बलरामपुर में उजड़ गया पूरा परिवार, मुंबई से लौटे बजरंग गिरी समेत पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में मातम चार लोगों की मौत तीन तमंचा बरामद बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के गोसाई पुरवा में शुक्रवार शाम हुई दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया। महज एक सप्ताह पहले मुंबई से गांव लौटे 28 वर्षीय बजरंग गिरी, उनकी पत्नी कोमल, तीन वर्षीय बेटी श्रद्धा और 10 माह के मासूम जयदीप की मौ*त से पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के गोसाई पुरवा में शुक्रवार शाम हुई दर्दनाक वारदात ने एक हंसता-खेलता परिवार हमेशा के लिए खत्म कर दिया। मृ*तकों में 28 वर्षीय बजरंग गिरी, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कोमल, तीन वर्षीय बेटी श्रद्धा और 10 माह का बेटा जयदीप शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और हर किसी की आंखें नम हैं।ग्रामीणों के अनुसार बजरंगी गिरी तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दोनों बड़े भाई पिछले करीब 15 वर्षों से मुंबई में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं और वहीं परिवार के साथ रहते हैं। करीब एक माह पहले बजरंगी भी मुंबई गए थे और सप्ताहभर पहले ही गांव लौटे थे। किसी ने नहीं सोचा था कि घर वापसी के कुछ ही दिनों बाद पूरा परिवार इस तरह खत्म हो जाएगा।परिजनों के मुताबिक कोमल गृहिणी थीं। तीन वर्षीय श्रद्धा पूरे दिन घर के बाहर खेलती रहती थी, जबकि 10 माह के मासूम जयदीप को गोद में खिलाने के लिए पड़ोस की महिलाएं भी अक्सर पहुंच जाती थीं। बच्चों की किलकारियों से गूंजने वाला घर अब पूरी तरह सन्नाटे में डूब गया है। घटना के बाद घर के बाहर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। हर जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल है आखिर ऐसा क्या हुआ कि पूरा परिवार खत्म हो गया ग्रामीणों को करीब एक माह पहले की वह घटना भी याद आ रही है, जब घर के बरामदे में खड़ी बजरंगी गिरी की स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई थी। वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया था, लेकिन आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। चार मौ*तों के बाद गांव में उस घटना की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल दोनों घटनाओं को जोड़कर देखने से इनकार किया है और कहा है कि जांच तथ्यों के आधार पर की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि बजरंगी गिरी के मुंबई प्रवास, मोबाइल फोन, पारिवारिक संबंधों, आर्थिक गतिविधियों समेत सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। फोरेंसिक और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। ग्रामीणों ने कहा, अपने जीवन में पहली बार एक ही परिवार को इस तरह उजड़ते देखा है। इस घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है

- बलरामपुर : जे. पी. एस. राठौर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता उ०प्र० शासन का बीजेपी वालो ने जोरदार स्वागत किया बलरामपुर : जे. पी. एस. राठौर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता उ०प्र० शासन का बीजेपी वालो ने जोरदार स्वागत किया1
- गोंडा पुलिस और फरार गौ-कश बदमाश के बीच मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ में आरोपी कमरुद्दीन उर्फ कचनें गोली लगने से घायल गोंडा पुलिस और फरार गौ-कश बदमाश के बीच मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ में आरोपी कमरुद्दीन उर्फ कचनें गोली लगने से घायल. गन्ने खेत में ग्रामीणों ने पकड़ी थी गौकशी,गौकशी के लिए बांध रखा था सांड2
- बहराइच। जिले की सभी तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस बहराइच। जिले की सभी तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। नानपारा तहसील में विधायक राम निवास वर्मा की मौजूदगी में डीएम अक्षय त्रिपाठी और एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने जनसुनवाई की। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए। नानपारा में 65 में से 8, कैसरगंज में 98 में से 6, सदर में 42 में से 2, मिहींपुरवा में 48 में से 2, महसी में 24 में से 3 और पयागपुर में 59 में से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।1
- बलरामपुर में उजड़ गया पूरा परिवार, मुंबई से लौटे बजरंग गिरी समेत पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में मातम चार लोगों की मौत तीन तमंचा बरामद बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के गोसाई पुरवा में शुक्रवार शाम हुई दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया। महज एक सप्ताह पहले मुंबई से गांव लौटे 28 वर्षीय बजरंग गिरी, उनकी पत्नी कोमल, तीन वर्षीय बेटी श्रद्धा और 10 माह के मासूम जयदीप की मौ*त से पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के गोसाई पुरवा में शुक्रवार शाम हुई दर्दनाक वारदात ने एक हंसता-खेलता परिवार हमेशा के लिए खत्म कर दिया। मृ*तकों में 28 वर्षीय बजरंग गिरी, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कोमल, तीन वर्षीय बेटी श्रद्धा और 10 माह का बेटा जयदीप शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और हर किसी की आंखें नम हैं।ग्रामीणों के अनुसार बजरंगी गिरी तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दोनों बड़े भाई पिछले करीब 15 वर्षों से मुंबई में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं और वहीं परिवार के साथ रहते हैं। करीब एक माह पहले बजरंगी भी मुंबई गए थे और सप्ताहभर पहले ही गांव लौटे थे। किसी ने नहीं सोचा था कि घर वापसी के कुछ ही दिनों बाद पूरा परिवार इस तरह खत्म हो जाएगा।परिजनों के मुताबिक कोमल गृहिणी थीं। तीन वर्षीय श्रद्धा पूरे दिन घर के बाहर खेलती रहती थी, जबकि 10 माह के मासूम जयदीप को गोद में खिलाने के लिए पड़ोस की महिलाएं भी अक्सर पहुंच जाती थीं। बच्चों की किलकारियों से गूंजने वाला घर अब पूरी तरह सन्नाटे में डूब गया है। घटना के बाद घर के बाहर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। हर जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल है आखिर ऐसा क्या हुआ कि पूरा परिवार खत्म हो गया ग्रामीणों को करीब एक माह पहले की वह घटना भी याद आ रही है, जब घर के बरामदे में खड़ी बजरंगी गिरी की स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई थी। वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया था, लेकिन आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। चार मौ*तों के बाद गांव में उस घटना की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल दोनों घटनाओं को जोड़कर देखने से इनकार किया है और कहा है कि जांच तथ्यों के आधार पर की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि बजरंगी गिरी के मुंबई प्रवास, मोबाइल फोन, पारिवारिक संबंधों, आर्थिक गतिविधियों समेत सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। फोरेंसिक और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। ग्रामीणों ने कहा, अपने जीवन में पहली बार एक ही परिवार को इस तरह उजड़ते देखा है। इस घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है1