Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवपुरी। तालिम नट गिरफ्तार: मायापुर पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब और स्कॉर्पियो वाहन किया जप्त शिवपुरी। तालिम नट गिरफ्तार: मायापुर पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब और स्कॉर्पियो वाहन किया जप्त
Patarkar Shailendra dhakad
शिवपुरी। तालिम नट गिरफ्तार: मायापुर पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब और स्कॉर्पियो वाहन किया जप्त शिवपुरी। तालिम नट गिरफ्तार: मायापुर पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब और स्कॉर्पियो वाहन किया जप्त
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अनुविभाग पिछोर अंतर्गत ग्राम पंचायत भौती में रविवार संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा एक विशाल जनसुनवाई कार्यक्रम रखा गया यह कार्यक्रम पंचायत के एक निजी विद्यालय क्राईट ग्लोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। लगभग 2.15 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे सांसद तथा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिना किसी औपचारिकता के कार्यक्रम को प्रारंभ कर दिया जिसमें बारी-बारी से 100 से अधिक समस्या ग्रस्त लोगों की समस्याओं का निराकरण मौके पर किया, वही लगभग 1300 से अधिक पंजीकृत आवेदनों को मंत्री सिंधिया ने स्वयं लोगों से लिए और उन आवेदनों पर शीघ्र निराकरण किया जाने का आश्वासन दिया। इस क्रम में कई बड़े मामलों और शिकायतों पर मौके पर उपस्थित कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा तथा एसपी अमन सिंह राठौड़ या अन्य जिला अधिकारियों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। मंत्री सिंधिया के इस जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रशासन द्वारा काफी दिनों पहले से व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थी जिस क्रम में पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 100 से अधिक समस्याओं के आवेदनों का निपटारा कर लिया गया था जिसमें उक्त हितग्राहियों या समस्या ग्रस्त लोगों को बुलाकर समस्या निपटाए जाने के प्रमाण पत्र आदि वितरित किए जिनमें सीमांकन, बटवारा, पट्टे, बीपीएल कार्ड स्वीकृत, संबल योजना में लाभ लाडली लक्ष्मी योजना में लाभ आवास योजना में लाभ बिजली बिल आयुष्मान कार्ड आर्थिक सहायता जैसे कई मामले शामिल है। जनसुनवाई कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा काउंटर लगाए गए थे, वहीं आवेदनों को मैन्युअल पंजीकृत और कंप्यूटर व गूगल सीट पर पंजीकृत करने की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी, भैया साहब लोधी सांसद प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल आदि भी उपस्थित रहे। वही प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंचायत सीईओ विजय राज पिछोर, एसडीएम ममता शाक्य, एडिशनल सीईओ जिला पंचायत एन.एस.नरवरिया, जनपद खनियाधाना सीईओ मोगराज मीणा, डीपीसी दफेदार सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजय ऋषिश्वर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अरविंद तिवारी आदि उपस्थित रहे। जनसुनवाई के उपरांत मंत्री सिंधिया ने पिछोर में बिजासेन रोड पर नई नगर पालिका वही एसडीएम कार्यालय के पास लगभग 7 करोड़ 95 लाख 85 हजार की राशि से निर्मित नवीन तहसील भवन का उद्घाटन किया साढ़े तीन हैक्टेयर भूमि पर बने तहसील भवन का उद्घाटन करते हुए सिंधिया ने कहा कि इस भवन से तहसीलदार का न्यायालय चलेगा जिससे लगभग 185 गांव या आधे विधानसभा क्षेत्र के लोग लाभांवित होंगे। उन्होंने कहा कि पहले जमाने में चेक से भुगतान होता था जिसमें कमीशन खोरी होती थी आज के जमाने में दूर बैठकर एक क्लिक से बिना पैसा कटे भुगतान हो जाता है। इसी कार्यक्रम में तारतम्य में प्रीतम सिंह लोधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ढाई साल में अरबो रुपए की सड़के केन्द्रीय मंत्री सिंधिया जी ने बनवा दी हैं। आगे ढाई साल में सिंधिया जी बहुत से पिछोर में काम लाइगे। विधायक लोधी ने कहा कि पिछोर को सिंधिया जी दिल्ली का टुकड़ा बना देंगे। नया पिछोर लगने लगेगा, बस आप लोग यूं ही आशीर्वाद बनाए रखें। पिछोर के लोगों को सिंधिया जी परेशान नहीं होने देंगे।4
- शिवपुरी। तालिम नट गिरफ्तार: मायापुर पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब और स्कॉर्पियो वाहन किया जप्त1
- *भगवान परशुराम जयंती मनाते हुए निकली भव्य शोभायात्रा* सर्व ब्राह्मण समाज की रही शानदार भागीदारी भगवा मय हुआ नगर नरवर में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। नगर की संकरी गलियों से लेकर बाजार में रही धूम श्रद्धालुओं ने जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत कर रथ पर मौजूद भगवान परशुराम जी के छायाचित्र पर फूल माला और तिलक कर पूजा अर्चना करते हुए परसाद वितरण किया। यह शोभायात्रा बस स्टैंड हनुमान जी के मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए लोड़ी माता मंदिर तक पहुंची जहां इस शोभायात्रा का समापन हुआ। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा नगर भगवा रंग में रंगा नजर आया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि सर्व ब्राह्मण समाज के पुरुषों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिलाएं और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिससे यात्रा और भी आकर्षक बन गई। यात्रा में आगे-आगे युवक हाथों में भगवा ध्वज लिए चल रहे थे, जबकि पीछे सुसज्जित रथ पर भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। झांकी को फूलों और रोशनी से भव्य रूप दिया गया था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। श्रद्धालु “परशुराम भगवान की जय” के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। रास्ते भर लोगों ने अपने घरों की छतों और बालकनियों से पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत मंच बनाकर लोगों ने यात्रा का अभिनंदन किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, जहां प्रशासन के द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। युवा, बुजुर्ग और बच्चों सहित हर वर्ग के लोग इस आयोजन में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस भव्य आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, परंपरा और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।1
- शिवपुरी में दिशा बैठक के पश्चात पत्रकार साथियों से विकास कार्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की, जिसमें जिले के विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कई अहम बिंदुओं पर अपनी बात रखी और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी संकेत दिए। 📍 Shivpuri, MP विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा जारी है…1
- ग्राम माड़ो में बिजली संकट: गर्मी और मच्छरों के बीच बीमारियों से जूझ रहे ग्रामीण1
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा1
- करैरा पिछोर // केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने भौंती में जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं *रिपोर्टर हेमंत भार्गव की यह रिपोर्ट* पिछोर में लगभग 8 करोड़ की लागत के नवीन तहसील भवन का उद्घाटन किया पहले जमाने में चेक से भुगतान होता था, आज के जमाने में दूर बैठकर एक क्लिक से भुगतान हो जाता है- केन्द्रीय मंत्री सिंधिया शिवपुरी, 26 अप्रैल 2026/ अनुविभाग पिछोर अंतर्गत ग्राम पंचायत भौती में रविवार संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा एक विशाल जनसुनवाई कार्यक्रम रखा गया यह कार्यक्रम पंचायत के एक निजी विद्यालय क्राईट ग्लोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। लगभग 2.15 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे सांसद तथा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिना किसी औपचारिकता के कार्यक्रम को प्रारंभ कर दिया जिसमें बारी-बारी से 100 से अधिक समस्या ग्रस्त लोगों की समस्याओं का निराकरण मौके पर किया, वही लगभग 1300 से अधिक पंजीकृत आवेदनों को मंत्री सिंधिया ने स्वयं लोगों से लिए और उन आवेदनों पर शीघ्र निराकरण किया जाने का आश्वासन दिया। इस क्रम में कई बड़े मामलों और शिकायतों पर मौके पर उपस्थित कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा तथा एसपी अमन सिंह राठौड़ या अन्य जिला अधिकारियों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। मंत्री सिंधिया के इस जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रशासन द्वारा काफी दिनों पहले से व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थी जिस क्रम में पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 100 से अधिक समस्याओं के आवेदनों का निपटारा कर लिया गया था जिसमें उक्त हितग्राहियों या समस्या ग्रस्त लोगों को बुलाकर समस्या निपटाए जाने के प्रमाण पत्र आदि वितरित किए जिनमें सीमांकन, बटवारा, पट्टे, बीपीएल कार्ड स्वीकृत, संबल योजना में लाभ लाडली लक्ष्मी योजना में लाभ आवास योजना में लाभ बिजली बिल आयुष्मान कार्ड आर्थिक सहायता जैसे कई मामले शामिल है। जनसुनवाई कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा काउंटर लगाए गए थे, वहीं आवेदनों को मैन्युअल पंजीकृत और कंप्यूटर व गूगल सीट पर पंजीकृत करने की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी, भैया साहब लोधी सांसद प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल आदि भी उपस्थित रहे। वही प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंचायत सीईओ विजय राज पिछोर, एसडीएम ममता शाक्य, एडिशनल सीईओ जिला पंचायत एन.एस.नरवरिया, जनपद खनियाधाना सीईओ मोगराज मीणा, डीपीसी दफेदार सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजय ऋषिश्वर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अरविंद तिवारी आदि उपस्थित रहे। जनसुनवाई के उपरांत मंत्री सिंधिया ने पिछोर में बिजासेन रोड पर नई नगर पालिका वही एसडीएम कार्यालय के पास लगभग 7 करोड़ 95 लाख 85 हजार की राशि से निर्मित नवीन तहसील भवन का उद्घाटन किया साढ़े तीन हैक्टेयर भूमि पर बने तहसील भवन का उद्घाटन करते हुए सिंधिया ने कहा कि इस भवन से तहसीलदार का न्यायालय चलेगा जिससे लगभग 185 गांव या आधे विधानसभा क्षेत्र के लोग लाभांवित होंगे। उन्होंने कहा कि पहले जमाने में चेक से भुगतान होता था जिसमें कमीशन खोरी होती थी आज के जमाने में दूर बैठकर एक क्लिक से बिना पैसा कटे भुगतान हो जाता है। इसी कार्यक्रम में तारतम्य में प्रीतम सिंह लोधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ढाई साल में अरबो रुपए की सड़के केन्द्रीय मंत्री सिंधिया जी ने बनवा दी हैं। आगे ढाई साल में सिंधिया जी बहुत से पिछोर में काम लाइगे। विधायक लोधी ने कहा कि पिछोर को सिंधिया जी दिल्ली का टुकड़ा बना देंगे। नया पिछोर लगने लगेगा, बस आप लोग यूं ही आशीर्वाद बनाए रखें। पिछोर के लोगों को सिंधिया जी परेशान नहीं होने देंगे।4
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को अपने शिवपुरी-कोलारस प्रवास के पहले दिन कोलारस में जनता को कई विकास कार्यों की सौगात देते हुए एक विशाल औद्योगिक निवेश की घोषणा की और बताया कि अगले दो महीनों में क्षेत्र को ₹2500 करोड़ का रक्षा संयंत्र मिलने जा रहा है। यह संयंत्र कोलारस से लगभग 15 किलोमीटर दूर, कोटा हाईवे और बॉम्बे-ग्वालियर हाईवे के संगम पर स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना जिले की पिछले दो दशकों से लंबित औद्योगिक मांग को पूरा करेगी। सिंधिया ने बताया कि इस परियोजना से लगभग 2000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। कोलारस, जो अब तक अपनी कृषि और विशेषकर टमाटर उत्पादन के लिए जाना जाता रहा है, अब देश की रक्षा शक्ति का भी महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहाँ निर्मित होने वाले रक्षा उपकरण देश की सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे क्षेत्र का गौरव और योगदान दोनों बढ़ेंगे। *कोलारस को दी 19.68 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात* कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कोलारस क्षेत्र को विकास की महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान करते हुए 19.68 करोड़ की विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जन-मन योजना के अंतर्गत बालक एवं बालिका छात्रावास का भूमिपूजन किया, साथ ही जनपद पंचायत भवन, कोलारस का भी शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने नवीन बस स्टैंड एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्र में आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। वहीं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य का भूमिपूजन भी किया गया, जो कोलारस में स्वच्छता और शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।2