logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालूमाथ में रविवार रात्रि को हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक का दर्दनाक मौत,दूसरा घायल रेफर जोहार झारखण्ड /ब्यूरो देवसुंदर यादव बालूमाथ बालूमाथ:तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में सवार दो युवकों को अपने चपेट में ले लिया है.मौके पर ही एक की मौत हो गई है.घटना रविवार रात्रि लगभग 9 बजे बालूमाथ ब्लॉक मोड़ सरना भवन के पास हुई है.मृतक युवक की पहचान पवन गंझू पिता सुभा गंझू बताई जा रही है.वहीं दूसरा घायल युवक की पहचान अंकित गंझू (20 वर्ष )पिता छुपा गंझू टंडवा नवादा का बताया जा रहा है. घायल अंकित की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टर संजय सिद्धार्थ ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया है.घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बालूमाथ मुख्य मार्ग से तेज रफ्तार कोयला लोड हाईवा ने पल्सर बाइक संख्या जे एच 19 एफ 8234 को पीछे से धक्का मार दिया जिससे एक युवक गाड़ी से दूर गिरा वहीं दूसरा युवक पर हाईवा वाहन चढ़ाते हुए रांची चंदवा की ओर भाग निकला.घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस अधिकारी पहुंच कर मामले की अग्रतर कारवाही में जुड़ गई है.इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

7 hrs ago
user_देवसुंदर यादव (DS)
देवसुंदर यादव (DS)
Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
7 hrs ago
9562ac01-ad1e-4d21-9e7b-dfdb853abd87

बालूमाथ में रविवार रात्रि को हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक का दर्दनाक मौत,दूसरा घायल रेफर जोहार झारखण्ड /ब्यूरो देवसुंदर यादव बालूमाथ बालूमाथ:तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में सवार दो युवकों को अपने चपेट में ले लिया है.मौके पर ही एक की मौत हो गई है.घटना रविवार रात्रि लगभग 9 बजे बालूमाथ ब्लॉक मोड़ सरना भवन के पास हुई है.मृतक युवक की पहचान पवन गंझू पिता सुभा गंझू बताई जा रही है.वहीं दूसरा घायल युवक की पहचान अंकित गंझू (20 वर्ष )पिता छुपा गंझू टंडवा नवादा का बताया जा रहा है. घायल अंकित की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टर संजय सिद्धार्थ ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया है.घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बालूमाथ मुख्य मार्ग से तेज रफ्तार कोयला लोड हाईवा ने पल्सर बाइक संख्या जे एच 19 एफ 8234 को पीछे से धक्का मार दिया जिससे एक युवक गाड़ी से दूर गिरा वहीं दूसरा युवक पर हाईवा वाहन चढ़ाते हुए रांची चंदवा की ओर भाग निकला.घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस अधिकारी पहुंच कर मामले की अग्रतर कारवाही में जुड़ गई है.इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

More news from झारखंड and nearby areas
  • कुरु: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, 'रागिब मोबाइल' को भारी नुकसान कुरु (लोहरदगा): कुरु मुख्य बाजार के इंदिरा गांधी चौक पर शनिवार (28 मार्च) की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित 'रागिब मोबाइल' दुकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर जा घुसा। हादसे का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। इंदिरा गांधी चौक के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक सीधे मोबाइल दुकान का शटर तोड़ते हुए दीवार से जा टकराया। रात का समय होने के कारण दुकान बंद थी और अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया। हालांकि, दुकान में रखे कीमती मोबाइल फोन, एसेसरीज और फर्नीचर को भारी क्षति पहुंची है। मौके पर अफरा-तफरी टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तस्वीर में देखा जा सकता है कि ट्रक का अगला हिस्सा दुकान के अंदर फंसा हुआ है और दुकान का ढांचा बुरी तरह ढह गया है।
    1
    कुरु: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, 'रागिब मोबाइल' को भारी नुकसान
कुरु (लोहरदगा): कुरु मुख्य बाजार के इंदिरा गांधी चौक पर शनिवार (28 मार्च) की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित 'रागिब मोबाइल' दुकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर जा घुसा।
हादसे का विवरण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। इंदिरा गांधी चौक के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक सीधे मोबाइल दुकान का शटर तोड़ते हुए दीवार से जा टकराया। रात का समय होने के कारण दुकान बंद थी और अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया। हालांकि, दुकान में रखे कीमती मोबाइल फोन, एसेसरीज और फर्नीचर को भारी क्षति पहुंची है।
मौके पर अफरा-तफरी
टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तस्वीर में देखा जा सकता है कि ट्रक का अगला हिस्सा दुकान के अंदर फंसा हुआ है और दुकान का ढांचा बुरी तरह ढह गया है।
    user_Er KHAN Sir
    Er KHAN Sir
    कुरु, लोहरदगा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • लातेहार : जिला परिषद कार्यालय लातेहार एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी की अनुपस्थिति में उनके चेंबर में कथित तौर पर टेंडर मैनेज करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी अब चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में पूरी गतिविधि स्पष्ट रूप से देखी जा रही है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूत्रों के अनुसार, उपाध्यक्ष के चेंबर में संवेदकों और कुछ लोगों के बीच बैठकों का दौर चल रहा था, जहां टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। वायरल वीडियो में यह गतिविधि साफ तौर पर नजर आ रही है, जिससे कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह सब तब हो रहा था जब जिला परिषद उपाध्यक्ष स्वयं कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। ऐसे में उनके चेंबर का इस तरह उपयोग होना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला कृत्य भी है। इधर, वीडियो सामने आने के बाद भी जिला प्रशासन की चुप्पी लोगों को खटक रही है। आम लोगों और जनप्रतिनिधियों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल, यह मामला जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और सबकी नजरें प्रशासन पर टिकी हैं।
    1
    लातेहार :
जिला परिषद कार्यालय लातेहार एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी की अनुपस्थिति में उनके चेंबर में कथित तौर पर टेंडर मैनेज करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी अब चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में पूरी गतिविधि स्पष्ट रूप से देखी जा रही है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूत्रों के अनुसार, उपाध्यक्ष के चेंबर में संवेदकों और कुछ लोगों के बीच बैठकों का दौर चल रहा था, जहां टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। वायरल वीडियो में यह गतिविधि साफ तौर पर नजर आ रही है, जिससे कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि यह सब तब हो रहा था जब जिला परिषद उपाध्यक्ष स्वयं कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। ऐसे में उनके चेंबर का इस तरह उपयोग होना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला कृत्य भी है।
इधर, वीडियो सामने आने के बाद भी जिला प्रशासन की चुप्पी लोगों को खटक रही है। आम लोगों और जनप्रतिनिधियों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल, यह मामला जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और सबकी नजरें प्रशासन पर टिकी हैं।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    6 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • Post by Jharkhand local news
    1
    Post by Jharkhand local news
    user_Jharkhand local news
    Jharkhand local news
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • ट्रैक्टर पलटने से एक मौत दूसरे युवक गम्भीर रूप से घायल जांच में जुटी स्थस्नीय पुलिस घटना उगरा पंचायत के मेढो ग्राम के समीप हुआ दुर्घटना
    1
    ट्रैक्टर पलटने से एक मौत दूसरे युवक गम्भीर रूप से घायल जांच में जुटी स्थस्नीय पुलिस घटना उगरा पंचायत के मेढो ग्राम के समीप हुआ दुर्घटना
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • बुढ़मू प्रखंड के मुरूपिरी गांव में आयोजित दो दिवसीय हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव सह यज्ञ समारोह सोमवार को हवन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाला गया, जिसमें 300 से अधिक महिलाएं शामिल हुए और नगर भ्रमण करते हुए, जामुन धाम सेजल ग्रहण कर पुनः हनुमान मंदिर तक वापस लौट कलश स्थापना किया। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बुढ़मू प्रखंड प्रमुख सतनारायण मुंडा, भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश, उप प्रमुख हरदेव साहू, कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, समाज सेवी अरुण प्रजापति, कंपाल महतो, सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान रात्रि में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने रातभर भक्ति जगरण की प्रस्तुति से भक्ति का समां बांध दिया। यज्ञ पूजा के सफल आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष महावीर महतो, सचिव रामवशिष्ठ महतो, कोषाध्यक्ष उमेश प्रजापति, उपकोषाध्यक्ष कैलाश शिखर, कमेटी के संरक्षक चिंतामण महतो,, जितेंद्र शिखर, परमानंद तिवारी, रिझू प्रजापति, सनोज यादव, सहदेव महतो, मुकेश महतो, जगनंदन शिखर, शंकर महतो, मीना दवी, फूल कुमारी देवी, मंजू दवी, समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
    1
    बुढ़मू प्रखंड के मुरूपिरी गांव में  आयोजित दो दिवसीय हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव सह यज्ञ समारोह सोमवार को हवन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ के प्रथम दिन  कलश यात्रा निकाला गया, जिसमें  300 से अधिक महिलाएं शामिल हुए और नगर भ्रमण करते हुए, जामुन धाम सेजल ग्रहण कर  पुनः हनुमान मंदिर तक वापस लौट कलश स्थापना किया। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बुढ़मू प्रखंड प्रमुख सतनारायण मुंडा, भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश, उप प्रमुख हरदेव साहू, कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, समाज सेवी अरुण प्रजापति, कंपाल महतो, सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान रात्रि में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें  कलाकारों ने रातभर भक्ति जगरण की प्रस्तुति से भक्ति का समां बांध दिया। यज्ञ पूजा के सफल आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष महावीर महतो, सचिव रामवशिष्ठ महतो, कोषाध्यक्ष उमेश प्रजापति, उपकोषाध्यक्ष कैलाश शिखर, कमेटी के संरक्षक चिंतामण महतो,, जितेंद्र शिखर,  परमानंद तिवारी, रिझू प्रजापति, सनोज यादव, सहदेव महतो, मुकेश महतो, जगनंदन शिखर, शंकर महतो, मीना दवी, फूल कुमारी देवी, मंजू दवी, समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    7 hrs ago
  • स्व. बिदेश सिंह की पुण्यतिथि पर मनातू के पदमा में उमड़ा जनसैलाब…
    1
    स्व. बिदेश सिंह की पुण्यतिथि पर मनातू के पदमा में उमड़ा जनसैलाब…
    user_पंकज प्रसून
    पंकज प्रसून
    Local News Reporter पांकी, पलामू, झारखंड•
    8 hrs ago
  • महुआडांड़ प्रखंड के बोहटा में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आश्रम स्कूल के द्वितीय भवन निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और खुलेआम लापरवाही सामने आई है। भवन प्रमंडल के अधीन चल रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। निर्माण स्थल पर न तो सही तरीके से पानी पटाया जा रहा है और न ही निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।मौके पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल और जल्दबाजी में निर्माण कार्य किए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की लागत वाले इस भवन में खुलेआम अनियमितता बरती जा रही है। निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही से भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की न तो नियमित निगरानी हो रही है और न ही गुणवत्ता की जांच की जा रही है। करोड़ों की लागत से बन रहे इस भवन में इस तरह की लापरवाही से सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका गहरा गई है। जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदार, अभियंता और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घटिया निर्माण कार्य को तत्काल रोककर मानकों के अनुरूप दोबारा निर्माण कराने की भी मांग उठाई गई है।
    10
    महुआडांड़ प्रखंड के बोहटा में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आश्रम स्कूल के द्वितीय भवन निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और खुलेआम लापरवाही सामने आई है। भवन प्रमंडल के अधीन चल रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। निर्माण स्थल पर न तो सही तरीके से पानी पटाया जा रहा है और न ही निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।मौके पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल और जल्दबाजी में निर्माण कार्य किए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की लागत वाले इस भवन में खुलेआम अनियमितता बरती जा रही है। निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही से भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की न तो नियमित निगरानी हो रही है और न ही गुणवत्ता की जांच की जा रही है। करोड़ों की लागत से बन रहे इस भवन में इस तरह की लापरवाही से सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका गहरा गई है। जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदार, अभियंता और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घटिया निर्माण कार्य को तत्काल रोककर मानकों के अनुरूप दोबारा निर्माण कराने की भी मांग उठाई गई है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.