टॉपर्स को दिए सम्मान कलेक्टर बैतूल ने भैंसदेही: कलेक्टर ने संदीपनी विद्यालय का निरीक्षण कर की सराहना भैंसदेही जिला कलेक्टर महोदय ने आज संदीपनी विद्यालय भैंसदेही का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ सहायक कलेक्टर पुष्पराज खोटे और सहायक आयुक्त विवेक पांडे भी मौजूद थे। विद्यालय पहुंचते ही टॉपर विद्यार्थियों ने उनका भव्य स्वागत पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण और सराहना कलेक्टर ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती की मूर्ति पर चंदन चढ़ाया। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर लैब का जायजा लिया और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह लैब अन्य विद्यालयों से कहीं अधिक आधुनिक और सुविधासंपन्न है। पुस्तकालय का निरीक्षण करने पर उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पुस्तकों पर ब्लॉक का नाम अंकित किया जाए, ताकि प्रबंधन बेहतर हो सके। कक्षाओं की साफ-सफाई और सुसज्जनता देखकर वे प्रभावित हुए। प्रयोगशाला में पूर्ण संसाधनों की उपलब्धता पर संतुष्टि व्यक्त की। स्वामी विवेकानंद हाल की भव्यता की खूब प्रशंसा की और नवीन भवन का दौरा कर विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी। टॉपर्स से संवाद और महत्वपूर्ण सलाह प्राचार्य कक्ष में टॉपर विद्यार्थियों, स्टाफ और शिक्षकों से सीधे संवाद करते हुए कलेक्टर ने उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कक्षा 12वीं के अंकों के अलावा वर्तमान प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में नीट, क्लैट, यूपीएससी, सीए जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग या विद्यालय स्तर पर प्रति सप्ताह पाठ्यक्रम चलाए जाएं। कक्षा 11वीं में विषय चयन से पूर्व विषय विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग अनिवार्य रूप से कराई जाए। यह सलाह संदीपनी विद्यालय सहित जिले के सभी विद्यालयों में प्राथमिकता से लागू हो, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बने। टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित निरीक्षण के अंत में कलेक्टर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों को भेंट टॉकी दी। सम्मानित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं: कक्षा 9वीं: कुमारी रागिनी नरवर (पिता: अलकेश नरवर) - 88.33% (530/600) कक्षा 10वीं: मेगा उकंडे (पिता: जगन्नाथ उकडे) - 95% (475/500) कक्षा 11वीं: प्रेरणा पटैय्या (पिता: भगवानदास) - 90% (450/500) कक्षा 12वीं: कुमारी डिंपल खड़ाईत (पिता: राजेश खड़ाईत) - 91.6% (458/500) कलेक्टर ने सभी बच्चों को उचित मार्गदर्शन देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह निरीक्षण विद्यालय की गुणवत्ता में और सुधार का संकेत देता है
टॉपर्स को दिए सम्मान कलेक्टर बैतूल ने भैंसदेही: कलेक्टर ने संदीपनी विद्यालय का निरीक्षण कर की सराहना भैंसदेही जिला कलेक्टर महोदय ने आज संदीपनी विद्यालय भैंसदेही का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ सहायक कलेक्टर पुष्पराज खोटे और सहायक आयुक्त विवेक पांडे भी मौजूद थे। विद्यालय पहुंचते ही टॉपर विद्यार्थियों ने उनका भव्य स्वागत पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण और सराहना कलेक्टर ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती की मूर्ति पर चंदन चढ़ाया। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर लैब का जायजा लिया और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह लैब अन्य विद्यालयों से कहीं अधिक आधुनिक और सुविधासंपन्न है। पुस्तकालय का निरीक्षण करने पर उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पुस्तकों पर ब्लॉक का नाम अंकित किया जाए, ताकि प्रबंधन बेहतर हो सके। कक्षाओं की साफ-सफाई और सुसज्जनता देखकर वे प्रभावित हुए। प्रयोगशाला में पूर्ण संसाधनों की उपलब्धता पर संतुष्टि व्यक्त की। स्वामी विवेकानंद हाल की भव्यता की खूब प्रशंसा की और नवीन भवन का दौरा कर विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी। टॉपर्स से संवाद और महत्वपूर्ण सलाह प्राचार्य कक्ष में टॉपर विद्यार्थियों, स्टाफ और
शिक्षकों से सीधे संवाद करते हुए कलेक्टर ने उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कक्षा 12वीं के अंकों के अलावा वर्तमान प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में नीट, क्लैट, यूपीएससी, सीए जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग या विद्यालय स्तर पर प्रति सप्ताह पाठ्यक्रम चलाए जाएं। कक्षा 11वीं में विषय चयन से पूर्व विषय विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग अनिवार्य रूप से कराई जाए। यह सलाह संदीपनी विद्यालय सहित जिले के सभी विद्यालयों में प्राथमिकता से लागू हो, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बने। टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित निरीक्षण के अंत में कलेक्टर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों को भेंट टॉकी दी। सम्मानित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं: कक्षा 9वीं: कुमारी रागिनी नरवर (पिता: अलकेश नरवर) - 88.33% (530/600) कक्षा 10वीं: मेगा उकंडे (पिता: जगन्नाथ उकडे) - 95% (475/500) कक्षा 11वीं: प्रेरणा पटैय्या (पिता: भगवानदास) - 90% (450/500) कक्षा 12वीं: कुमारी डिंपल खड़ाईत (पिता: राजेश खड़ाईत) - 91.6% (458/500) कलेक्टर ने सभी बच्चों को उचित मार्गदर्शन देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह निरीक्षण विद्यालय की गुणवत्ता में और सुधार का संकेत देता है
- भैंसदेही संवाददाताभैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश🤝16 hrs ago
- भैंसदेही: कलेक्टर ने संदीपनी विद्यालय का निरीक्षण कर की सराहना भैंसदेही जिला कलेक्टर महोदय ने आज संदीपनी विद्यालय भैंसदेही का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ सहायक कलेक्टर पुष्पराज खोटे और सहायक आयुक्त विवेक पांडे भी मौजूद थे। विद्यालय पहुंचते ही टॉपर विद्यार्थियों ने उनका भव्य स्वागत पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण और सराहना कलेक्टर ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती की मूर्ति पर चंदन चढ़ाया। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर लैब का जायजा लिया और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह लैब अन्य विद्यालयों से कहीं अधिक आधुनिक और सुविधासंपन्न है। पुस्तकालय का निरीक्षण करने पर उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पुस्तकों पर ब्लॉक का नाम अंकित किया जाए, ताकि प्रबंधन बेहतर हो सके। कक्षाओं की साफ-सफाई और सुसज्जनता देखकर वे प्रभावित हुए। प्रयोगशाला में पूर्ण संसाधनों की उपलब्धता पर संतुष्टि व्यक्त की। स्वामी विवेकानंद हाल की भव्यता की खूब प्रशंसा की और नवीन भवन का दौरा कर विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी। टॉपर्स से संवाद और महत्वपूर्ण सलाह प्राचार्य कक्ष में टॉपर विद्यार्थियों, स्टाफ और शिक्षकों से सीधे संवाद करते हुए कलेक्टर ने उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कक्षा 12वीं के अंकों के अलावा वर्तमान प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में नीट, क्लैट, यूपीएससी, सीए जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग या विद्यालय स्तर पर प्रति सप्ताह पाठ्यक्रम चलाए जाएं। कक्षा 11वीं में विषय चयन से पूर्व विषय विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग अनिवार्य रूप से कराई जाए। यह सलाह संदीपनी विद्यालय सहित जिले के सभी विद्यालयों में प्राथमिकता से लागू हो, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बने। टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित निरीक्षण के अंत में कलेक्टर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों को भेंट टॉकी दी। सम्मानित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं: कक्षा 9वीं: कुमारी रागिनी नरवर (पिता: अलकेश नरवर) - 88.33% (530/600) कक्षा 10वीं: मेगा उकंडे (पिता: जगन्नाथ उकडे) - 95% (475/500) कक्षा 11वीं: प्रेरणा पटैय्या (पिता: भगवानदास) - 90% (450/500) कक्षा 12वीं: कुमारी डिंपल खड़ाईत (पिता: राजेश खड़ाईत) - 91.6% (458/500) कलेक्टर ने सभी बच्चों को उचित मार्गदर्शन देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह निरीक्षण विद्यालय की गुणवत्ता में और सुधार का संकेत देता है2
- आज हमारे ग्राम देहगुड तहसील आठनेर जिला बैतूल मे शाम 6 बजे से आधी तुफान के कारण आम की फसल तबाह हो गई लगभग आम से होने वाली आमदानी 50 हजार से 70 हजार का नुकसान हुआ4
- बैतूल के बर्राढाना में भीषण आगजनी: सिलेंडर ब्लास्ट से भड़की आग, 15 घर जलकर खाक बैतूल।जिले के भीमपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बर्राढाना में शनिवार को भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत एक रसोई गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से हुई, जिसके बाद तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।देखते ही देखते आग ने करीब 15 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के कई अन्य मकानों तक पहुंच गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार, आग इतनी भयानक थी कि एक के बाद एक घरों में रखे गैस सिलेंडर भी फटने लगे, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन आग लगातार फैलती जा रही है। ग्राम बर्राढाना में 100 फीसदी आदिवासी समुदाय निवास करता है, जिससे यह हादसा सामाजिक और आर्थिक रूप से भी बड़ी क्षति माना जा1
- Post by Manohar agrval Agrawal1
- बैतूल जिले के भीमपुर तहसील अंतर्गत ग्राम मोहदा के बर्राढाणा में खाना बनाते समय तेज हवाओं के कारण गांव में आग लग जाने की सूचना मिल रही है। जिससे कई मकान आग के हवाले हो गए है1
- स्थानीय पुलिस की लापरवाही और व्यापारियों में बढ़ती अतिक्रमण की प्रवृत्ति के चलते इन दोनों आमला शहर की सड़के अब यातायात के लिए सुरक्षित नहीं रही है, जहां प्रतिदिन लगने वाले जाम से अब शहर वासियों को मुश्किलें होने लगी है, साथ ही इन हालातो में भी स्थानीय पुलिस का कोई एक्शन ना लेना लोगों की मुसीबतों को और बढ़ा रहा है। इधर सभी में बाजारों में व्यापारियों में अतिक्रमण की बढ़ती प्रवृत्ति में से यातायात व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।1
- कलेक्टर डॉ सोनवणे पहुंचे बर्राढाना, प्रभावित ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए किया आश्वस्त बैतूल। भीमपुर विकासखंड के ग्राम मोहदा के बर्राढाना पहुंचकर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आगजनी से प्रभावित परिवारों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने मौके पर राहत कार्यों का अवलोकन किया और प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगजनी से हुए नुकसान का सही एवं विस्तृत आकलन किया जाए तथा आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत प्रभावितों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रभावित परिवारों के लिए राशन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की गई हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने इन व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को खुद की निगरानी में कैंप लगाकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, एसडीएम अजीत मरावी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।1
- Post by Manohar agrval Agrawal1