logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैसरबाग चौराहे पर पुलिस की मुस्तैदी से सुचारू रहा यातायात ट्रैफिक डीसीपी रवीना त्यागी के निर्देशन में टीएसआई आनंद प्रकाश तिवारी व टीआई हरि राम यादव ने ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ कैसरबाग चौराहे पर मोर्चा संभाला* *पुलिस की सक्रियता से चौराहे पर जाम नहीं लगने दिया गया और यातायात सुचारू रूप से चलता रहा* *वहीं,डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के निर्देशन में थाना कैसरबाग पुलिस टीम भी जाम हटाने में जुटी रही* *थाना कैसरबाग इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अतिरिक्त इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने पुलिस टीम के साथ यातायात व्यवस्था संभाली* *पुलिस की मुस्तैदी से कैसरबाग चौराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रही*

1 day ago
user_Anurag Kashyap
Anurag Kashyap
Local News Reporter Sadar, Lucknow•
1 day ago

कैसरबाग चौराहे पर पुलिस की मुस्तैदी से सुचारू रहा यातायात ट्रैफिक डीसीपी रवीना त्यागी के निर्देशन में टीएसआई आनंद प्रकाश तिवारी व टीआई हरि राम यादव ने ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ कैसरबाग चौराहे पर मोर्चा संभाला* *पुलिस की सक्रियता से चौराहे पर जाम नहीं लगने दिया गया और यातायात सुचारू रूप से चलता रहा* *वहीं,डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के निर्देशन में थाना कैसरबाग पुलिस टीम भी जाम हटाने में जुटी रही* *थाना कैसरबाग इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अतिरिक्त इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने पुलिस टीम के साथ यातायात व्यवस्था संभाली* *पुलिस की मुस्तैदी से कैसरबाग चौराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रही*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नगराम पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। लखनऊ- नगराम पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 78.330 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई। तस्करी में इस्तेमाल ईको स्पोर्ट कार भी पुलिस ने बरामद की। आरोपियों के पास से 12,500 रुपये और दो आईफोन भी मिले। गिरफ्तार आरोपी प्रिंस जायसवाल और अभिजीत पटेल उर्फ सेना नगराम के हैं निवासी। पूछताछ में बहराइच से गांजा लाकर कई जिलों में सप्लाई करने की बात सामने आई। नगराम थाने में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।।
    2
    नगराम पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया।
लखनऊ- 
नगराम पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से 78.330 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई।
तस्करी में इस्तेमाल ईको स्पोर्ट कार भी पुलिस ने बरामद की।
आरोपियों के पास से 12,500 रुपये और दो आईफोन भी मिले।
गिरफ्तार आरोपी प्रिंस जायसवाल और अभिजीत पटेल उर्फ सेना नगराम के हैं निवासी।
पूछताछ में बहराइच से गांजा लाकर कई जिलों में सप्लाई करने की बात सामने आई।
नगराम थाने में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।।
    user_Journalist Himanshu Garg
    Journalist Himanshu Garg
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ में पकड़ी गई उज़्बेकिस्तानी की लोला कायूमोवा ने पुलिस से पूछताछ में कई खुलासे किये!
    1
    लखनऊ ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ में पकड़ी गई उज़्बेकिस्तानी की लोला कायूमोवा ने पुलिस से पूछताछ में कई खुलासे किये!
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Sadar, Lucknow•
    4 hrs ago
  • पॉलिटेक्निक पर ट्रैफिक पुलिस की नाक के नीचे प्राइवेट वाहनों से सवारी ढोने का खेल* *लखनऊ* *पॉलिटेक्निक पर ट्रैफिक पुलिस की नाक के नीचे प्राइवेट वाहनों से सवारी ढोने का खेल* *पॉलिटेक्निक पर निजी वाहनों से सवारी का खेल, सरकारी बसों को नुकसान—राजस्व पर भी पड़ रहा असर* _लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद फ्लाईओवर के नीचे अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है और पिंक बूथ के पास प्राइवेट टैक्सियों व अन्य निजी वाहनों से खुलेआम सवारियां ढोई जा रही हैं।_ _स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप है कि कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के भी सवारियां लेकर फर्राटा भर रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन वाहनों में कौन सवारी बैठा रहा है और उनकी निगरानी कौन कर रहा है?_ पॉलिटेक्निक TSI बूथ पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यदि इस तरह की गतिविधियां लगातार जारी हैं, तो यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। _ लोगों का कहना है कि लखनऊ कमिश्नर और डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।_ *अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों पर लगाम कब लगाते हैं* *समीर नक़वी* ✍️
    2
    पॉलिटेक्निक पर ट्रैफिक पुलिस की नाक के नीचे प्राइवेट वाहनों से सवारी ढोने का खेल*
*लखनऊ* 
*पॉलिटेक्निक पर ट्रैफिक पुलिस की नाक के नीचे प्राइवेट वाहनों से सवारी ढोने का खेल* 
*पॉलिटेक्निक पर निजी वाहनों से सवारी का खेल, सरकारी बसों को नुकसान—राजस्व पर भी पड़ रहा असर* 
_लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि  पुलिस की मौजूदगी के बावजूद फ्लाईओवर के नीचे अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है और पिंक बूथ के पास प्राइवेट टैक्सियों व अन्य निजी वाहनों से खुलेआम सवारियां ढोई जा रही हैं।_ 
_स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप है कि कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के भी सवारियां लेकर फर्राटा भर रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन वाहनों में कौन सवारी बैठा रहा है और उनकी निगरानी कौन कर रहा है?_ 
पॉलिटेक्निक TSI बूथ पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यदि इस तरह की गतिविधियां लगातार जारी हैं, तो यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
_
लोगों का कहना है कि लखनऊ कमिश्नर और डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।_ 
*अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों पर लगाम कब लगाते हैं* 
*समीर नक़वी* ✍️
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से कर्मचारी की मौत, चालक हिरासत में" पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से कर्मचारी की मौत, चालक हिरासत में सुलतानपुर। अखंड नगर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन नंबर 172 के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रामकिशोर मौर्य (36) निवासी सागर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार्यरत थे। बताया गया कि आजमगढ़ की ओर से लखनऊ जा रही एक इकोस्पोर्ट कार ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रामकिशोर मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने पुलिस की कार्रवाई और घटना की जानकारी दी है।
    1
    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से कर्मचारी की मौत, चालक हिरासत में"

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से कर्मचारी की मौत, चालक हिरासत में
सुलतानपुर। अखंड नगर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन नंबर 172 के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रामकिशोर मौर्य (36) निवासी सागर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार्यरत थे। बताया गया कि आजमगढ़ की ओर से लखनऊ जा रही एक इकोस्पोर्ट कार ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रामकिशोर मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक, प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने पुलिस की कार्रवाई और घटना की जानकारी दी है।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    9 hrs ago
  • 5 दिवसीय बैंकिंग के लिए बैंककर्मियों का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन *यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस* *( लखनऊ जिला इकाई )* --------------------------------------------------------------- 5 दिवसीय बैंकिंग के लिए बैंककर्मियों का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन रिजर्व बैंक, एलआईसी, सेबी, नाबार्ड आदि अनेक विभागों में 5 कार्य दिवस लागू है, फिर हमारे साथ नाइंसाफी क्यों- डी.के. सिंह, महामंत्री, एनसीबीई *5 दिनी बैंकिंग होने पर हम प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त कार्य करने को भी तैयार हैं - वाई.के.अरोड़ा, राज्य संयोजक* लखनऊ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले आज सायं लालबाग स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के सामने फोरम से सम्बद्ध सभी घटकों के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने सैकड़ों की संख्या में जोरदार प्रदर्शन करते हुए *पांच दिवसीय बैंकिंग* की अपनी नितांत जायज़ मांग को तत्काल पूरा करने के लिए केंद्र सरकार और आईबीए को चेतावनी दी। फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में बैंककर्मियों ने 5 दिवसीय बैंकिंग के लिए कई प्रदर्शन, धरना, रैली, एक्स पर अभियान और इसी वर्ष 27 जनवरी को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल भी की, लेकिन *केंद्र सरकार हमारी एकमात्र मांग मानने को तैयार नहीं है।* सभा में कॉम. डी.के. सिंह, महामंत्री, एनसीबीई ने बताया कि *रिजर्व बैंक, एलआईसी, सेबी, नाबार्ड आदि अनेक विभागो में जब 5 कार्य दिवस हो सकते हैं तो बैंकों में क्यों नहीं.* कॉम.वाई.के.अरोड़ा, राज्य संयोजक ने कहा कि- *5 दिनी बैंकिंग होने पर हम प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त कार्य करने को भी तैयार हैं।* कॉम. एस के संगतानी ने कहा कि- *आई.बी.ए. ने हमारी मांग को स्वीकार कर सरकार के पास अनुमोदन के लिए भेज रखा है, किंतु केंद्र सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है।* प्रदर्शन में कॉम. लक्ष्मण सिंह ने कहा कि- *5 दिवसीय बैंकिंग कोई भीख नहीं वरन हमारा अधिकार है* इनके अलावा विभिन्न संगठनों के बैंकनेताओं काम. वाई के अरोड़ा, डी के सिंह, एस के संगतानी, लक्ष्मण सिंह, संदीप सिंह, सचिन केसरवानी, वी के माथुर, अशोक अग्रवाल, अनिल श्रीवास्तव आदि ने कहा कि *बैंक कर्मियों पर तनाव व दबाव के चलते 5 दिवसीय बैंकिंग शीघ्र लागू होनी चाहिए* अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया यदि हमारी यह मांग नहीं मानी गई तो अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हम लंबे संघर्ष के लिए तैयार है।
    1
    5 दिवसीय बैंकिंग के लिए बैंककर्मियों का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन
*यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस*   
*( लखनऊ जिला इकाई )* 
---------------------------------------------------------------
5 दिवसीय बैंकिंग के लिए बैंककर्मियों का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन
रिजर्व बैंक, एलआईसी, सेबी, नाबार्ड आदि अनेक विभागों में 5 कार्य दिवस लागू है, फिर हमारे साथ नाइंसाफी क्यों- डी.के. सिंह, महामंत्री, एनसीबीई
*5 दिनी बैंकिंग होने पर हम प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त कार्य करने को भी तैयार हैं - वाई.के.अरोड़ा, राज्य संयोजक*
लखनऊ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले आज सायं लालबाग स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के सामने फोरम से सम्बद्ध सभी घटकों के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने सैकड़ों की संख्या में जोरदार प्रदर्शन करते हुए *पांच दिवसीय बैंकिंग* की अपनी नितांत जायज़ मांग को तत्काल पूरा करने के लिए केंद्र सरकार और आईबीए को चेतावनी दी।
फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में बैंककर्मियों ने 5 दिवसीय बैंकिंग के लिए कई प्रदर्शन, धरना, रैली, एक्स पर अभियान और इसी वर्ष 27 जनवरी को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल भी की, लेकिन *केंद्र सरकार हमारी एकमात्र मांग मानने को तैयार नहीं है।*
सभा में कॉम. डी.के. सिंह, महामंत्री, एनसीबीई ने बताया कि *रिजर्व बैंक, एलआईसी, सेबी, नाबार्ड आदि अनेक विभागो में जब 5 कार्य दिवस हो सकते हैं तो बैंकों में क्यों नहीं.* कॉम.वाई.के.अरोड़ा, राज्य संयोजक ने  कहा कि- *5 दिनी बैंकिंग होने पर हम प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त कार्य करने को भी तैयार हैं।*
कॉम. एस के संगतानी ने कहा कि- *आई.बी.ए. ने हमारी मांग को स्वीकार कर सरकार के पास अनुमोदन के लिए भेज रखा है, किंतु केंद्र सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है।* प्रदर्शन में कॉम. लक्ष्मण सिंह ने कहा कि- *5 दिवसीय बैंकिंग कोई भीख नहीं वरन हमारा अधिकार है* 
इनके अलावा विभिन्न संगठनों के बैंकनेताओं काम. वाई के अरोड़ा, डी के सिंह, एस के संगतानी, लक्ष्मण सिंह, संदीप सिंह, सचिन केसरवानी, वी के माथुर, अशोक अग्रवाल, अनिल श्रीवास्तव आदि ने कहा कि *बैंक कर्मियों पर तनाव व दबाव के चलते 5 दिवसीय बैंकिंग शीघ्र लागू होनी चाहिए*
अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया यदि हमारी यह मांग नहीं मानी गई तो अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हम लंबे संघर्ष के लिए तैयार है।
    user_Uma prakash
    Uma prakash
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • "यह लोग सनातन की बात करते थे इन्होंने आस्था में चोरी करने का काम किया है।" डिम्पल यादव जी, लोकसभा सांसद "यह लोग सनातन की बात करते थे इन्होंने आस्था में चोरी करने का काम किया है।" डिम्पल यादव जी, लोकसभा सांसद
    1
    "यह लोग सनातन की बात करते थे इन्होंने आस्था में चोरी करने का काम किया है।"
  डिम्पल यादव जी, लोकसभा सांसद
"यह लोग सनातन की बात करते थे इन्होंने आस्था में चोरी करने का काम किया है।"
डिम्पल यादव जी, लोकसभा सांसद
    user_Journalist Himanshu Garg
    Journalist Himanshu Garg
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *16 लाख के गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार:* लखनऊ पुलिस ने 78 किलो गांजा किया बरामद, ईको स्पोर्ट कार से कर रहे थे सप्लाई बरामदगी: लखनऊ पुलिस ने अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 78 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।अनुमानित कीमत: बरामद किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय या बाजार में कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई है।गिरफ्तारी: इस अवैध सप्लाई में शामिल 2 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।तरीका: आरोपी तस्करी और सप्लाई के लिए एक ईको स्पोर्ट (EcoSport) कार का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ
    1
    *16 लाख के गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार:* लखनऊ पुलिस ने 78 किलो गांजा किया बरामद, ईको स्पोर्ट कार से कर रहे थे सप्लाई बरामदगी: लखनऊ पुलिस ने अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 78 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।अनुमानित कीमत: बरामद किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय या बाजार में कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई है।गिरफ्तारी: इस अवैध सप्लाई में शामिल 2 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।तरीका: आरोपी तस्करी और सप्लाई के लिए एक ईको स्पोर्ट (EcoSport) कार का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Sadar, Lucknow•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.