Shuru
Apke Nagar Ki App…
चोरी और सीनाजोरी बाढ़ राहत में ढाई करोड़ के घोटाले की मास्टरमाइंड तहसीलदार अमिता सिंह की पुलिस कस्टडी में पत्रकारों को धमकी, तहसीलदार बोल रही है चलो यहां से नहीं तो पत्रकारिता निकाल दूंगी वीडियो वायरल जिला श्योपुर
Noshad ahmad qureshi
चोरी और सीनाजोरी बाढ़ राहत में ढाई करोड़ के घोटाले की मास्टरमाइंड तहसीलदार अमिता सिंह की पुलिस कस्टडी में पत्रकारों को धमकी, तहसीलदार बोल रही है चलो यहां से नहीं तो पत्रकारिता निकाल दूंगी वीडियो वायरल जिला श्योपुर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- Post by Rambhart Rambhartmeena2
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- Post by Bhagwan sharma1
- सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आई०पी०एस० पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर एवं विजय सिंह आर०पी०एस० अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर द्वारा आज दिनाँक 26.03.2026 को शिक्षा और सामुदायिक पुलिसिंग को बढावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पुलिस नवाचार किया है। उन्होंने 10वीं कक्षा के टॉपर छात्रों को न केवल सम्मानित किया, बल्कि उनके साथ सीधा संवाद कर उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इस नवाचार के तहत टॉपर विद्यार्थियों को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके अथक परिश्रम की सराहना की। उन्होने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिसके जरिए छात्र अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस अवसर पर, पुलिस अधीक्षक ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा, कि "सफलता के लिए अनुशासन और समय प्रबंधन ही मूल मंत्र है और "आप सभी छात्रों ने अपने अथक परिश्रम और समर्पण से अपने माता/ पिताओं / स्कूलों व जिले का नाम रोशन किया है। मैं आपको आगे भी इसी तरह की सफलता के लिए शुभकामनाएं देती हूँ। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करना आसान नहीं है, लेकिन आप सभी ने यह करके दिखाया है।" पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा, "मैं शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई देती हूँ, जिन्होंने छात्र/छात्राओं को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।" टॉपर छात्रों में (अरिप्रा सिंघल पुत्री नरेन्द्र सिंघल 99%, मा० आदर्श विद्या मंदिर शहर स०मा०, काव्या खण्डेलवाल पुत्री गोपाल खण्डेलवाल-98.67%, बा० मा० आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन स०मा०, अतुल मिश्रा पुत्र रघुनंदन मिश्रा-97.67%, रा० उ० मा० विद्यालय चौथ का बरवाडा, मयंक मीना पुत्र कांजीलाल मीना-97.17%, बा० मा० आदर्श विद्या मंदिर बौंली)।1
- लाखेरी - 10वीं बोर्ड 2026 में लाखेरी में गुरुकुल पब्लिक सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट शानदार रहा। लाखेरी नगर में 10वी बोर्ड में प्रथम पाँच स्थानों पर गुरुकुल के छात्रों ने बाजी मार कर गुरुकुल स्कूल का पंचरम लहराया। विद्यालय के छात्र सुमित मीणा ने 95.67% अंक प्राप्त कर लाखेरी नगर में पहला स्थान प्राप्त किया। छात्रा तनिषा सिसोदिया ने 95.50% अंक प्राप्त कर दूसरा व यशवी जैन ने 95.33% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिमांशु मीणा ने 92.33% अंक प्राप्त कर चौथा तथा चंद्रप्रकाश गुर्जर ने 91.67% अंक प्राप्त कर पाँचवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय व परिवारजनों का नाम रोशन किया। पहली बार लाखेरी नगर के किसी विद्यालय के तीन छात्रों ने 95% से अधिक व दो छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर लाखेरी नगर के शैक्षणिक इतिहास में सफलता का परचम लहरा दिया। 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने लाखेरी नगर में क्रमशः पहला, तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोबिंद सैनी एवं स्टाफ ने सभी छात्रों का तिलक लगाकर व माला पहनाकर अभिनंदन किया तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।4
- शाहाबाद। कस्बे के भक्तों द्वारा गुरुवार को मां नगरकोट के दरबार में पहुंचकर माता जी को 451 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई। आयोजक हेमराज माली से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहाबाद कस्बे के पुराने बस स्टैंड से सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष 451 मीटर लंबी चुनरी लेकर डीजे के साथ नाचते गाते हुए शाहाबाद स्थित नगरकोट माताजी मंदिर के लिए रवाना हुए तथा चुनरी यात्रा डीजे पर भजनों के साथ पुराने बस स्टैंड से मुख्य बाजार, कटरा मोहल्ला एवं नये बस स्टैंड होते हुए शाहाबाद स्थित मां नगरकोट के दरबार में पहुंचे इस दौरान महिला एवं पुरुष माताजी के जयकारे लागते हुए एवं माता जी के भजन गाते हुए नजर आए वही महिला एवं पुरुष डीजे की धुन पर नाचते हुए नजर आए। चुनरी यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा एवं पेयजल आदि से स्वागत किया शाहाबाद पहाड़ी पर स्थित माँ नगरकोट के दरबार में पहुंचकर सभी भक्तों ने माताजी को 451 मीटर लंबी चुनरी से माता का श्रृंगार किया इसके बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।3
- Post by Noshad ahmad qureshi1