Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामपुर बाघेलान न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई तहसील विधिक सेवा समिति रामपुर बाघेलान जिला सतना मध्य प्रदेश द्वारा नेशनल लोक अदालत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के दिशा निर्देशानुसार समय-समय पर जिला न्यायालय के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय एवं तहसीलों के न्यायालय परिषद में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाता है जिसमें समझौता योग दंडित प्रकरण चेक अनादारण मोटर वाहन दुर्घटना दावा प्रकरण व्यावहारिक एवं पारिवारिक न्यायालय प्रकरण सेवा संबंधित प्रकरण सिविल प्रकरण विद्युत एवं जल बिल बैंक वसूली प्रकरण श्रम विभाग भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरण का निराकरण किया जाता है।
Satish Shukla
रामपुर बाघेलान न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई तहसील विधिक सेवा समिति रामपुर बाघेलान जिला सतना मध्य प्रदेश द्वारा नेशनल लोक अदालत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के दिशा निर्देशानुसार समय-समय पर जिला न्यायालय के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय एवं तहसीलों के न्यायालय परिषद में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाता है जिसमें समझौता योग दंडित प्रकरण चेक अनादारण मोटर वाहन दुर्घटना दावा प्रकरण व्यावहारिक एवं पारिवारिक न्यायालय प्रकरण सेवा संबंधित प्रकरण सिविल प्रकरण विद्युत एवं जल बिल बैंक वसूली प्रकरण श्रम विभाग भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरण का निराकरण किया जाता है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- श्रीराम इवेंट बेला 80853946811
- *मंदिर समित व्यवस्था पर चोट, समित की संपत्ति का नाइयों की भीड़ ने किया नुकसान, भरपाई करेगा कौन* *मैहर* मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नाई मुण्डन में बवाल, कथित चेकर शिवकुमार सिंह बघेल के ऊपर हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है, खबर है कि यात्रा व्यव में कार्यरत शिवकुमार सिंह बघेल चेकर बनकर नाई मुण्डन पहुंचे जहां उन्होंने एक बैनर जिस लिखा था कि 100 रूपये की रसीद के अलावा कोई अतिरित राशि देय नहीं है उस बैनर को काउंटर में लगा दिया इसके बाद नाई मुण्डन में मौजूद नाई भड़क उठे और कई नाइयों ने एक साथ मुण्डन स्थित काउंटर में धाबा बोल दिया, गुस्से में बौखलाए नाइयों ने शिवकुमार सिंह बघेल को मारने के प्रयास में काउंटर को तहश नहस कर दिया, कुछ स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से शिवकुमार सिंह को बचाया गया, मामला गंभीर होने के बाद भी और सारा घटना क्रम सीसीटीवी फुटेज में रीकार्ड होने के बाद भी अधिकारियों तक घटना की जानकारी नहीं पहुंची , मामले को कार्यवाही से छिपाने का कारण क्या हो सकता है यह जांच का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक शिवकुमार सिंह बघेल मंदिर की सभी शाखाओं में मंदिर प्रशासक का भय बनकर कमीशन फिक्स करना चाहते है। तो वहीं नाइयों द्वारा समिति की संपत्ति में तोड़ फोड़ करना भी अनुचित और गैरकानूनी है। जिस पर मंदिर प्रशाशक क़ो संज्ञान लेकर कार्यवाही किया जाना चाहिए, लेकिन मामला दबता दिखाई दे रहा है,,, नाई मुंडन के काउंटर में तोड़ फोड़ करने के मामले में कुछ नाम प्रमुखता से सामने आ रहे है, जिसमे भगीरथ सेन, बंटी सेन, बेटू सेन सोनवारी बल्लू सेन, ब्रजेश सेन मंत्री पवन सेन मुन्ना सेन झुरखुड़ु,रहे है। फिलहाल इस मामले को अधिकारियों से छिपाया जा रहा है। जो की चर्चा का विषय बना हुआ है1
- गैस के बढ़ते दामों और सिलेंडर की किल्लत के खिलाफ मैहर में नगर कांग्रेस अध्यक्ष का'हल्ला बोल' मैहर। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और क्षेत्र में सिलेंडरों की भारी किल्लत के खिलाफ आज मैहर मे नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी (दद्दा) के नेतृत्व में हल्ला बोल' प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकला विरोध मार्च शनिवार, 14 मार्च को सुबह ठीक 11:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता रेस्ट हाउस द्वार पर एकत्रित हुए। यहाँ से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन घंटाघर चौराहा, कटरा बाजार, काली माता मंदिर चौक और चंडी माता मंदिर से होते हुए वापस रेस्ट हाउस पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अपने हाथों में प्रतीकात्मक गैस सिलेंडर के कटआउट और तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर महंगाई विरोधी नारे लिखे थे। "गरीब की रसोई का बजट बिगड़ा" — प्रभात द्विवेदी प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा:केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे आम आदमी और गरीब परिवारों की रसोई का बजट पूरी तरह चरमरा गया है। विडंबना यह है कि ऊंचे दाम देने के बाद भी क्षेत्र के नागरिकों को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमापति गौतम सहित नगर कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के अंत में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस के दामों में कमी नहीं की गई और आपूर्ति सुचारू नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- Post by जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय1
- रात्रि 2 बजे अपने जन प्रिय नेता पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह को उंचेहरा में नम आंखों के साथ चाहने वालो ने दी श्रधांजलि। नागौद विधान सभा क्षेत्र की राजनीति में जांबाज योद्धा के रूप में जन जन के बीच स्थान रखने वाले पूर्व विधायक श्री यादवेंद्र सिंह जी का पार्थिव शरीर जैसे ही उंचेहरा नगर के बउली चौराहा पहुचा चाहने वालो ने रात्ति 2 बजे उनके श्री चरणों मे पुष्प अर्पित कर हम आंखों के साथ दी श्रधांजलि।साथ ही जबतक सूरज चांद रहेगा आदरणीय विधायक जी का नाम रहेगा। इसी तरह से रात्रि में गोवराव कला,कुलगड़ी कचलोहा मोड़ के साथ कचनार मोड़ में चाहने वालो ने नम आंखों से दी श्रधांजलि।रविवार को दोपहर 12 बजे निज निवास कचानर मोड़ में होगा उनका अंतिम संस्कार।1
- Post by Unchehra news1
- *सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लालता चौक में एक चोर गोदाम से सामान से भरा हुआ थैला चोरी करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, मामले की जांच में जुटी सिटी कोतवाली थाना पुलिस, लेकिन अभी तक चोर की नहीं हो पाई पहचान।*1
- बिरसिंहपुर गैस एजेंसी: रसूखदारों की 'चांदी' और गरीबों की बेबसी बिरसिंहपुर में गैस वितरण व्यवस्था प्रशासनिक दावों के विपरीत भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की भेंट चढ़ चुकी है। गैस गोदामों पर तैनात सरकारी अमला रसूखदारों की जी-हुजूरी में इतना मशगूल है कि घंटों कतारों में खड़े गरीब अपनी बारी का इंतजार ही करते रह जाते हैं। जहाँ आम आदमी एक-एक सिलेंडर के लिए सुबह से शाम तक भटक रहा है, वहीं 'जुगाड़' और पहुंच वाले लोग नियमों को ठेंगा दिखाकर एक साथ पांच-छह सिलेंडर आसानी से डंप कर रहे हैं। हद तो यह है कि यही रसूखदार इन सिलेंडरों की ऊंचे दामों पर कालाबाजारी कर रहे हैं, जबकि प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद यह धांधली खुलेआम जारी है।1
- *मजिस्ट्रेट चेकिंग: 94 वाहनों पर हुआ चालान, बचने के प्रयास में बुलेट चालक ने आरक्षक को मारी टक्कर* सतना। शनिवार को शहर में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सिटी कोतवाली और यातायात थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थितियां देखने को मिलीं। एक ओर सिटी कोतवाली परिसर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और चालान जमा करने के लिए लोगों को कतारबद्ध करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर चालानी कार्रवाई से बचने की कोशिश में एक बुलेट चालक ने आरक्षक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिटी कोतवाली थाना परिसर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, दस्तावेजों की कमी तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बड़ी संख्या में वाहन चालकों के पकड़े जाने से थाना परिसर में वाहनों का मेला जैसा माहौल बन गया। चालान जमा करने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। बताया गया है कि इस दौरान करीब 64 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इसी बीच यातायात थाना के सामने चेकिंग के दौरान एक बुलेट चालक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वाहन तेज गति से भगाने की कोशिश की। इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक गोपाल शर्मा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आरक्षक घायल हो गया। घायल आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने बुलेट वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा भी 30 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेगा।1