Shuru
Apke Nagar Ki App…
अवैध खनन के मुद्दे पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दावा किया कि उनके खुद के खेत से बालू माफिया ने प्रशासनिक मिलीभगत से खनन कर लिया, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अवैध खनन के मुद्दे पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दावा किया कि उनके खुद के खेत से बालू माफिया ने प्रशासनिक मिलीभगत से खनन कर लिया, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
Surash Sahu
अवैध खनन के मुद्दे पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दावा किया कि उनके खुद के खेत से बालू माफिया ने प्रशासनिक मिलीभगत से खनन कर लिया, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अवैध खनन के मुद्दे पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दावा किया कि उनके खुद के खेत से बालू माफिया ने प्रशासनिक मिलीभगत से खनन कर लिया, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अवैध खनन के मुद्दे पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दावा किया कि उनके खुद के खेत से बालू माफिया ने प्रशासनिक मिलीभगत से खनन कर लिया, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।1
- बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला के नेतृत्व में शहर में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। महेश्वरी देवी चौराहे से लेकर चौक बाजार तक प्रशासन की टीम ने पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई की, जिससे दुकानदारों और ठेला-फेरी लगाने वालों में हड़कंप की स्थिति बन गई। अभियान की शुरुआत होते ही कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि कुछ स्थानों पर प्रशासन को सख्ती भी बरतनी पड़ी। इस दौरान महेश्वरी देवी चौराहा, प्रकाश टॉकीज, कोतवाली क्षेत्र, शंकर गुरु चौराहा, चौक बाजार, सब्जी मंडी और छावनी चौराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर सड़क और पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन द्वारा विशेष रूप से नालों के ऊपर रखे गए अस्थायी ढांचे, तख्त, टीनशेड और अन्य सामान को हटवाया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना है, ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस अभियान में खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हेमन्त प्रसाद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक देवेन्द्र, राजस्व निरीक्षक रामजस सिंह, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक खरे, गौरव श्रीवास्तव, मनीष, विकास, सफाई नायक राजाराम सहित नगर पालिका के कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहे।1
- बाँदा: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियाँ तेज, जिलाधिकारी ने केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविधाओं के दिए निर्देश बाँदा जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी ने 25 से 27 अप्रैल, 2026 तक आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लाइन कंट्रोल रूम और डीएवी कॉलेज सहित विभिन्न केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की अनवरत निगरानी, सुचारू इंटरनेट कनेक्टिविटी और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए, साथ ही भीषण गर्मी के मद्देनजर केंद्रों पर पेयजल, छाया, फर्नीचर और प्राथमिक चिकित्सा (एम्बुलेंस) की मुकम्मल व्यवस्था करने को कहा। दो पालियों (प्रातः 10-12 और दोपहर 3-5 बजे) में होने वाली इस परीक्षा के लिए आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज सहित कई विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है, जहाँ परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल को सुव्यवस्थित ट्रैफिक और पार्किंग प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।2
- बाँदा, 23 अप्रैल 2026 — जिलाधिकारी अमित आसेरी ने आगामी 25 से 27 अप्रैल, 2026 तक प्रस्तावित होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों और पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया और परीक्षा अवधि में इंटरनेट कनेक्टिविटी को निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर समय से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने डीएवी इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम और कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश, फर्नीचर, सिटिंग प्लान, पेयजल, छाया और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देते हुए एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी—प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक।परीक्षा जनपद के विभिन्न केंद्रों—आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खानकाह इंटर कॉलेज, इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा, नगर पालिका बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जनता इंटर कॉलेज खुरहंड तथा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज—में आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा तिथियों में ट्रैफिक प्रबंधन और परीक्षा केंद्रों के बाहर वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- *डीएम, एसपी ने किया होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। जनपद बांदा में होने वाली आगामी होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु की जा रही कार्यवाही व तैयारियों के क्रम आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों व स्थापित कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्थाओं व केन्द्रो पर मूलभूत सुविधाएं- पेयजल, शौचालय, प्रकाश आदि की व्यवस्था एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सीसीटीवी कैमरों की सुचारु व्यवस्था एवं सक्रियता के साथ-साथ कंट्रोल रुम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं कमियों को अतिशीघ्र ससमय पूरा करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी बाँदा अमित आसेरी ने आज आगामी 25 से 27 अप्रैल, 2026 को होने वाली होमगार्ड परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में परीक्षा केन्द्रों एवं कन्ट्रोल रूम पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने कन्ट्रोल रूम में कैमरों से निगरानी किये जाने की व्यवस्था का जायजा लेते हुए परीक्षा तिथियों में इण्टरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था सुचारू रूप से रखने तथा परीक्षा केन्द्रों में समय से सामग्री उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केन्द्र डीएवी कॉलेज के स्ट्रांग रूम एवं कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा सभी परीक्षा कक्षों के सीसीटीवी कैमरों को संचालित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा केन्द्र में आवश्यक प्रकाश की व्यवस्था, फर्नीचर, सिटिंग प्लान, पेयजल, छाया तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा की तिथियों में एम्बुलेन्स की व्यवस्था एवं प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था भी रखे जाने के निर्देश दिये। यह परीक्षा दिनांक 25 से 27 अप्रैल, 2026 को दो पालियों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा केन्द्र जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आदर्श बजरंग इण्टर कॉलेज, राजीकय बालिका इण्टर कॉलेज, खानकाह इण्टर कॉलेज, इण्टरमीडिएट कॉलेज तिन्दवारा, नगर पालिका बालिका उ0मा0 विद्यालय, जनता इण्टर कॉलेज खुरहण्ड एवं रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बॉदा में आयोजित की जायेगी। उन्होंने सभी परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने परीक्षा तिथियों में समुचित ट्रैफिक की व्यवस्था किये जाने तथा विद्यालयों के बाहर वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिये है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित प्रधानाचार्य डीएवी इण्टर कॉलेज एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- Post by C News भारत1
- “हमीरपुर पुलिस की दबंगई कैमरे में कैद! युवक को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल” यूपी के #हमीरपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… जहां यूपी 112 के पुलिसकर्मी एक युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूसों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं… बताया जा रहा है कि यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के रमेडी मुहाल का है… जहां पिता की कॉल पर पुलिस मौके पर पहुंची थी… लेकिन समस्या का समाधान करने आई पुलिस खुद ही कानून को हाथ में लेती दिखाई दी… जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है… फिलहाल इस घटना को लेकर आम जनता में नाराजगी देखी जा रही है… और जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग उठ रही है… #Hamirpur #UPPolice #ViralVideo #PoliceBrutality #BreakingNews #UttarPradesh #LawAndOrder #PoliceAction #TrendingNews #highlightseveryone #followerseveryone1
- भारतीय किसान यूनियन ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। बांदा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर किसानों की समस्याओं की चर्चा की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।जिसमे कहा गया है कि बारिश ओलावृष्टि से और विद्युत से हुए नुकसान का सर्वे कराकर दैवीय आपदा से भरपाई कराई जाए। मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों के द्वारा आए दिन लापरवाही के चलते मरीजों की मौत हो जाती है ।और तीमारदारों के साथ मारपीट व अभद्रता की जाती है ।जिसका मुख्य कारण अस्पतालों में नियुक्त डॉक्टर द्वारा प्राइवेट इलाज करना है ।समय से डॉक्टर अस्पताल नहीं आते। जांच करा कर कानूनी कार्यवाही की जाए। ग्राम पंचायत तरहटी कालिंजर में देसी शराब की दुकान शारदा माता के मंदिर के सामने होने के कारण पूजा के लिए आने जाने में भारी परेशानी होती है ।जिसे दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए। महुआ ब्लॉक के सभी गांव में हर घर नल योजना के तहत पानी की सप्लाई न होने से भारी समस्या हो रही है ।श्रमायुक्त कार्यालय में लाभार्थी परियोजनाओं में भारी भ्रष्टाचार श्रमायुक्त द्वारा किया जा रहा है। जिसकी जांच कराई जाए। समस्याओं की तमाम मांगों को लेकर ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल ,जोनल महासचिव सरोज ,जिला उपाध्यक्ष रामदास साहू, अर्चना, दिनेश पटेल ,विमला देवी, साधना वर्मा ,बृजेश कुमार, गौरव सक्सेना, जय राम तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।3