजमंडी के चेचट क्षेत्र में सालेड़ा रोड स्थित सेंचुरी के पास एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची है पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कमलेश पुत्र भेरूलाल मीणा (उम्र 36 वर्ष) निवासी रायखेड़ा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि शव करीब 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे आसपास दुर्गंध फैलने के बाद मामले का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में भय और सनसनी का माहौल बना हुआ है।
सालेड़ा रोड पर सेंचुरी के पास नन्न अवस्था में युवक का शव मिलने से सनसनी रामगंजमंडी के चेचट क्षेत्र में सालेड़ा रोड स्थित सेंचुरी के पास एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची है पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कमलेश पुत्र भेरूलाल मीणा (उम्र 36 वर्ष) निवासी रायखेड़ा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि शव करीब 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे आसपास दुर्गंध फैलने के बाद मामले का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में भय और सनसनी का माहौल बना हुआ है।
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- भारतीय सैनिकों पर हमले की प्लानिंग हुई फैल | भारत में ही छुपे हुए हैं असली गद्दार लोग लेकिन पुलिस को मिली जानकारी और उनको तुंरत पकड़ में लिया गया जिससे भारतीय सैनिकों पर बड़ा हमला होने से बच गया और पुलिस उनसे अब पूछताछ जारी हैं1
- शुरू हुई बिन मौसम की बरसात। आज 20/03/2026 समय सुबह 5 बजे से बूंदों के साथ शुरू हुई बिन मौसम की बरसात ने किया किसानों को परेशान। क्योंकि इस समय किसान की गेहूं की फसल खेतों में कटी हुई है और 70% फसल खेतों में खड़ी है। और यह बिन मौसम की बरसात इस गेहूं की फसल के लिए काफी नुकसान दायक है, इसलिए किसान परेशान है। नदबई भरतपुर से लाइव।1
- Post by मनोज तिवाड़ी3
- किशनगढ़बास में सिंधी समाज द्वारा चेटीचंड महोत्सव भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा, भजन-कीर्तन और आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। कार्यक्रम में संत कंवर राम मंदिर में झंडा रोहण, सत्संग, और लंगर (भंडारा) सहित विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। महोत्सव के मुख्य विवरण: आयोजन: किशनगढ़बास के संत कंवर राम हरि मंदिर और अन्य स्थानों पर। गतिविधियां: शोभायात्रा, भगवान झूलेलाल की आरती, सत्संग और भंडारा। उद्देश्य: सिंधी नव वर्ष और झूलेलाल जयंती (वरुण देव का अवतार) को पारंपरिक तरीके से मनाना। भागीदारी: सिंधी समुदाय के लोग, महिलाएं और युवा पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। विशेषताएं: कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।1
- हिंडौन सिटी। शहर के कोतवाली थाने में शुक्रवार को ईद को लेकर मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के साथ सीएलजी बैठक आयोजित हुई । कार्यवाहक थाना अधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस श्रेष्ठ कुमार ने बताया कि आज 20 मार्च को शाम 4 बजे कोतवाली थाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में सीएलजी मीटिंग आयोजित की गई जिसमें मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के साथ वार्ता करते हुए समुचित पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई। बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया कि कल 21 मार्च को सुबह 8:30 बजे करौली रोड स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज हाफिज शफी अदा कराएंगे और मुफ्ती अब्दुल हमीद कुरैशी का बयान होगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सभी लोगों से ईद का त्योहार भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस अवसर पर तहसीलदार सीमा बघेल, पुलिस उपाधीक्षक मुनेश कुमार, थाना अधिकारी महेंद्र चौधरी, पूर्व उपसभापति नफीस अहमद, जमीयत उलेमा ए हिंद के तहसील सदर हाफिज बाबुद्दीन, जनरल सेक्रेटरी हाफिज सईद, वक़्फ़ कमेटी के सदर बब्बू भाई, खजांची भीकम शाह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अल्लानूर खां, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद, जमीअतुल कुरैशी के जिला अध्यक्ष सद्दाम कुरेशी, युवा नेता आमिर कुरैशी, कुरैशी समाज के चौधरी हसमुद्दीन, सैफी समाज के कोषाध्यक्ष हसमुद्दीन सैफी, पार्षद इमरान सैफी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष नासिर दर्जी, अब्बासी समाज जिला अध्यक्ष नूर मोहम्मद गुड्डा, फोदया अब्बासी, युवा कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष फैजान पठान, मौलाना अंसार मुफ्ती इमरान, अंसार अहमद राबुद्दीन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- आज 20/03/2026 का पंचांग। आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव।1
- Post by मनोज तिवाड़ी1
- मातोर गांव के बस स्टैंड पर बैठे युवक पर फायरिंग, पैर में लगी गोली,आपसी रंजिश में वारदात खैरथल तिजारा जिले के मातोर गांव के बस स्टैंड पर फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लगी है युवक को गंभीर हालत में अलवर रैफर किया गया है । पुलिस ने बताया कि घटना में सुखमण हेडी निवासी वीरेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र कमल सिंह घायल हुआ है। बदमाश एक गाड़ी में सवार होकर आए थे घटना के बाद मौके पर अपराध तफरी मच गई। पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश के चलते यह वारदात हुई है । वीरेंद्र सिंह और प्रमोद जाट के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। घायल वीरेंद्र सिंह को पहले खैरथल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर रैफर कर दिया है। घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी जया सिंह, डीएसपी लाल सिंह यादव और खैरथल थाना प्रभारी रामकिशन मौके पर पहुंचे आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम में गठित कर दी गई है, और क्षेत्र में नाकाबंदी भी की गई है। एडिशनल एसपी जयासिंह ने बताया कि दोनों ही पक्ष अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उन पर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है हमलावर युवकों की तलाश जारी है1