logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :पहली बारिश में ही ध्वस्त हुआ चन्द्रावल नदी का रपटा, ग्रामीणों में आक्रोश मौदहा हमीरपुर । विकासखंड मौदहा के मदारपुर गांव में चन्द्रावल नदी पर करीब एक वर्ष पूर्व बनाया गया रपटा पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गया। रपटा टूटने से मदारपुर गांव के साथ ही नदी के उस पार बसे डेरा के ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य रास्ता बाधित हो गया है। रपटे की दुर्दशा को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि रपटा निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते एक साल भी पूरा होने से पहले ही पहली तेज बारिश में रपटा क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का दावा है कि रपटा बनने के बाद अब तक पांच भैंसों की जान जा चुकी है और कई ग्रामीण भी हादसों में घायल हो चुके हैं। रपटा क्षतिग्रस्त होने के बाद रास्ते में विलायती बबूल और झाड़ियां फंस गई हैं, जिससे आवागमन और अधिक खतरनाक हो गया है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल मौके का निरीक्षण कर रास्ते में फंसे विलायती बबूल व झाड़ियों को हटवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते रास्ते को सुरक्षित नहीं कराया गया तो किसी बड़े हादसे या जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने जिलास्तरीय अधिकारियों से रपटा निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने, लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने तथा आवागमन के लिए सुरक्षित व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब रपटा एक साल भी नहीं झेल सका तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

4 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

हमीरपुर :पहली बारिश में ही ध्वस्त हुआ चन्द्रावल नदी का रपटा, ग्रामीणों में आक्रोश मौदहा हमीरपुर । विकासखंड मौदहा के मदारपुर गांव में चन्द्रावल नदी पर करीब एक वर्ष पूर्व बनाया गया रपटा पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गया। रपटा टूटने से मदारपुर गांव के साथ ही नदी के उस पार बसे डेरा के ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य रास्ता बाधित हो गया है। रपटे की दुर्दशा को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि रपटा निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते एक साल भी पूरा होने से पहले ही पहली तेज बारिश में रपटा क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का दावा है कि रपटा बनने के बाद अब तक पांच भैंसों की जान जा चुकी है और कई ग्रामीण भी हादसों में घायल हो चुके हैं। रपटा क्षतिग्रस्त होने के बाद रास्ते में विलायती बबूल और झाड़ियां फंस गई हैं, जिससे आवागमन और अधिक खतरनाक हो गया है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल मौके का निरीक्षण कर रास्ते में फंसे विलायती बबूल व झाड़ियों को हटवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते रास्ते को सुरक्षित नहीं कराया गया तो किसी बड़े हादसे या जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने जिलास्तरीय अधिकारियों से रपटा निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने, लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने तथा आवागमन के लिए सुरक्षित व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब रपटा एक साल भी नहीं झेल सका तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुमेरपुर थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनी ➡️ अलग-अलग मामलों को लेकर फरियादियों ने अधिकारियों के सामनेष रखीं अपनी शिकायतें ➡️ अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के तत्काल और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश ➡️ फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा ➡️ समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र का।
    1
    सुमेरपुर थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनी 
➡️ अलग-अलग मामलों को लेकर फरियादियों ने अधिकारियों के सामनेष रखीं अपनी शिकायतें
➡️ अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के तत्काल और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
➡️ फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा
➡️ समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद
मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र का।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। अलीगंज निवासी किन्नरों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कालू कुआं क्षेत्र के रहने वाले किन्नरों पर उनके क्षेत्र में आकर पैसे की उगाही करने, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, घटना 6 अगस्त 2026 की बताई गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रेलवे पटरी के आधार पर दोनों पक्षों का एरिया निर्धारित है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके क्षेत्र में पहुंचकर पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त की रात करीब नौ बजे भी कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कुछ लोगों के नाम लेते हुए करीब 20-25 लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्रीकांत श्रीवास्तव
    1
    निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। अलीगंज निवासी किन्नरों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कालू कुआं क्षेत्र के रहने वाले किन्नरों पर उनके क्षेत्र में आकर पैसे की उगाही करने, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
शिकायत के मुताबिक, घटना 6 अगस्त 2026 की बताई गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रेलवे पटरी के आधार पर दोनों पक्षों का एरिया निर्धारित है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके क्षेत्र में पहुंचकर पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की गई।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त की रात करीब नौ बजे भी कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कुछ लोगों के नाम लेते हुए करीब 20-25 लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्रीकांत श्रीवास्तव
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं भूमि विवाद व राजस्व मामलों के निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश हमीरपुर। माह के दूसरे शनिवार को थाना परिसर सुमेरपुर में आयोजित समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित शिकायतें सामने आईं। एएसपी ने फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े मामलों में संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करे। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी पक्ष के साथ अन्याय न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। फरियादियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल ने बताया कि राजस्व संबंधित दो एवं दो पुलिस संबंधित कुल चार शिकायतें आई। जिसमें एक एक का निस्तारण मौके पर किया गया।
    3
    थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
भूमि विवाद व राजस्व मामलों के निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
हमीरपुर। माह के दूसरे शनिवार को थाना परिसर सुमेरपुर में आयोजित समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित शिकायतें सामने आईं। एएसपी ने फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े मामलों में संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करे। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी पक्ष के साथ अन्याय न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। फरियादियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल ने बताया कि राजस्व संबंधित दो एवं दो पुलिस संबंधित कुल चार शिकायतें आई। जिसमें एक एक का निस्तारण मौके पर किया गया।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई उपाधियां* बांदा पैरामेडिकल कॉलेज एंड नर्सिंग स्कूल में दूसरा दीक्षांत समारोह कॉलेज ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में बीएससी नर्सिंग के सफल छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। विद्यार्थियों ने नर्सिंग शपथ लेकर समाज और मानवता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका समारोह में विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती बासु, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, भाजपा नेता हाजी आरिफ खान, प्रधान तिंदवारा संतराम राजपूत, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य विजयाशांति एम, उप प्राचार्य अर्चना बेले, हाजी एफ.यू. खान, डॉ. साबिहा रहमानी, राबिया खातून, डॉ. टी.आर. सरसैया, डॉ. मोहित सिंह, वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी सुनील सक्सेना एवं समाजसेवी सुनील सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।गेस्ट ऑफ ऑनर मालती बासु ने सभी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित नर्सिंग प्रोफेशनल्स स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।दीक्षांत समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आकर्षक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभागार में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। अतिथियों एवं दर्शकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की जमकर सराहना की।समारोह के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों एवं संस्थान की ओर से सेवा और मानवता का संदेश दिया गया।विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने विधायक प्रकाश द्विवेदी का संदेश पढ़कर सुनाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नर्सिंग का पेशा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज और जरूरतमंदों के हित में करने का आह्वान किया।
    2
    *छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई उपाधियां*
बांदा पैरामेडिकल कॉलेज एंड नर्सिंग स्कूल में दूसरा दीक्षांत समारोह कॉलेज ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में बीएससी नर्सिंग के सफल छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। विद्यार्थियों ने नर्सिंग शपथ लेकर समाज और मानवता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका समारोह में विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती बासु, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, भाजपा नेता हाजी आरिफ खान, प्रधान तिंदवारा संतराम राजपूत, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य विजयाशांति एम, उप प्राचार्य अर्चना बेले, हाजी एफ.यू. खान, डॉ. साबिहा रहमानी, राबिया खातून, डॉ. टी.आर. सरसैया, डॉ. मोहित सिंह, वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी सुनील सक्सेना एवं समाजसेवी सुनील सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।गेस्ट ऑफ ऑनर मालती बासु ने सभी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित नर्सिंग प्रोफेशनल्स स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।दीक्षांत समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आकर्षक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभागार में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। अतिथियों एवं दर्शकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की जमकर सराहना की।समारोह के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों एवं संस्थान की ओर से सेवा और मानवता का संदेश दिया गया।विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने विधायक प्रकाश द्विवेदी का संदेश पढ़कर सुनाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नर्सिंग का पेशा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज और जरूरतमंदों के हित में करने का आह्वान किया।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • प्रकरण के सम्बन्ध मे अवगत कराना है कि आज दिनांक 08.08.2026 को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिवांर क्षेत्र के ग्राम मवई जार में जितेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह (उम्र करीब 24 वर्ष) निवासी ग्राम मवईजार थाना बिवांर, जनपद हमीरपुर के बांये पैर मे भुजवल सिंह ने गोली मार दी है । घायल जितेन्द्र सिंह उपरोक्त का जिला अस्पताल हमीरपुर मे इलाज चल रहा है । सूचना पर तत्काल श्रीमान क्षेत्राधिकारी मौदहा द्वारा थाना बिवांर पुलिस बल व फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी । मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *प्रकरण के सम्बन्ध में श्रीमान क्षेत्राधिकारी मौदहा द्वारा दी गई बाइट* । प्रकरण के सम्बन्ध मे अवगत कराना है कि आज दिनांक 08.08.2026 को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिवांर क्षेत्र के ग्राम मवई जार में जितेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह (उम्र करीब 24 वर्ष) निवासी ग्राम मवईजार थाना बिवांर, जनपद हमीरपुर के बांये पैर मे भुजवल सिंह ने गोली मार दी है । घायल जितेन्द्र सिंह उपरोक्त का जिला अस्पताल हमीरपुर मे इलाज चल रहा है । सूचना पर तत्काल श्रीमान क्षेत्राधिकारी मौदहा द्वारा थाना बिवांर पुलिस बल व फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी । मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *प्रकरण के सम्बन्ध में श्रीमान क्षेत्राधिकारी मौदहा द्वारा दी गई बाइट* ।
    1
    प्रकरण के सम्बन्ध मे अवगत कराना है कि आज दिनांक 08.08.2026 को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिवांर क्षेत्र के ग्राम मवई जार में जितेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह (उम्र करीब 24 वर्ष) निवासी ग्राम मवईजार थाना बिवांर, जनपद हमीरपुर के बांये पैर मे भुजवल सिंह ने गोली मार दी है । घायल जितेन्द्र सिंह उपरोक्त का जिला अस्पताल हमीरपुर मे इलाज चल रहा है । सूचना पर तत्काल श्रीमान क्षेत्राधिकारी मौदहा द्वारा थाना बिवांर पुलिस बल व फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी । मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *प्रकरण के सम्बन्ध में श्रीमान क्षेत्राधिकारी मौदहा द्वारा दी गई बाइट* ।
प्रकरण के सम्बन्ध मे अवगत कराना है कि आज दिनांक 08.08.2026 को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिवांर क्षेत्र के ग्राम मवई जार में जितेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह (उम्र करीब 24 वर्ष) निवासी ग्राम मवईजार थाना बिवांर, जनपद हमीरपुर के बांये पैर मे भुजवल सिंह ने गोली मार दी है । घायल जितेन्द्र सिंह उपरोक्त का जिला अस्पताल हमीरपुर मे इलाज चल रहा है । सूचना पर तत्काल श्रीमान क्षेत्राधिकारी मौदहा द्वारा थाना बिवांर पुलिस बल व फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी । मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *प्रकरण के सम्बन्ध में श्रीमान क्षेत्राधिकारी मौदहा द्वारा दी गई बाइट* ।
    user_बलदाऊ टीवी न्यूज
    बलदाऊ टीवी न्यूज
    Doctor हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.