Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायपुर कॉलोनी में नाबालिग की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, यमुनानगर में 17 वर्षीय महक ने तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी । यमुनानगर में एक नाबालिग लड़की की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि किशोरी ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया। मृतका की पहचान रायपुर कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय महक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। महक भी अपने कमरे में चली गई थी, लेकिन कुछ देर बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं।
Kulwant Singh Reporter India T

More news from हरियाणा and nearby areas
- सफाई व्यवस्था का बिगड़ा बुरा हाल,कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग तेज, नगर पालिका कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी, वादाखिलाफी के आरोपों से घिरी सरकार, नगर निगम कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने का किया ऐलान यमुनानगर में नगर निगम सफाई कर्मचारियों और श्रम कर्मचारी संघ की लगातार जारी हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों और गलियों में फैली गंदगी के चलते आमजन में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि सरकार लगातार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है, जिसके चलते उन्हें मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ रहा है। वीओ : नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांग कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और रेगुलराइजेशन पॉलिसी लागू करना है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने पहले उनकी मांगों को मानने का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।4
- यमुनानगर के हमीदा में हुए हत्याकांड के परिजन पुलिस से मिले और जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आज शाम तक बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में एक व्यक्ति पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।1
- यमुनानगर के उर्ज़नी गांव में 10 मई को हजरत पीर मामू आला बख्श का वार्षिक मेला सजेगा, साथ ही माता लाडो रानी का दरबार भी लगेगा। पिछले 15 सालों से आयोजित यह मेला आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जिसमें सभी धर्मों के हजारों श्रद्धालु जुटते हैं। इस दौरान चादरपोशी, भंडारा और मशहूर कव्वालों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी।2
- यमुनानगर पुलिस को कमानी चौक लूटकांड में बड़ी सफलता मिली है। अपराध शाखा 1 ने इनामी बदमाश मोनू उर्फ मुन्शी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया।1
- यमुनानगर के पुराना हमीदा में हुई हत्या के बाद मृतक के परिजनों ने आज पुलिस अधिकारियों से मिलकर जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कुछ दिन पहले मामूली कहासुनी पर एक आरोपी ने पड़ोसी पर गंडासियों से हमला कर उसकी जान ले ली थी। पुलिस ने अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।1
- सहारनपुर के अंबेहटा कस्बे में आवारा कुत्तों के झुंड ने 110 भेड़ों पर हमला कर उन्हें नोच डाला, जिससे सभी की मौत हो गई। इस घटना में पशुपालक को 15-16 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। इलाके में दहशत फैल गई है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई व मुआवजे की मांग की है।2
- इंद्री में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई समय से पहले उगाई धान की पनीरी को किया नष्ट1
- रायपुर कॉलोनी में नाबालिग की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, यमुनानगर में 17 वर्षीय महक ने तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी । यमुनानगर में एक नाबालिग लड़की की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि किशोरी ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया। मृतका की पहचान रायपुर कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय महक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। महक भी अपने कमरे में चली गई थी, लेकिन कुछ देर बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं।2