Shuru
Apke Nagar Ki App…
परिषद भवन लातेहार में गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे से हुई विधानसभा की याचिका समिति की बैठक । आयोजित बैठक बगोदर विधायक नागेंद्र महतो मुंडू विधायक निर्मल महतो की अध्यक्षता में हुई ।बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित याचिका कर्ताओं की शिकायत , उनके मामलों की वस्तु स्थिति तथा विभागों द्वारा किए जा रहे समाधान की जानकारी प्राप्त किया ।साथ ही योजनाओं की क्रियान्वयन की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त किया।
Manoj dutt dev
परिषद भवन लातेहार में गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे से हुई विधानसभा की याचिका समिति की बैठक । आयोजित बैठक बगोदर विधायक नागेंद्र महतो मुंडू विधायक निर्मल महतो की अध्यक्षता में हुई ।बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित याचिका कर्ताओं की शिकायत , उनके मामलों की वस्तु स्थिति तथा विभागों द्वारा किए जा रहे समाधान की जानकारी प्राप्त किया ।साथ ही योजनाओं की क्रियान्वयन की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त किया।
More news from झारखंड and nearby areas
- आइए जानते हैं, भारी बारिश से कृषि क्षेत्र और किसानों को कितना लाभ हुआ.... लातेहार में पिछले दो दिनों से हुई भारी बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं कृषि क्षेत्र में किसानों को इसका अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चल ने बताया कि बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है, जिससे खरीफ फसलों को फायदा होगा और किसानों को सिंचाई पर होने वाले खर्च में भी राहत मिल सकती है।1
- जिला नियोजन कार्यालय लातेहार में स्थापित पुस्तकालय नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। मामले पर गुरुवार की सुबह 11:00 बजे अभ्यर्थी इशरत जहां प्रवीण ने बताया कि वह जेपीएससी में नौकरी की तैयारी कर रही है, और हर दिन जिला नियोजनालय कार्यालय में अवस्थित पुस्तकालय में पुस्तक पढ़ने आती है ।ज्ञात होगी जिला नियोजन कार्यालय लातेहार में किसी भी परीक्षा की तैयारी करने हेतु सभी प्रकार की पुस्तक के उपलब्ध है।1
- लातेहार स्टेशन पार्किंग के पास से 750 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध नशा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 750 ग्राम गांजा के साथ गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर तरवाडीह की ओर जा रहा है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने लातेहार स्टेशन पार्किंग के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति की जांच की गई। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महादेव प्रसाद गुप्ता, घांसी टोला निवासी के रूप में हुई है।1
- झामुमो केंद्र के फैसले का कर रहा विरोध, खनन संशोधन का विरोध रांची : झामुमो केंद्र के फैसले का कर रहा विरोध, खनन संशोधन का विरोध1
- भारी बारिश में टूट साधवाडी का बांध कई गांव का संपर्क टूटा, स्कूल ,संसद भवन और प्रखंड मुख्यालय जाने का रास्ता बंद, ग्रामीणों को हो रही है परेशानी मनिका, लातेहार :-मनिका प्रखंड क्षेत्र के नामुदाग पंचायत अंतर्गत साधवाडी गांव का संसद भवन पहुंच मार्ग में बना बांध भारी बारिश के कारण टूट कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना गुरुवार 13 अगस्त 2026 की शाम की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग साधवाडी प्राइमरी स्कूल से होते हुए संसद भवन, बधई बथान एवं प्रखंड मुख्यालय को जोड़ता है। दूसरी तरफ इसी रास्ते से लोग कर्माही, जानहो, मतनाग, बरवैया होते हुए पांकी भी जाते हैं। बांध टूटने से सैकड़ों ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और मरीजों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। रास्ते में गड्ढे और कीचड़ के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बांध की मरम्मत कराई जाए ताकि आवागमन सुचारू हो सके। नहीं तो बरसात के दिनों में मरीजों और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।3
- मॉडल पंचायत तालाब में डूबने वाला है.😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #mukhiya #panchayat #mews1
- धनबाद में एथलेटिक मीट का आयोजन, लोहरदगा के 17 बच्चे लेंगे हिस्सा बच्चों का दावा पहले भी जीते हैं मेडल, इस बार भी जीतेंगे!..1
- भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय महुआडार में गुरुवार की सुबह 11:00 बजे मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नूरुल हसन अंसारी कांग्रेस जिला महासचिव निर्मला कुजूर रामनरेश ठाकुर एवं किशोर तिर्की कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष नसीम अंसारी सहित उपस्थित कई कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया।1