logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा कैम्प कार्यालय एवं क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को दी गई सलामी मऊ । विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जनपद मऊ में स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 परम्परागत एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा कैम्प कार्यालय, पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को राष्ट्रीय एकता एवं पुलिस के कार्यो एवं जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज मे पुलिस की छबि और भी बेहतर करने की शपथ दिलायी गयी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनुप कुमार द्वारा ध्वजारोहण कर शपथ दिलायी गयी, इसके अतिरिक्त सर्किल के थानों पर क्षेत्राधिकारीगणों द्वारा एवं सभी थानों/चौकियों पर सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित कर्मचारीगणों को शपथ दिलायी गयी व वृक्षारोपण किया गया। ➡️इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता की रक्षा के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया गया। ➡️ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग, बलिदान एवं संघर्ष को नमन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कहा गया कि देश की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा के लिए दिए गए बलिदानों से प्रेरणा लेते हुए पुलिस बल को सदैव जनसेवा, कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहना चाहिए। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय सहित पुलिस अधीकारी/कर्मचारीगणों द्वारा पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विगत स्वतंत्रता दिवस वर्ष-2025 के शुभ अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया है। 1. पुलिस उपाधीक्षक (गोपनीय) इनामुल हक सेवानिवृत्त हाल पता को0 नगर जनपद मऊ सराहनीय सेवा पदक 2.स्वतंत्रता दिवस वर्ष-2026 के शुभ अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निम्नलिखित पुलिस कर्मियों को अति उत्कृष्ट प्रदान किया गया है:- 1. निरी० राजीव सिंह जनपद मऊ अति उत्कृष्ट सेवा पदक 2. निरी० सौरभ राय जनपद मऊ उत्कृष्ट सेवा पदक 3. मु०आ० सुरेश कुमार जनपद मऊ उत्कृष्ट सेवा पदक 4. मु०आ० वैभव मुकुन्द पाठक जनपद मऊ उत्कृष्ट सेवा पदक 5. मु०आ० शैलेश कुमार जनपद मऊ उत्कृष्ट सेवा पदक 6. मु०आ० विवेक कुमार सिंह जनपद मऊ उत्कृष्ट सेवा पदक 7. मु०आ० अभिमन्यु सिंह जनपद मऊ उत्कृष्ट सेवा पदक 8. मु०आ० बसंत जनपद मऊ उत्कृष्ट सेवा पदक 9. मु०आ० राणा प्रताप जनपद मऊ उत्कृष्ट सेवा पदक 3.स्वतंत्रता दिवस वर्ष-2026 के शुभ अवसर पर श्रीमान् पुलिस महानिदेशक यूपी-112, लखनऊ द्वारा निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय कार्य एवं उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है:- सराहनीय कार्य हेतु- 1. उ0नि० कमरूद्दीन अंसारी (अवकाश) घोसी 2. आरक्षी रौशन कुमार घोसी 3. म०मु०आरक्षी नीलम तिवारी घोसी 4. मु०आरक्षी ममता चौधरी घोसी 5. हो०चालक महेन्द्र सोनकर घोसी 6. हो०चालक बसंत चौरसिया घोसी रिस्पांस टाइम हेतु- 1. मु०आ० सत्यपाल कोतवाली 2. मु०आ० नीरज कोतवाली 3. मु०आ० दुर्गा शंकर कोतवाली 4. आरक्षी गोपाल गुलशन कोतवाली 5. हो०चालक लक्षिराम यादव कोतवाली 6. हो०चालक अभय सिंह कोतवाली

1 day ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा कैम्प कार्यालय एवं क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को दी गई सलामी मऊ । विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जनपद मऊ में स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 परम्परागत एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा कैम्प कार्यालय, पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को राष्ट्रीय एकता एवं पुलिस के कार्यो एवं जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज मे पुलिस की छबि और भी बेहतर करने की शपथ दिलायी गयी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनुप कुमार द्वारा ध्वजारोहण कर शपथ दिलायी गयी, इसके अतिरिक्त सर्किल के थानों पर क्षेत्राधिकारीगणों द्वारा एवं सभी थानों/चौकियों पर सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित कर्मचारीगणों को शपथ दिलायी गयी व वृक्षारोपण किया गया। ➡️इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता की रक्षा के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया गया। ➡️ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग, बलिदान एवं संघर्ष को नमन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कहा गया कि देश की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा के लिए दिए गए बलिदानों से प्रेरणा लेते हुए पुलिस बल को सदैव जनसेवा, कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहना चाहिए। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय सहित पुलिस अधीकारी/कर्मचारीगणों द्वारा पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विगत स्वतंत्रता दिवस वर्ष-2025 के शुभ अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया है। 1. पुलिस उपाधीक्षक (गोपनीय) इनामुल हक सेवानिवृत्त हाल पता को0 नगर जनपद मऊ सराहनीय सेवा पदक 2.स्वतंत्रता दिवस वर्ष-2026 के शुभ अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निम्नलिखित पुलिस कर्मियों को अति उत्कृष्ट प्रदान किया गया है:- 1. निरी० राजीव सिंह जनपद मऊ अति उत्कृष्ट सेवा पदक 2. निरी० सौरभ राय जनपद मऊ उत्कृष्ट सेवा पदक 3. मु०आ० सुरेश कुमार जनपद मऊ उत्कृष्ट सेवा पदक 4. मु०आ० वैभव मुकुन्द पाठक जनपद मऊ उत्कृष्ट सेवा पदक 5. मु०आ० शैलेश कुमार जनपद मऊ उत्कृष्ट सेवा पदक 6. मु०आ० विवेक कुमार सिंह जनपद मऊ उत्कृष्ट सेवा पदक 7. मु०आ० अभिमन्यु सिंह जनपद मऊ उत्कृष्ट सेवा पदक 8. मु०आ० बसंत जनपद मऊ उत्कृष्ट सेवा पदक 9. मु०आ० राणा प्रताप जनपद मऊ उत्कृष्ट सेवा पदक 3.स्वतंत्रता दिवस वर्ष-2026 के शुभ अवसर पर श्रीमान् पुलिस महानिदेशक यूपी-112, लखनऊ द्वारा निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय कार्य एवं उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है:- सराहनीय कार्य हेतु- 1. उ0नि० कमरूद्दीन अंसारी (अवकाश) घोसी 2. आरक्षी रौशन कुमार घोसी 3. म०मु०आरक्षी नीलम तिवारी घोसी 4. मु०आरक्षी ममता चौधरी घोसी 5. हो०चालक महेन्द्र सोनकर घोसी 6. हो०चालक बसंत चौरसिया घोसी रिस्पांस टाइम हेतु- 1. मु०आ० सत्यपाल कोतवाली 2. मु०आ० नीरज कोतवाली 3. मु०आ० दुर्गा शंकर कोतवाली 4. आरक्षी गोपाल गुलशन कोतवाली 5. हो०चालक लक्षिराम यादव कोतवाली 6. हो०चालक अभय सिंह कोतवाली

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Rampur | जौहर यूनिवर्सिटी में उत्तर प्रदेश का सबसे ऊंचा 220 फ़ीट ऊंचा राष्ट्र ध्वज परहराया गया
    1
    Rampur | जौहर यूनिवर्सिटी में उत्तर प्रदेश का सबसे ऊंचा 220 फ़ीट ऊंचा राष्ट्र ध्वज परहराया गया
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिकटियां, मऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व आज सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिकटियां, मऊ में गर्व, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की पताकाओं और रंगोली से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक आदित्य, जॉइंट डायरेक्टर श्रीमती गरिमा जयसवाल, रेजिडेंशियल डायरेक्टर गौतम जयसवाल एवं जॉइंट रेजिडेंशियल डायरेक्टर श्रीमती दीपिका जयसवाल की उपस्थिति में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। ध्वज को सलामी प्रधानाचार्य संदीप कुमार दुबे एवं उप-प्रधानाचार्य रवि प्रताप शर्मा ने दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्राइमरी विंग और अपर प्राइमरी विंग तथा सीनियर विंग के बच्चों ने देशभक्ति से भरे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। किसी ने "वंदे मातरम" पर नृत्य किया, किसी ने शहीदों की गाथा सुनाई, तो किसी ने कविता के माध्यम से भारत की शान का बखान किया। विद्यालय में देशभक्ति गीत, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। प्रधानाचार्य संदीप कुमार दुबे ने कहा: "15 अगस्त हमें उन वीर शहीदों की कुर्बानी याद दिलाता है जिन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया। हमें संकल्प लेना है कि हम अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत से भारत को विश्वगुरु बनाएंगे।" उप-प्रधानाचार्य रवि प्रताप शर्मा ने कहा: "आज हमारे बच्चों ने जिस जोश और देशप्रेम का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है। सेंट जेवियर्स में हम शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार और राष्ट्रभक्ति भी जगाते हैं।" कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों में मिष्ठान वितरण किया गया और "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम" के नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
    1
    सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिकटियां, मऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व आज सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिकटियां, मऊ में गर्व, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की पताकाओं और रंगोली से सजाया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर  अभिषेक आदित्य, जॉइंट डायरेक्टर श्रीमती गरिमा जयसवाल, रेजिडेंशियल डायरेक्टर गौतम जयसवाल एवं जॉइंट रेजिडेंशियल डायरेक्टर श्रीमती दीपिका जयसवाल की उपस्थिति में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। 
ध्वज को सलामी प्रधानाचार्य संदीप कुमार दुबे एवं उप-प्रधानाचार्य  रवि प्रताप शर्मा ने दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्राइमरी विंग और अपर प्राइमरी विंग तथा सीनियर विंग के बच्चों ने देशभक्ति से भरे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। किसी ने "वंदे मातरम" पर नृत्य किया, किसी ने शहीदों की गाथा सुनाई, तो किसी ने कविता के माध्यम से भारत की शान का बखान किया। 
विद्यालय में देशभक्ति गीत, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
प्रधानाचार्य  संदीप कुमार दुबे ने कहा:  
"15 अगस्त हमें उन वीर शहीदों की कुर्बानी याद दिलाता है जिन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया। हमें संकल्प लेना है कि हम अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत से भारत को विश्वगुरु बनाएंगे।"
उप-प्रधानाचार्य  रवि प्रताप शर्मा ने कहा:  
"आज हमारे बच्चों ने जिस जोश और देशप्रेम का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है। सेंट जेवियर्स में हम शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार और राष्ट्रभक्ति भी जगाते हैं।"
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों में मिष्ठान वितरण किया गया और "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम" के नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जहानागंज में तिरंगा यात्रा के दौरान दिखी इंसानियत की मिसाल आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहानागंज में निकली तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के साथ सेवा और इंसानियत की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। भीषण गर्मी के बीच नगर पंचायत जहानागंज के मुख्य मोड़ पर नटराज फार्मेसी के सामने श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए रूह आफजा की व्यवस्था की गई। आयोजकों के अनुसार, करीब 3 हजार लोगों ने शीतल पेय का लाभ उठाया। तिरंगा हाथों में लिए आगे बढ़ रहे विद्यार्थियों और आम लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए अंकित चौबे, अर्पणेश सिंह ‘अप्पू’, शिवचरन सरोज, शुभम शिल्पकार, रंजीत कन्नौजिया, पंकज सिंह ‘भुजही’, खर्चू सिंह, अभिषेक राय, प्रधान जी (प्रकाश कम्यूनिकेशन) और डॉ. जे.पी. (प्रकाश पैथालॉजी) सहित सहयोगियों ने सेवा में योगदान दिया। 🇮🇳 तिरंगे की शान के साथ इंसानियत की सेवा—जहानागंज की यह पहल बनी चर्चा का विषय। 📲 Devpuria Times सच की खबर, सबसे पहले।
    1
    जहानागंज में तिरंगा यात्रा के दौरान दिखी इंसानियत की मिसाल
आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहानागंज में निकली तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के साथ सेवा और इंसानियत की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली।
भीषण गर्मी के बीच नगर पंचायत जहानागंज के मुख्य मोड़ पर नटराज फार्मेसी के सामने श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए रूह आफजा की व्यवस्था की गई। आयोजकों के अनुसार, करीब 3 हजार लोगों ने शीतल पेय का लाभ उठाया।
तिरंगा हाथों में लिए आगे बढ़ रहे विद्यार्थियों और आम लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए अंकित चौबे, अर्पणेश सिंह ‘अप्पू’, शिवचरन सरोज, शुभम शिल्पकार, रंजीत कन्नौजिया, पंकज सिंह ‘भुजही’, खर्चू सिंह, अभिषेक राय, प्रधान जी (प्रकाश कम्यूनिकेशन) और डॉ. जे.पी. (प्रकाश पैथालॉजी) सहित सहयोगियों ने सेवा में योगदान दिया।
🇮🇳 तिरंगे की शान के साथ इंसानियत की सेवा—जहानागंज की यह पहल बनी चर्चा का विषय।
📲 Devpuria Times
सच की खबर, सबसे पहले।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • क्रिसेंट सिटी स्कूल बड़े गांव मे धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस क्रेसेंट सिटी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम बना स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ागांव, बूढनपुर–आजमगढ़। क्रेसेंट सिटी स्कूल, बड़ागांव, बूढनपुर–आजमगढ़ में 15 अगस्त 2026 को देशभक्ति, उत्साह और उमंग से सराबोर वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय गौरव और देशप्रेम की भावना देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मनीष त्रिपाठी एवं श्री संतोष सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रेम शंकर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित रूप प्रदान किया गया। समारोह में विद्यालय की समन्वयक श्रीमती शगुफ्ता नाज़, लेखाकार श्री सुनील यादव, प्रभारी श्री शशिकांत सिंह, अनुशासन प्रभारी श्री गुरुदत्त राय एवं मिस डॉली सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य, प्रभावशाली अभिनय, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, भारतीय संस्कृति, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। प्रत्येक प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अभिभावकों ने की विद्यार्थियों की सराहना कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं संरक्षकों ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें मंच प्रदान करने के प्रयासों की प्रशंसा की। मुख्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। “आजादी का उत्सव, नई पीढ़ी के सपनों के साथ” क्रेसेंट सिटी स्कूल का यह स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, संस्कार, अनुशासन और विद्यार्थियों की प्रतिभा का उत्सव बन गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि देश का उज्ज्वल भविष्य आज की युवा पीढ़ी के हाथों में है। समारोह का वातावरण “विविधता में एकता, संस्कारों में शक्ति और राष्ट्रप्रेम में गौरव” की भावना से ओत-प्रोत रहा। क्रेसेंट सिटी स्कूल परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई
    1
    क्रिसेंट सिटी स्कूल बड़े गांव मे धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 
क्रेसेंट सिटी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
देशभक्ति, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम बना स्वतंत्रता दिवस समारोह
बड़ागांव, बूढनपुर–आजमगढ़।
क्रेसेंट सिटी स्कूल, बड़ागांव, बूढनपुर–आजमगढ़ में 15 अगस्त 2026 को देशभक्ति, उत्साह और उमंग से सराबोर वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया।
विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय गौरव और देशप्रेम की भावना देखते ही बन रही थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मनीष त्रिपाठी एवं श्री संतोष सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रेम शंकर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित रूप प्रदान किया गया।
समारोह में विद्यालय की समन्वयक श्रीमती शगुफ्ता नाज़, लेखाकार श्री सुनील यादव, प्रभारी श्री शशिकांत सिंह, अनुशासन प्रभारी श्री गुरुदत्त राय एवं मिस डॉली सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य, प्रभावशाली अभिनय, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, भारतीय संस्कृति, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। प्रत्येक प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
अभिभावकों ने की विद्यार्थियों की सराहना
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं संरक्षकों ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें मंच प्रदान करने के प्रयासों की प्रशंसा की।
मुख्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
“आजादी का उत्सव, नई पीढ़ी के सपनों के साथ”
क्रेसेंट सिटी स्कूल का यह स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, संस्कार, अनुशासन और विद्यार्थियों की प्रतिभा का उत्सव बन गया।
विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि देश का उज्ज्वल भविष्य आज की युवा पीढ़ी के हाथों में है।
समारोह का वातावरण “विविधता में एकता, संस्कारों में शक्ति और राष्ट्रप्रेम में गौरव” की भावना से ओत-प्रोत रहा।
क्रेसेंट सिटी स्कूल परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मां शकुंतला देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस बिल्थरारोड। मां शकुंतला देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में 15 अगस्त के अवसर पर धूमधाम से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।
    1
    मां शकुंतला देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
बिल्थरारोड। मां शकुंतला देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में 15 अगस्त के अवसर पर धूमधाम से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    18 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने जनपद वासियों को दी बधाई 15 अगस्त 2026 के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा दी गयी हार्दिक शुभकामनाये
    1
    स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने जनपद वासियों को दी बधाई
15 अगस्त 2026 के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर द्वारा दी गयी हार्दिक शुभकामनाये
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जहानागंज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम आजमगढ़। जहानागंज के श्री गौरीशंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वीकेएस मेमोरियल स्कूल, रोशनपुर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम से पूर्व जहानागंज नगर पंचायत क्षेत्र में छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। इसके बाद जहानागंज ब्लॉक गेट पर छात्र-छात्राओं ने साइबर स्कैम के प्रति जागरूकता फैलाने वाला नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी से सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंकिंग अथवा निजी जानकारी साझा न करने का संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपूजन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य, श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जहानागंज, आजमगढ़ रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। समारोह के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने मुख्य अतिथि, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। जहानागंज, आजमगढ़ | Devpuria Times *सच की खबर, सबसे पहले।*
    4
    जहानागंज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
आजमगढ़। जहानागंज के श्री गौरीशंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वीकेएस मेमोरियल स्कूल, रोशनपुर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम से पूर्व जहानागंज नगर पंचायत क्षेत्र में छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।
इसके बाद जहानागंज ब्लॉक गेट पर छात्र-छात्राओं ने साइबर स्कैम के प्रति जागरूकता फैलाने वाला नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी से सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंकिंग अथवा निजी जानकारी साझा न करने का संदेश दिया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपूजन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य, श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जहानागंज, आजमगढ़ रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
समारोह के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने मुख्य अतिथि, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जहानागंज, आजमगढ़ | Devpuria Times
*सच की खबर, सबसे पहले।*
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • बेल्थरारोड में 30 मीटर ऊंचा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र। बेल्थरारोड। श्रीरामलीला मैदान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का नजारा बेहद भव्य रहा। आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर पंचायत बेल्थरारोड की ओर से पहली बार 30 मीटर ऊंचे विशाल राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। सलेमपुर लोकसभा के पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। विशाल तिरंगा लहराते ही मैदान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। 30 मीटर ऊंचा तिरंगा समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। नगर पंचायत की प्रथम महिला चेयरमैन श्रीमती रेनू गुप्ता और चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता की पहल से स्थापित यह विशाल तिरंगा नगर की नई पहचान बनने की ओर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन रेनू गुप्ता ने की, जबकि संचालन भाजपा नेता प्रमोद सिंह ने किया। समारोह में पूर्व मंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक गोरख पासवान, वार्ड नंबर 5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुणकांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और नगरवासी मौजूद रहे। आसमान में लहराता विशाल तिरंगा और गूंजते देशभक्ति के नारे स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना गए।
    1
    बेल्थरारोड में 30 मीटर ऊंचा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र।

बेल्थरारोड। श्रीरामलीला मैदान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का नजारा बेहद भव्य रहा। आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर पंचायत बेल्थरारोड की ओर से पहली बार 30 मीटर ऊंचे विशाल राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। सलेमपुर लोकसभा के पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
विशाल तिरंगा लहराते ही मैदान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। 30 मीटर ऊंचा तिरंगा समारोह का मुख्य आकर्षण रहा।
नगर पंचायत की प्रथम महिला चेयरमैन श्रीमती रेनू गुप्ता और चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता की पहल से स्थापित यह विशाल तिरंगा नगर की नई पहचान बनने की ओर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन रेनू गुप्ता ने की, जबकि संचालन भाजपा नेता प्रमोद सिंह ने किया। समारोह में पूर्व मंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक गोरख पासवान, वार्ड नंबर 5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुणकांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और नगरवासी मौजूद रहे। आसमान में लहराता विशाल तिरंगा और गूंजते देशभक्ति के नारे स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना गए।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    19 hrs ago
  • यमुना नदी में नहाने गये, दो बच्चों की डूबने से मौत,,,,,, आगरा में यमुना नदी में नहाते समय हादसा, दो बच्चे डूबे फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के पिनाहपुरा गांव में शुक्रवार को यमुना नदी में नहाते समय दो बच्चों के डूबने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, करीब पांच बच्चे बकरी चराने के लिए यमुना किनारे गए थे। इसी दौरान 12 वर्षीय रूमा और 10 वर्षीय प्रिंस नहाने के लिए यमुना में उतर गए। नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। तीन अन्य बच्चे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। कई घंटे की तलाश के बाद भी यमुना नदी में दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस-प्रशासन और ग्रामीण गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं। हादसे की खबर से बच्चों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही तलाश अभियान चला रही है।
    1
    यमुना नदी में नहाने गये, दो बच्चों की डूबने से मौत,,,,,,
आगरा में यमुना नदी में नहाते समय हादसा, दो बच्चे डूबे
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के पिनाहपुरा गांव में शुक्रवार को यमुना नदी में नहाते समय दो बच्चों के डूबने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, करीब पांच बच्चे बकरी चराने के लिए यमुना किनारे गए थे। इसी दौरान 12 वर्षीय रूमा और 10 वर्षीय प्रिंस नहाने के लिए यमुना में उतर गए। नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
तीन अन्य बच्चे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू कर दी।
कई घंटे की तलाश के बाद भी यमुना नदी में दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस-प्रशासन और ग्रामीण गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं।
हादसे की खबर से बच्चों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही तलाश अभियान चला रही है।
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.