logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झाला की चौकी के पास दुकानों में घुसा अनियंत्रित ट्रेलर, चालक की इलाज के दौरान मौत बुधवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार बर नेशनल हाईवे 162 पर बर थाना क्षेत्र के झाला की चौकी के पास मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाली से ब्यावर की ओर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में घुस गया। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रेलर पाली की तरफ से ब्यावर जा रहा था। झाला की चौकी के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रेलर सड़क पार करते हुए दूसरी ओर चला गया और वहां स्थित धर्माराम मेवाड़ा की दुकानों के बाहर बने टीन शेड व चादरों को तोड़ते हुए दुकानों में जा घुसा। इस दौरान दुकान के बाहर खड़ी तीन से चार मोटरसाइकिल भी ट्रेलर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर बर थाना अधिकारी फनालाल सैनी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को ट्रेलर के केबिन से बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अमृतकौर हॉस्पिटल ब्यावर रेफर किया गया। हादसे में ट्रेलर चालक रामभरोसी पुत्र मुरारीलाल (39) निवासी बिदारका गोठरा, जिला अलवर गंभीर रूप से घायल हो गया था। ब्यावर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः उसने दम तोड़ दिया।

4 hrs ago
user_जगदीश माली पत्रका र
जगदीश माली पत्रका र
रायपुर, पाली, राजस्थान•
4 hrs ago

झाला की चौकी के पास दुकानों में घुसा अनियंत्रित ट्रेलर, चालक की इलाज के दौरान मौत बुधवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार बर नेशनल हाईवे 162 पर बर थाना क्षेत्र के झाला की चौकी के पास मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाली से ब्यावर की ओर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में घुस गया। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रेलर पाली की तरफ से ब्यावर जा रहा था। झाला की चौकी के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रेलर सड़क पार करते हुए दूसरी ओर चला गया और वहां स्थित धर्माराम मेवाड़ा की दुकानों के बाहर बने टीन शेड व चादरों को तोड़ते हुए दुकानों में जा घुसा। इस दौरान दुकान के बाहर खड़ी तीन से चार मोटरसाइकिल भी ट्रेलर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर बर थाना अधिकारी फनालाल सैनी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को ट्रेलर के केबिन से बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अमृतकौर हॉस्पिटल ब्यावर रेफर किया गया। हादसे में ट्रेलर चालक रामभरोसी पुत्र मुरारीलाल (39) निवासी बिदारका गोठरा, जिला अलवर गंभीर रूप से घायल हो गया था। ब्यावर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः उसने दम तोड़ दिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर (ब्यावर) ब्यावर में सड़कों पर बढ़ते जाम व अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई सिटी सिनेमा, स्टेशन रोड और पाली बाजार क्षेत्र में नगर परिषद व यातायात पुलिस की कार्रवाई, कई वाहनों के काटे चालान ब्यावर, शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों पर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को नगर परिषद और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। यह अभियान शहर के सिटी सिनेमा, स्टेशन रोड और पाली बाजार क्षेत्र में चलाया गया, जहां अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर खड़े हाथ ठेला व्यवसायियों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। कार्रवाई यातायात प्रभारी पूनमचंद बिश्नोई, हवलदार मेजर मंगलचंद तथा नगर परिषद के सुनील गोयर के नेतृत्व में की गई। टीम ने सड़क के बीच खड़े हाथ ठेला व्यवसायियों को हटाया तथा बेतरतीब तरीके से खड़े फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो फोर व्हीलर, 11 मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा के चालान बनाए गए। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह और नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम चौधरी के निर्देश पर की गई। कार्रवाई के दौरान एएसआई प्रसन्न काठात सहित पुलिस और नगर परिषद की टीम मौजूद रही। इस दौरान कुछ स्थानों पर वाहन चालकों और यातायात पुलिस टीम के बीच कहासुनी भी देखने को मिली, हालांकि पुलिस ने समझाइश कर स्थिति को शांत करा दिया।
    1
    रायपुर  (ब्यावर) 
ब्यावर में सड़कों पर बढ़ते जाम व अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई
सिटी सिनेमा, स्टेशन रोड और पाली बाजार क्षेत्र में नगर परिषद व यातायात पुलिस की कार्रवाई, कई वाहनों के काटे चालान
ब्यावर, शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों पर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को नगर परिषद और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। यह अभियान शहर के सिटी सिनेमा, स्टेशन रोड और पाली बाजार क्षेत्र में चलाया गया, जहां अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर खड़े हाथ ठेला व्यवसायियों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था।
कार्रवाई यातायात प्रभारी पूनमचंद बिश्नोई, हवलदार मेजर मंगलचंद तथा नगर परिषद के सुनील गोयर के नेतृत्व में की गई। टीम ने सड़क के बीच खड़े हाथ ठेला व्यवसायियों को हटाया तथा बेतरतीब तरीके से खड़े फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
अभियान के दौरान दो फोर व्हीलर, 11 मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा के चालान बनाए गए। 
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह और नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम चौधरी के निर्देश पर की गई।
कार्रवाई के दौरान एएसआई प्रसन्न काठात सहित पुलिस और नगर परिषद की टीम मौजूद रही। इस दौरान कुछ स्थानों पर वाहन चालकों और यातायात पुलिस टीम के बीच कहासुनी भी देखने को मिली, हालांकि पुलिस ने समझाइश कर स्थिति को शांत करा दिया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • पाली रोड पर भीषण सड़क हादसा: साला-बहनोई की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर मंगलवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर मारवाड़। बर थाना क्षेत्र के पाली रोड स्थित सर्विस लाइन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में साला-बहनोई की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बर थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पाली रोड पर ब्यावर से पाली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टीवीएस मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चेतन बागड़ी पुत्र पुखराज बागड़ी माली निवासी बर और माणक लाल भाटी पुत्र केवलराम माली निवासी बर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। वहीं, दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    1
    पाली रोड पर भीषण सड़क हादसा: साला-बहनोई की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
मंगलवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार
रायपुर मारवाड़। बर थाना क्षेत्र के पाली रोड स्थित सर्विस लाइन के पास  एक दर्दनाक सड़क हादसे में साला-बहनोई की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
बर थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पाली रोड पर ब्यावर से पाली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टीवीएस मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चेतन बागड़ी पुत्र पुखराज बागड़ी माली निवासी बर और माणक लाल भाटी पुत्र केवलराम माली निवासी बर की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। वहीं, दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • 📍 ब्यावर जिले के पास झाला की चौकी चौराहे पर बड़ा हादसा AVA/RJ/BAR/260221/01 ब्यावर जिले के नज़दीक झाला की चौकी चौराहे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल की दुकान में घुस गया। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। ट्रेलर के दुकान में घुसने से आसपास के क्षेत्र में भी नुकसान होने की खबर है। फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 🎙️ रिपोर्ट: राजू आपकी आवाज लोकल न्यूज़ #ब्यावर #ब्यावर_समाचार #राजस्थान_न्यूज़ #झाला_की_चौकी #सड़क_हादसा #ट्रेलर_हादसा #ब्रेकिंग_न्यूज़ #लोकल_न्यूज़ #आज_की_खबर #राजस्थान_अपडेट #ब्यावर_अपडेट #आपकी_आवाज_लोकल_न्यूज़
    1
    📍 ब्यावर जिले के पास झाला की चौकी चौराहे पर बड़ा हादसा
AVA/RJ/BAR/260221/01
ब्यावर जिले के नज़दीक झाला की चौकी चौराहे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल की दुकान में घुस गया।
हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। ट्रेलर के दुकान में घुसने से आसपास के क्षेत्र में भी नुकसान होने की खबर है।
फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
🎙️ रिपोर्ट: राजू
आपकी आवाज लोकल न्यूज़
#ब्यावर
#ब्यावर_समाचार
#राजस्थान_न्यूज़
#झाला_की_चौकी
#सड़क_हादसा
#ट्रेलर_हादसा
#ब्रेकिंग_न्यूज़
#लोकल_न्यूज़
#आज_की_खबर
#राजस्थान_अपडेट
#ब्यावर_अपडेट
#आपकी_आवाज_लोकल_न्यूज़
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.s.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.s.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • इंवेट्स कराने के नाम पर 5 लाख 66 हजार की ठगी का मामला आया सामने ,पीड़ित ने साइबर थाना में कराया मुदकमा दर्ज, साइबर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच,परिवादी ने साइबर थाना में कराया ठगी का मुकदमा दर्ज।
    1
    इंवेट्स कराने के नाम पर 5 लाख 66 हजार की ठगी का मामला आया सामने ,पीड़ित ने साइबर थाना में कराया मुदकमा दर्ज, साइबर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच,परिवादी ने साइबर थाना में कराया ठगी का मुकदमा दर्ज।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    15 min ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ के प्रातः कालीन ताजा समाचार। महामहिम राज्यपाल अस्वस्थ आज कोटा इंजीनियरिंग कॉलेज की रिक्षण समारोह के सारे कार्यक्रम स्थगित। मुख्यमंत्री भजनलाल ने एसएमएस चिकित्सालय में जाकर उनकी कुशल क्षेम पूछी। आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल के नेतृत्व में करोड़ों की ठगी करने वाला 50 हजार रूपए का ठग बिहार से गिरफ्तार।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ के प्रातः कालीन ताजा समाचार।
महामहिम राज्यपाल अस्वस्थ आज कोटा इंजीनियरिंग कॉलेज की रिक्षण समारोह के सारे कार्यक्रम स्थगित। 
मुख्यमंत्री भजनलाल ने एसएमएस चिकित्सालय में जाकर उनकी कुशल क्षेम पूछी।
आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल के नेतृत्व में करोड़ों की ठगी करने वाला 50 हजार रूपए का ठग बिहार से गिरफ्तार।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school Ajmer, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • https://www.facebook.com/share/r/1Dj3kBV7yF/
    1
    https://www.facebook.com/share/r/1Dj3kBV7yF/
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • न्यू सिंधी होटल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर में लगी भीषण आग, 5 नई कारें जलकर राख सोमवार सुबह 9,बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के,राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित न्यू सिंधी होटल के पास एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से कंटेनर में लदी नई कारों में से पांच कारें पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि एक कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद सोजत सिटी तथा ब्यावर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार कंटेनर चालक की पहचान महेश पुत्र सत्यनारायण जाट (35) निवासी रामपुर, तहसील उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है। यह कंटेनर गुजरात के मेहसाणा से नई कारें लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। घटना के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु करवाया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
    1
    न्यू सिंधी होटल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर में लगी भीषण आग, 5 नई कारें जलकर राख
सोमवार सुबह 9,बजे मिली जानकारी अनुसार
रायपुर थाना क्षेत्र के,राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित न्यू सिंधी होटल के पास एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से कंटेनर में लदी नई कारों में से पांच कारें पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि एक कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद  सोजत सिटी तथा ब्यावर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार कंटेनर चालक की पहचान महेश पुत्र सत्यनारायण जाट (35) निवासी रामपुर, तहसील उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है। यह कंटेनर गुजरात के मेहसाणा से नई कारें लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था।
घटना के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु करवाया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.s.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.s.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.