*मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी के संग सरयू घाट, दुःखहरण नाथ एवं पृथ्वीनाथ मंदिर का किया निरीक्षण *कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश* *श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता क्षम्य नहीं होगी : मण्डलायुक्त* **कजरी तीज त्यौहार के मद्देनजर मण्डल में 24*7 घंटे विद्युत आपूर्ति की होगी बेहतर व्यवस्था* गोण्डा। कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सरयू घाट, दुःखहरण नाथ मंदिर एवं पृथ्वीनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाट एवं मंदिर परिसरों तथा श्रद्धालुओं के आवागमन वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने कहा कि कजरी तीज के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सरयू घाट पर स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, सुरक्षा, बैरिकेडिंग एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान एवं आवागमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने दुःखहरण नाथ एवं पृथ्वीनाथ मंदिरों में प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, कतारबद्ध एवं सुगम दर्शन, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग तथा अन्य जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने को कहा। मण्डलायुक्त ने स्पष्ट किया कि कजरी तीज जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। सभी संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पर्व को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराएं। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी भीड़ प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने तथा सामने आने वाली कमियों का तत्काल समाधान कराने को कहा। पुलिस अधीक्षक सरयू घाट एवं मंदिर परिसरों की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के साथ श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक जनसुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की गरिमा एवं धार्मिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कजरी तीज पर्व के दौरान व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा एवं स्थलीय निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें। कजरीतीज त्योहार को विद्युत सुचारु रूप से रखने हेतु मण्डलायुक्त ने शासन में पत्र भेजकर जिस पैरवी की थी जिसका 24 घंटे विद्युत आपूर्ति को हरी झंडी की गई है प्रतिदिन शाम 18:00 बजे से दिनांक 10.9.26 से दिनांक 31.10 .26 तक मंडल के जनपद गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती में निर्बाध रूप से कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति की जएगी निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार ,जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ,पुलिस अधीक्षक अभिषेक ,मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
*मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी के संग सरयू घाट, दुःखहरण नाथ एवं पृथ्वीनाथ मंदिर का किया निरीक्षण *कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश* *श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता क्षम्य नहीं होगी : मण्डलायुक्त* **कजरी तीज त्यौहार के मद्देनजर मण्डल में 24*7 घंटे विद्युत आपूर्ति की होगी बेहतर व्यवस्था* गोण्डा। कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सरयू घाट, दुःखहरण नाथ मंदिर एवं पृथ्वीनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाट एवं मंदिर परिसरों तथा श्रद्धालुओं के आवागमन वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने कहा कि कजरी तीज के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सरयू घाट पर स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, सुरक्षा, बैरिकेडिंग एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि
श्रद्धालुओं को स्नान एवं आवागमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने दुःखहरण नाथ एवं पृथ्वीनाथ मंदिरों में प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, कतारबद्ध एवं सुगम दर्शन, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग तथा अन्य जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने को कहा। मण्डलायुक्त ने स्पष्ट किया कि कजरी तीज जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। सभी संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पर्व को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराएं। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी भीड़ प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर
व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने तथा सामने आने वाली कमियों का तत्काल समाधान कराने को कहा। पुलिस अधीक्षक सरयू घाट एवं मंदिर परिसरों की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के साथ श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक जनसुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की गरिमा एवं धार्मिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कजरी तीज पर्व के दौरान व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा एवं स्थलीय निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें। कजरीतीज त्योहार को विद्युत सुचारु रूप से रखने हेतु मण्डलायुक्त ने शासन में पत्र भेजकर जिस पैरवी की थी जिसका 24 घंटे विद्युत आपूर्ति को हरी झंडी की गई है प्रतिदिन शाम 18:00 बजे से दिनांक 10.9.26 से दिनांक 31.10 .26 तक मंडल के जनपद गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती में निर्बाध रूप से कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति की जएगी निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार ,जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ,पुलिस अधीक्षक अभिषेक ,मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- गोंडा कजरी तीज कांवड़ मेले को लेकर प्रसासन मुस्तैद दिखाई पड़ा 3000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था *गोंडा कजरी तीज कांवड़ मेले को लेकर प्रसासन मुस्तैद दिखाई पड़ा 3000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था 1. गोंडा कांवड़ मेले की तैयारी पूरी, 3000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा 2. कांवड़ मेले को लेकर गोंडा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस 3. गोंडा में कांवड़ मेले का मेगा प्लान तैयार, रूट डायवर्जन लागू 4. कांवड़ियों की सुरक्षा में 3000 जवान तैनात, सरयू घाट पर अफसरों का निरीक्षण 5. कजरी तीज कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने लिया तैयारियों का जायजा 6. सरयू घाट पर उमड़ेगा कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए 3000 पुलिसकर्मी तैनात2
- डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, घर में मचा कोहराम। अयोध्या। बारुन बाजार में राइस मिल के सामने डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा आज दोपहर बाद हुआ। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान भाईपुर निवासी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 28 साल है। बताते हैं कि बीते मार्च में ही इस युवक की शादी हुई थी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने1
- शाम होते ही मुख्य चौक बना जाम का गढ़, घंटाघर से रिकाबगंज तक वाहनों की लंबी कतारें अयोध्या में शाम के समय मुख्य चौक पर भीषण जाम आम बात हो गई है। चौक से घंटाघर और रिकाबगंज तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि जाम की मुख्य वजह चौक-घंटाघर रोड पर अवैध रूप से लगे ठेले और अतिक्रमण हैं। शाम को बाजार में भीड़ बढ़ते ही हालात और बेकाबू हो जाते हैं। सबसे बड़ा सवाल: इतने व्यस्त इलाके में जाम के दौरान चौकी पुलिस प्रभारी और पुलिसकर्मी मौके से नदारद रहते हैं। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है, जिससे आम जनता रोजाना परेशान है।2
- जंगली हाथी के गले में फंसा टायर बचाव आपरेशन चलकर बाहर निकाला गया। असम के गोलाघाट जंगल में एक जंगली हाथी के गले में फंसे ट्रैक्टर के बड़े टायर को कई घंटे के बचाव ऑपरेशन के बाद वन विभाग की टीम द्वारा हाथी को सुरक्षित करते हुए शाम के समय ट्रैंक्विलाइज कर सावधानी से हाथी के गले से बाहर निकाला गया, अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान हाथी को कोई चोट नहीं आई.वन कर्मियों के अनुसार जंगल में पड़े टैक्टर के टायर को जंगली हाथी द्वारा असावधानी से सूंड से उठाया और वह सीधे उसके गले में फंस गया जिसके चलते जंगली हाथी काफी परेशान दिख रहा था।1
- नई दिल्ली भारत मंडपम मे दो दिवसीय शिखर सम्मेलन आज 12,13, सित 26 को BRICES समीट समेलन भारत के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अध्यक्षता कर रहे हैं अनेक देशों के रास्ट्र अध्यक्ष भारत में विराजमान है इनका सम्पूर्ण भारत वर्ष इनका स्वागत करता है यह महत्वपूर्ण भूमिका भारत निभा रहा है।।। Reporting,, Lal chand SONI,, आज सुबह टाइम्स,,, नई दिल्ली भारत मंडपम मे दो दिवसीय शिखर सम्मेलन आज 12,13, सित 26 को BRICES समीट समेलन भारत के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अध्यक्षता कर रहे हैं अनेक देशों के रास्ट्र अध्यक्ष भारत में विराजमान है इनका सम्पूर्ण भारत वर्ष इनका स्वागत करता है यह महत्वपूर्ण भूमिका भारत निभा रहा है।।। Reporting,, Lal chand SONI,, आज सुबह टाइम्स,,,1
- अयोध्या में कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अयोध्या कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन। लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण की पहल की हुई शुरुवात। जिला न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का किया शुभारंभ। अपर जिला जज दीपक यादव, सचिव रंजिनी शुक्ला समेत न्यायिक व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर मामलों के निस्तारण की सुविधा।3
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की हिरासत के बाद धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष के साथ पीड़ित परिवार से मिलने की मांग पर आड़े.... कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की हिरासत के बाद धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष के साथ पीड़ित परिवार से मिलने की मांग पर आड़े....1
- अयोध्या जिले के सिविलकोर्ट परिसर में उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अयोध्या रणंजय कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती रंजिनी शुक्ला के देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत, दिनांक 12.09.2026 के सफल आयोजन व राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के अनुक्रम में आज दिनांक 11-09-2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा न्यायिक अधिकारियों के साथ प्रचार वाहनो को हरी झंडी दिखाकर परिसर से बाहर रवाना किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अयोध्या श्रीमती रंजिनी शुक्ला द्वारा जनपद अयोध्या के आम जनमानस से अधिक से अधिक वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण हेतु अपील की गई।2
- अयोध्या: बीकापुर में कोलिया पर अवैध निर्माण का आरोप, पीड़ित ने डीएम-एसएसपी से लगाई गुहार अयोध्या। बीकापुर तहसील के सीहीपुर गांव निवासी अंकित यादव ने पुराने मकान के बगल स्थित कोलिया पर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए डीएम, एसएसपी व एसडीएम से निर्माण रुकवाने की मांग की है। आरोप है कि राकेश यादव, कृष्ण देव यादव, शैलेश यादव व दिनेश यादव जबरन कोलिया भूमि पर निर्माण करा रहे हैं। 29 अगस्त को थाना हैदरगंज में शिकायत के बाद पुलिस के रोकने के बावजूद निर्माण जारी है। पीड़ित का दावा है कि उसके पास पुराने कोलिया की तस्वीरें हैं और डायल-112 पर करीब 20 बार सूचना देने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।2