लखनऊ के होटल में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर संग पकड़े गए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पति ने बुलाई पुलिस, VIDEO वायरल UP News: लखनऊ के कॉन्टिनेंटल होटल में अधिशासी अभियंता और कंप्यूटर ऑपरेटर की मौजूदगी पर हंगामा हो गया. महिला के पति ने होटल पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूछताछ हुई. वायरल वीडियो पर अभियंता ने सफाई दी है. होटल के कमरे में दोनों को देखकर पति ने बुलाई पुलिस मामला गोमतीनगर के कॉन्टिनेंटल होटल का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, महिला का पति होटल पहुंचा. वहां उसने अधिशासी अभियंता उदय प्रताप और महिला कंप्यूटर ऑपरेटर को एक कमरे में देखा. इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी. महिला को लखनऊ बुलाने का आरोप बताया जा रहा है कि उदय प्रताप ने महिला को लखनऊ बुलाया था. इसके बाद वह खुद गोंडा से लखनऊ पहुंचे. दोनों कॉन्टिनेंटल होटल में मौजूद थे. इसी दौरान महिला के पति को इसकी जानकारी हुई और वह होटल पहुंच गया.
लखनऊ के होटल में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर संग पकड़े गए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पति ने बुलाई पुलिस, VIDEO वायरल UP News: लखनऊ के कॉन्टिनेंटल होटल में अधिशासी अभियंता और कंप्यूटर ऑपरेटर की मौजूदगी पर हंगामा हो गया. महिला के पति ने होटल पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूछताछ हुई. वायरल वीडियो पर अभियंता ने सफाई दी है. होटल के कमरे में दोनों को देखकर पति ने बुलाई पुलिस मामला गोमतीनगर के कॉन्टिनेंटल होटल का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, महिला का पति होटल पहुंचा. वहां उसने अधिशासी अभियंता उदय प्रताप और महिला कंप्यूटर ऑपरेटर को एक कमरे में देखा. इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी. महिला को लखनऊ बुलाने का आरोप बताया जा रहा है कि उदय प्रताप ने महिला को लखनऊ बुलाया था. इसके बाद वह खुद गोंडा से लखनऊ पहुंचे. दोनों कॉन्टिनेंटल होटल में मौजूद थे. इसी दौरान महिला के पति को इसकी जानकारी हुई और वह होटल पहुंच गया.
- कैसरबाग चौराहे पर पुलिस की मुस्तैदी से सुचारू रहा यातायात ट्रैफिक डीसीपी रवीना त्यागी के निर्देशन में टीएसआई आनंद प्रकाश तिवारी व टीआई हरि राम यादव ने ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ कैसरबाग चौराहे पर मोर्चा संभाला* *पुलिस की सक्रियता से चौराहे पर जाम नहीं लगने दिया गया और यातायात सुचारू रूप से चलता रहा* *वहीं,डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के निर्देशन में थाना कैसरबाग पुलिस टीम भी जाम हटाने में जुटी रही* *थाना कैसरबाग इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अतिरिक्त इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने पुलिस टीम के साथ यातायात व्यवस्था संभाली* *पुलिस की मुस्तैदी से कैसरबाग चौराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रही*1
- लखनऊ थाना मड़ियांव व थाना जानकीपुरम पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। मड़ियांव पुलिस ने 3 शातिर लुटेरों को किया अरेस्ट। गिरफ्त में आए बदमाश शातिराना अंदाज़ में राह चलती महिलाओं से करते थे चैन लूट। आरोपियों के पास से 3 लाख रुपए कीमत की लूटी हुई सोने की 2 चैन व घटना में शामिल बाइक बरामद। गिरफ्त में आए दोनों लुटेरों पर पूर्व में भी दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे। वहीं थाना जानकीपुरम पुलिस व DCP North की सर्विलांस/क्राइम टीम ने 2 शातिर चोरों को दबोच कर सलाखों के पीछे भेजा। गिरफ्त में आए आरोपी बंद मकानों की रेकी कर बड़ी चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से 26 लाख की कीमत की ज्वेलरी व 3 लाख 97 हजार रुपए कैश बरामद। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी शोएब उर्फ सुहेल के ऊपर पूर्व में भी दर्ज है 1 दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमे।2
- 33 हज़ार करोड़ का प्रोजेक्ट, इंजीनियर्स को इतनी भी क्या जल्दी थी जो ग्राउंड लेवल से मौसम और बारिश से होने वाले क्षेत्र के जल भराव की समीक्षा भी नहीं कर पाए। रिपोर्टर & एडिटर मो. ज़ुनैद1
- नोएडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च 2026 वाणिज्यिक परिचालन का किया था उद्घाटन, एयरपोर्ट निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल। नोएडा में अच्छे दिनों के अमृत काल में दिखा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल और पार्किंग क्षेत्र को जोड़ने वाले रास्ते पर भारी जलभराव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च 2026 वाणिज्यिक परिचालन का उद्घाटन कुल अनुमानित, ₹29,560 करोड़ लागत का जिक्र करते हुए किया था । 11 अगस्त 2026 को हुई भारी मूसलाधार बारिश के बाद प्रभावित जेवर स्थित एयरपोर्ट निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल। टर्मिनल बिल्डिंग, पार्किंग एरिया को जोड़ने वाला मार्ग पर घुटने तक पानी जमा होने से यात्रियों और व्यवस्थाओं को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ा। शुरुआत: 15 जून 2026। प्रथम चरण की लागत: ₹11,282 करोड़। कुल अनुमानित लागत: ₹29,560 करोड़ (सभी चरणों को मिलाकर)। #Noida '#InternationalAirport #highlights2026 #ViralNewsUpdate #highlightsfollowers #LifeLesson #Report #RakeshPandey1
- एक समारोह में साथ दिखे गृहमंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी... मौका था सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन कार्यक्रम का... रिपोर्टर & एडिटर मो. ज़ुनैद1
- मानापुर अंडरपास के पास ट्रेन से गिरा युवक, जिला अस्पताल रेफर सुलतानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र में बुधवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे मानापुर अंडरपास के पास रेलवे लाइन के निकट एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरकर घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान लखेंद्र पुत्र महेंद्र कुमार, निवासी इस्माइलपुर, जिला शेखपुरा, बिहार के रूप में की। पुलिस ने तत्काल घायल को सीएचसी पीपी कमैचा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पुलिस द्वारा घायल के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही घायल से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर द्वारा जानकारी दी गई।1
- दिल्ली /लखनऊ: शुरू लोकल न्यूज ऑल इंडिया उत्तर प्रदेश स्टेट मुख्यालय प्रमुख हेड संवाददाता लवकुश की खास रिपोर्ट उत्तर प्रदेश से उन्नाव जिले से बड़ी खबर उन्नाव में बंधक बना युवक को दी तालिबानी सजा, आरोपी कानून के शिकंजे में,गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र कप्तान हाता का मामला ऑल इंडिया उत्तर प्रदेश NEWS 24×72