Shuru
Apke Nagar Ki App…
अयोध्या जिले के सिविलकोर्ट परिसर में उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अयोध्या रणंजय कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती रंजिनी शुक्ला के देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत, दिनांक 12.09.2026 के सफल आयोजन व राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के अनुक्रम में आज दिनांक 11-09-2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा न्यायिक अधिकारियों के साथ प्रचार वाहनो को हरी झंडी दिखाकर परिसर से बाहर रवाना किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अयोध्या श्रीमती रंजिनी शुक्ला द्वारा जनपद अयोध्या के आम जनमानस से अधिक से अधिक वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण हेतु अपील की गई।
हलचल अयोध्या समाचार
अयोध्या जिले के सिविलकोर्ट परिसर में उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अयोध्या रणंजय कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती रंजिनी शुक्ला के देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत, दिनांक 12.09.2026 के सफल आयोजन व राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के अनुक्रम में आज दिनांक 11-09-2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा न्यायिक अधिकारियों के साथ प्रचार वाहनो को हरी झंडी दिखाकर परिसर से बाहर रवाना किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अयोध्या श्रीमती रंजिनी शुक्ला द्वारा जनपद अयोध्या के आम जनमानस से अधिक से अधिक वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण हेतु अपील की गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अयोध्या जिले के सिविलकोर्ट परिसर में उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अयोध्या रणंजय कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती रंजिनी शुक्ला के देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत, दिनांक 12.09.2026 के सफल आयोजन व राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के अनुक्रम में आज दिनांक 11-09-2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा न्यायिक अधिकारियों के साथ प्रचार वाहनो को हरी झंडी दिखाकर परिसर से बाहर रवाना किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अयोध्या श्रीमती रंजिनी शुक्ला द्वारा जनपद अयोध्या के आम जनमानस से अधिक से अधिक वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण हेतु अपील की गई।2
- मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अयोध्या में संतों का शक्ति प्रदर्शन अयोध्या के गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू महासंघ द्वारा अयोध्या में शोभायात्रा निकाली गई। गांधी आश्रम पार्क से शुरू हुई यात्रा पुष्पराज चौराहे की ओर बढ़ रही है। यात्रा में साधु-संतों के साथ महिलाएं कलश यात्रा लेकर और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं। शोभायात्रा के समापन पर हवन-पूजन और धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी लाल प्रजापति, जिलाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, संतोष मिश्रा, शिव भोला सिंह सहित अन्य पदाधिकारी कर रहे हैं।धर्मसभा में वक्ताओं ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज के राजनीतिक और धार्मिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उनके पांच बार सांसद और पांच बार विधायक रहने का उल्लेख करते हुए हिंदू महासभा और भाजपा के साथ उनके राजनीतिक सफर की चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गुरु की विरासत और मार्गदर्शन के अनुरूप उत्तर प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके अनुसार प्रदेश में शांति और सनातन धर्म के उत्थान की दिशा में कार्य हुआ है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद अब काशी और मथुरा को लेकर भी संतों और हिंदू संगठनों की आवाज तेज होने का दावा किया गया। धर्मसभा में “कृष्ण और नंदी कब तक रहेंगे बंदी” का नारा दोहराते हुए काशी और मथुरा के मुद्दे पर सरकार और संतों से आगे बढ़कर नेतृत्व करने का आह्वान किया गया।4
- नहीं लगाते सफाई कर्मी गांवों में झाड़ू, विभाग कर रहा अनदेखी, अधिकारी मौन। अयोध्या। जिला पंचायत राज अधिकारी अयोध्या जनहित विभाग हित में मैं आपका ध्यान ग्राम पंचायत तरडीहके राजस्व ग्राम देव पटी विकासखंड तरुण में कार्यरत सफाई कर्मी श्री रामभरोस वर्मा ग्राम सभा में कार्य स्थापना से लेकर अब तक कभी भी गांव की गलियों पक्के रास्तों पर किसी सफाई कर्मी ने झाड़ू लगाते नहीं देखा है ग्राम वासियों के साक्षात्कार अपने बयान में कहा गया है कि नियुक्त सफाई कर्मचारी श्री रामभरोस वर्मा तीन-चार माह में नौकरी पर नौकर रख कर दिहाड़ी मजदूर लगाकर केवल ग्राम सभा में निर्मित दो पक्की जल निकासी के लिए बनाई गई नाली जिसकी लंबाई महाद 100 मीटर है इसके अतिरिक्त कोई भी सफाई करने के लिए स्थान नहीं है जैसे राजस्व ग्राम में ना तो प्रशासनिक भवन हैं ना विद्यालय हैं ना आंगनबाड़ी केंद्र हैं एवं ना ही कोई सार्वजनिक स्थान हैं इतने ही कार्य के लिए सफाई कर्मचारी श्री रामभरोस वर्मा अपनी नौकरी पर नौकर करते हैं काम जो की शान सत्ता के मानसा के विपरीत है इनका यह कृत्य शिव सेवा नियमावली के विपरीत है तथा शासन सत्ता को धोखा देने ग्राम वासियों की सेवा न करने जिसके भजन है सरकार के द्वारा वेतन के रूप में लगभग 55 000 वेतन अहरित कर रहे हैं अतः वीडियोके आधारपर स्वत संज्ञान लेते हुए जांच स्वयं कर विभागीय विधिक दंडात्मक कार्यवाही करें क्योंकि आपके आपके द्वारा यदि जांच अपने अधीनस्थ अधिकारी से कराओगे तो जांच अधिकारी द्वारा दी गई जांच आख्यारिपोर्टमे रिपोर्ट यदि सफाई कर्मी के खिलाफ है तो आप के द्रारा उस जाच अधिकारी की सारी प्रशासनिक शक्तियां छीनली जाएगी जिसका जिसका जीता जागता प्रमाण सहायक विकास अधिकारी पंचायत तारुन मोहम्द हुसैन फारूकीहैं जिनके द्वारा आप के निर्देश पर ग्राम सभा बाला पुर मेंन्यूक्ति सफाई कर्मीजगन्नाथ वर्मा की जांच की गई जिसमें सफाईकर्मचारीदोषी पाए गए परंतु आप के द्रारा दोषी सफाई कर्मी पर कार्यवाही ना करते जांच अधिकारी मोहम्मद हुसैन फारूकी पर विधिक कार्वाहीकरतेहुए उनकी सारी प्रशाशनिक शक्तियांं ही छीन ली गईइस लिएआप स्वयं जांच करनेकी कृपाकरें1
- रायबरेली के मलकेगांव में बारिश से कच्चा मकान गिरने के बाद मुआवजे की रिपोर्ट लगाने के नाम पर लेखपाल दिनेश सविता पर रिश्वत मांगने और अभद्रता करने का आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि पैसे न होने पर लेखपाल ने आपत्तिजनक बात कही। हालांकि अधिकारियों ने जांच के बाद इस शिकायत को झूठा बताया है।1
- भुगतान के बावजूद 29000 रुपए बकाया, उपभोक्ता ने जे ई पर लगाए गंभीर आरोप बिपिन पांडेय पत्रकार अयोध्या अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुरानी सब्जी मंडी निवासी मोहम्मद कयास ने बिजली विभाग के लालबाग उपकेंद्र के जेई प्रमोद मौर्य पर बिल भुगतान के नाम पर कथित तौर पर 29 हजार रुपये लेने और बाद में भुगतान से इनकार करने का आरोप लगाया है। उपभोक्ता का कहना है कि फरवरी माह में एकमुश्त समाधान योजना के दौरान उन्होंने बिजली बिल के भुगतान के लिए जेई को नगद 29 हजार रुपये दिए थे। कयास के मुताबिक, भुगतान के बाद भी उनके बिजली बिल में रकम बकाया दिखाई जा रही है। उनका आरोप है कि वह कई महीनों से लालबाग बिजली घर के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने जेई से या तो भुगतान की रसीद देने अथवा 29 हजार रुपये वापस करने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उपभोक्ता का यह भी आरोप है कि जेई से बात करने पर उन्हें कथित रूप से डांटकर कार्यालय से बाहर कर दिया जाता है। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद उपभोक्ता को बिजली बिल का स्टेटमेंट उपलब्ध कराने को कहा गया है। शनिवार को परिवार के लोग अपनी शिकायत रखने लालबाग बिजली घर पहुंचे, लेकिन उनके अनुसार जेई कार्यालय में मौजूद नहीं थे। परिवार ने पूरे मामले की जांच कराकर भुगतान की स्थिति स्पष्ट करने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि बिजली विभाग इस मामले में क्या संज्ञान लेता है और उपभोक्ता4
- राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहनों को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित है राष्ट्रीय लोक अदालत राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिला जज ने किया रवाना वादों को सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण के संबंध में आमजन को किया गया जागरूक अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का है लक्ष्य। अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में दिनांक 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अयोध्या रणंजय कुमार वर्मा द्वारा प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन प्रचार वाहनों के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन एवं इसके माध्यम से वादों के सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण के संबंध में आमजन को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अयोध्या रंजिनी शुक्ला ने जनपद के आम जनमानस से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने लंबित वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराकर समय एवं धन की बचत करें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत विवादों के सरल, त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है। आमजन से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में सहभागिता करते हुए अपने प्रकरणों का आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं।2
- अयोध्या: बीकापुर में कोलिया पर अवैध निर्माण का आरोप, पीड़ित ने डीएम-एसएसपी से लगाई गुहार अयोध्या। बीकापुर तहसील के सीहीपुर गांव निवासी अंकित यादव ने पुराने मकान के बगल स्थित कोलिया पर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए डीएम, एसएसपी व एसडीएम से निर्माण रुकवाने की मांग की है। आरोप है कि राकेश यादव, कृष्ण देव यादव, शैलेश यादव व दिनेश यादव जबरन कोलिया भूमि पर निर्माण करा रहे हैं। 29 अगस्त को थाना हैदरगंज में शिकायत के बाद पुलिस के रोकने के बावजूद निर्माण जारी है। पीड़ित का दावा है कि उसके पास पुराने कोलिया की तस्वीरें हैं और डायल-112 पर करीब 20 बार सूचना देने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।2
- यह एक फिल्म का काल्पनिक दृश्य है जिसका वास्तविक जीवन से कोई संबंध नहीं है।====================================================================== नेताजी के बड़े-बड़े दावे थे कि उनका इलाज सरकारी अस्पताल में ही हो लेकिन जब वैसी ही घटना उनके साथ घटी और उन्हें उसी अस्पताल ले जाया गया, तो वहाँ की बदहाल स्थिति सामने आ गई। सरकारी अस्पताल बेहतरीन होने के दावे किए जाते हैं तो फिर नेता प्राइवेट क्यों जाते हैं फिल्म में जो बदहाली दिखाई गई थी क्या वैसी स्थिति आज भी सरकारी अस्पतालों में है या कुछ बदलाव हुआ है इस पर आपकी क्या राय है1
- *मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी के संग सरयू घाट, दुःखहरण नाथ एवं पृथ्वीनाथ मंदिर का किया निरीक्षण *कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश* *श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता क्षम्य नहीं होगी : मण्डलायुक्त* **कजरी तीज त्यौहार के मद्देनजर मण्डल में 24*7 घंटे विद्युत आपूर्ति की होगी बेहतर व्यवस्था* गोण्डा। कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सरयू घाट, दुःखहरण नाथ मंदिर एवं पृथ्वीनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाट एवं मंदिर परिसरों तथा श्रद्धालुओं के आवागमन वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने कहा कि कजरी तीज के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सरयू घाट पर स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, सुरक्षा, बैरिकेडिंग एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान एवं आवागमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने दुःखहरण नाथ एवं पृथ्वीनाथ मंदिरों में प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, कतारबद्ध एवं सुगम दर्शन, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग तथा अन्य जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने को कहा। मण्डलायुक्त ने स्पष्ट किया कि कजरी तीज जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। सभी संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पर्व को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराएं। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी भीड़ प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने तथा सामने आने वाली कमियों का तत्काल समाधान कराने को कहा। पुलिस अधीक्षक सरयू घाट एवं मंदिर परिसरों की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के साथ श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक जनसुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की गरिमा एवं धार्मिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कजरी तीज पर्व के दौरान व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा एवं स्थलीय निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें। कजरीतीज त्योहार को विद्युत सुचारु रूप से रखने हेतु मण्डलायुक्त ने शासन में पत्र भेजकर जिस पैरवी की थी जिसका 24 घंटे विद्युत आपूर्ति को हरी झंडी की गई है प्रतिदिन शाम 18:00 बजे से दिनांक 10.9.26 से दिनांक 31.10 .26 तक मंडल के जनपद गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती में निर्बाध रूप से कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति की जएगी निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार ,जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ,पुलिस अधीक्षक अभिषेक ,मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।3