गाजीपुर।भीम आर्मी भारत एकता मिशन पूर्व जिला संयोजक एडवोकेट मनोज कुमार गौतम के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कासिमाबाद को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपकर कर फायर ब्रिगेड स्टेशन के निर्माण कासिमाबाद तहसील के अन्तर्गतमांग किया गया। मनोज कुमार गौतम ने बताया कि जिले का पिछड़ा क्षेत्र देवली,सनेहुआ,सलामतपुर, सिउरा,सातनपुर,रसूलपुर,फरीदनपुर,रामगढ़,सुरवत, पाली,अवराकोल,टंडवा,मुहम्मदपुर कुसुम,सिधागर, बेरुकही,दुर्गास्थान,महंडौर,कोडरा,चेरुईया,चेरु बढईपुर, व नगर पंचायत बहादुरगंज, आदि सम्पूर्ण तहसील कासिमाबाद क्षेत्र में फायर ब्रिगेड केन्द्र की अत्यंत आवश्यकता है।वर्तमान समय में इस क्षेत्र में आग लगने की स्थिति में सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगभग 40 से 45 किलोमीटर दूर से आती है।जब तक फायर ब्रिगेड की गाडी मौके पर पहुँचती है तब तक गेहूँ की फसल व मकान तथा अन्य सम्पत्ति जलकर नष्ट हो जाती है। इससे क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है।जनहित को ध्यान में रखते हुए तहसील कासिमाबाद में शीघ्र ही फायर ब्रिगेड केन्द्र की स्थापना कराने की कृपा करें,जिससे क्षेत्र के लोगों को आगजनी जैसी घटनाओं से समय पर राहत मिल सके।इस मौके पर सेंट्रल बार एसोसिएशन कासिमाबाद के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव एडवोकेट,संतोष एडवोकेट,अभय एडवोकेट,विनय एडवोकेट,नागेंद्र राव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
गाजीपुर।भीम आर्मी भारत एकता मिशन पूर्व जिला संयोजक एडवोकेट मनोज कुमार गौतम के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कासिमाबाद को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपकर कर फायर ब्रिगेड स्टेशन के निर्माण कासिमाबाद तहसील के अन्तर्गतमांग किया गया। मनोज कुमार गौतम ने बताया कि जिले का पिछड़ा क्षेत्र देवली,सनेहुआ,सलामतपुर, सिउरा,सातनपुर,रसूलपुर,फरीदनपुर,रामगढ़,सुरवत, पाली,अवराकोल,टंडवा,मुहम्मदपुर कुसुम,सिधागर, बेरुकही,दुर्गास्थान,महंडौर,कोडरा,चेरुईया,चेरु बढईपुर, व नगर पंचायत बहादुरगंज, आदि सम्पूर्ण तहसील कासिमाबाद क्षेत्र में फायर ब्रिगेड केन्द्र की अत्यंत आवश्यकता है।वर्तमान समय में इस क्षेत्र में आग लगने की स्थिति में सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगभग 40 से 45 किलोमीटर दूर से आती है।जब तक फायर ब्रिगेड की गाडी मौके पर पहुँचती है तब तक गेहूँ की फसल व मकान तथा अन्य सम्पत्ति जलकर नष्ट हो जाती है। इससे क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है।जनहित को ध्यान में रखते हुए तहसील कासिमाबाद में शीघ्र ही फायर ब्रिगेड केन्द्र की स्थापना कराने की कृपा करें,जिससे क्षेत्र के लोगों को आगजनी जैसी घटनाओं से समय पर राहत मिल सके।इस मौके पर सेंट्रल बार एसोसिएशन कासिमाबाद के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव एडवोकेट,संतोष एडवोकेट,अभय एडवोकेट,विनय एडवोकेट,नागेंद्र राव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
- इस शौचालय का हर महीना सैलरी उतार रहे हैं पेरिस शौचालय में साफ सफाई नाम की कोई चीज नहीं आना कोई ध्यान दे रहा है गांव का प्रतिनिधि हो या केयर टेकर शौचालय का1
- गाजीपुर। जनपद के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के मठिया मोहल्ला व ग्राम बसाउकपुरा की मुख्य सड़क पिछले करीब दो वर्षों से जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रही है। सड़क पर लगातार पानी भरे रहने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क शाहनिन्दा से मठिया होते हुए बसाउकपुरा, सेमरा, बच्छलपुर-रामपुर और शेरपुर समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। लेकिन पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कई स्थानों पर गंदा पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है, जिससे हालात और भी बदतर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक जिम्मेदार विभाग की ओर से स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सड़क पर जलजमाव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर लोगों को जलजमाव से राहत दिलाता है।1
- राजपुर में शिताबपुर ग्राम में 72 घंटे के अखंड हर कीर्तन में खरहना पंचायत के मुखिया प्रत्याशी श्री धनंजय मिश्रा जी के साथ मिलकर सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक एकता का संदेश फैलाने में सहभागी हुए।💐l1
- 14 saal se bishunipur dawa mandi me koi karya nhi h3
- मऊ : शहर कोतवाली पुलिस एक शातिर चोर को पकड़ी...! चोरी का आभूषण और नगदी भी बरामद हुआ जिसमें लगभग 37 लाख के सोने और चांदी के आभूषण और ₹52,500 नगदी बरामद किया गया। शातिर चोर देवरिया का रहने वाला है जो अभी बलिया में रह रहा है। #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maunews #maupolice #maumahadev #वायरलवीडियोシ #shortsreels #reelsvideoシ #VistaarNews #चोर #चोरी #thief1
- जखनिया। बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और नॉन-कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर मध्यान भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जखनिया विकासखंड में किचन में उपयोग होने वाली सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विकासखंड के कुल 41 आंगनबाड़ी केंद्रों को किचन में इस्तेमाल होने वाले कुल 24 प्रकार के सामान उपलब्ध कराए गए।इस पहल का उद्देश्य यह है कि केंद्रों पर आने वाले बच्चों को सरकार की मंशा के अनुरूप पौष्टिक और निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा सके, जिससे उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार हो सके।इस संबंध में जानकारी देते हुए जखनिया की सीडीपीओ बिन्नी यादव ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप बच्चों की देखभाल करना और उन्हें प्रारंभिक शिक्षा देना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर पोषाहार उपलब्ध कराना, उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का संचालन करना आवश्यक है।उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर चेहरा प्रमाणीकरण (फेस ऑथेंटिकेशन) के साथ-साथ टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण भी अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों तक पोषण सामग्री सही तरीके से पहुंच सके #जखनिया #गाजीपुर #आंगनबाड़ी #बच्चों_का_पोषण #पोषण_अभियान1
- रसोई गैस की किल्लत से गैस उपभोक्ता परेशान, गैस की हो रही है कालाबाजारी बिल्थरारोड। इन दिनों होली त्यौहार से ही रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत होने से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए दुश्वारियो का सामना करना पड़ रहा है। भोर से ही एचपी गैस गोदाम और भारत गैस गोदाम पर गैस सिलेंडर के लिए सिलेंडर रखकर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग जा रही है। इसके बावजूद भी कुछ को गैस मिलने के बाद अन्य को गैस सिलेंडर न मिलने के अभाव में बैरंग वापस घर लौटना पड़ रहा है। पुलिस के मौजूदगी के बावजूद भी गैस गोदामों पर मारा मारी की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। चट्टी चौराहे पर गैस उपभोक्ता सिलेंडर लाइन में रखकर गैस डिलेवरी वाहन के इंतजार में खड़े रहते है। किन्तु एजेंसियों के गैस डिलेवरी वाहन चालक अपना मोबाइल बंद किए हुए है। लोगो की माने तो बीच में ही गैस सिलेंडर को गैस एजेंसी के वाहन चालक आर्थिक लाभ के चक्कर में बेच दे रहे है। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से किसी किसी घरों में खाने के लाले पड़ गए है। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक बिल्थरारोड विजय कुमार राय का कहना है कि मंगलवार को फरसाटार, बासपार बहोरवा और नगर में 500 गैस सिलेंडर वितरित किया गया । बुधवार को भी रसोई गैस सिलेंडर वितरित किया जायेगा। गैस की कालाबाजारी करने की शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कानूनी कारवाई की जायेगी।1
- हल्दी थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद। बलिया। जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्दी थाना पुलिस को यह सफलता मिली। जानकारी के अनुसार 11 मार्च 2026 की रात करीब 1:04 बजे हल्दी थाना पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के मामले में वांछित आरोपी मुडाडीह से सोनवानी जाने वाले मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी मनोज यादव (32 वर्ष) पुत्र शिवधारी यादव निवासी ग्राम बबुआपुर कठही थाना हल्दी के बाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने 9 मार्च 2026 की रात रौनक यादव उर्फ नकी यादव पुत्र नन्दजी यादव निवासी बबुआपुर कठही की हत्या कर दी थी और घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी भेजा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।2