logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 वर्षीय बीएड करने के लिए टेट की फॉर्म अप्लाई होने शुरू हो गए हैं जो b.ed करना चाह रहे हैं वह अपना फॉर्म अप्लाई करवा सकते हैं अंतिम तारीख 30 मार्च 2026 होगी

2 hrs ago
user_Sweety E-mitra
Sweety E-mitra
सिद्धमुख, चूरू, राजस्थान•
2 hrs ago
ba3f6ad3-272f-4138-a2ed-3367430f4b36

2 वर्षीय बीएड करने के लिए टेट की फॉर्म अप्लाई होने शुरू हो गए हैं जो b.ed करना चाह रहे हैं वह अपना फॉर्म अप्लाई करवा सकते हैं अंतिम तारीख 30 मार्च 2026 होगी

More news from हरियाणा and nearby areas
  • is ki haryana kar di
    1
    is ki haryana kar di
    user_Shasikant
    Shasikant
    हिसार, हिसार, हरियाणा•
    1 hr ago
  • Churu में प्रस्तावित चूरू महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से नगर परिषद सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और मीडिया प्रतिनिधियों ने महोत्सव की तैयारियों और आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर Arpita Soni ने कहा कि चूरू महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान है और इसे और प्रभावी बनाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। नगर परिषद आयुक्त Abhilasha Singh ने महोत्सव की प्रारंभिक रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस बार आयोजन में नवाचार के साथ स्थानीय लोक कला और संस्कृति को विशेष महत्व दिया जाएगा। बैठक में पत्रकारों और शहर के प्रबुद्धजनों ने यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, स्थानीय कलाकारों को मंच देने और पर्यटकों की सुविधा को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि इन सुझावों को महोत्सव की कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा।
    1
    Churu में प्रस्तावित चूरू महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से नगर परिषद सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और मीडिया प्रतिनिधियों ने महोत्सव की तैयारियों और आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर Arpita Soni ने कहा कि चूरू महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान है और इसे और प्रभावी बनाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है।
नगर परिषद आयुक्त Abhilasha Singh ने महोत्सव की प्रारंभिक रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस बार आयोजन में नवाचार के साथ स्थानीय लोक कला और संस्कृति को विशेष महत्व दिया जाएगा।
बैठक में पत्रकारों और शहर के प्रबुद्धजनों ने यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, स्थानीय कलाकारों को मंच देने और पर्यटकों की सुविधा को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि इन सुझावों को महोत्सव की कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा।
    user_Interviewer India
    Interviewer India
    पत्रकार चूरू, चूरू, राजस्थान•
    31 min ago
  • मथुरा अप धार्मिक नगरी मथुरा के भजन कुंडी क्षेत्र में एक साधु पर नाबालिक बच्चों से कोकर्म का आरोप लगाने के बाद हड़कंप मच गया घटना से आक्रोशित लोगों की भीड़ जमा हो गई आरोपी साधु को पदकर उसकी जमकर पिटाई की गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरीके से आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया बताया जा रहा है कि भजन कुंडी क्षेत्र में एक साधु पर स्थानीय बच्चे के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगाया गया है घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और गुस्से में आरोपी को पकड़ लिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से बचाते हुए थाना पुलिस अपनी हिरासत में ले गई आगे की कार्यवाही एवं सोशल मीडिया पर अपलोड हुई यह वायरल वीडियो आप लोगों तक सूचना के अनुसार दिखाई जा रहा है नेशनल मीडिया न्यू एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत
    2
    मथुरा अप धार्मिक नगरी मथुरा के भजन कुंडी क्षेत्र में एक साधु पर नाबालिक बच्चों से कोकर्म का आरोप लगाने के बाद हड़कंप मच गया घटना से आक्रोशित लोगों की भीड़ जमा हो गई आरोपी साधु को पदकर उसकी जमकर पिटाई की गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरीके से आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया बताया जा रहा है कि भजन कुंडी क्षेत्र में एक साधु पर स्थानीय बच्चे के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगाया गया है घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और गुस्से में आरोपी को पकड़ लिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से बचाते हुए थाना पुलिस अपनी हिरासत में ले गई आगे की कार्यवाही एवं सोशल मीडिया पर अपलोड हुई यह वायरल वीडियो आप लोगों तक सूचना के अनुसार दिखाई जा रहा है
नेशनल मीडिया न्यू एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत
    user_पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    Court reporter Sirsa, Haryana•
    14 hrs ago
  • बीदासर। ढाणी कालेरान कि रोही में एक गरीब परिवार की विधवा महिला आचुकि देवी पत्नी नानूराम मेघवाल की ढाणी में अज्ञात कारणों से आग लगने से घर का सारा सामान और झोपड़ी जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलने पर बीदासर से दमकल वाहन लेकर चालक आरिफ साईं ने मौके पर पहुंचकर अपने सहयोगी और स्थानीय लोगों की सहयोग से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आगजनी के समय विधवा महिला ढाणी में नही थी, आस पास के लोगों ने घटना की सूचना दमकल कर्मियों को दी। जिस पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वही गरीब महिला को आर्थिक सहायता के लिए लोगों ने सरकार और आमजन से मदद की गुहार लगाई है। #Churu #Bidasar #Rajasthan
    1
    बीदासर। ढाणी कालेरान कि रोही में एक गरीब परिवार की विधवा महिला आचुकि देवी पत्नी नानूराम मेघवाल की ढाणी में अज्ञात कारणों से आग लगने से घर का सारा सामान और झोपड़ी जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलने पर बीदासर से दमकल वाहन लेकर चालक आरिफ साईं ने मौके पर पहुंचकर अपने सहयोगी और स्थानीय लोगों की सहयोग से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आगजनी के समय विधवा महिला ढाणी में नही थी, आस पास के लोगों ने घटना की सूचना दमकल कर्मियों को दी। जिस पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वही गरीब महिला को आर्थिक सहायता के लिए लोगों ने सरकार और आमजन से मदद की गुहार लगाई है।
#Churu #Bidasar #Rajasthan
    user_Ismail solanki
    Ismail solanki
    पत्रकार Churu, Rajasthan•
    17 hrs ago
  • झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में बनगोठड़ी रोड स्थित पहाड़ी चौराहे के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे बनी दुकान की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सामने आए एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी मोड़ी, जिससे स्कॉर्पियो संतुलन खो बैठी और पलटते हुए दीवार से जा भिड़ी। हादसे के समय गाड़ी में चार युवक सवार थे। सभी घायलों को उपचार के लिए पिलानी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी युवक सुरक्षित बच गए।
    1
    झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में बनगोठड़ी रोड स्थित पहाड़ी चौराहे के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे बनी दुकान की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सामने आए एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी मोड़ी, जिससे स्कॉर्पियो संतुलन खो बैठी और पलटते हुए दीवार से जा भिड़ी। हादसे के समय गाड़ी में चार युवक सवार थे। सभी घायलों को उपचार के लिए पिलानी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी युवक सुरक्षित बच गए।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार Jhunjhunun, Rajasthan•
    23 min ago
  • Post by Bhajan Lal
    1
    Post by Bhajan Lal
    user_Bhajan Lal
    Bhajan Lal
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर शिक्षा और समानता का संदेश, युवाओं से उनके आदर्श अपनाने का आह्वान, चिड़ावा कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत बोलीं— समय की बर्बादी छोड़ सकारात्मक कार्यों से ही आएगा सामाजिक परिवर्तन, झुंझुनूं महिला शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कॉलेज में प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समानता और महिला सशक्तिकरण के संदेश गूंजे तथा विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस समय महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा का दीप जलाया, जब समाज में अनेक सामाजिक बाधाएं थीं। उनका संघर्ष आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं से मोबाइल और समय की अनावश्यक बर्बादी से दूर रहकर रचनात्मक कार्यों में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ही समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्या रिचा कुलश्रेष्ठ ने की। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन साहस, संघर्ष और शिक्षा के प्रति समर्पण की मिसाल है। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक सोच और समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। विशेष अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक पवन पूनिया और जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए सावित्रीबाई फुले के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा संचालित बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व में आयोजित निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्ष पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। प्रस्तुतियों ने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के संदेश को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रभुशरण तिवारी, शंभु पंवार, मनोज शर्मा, महेश आजाद, निर्मला शर्मा, पूनम जांगिड़, पूनम नुनिया, गुड्डी सोमरा, अभिषेक मुरारका सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज में शिक्षा और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला पर्यावरण सुधार समिति के मुख्य कार्यवाहक राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया
    1
    सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर शिक्षा और समानता का संदेश, युवाओं से उनके आदर्श अपनाने का आह्वान,
चिड़ावा कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत बोलीं— समय की बर्बादी छोड़ सकारात्मक कार्यों से ही आएगा सामाजिक परिवर्तन,
झुंझुनूं  महिला शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कॉलेज में प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समानता और महिला सशक्तिकरण के संदेश गूंजे तथा विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस समय महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा का दीप जलाया, जब समाज में अनेक सामाजिक बाधाएं थीं। उनका संघर्ष आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं से मोबाइल और समय की अनावश्यक बर्बादी से दूर रहकर रचनात्मक कार्यों में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ही समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्या रिचा कुलश्रेष्ठ ने की। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन साहस, संघर्ष और शिक्षा के प्रति समर्पण की मिसाल है। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक सोच और समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।
विशेष अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक पवन पूनिया और जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए सावित्रीबाई फुले के योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा संचालित बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व में आयोजित निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्ष पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। प्रस्तुतियों ने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के संदेश को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रभुशरण तिवारी, शंभु पंवार, मनोज शर्मा, महेश आजाद, निर्मला शर्मा, पूनम जांगिड़, पूनम नुनिया, गुड्डी सोमरा, अभिषेक मुरारका सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज में शिक्षा और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिला पर्यावरण सुधार समिति के मुख्य कार्यवाहक राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal )
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal )
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Churu शहर के मुख्य डाकघर स्थित Passport Seva Kendra को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद एहतियात के तौर पर डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को तुरंत खाली करवा दिया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली सीआई Sukhram Chotia पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर में सर्च अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार पासपोर्ट सेवा केंद्र और डाकघर के स्टाफ को अंग्रेजी में एक ईमेल मिला था, जिसमें खुद को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence से जुड़ा बताते हुए पांच साइनाइड से भरे आईईडी ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद पुलिस, खुफिया एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते को अलर्ट कर दिया गया। टीमों ने डाकघर और आसपास के इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। फिलहाल पुलिस ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है और साइबर टीम तकनीकी जांच में जुटी हुई है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। #ChuruNews, #RajasthanNews, #BreakingNews, #BombThreat, #PassportOffice, #ChuruPolice, #SecurityAlert, #ISIThreat, #Churu, #RajasthanPolice, #LocalNews, #IndiaNews, #LatestNews, #NewsUpdate, #ChuruBreaking #INTERVIEWERINDIA
    1
    Churu शहर के मुख्य डाकघर स्थित Passport Seva Kendra को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद एहतियात के तौर पर डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को तुरंत खाली करवा दिया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली सीआई Sukhram Chotia पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर में सर्च अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार पासपोर्ट सेवा केंद्र और डाकघर के स्टाफ को अंग्रेजी में एक ईमेल मिला था, जिसमें खुद को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence से जुड़ा बताते हुए पांच साइनाइड से भरे आईईडी ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी।
धमकी मिलने के बाद पुलिस, खुफिया एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते को अलर्ट कर दिया गया। टीमों ने डाकघर और आसपास के इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
फिलहाल पुलिस ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है और साइबर टीम तकनीकी जांच में जुटी हुई है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
#ChuruNews, #RajasthanNews, #BreakingNews, #BombThreat, #PassportOffice, #ChuruPolice, #SecurityAlert, #ISIThreat, #Churu, #RajasthanPolice, #LocalNews, #IndiaNews, #LatestNews, #NewsUpdate, #ChuruBreaking #INTERVIEWERINDIA
    user_Interviewer India
    Interviewer India
    पत्रकार चूरू, चूरू, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.