*छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई उपाधियां* बांदा पैरामेडिकल कॉलेज एंड नर्सिंग स्कूल में दूसरा दीक्षांत समारोह कॉलेज ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में बीएससी नर्सिंग के सफल छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। विद्यार्थियों ने नर्सिंग शपथ लेकर समाज और मानवता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका समारोह में विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती बासु, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, भाजपा नेता हाजी आरिफ खान, प्रधान तिंदवारा संतराम राजपूत, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य विजयाशांति एम, उप प्राचार्य अर्चना बेले, हाजी एफ.यू. खान, डॉ. साबिहा रहमानी, राबिया खातून, डॉ. टी.आर. सरसैया, डॉ. मोहित सिंह, वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी सुनील सक्सेना एवं समाजसेवी सुनील सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।गेस्ट ऑफ ऑनर मालती बासु ने सभी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित नर्सिंग प्रोफेशनल्स स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।दीक्षांत समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आकर्षक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभागार में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। अतिथियों एवं दर्शकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की जमकर सराहना की।समारोह के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों एवं संस्थान की ओर से सेवा और मानवता का संदेश दिया गया।विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने विधायक प्रकाश द्विवेदी का संदेश पढ़कर सुनाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नर्सिंग का पेशा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज और जरूरतमंदों के हित में करने का आह्वान किया।
*छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई उपाधियां* बांदा पैरामेडिकल कॉलेज एंड नर्सिंग स्कूल में दूसरा दीक्षांत समारोह कॉलेज ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में बीएससी नर्सिंग के सफल छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। विद्यार्थियों ने नर्सिंग शपथ लेकर समाज और मानवता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका समारोह में विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती बासु, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, भाजपा नेता हाजी आरिफ खान, प्रधान तिंदवारा संतराम राजपूत, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य विजयाशांति एम, उप प्राचार्य अर्चना बेले, हाजी एफ.यू. खान, डॉ. साबिहा रहमानी, राबिया खातून, डॉ. टी.आर. सरसैया, डॉ. मोहित सिंह, वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी सुनील सक्सेना एवं समाजसेवी सुनील सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।गेस्ट ऑफ ऑनर मालती बासु ने सभी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित नर्सिंग प्रोफेशनल्स स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।दीक्षांत समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आकर्षक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभागार में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। अतिथियों एवं दर्शकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की जमकर सराहना की।समारोह के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों एवं संस्थान की ओर से सेवा और मानवता का संदेश दिया गया।विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने विधायक प्रकाश द्विवेदी का संदेश पढ़कर सुनाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नर्सिंग का पेशा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज और जरूरतमंदों के हित में करने का आह्वान किया।
- बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से जुड़ी कृषि शिक्षा में छात्रों की रुचि बनी हुई है। UPCATET 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत सीट अलॉटमेंट और प्रवेश से जुड़ी गतिविधियां जारी हैं। कृषि शिक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण समय है। अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश और काउंसलिंग से संबंधित जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर जरूर जांचनी चाहिए।1
- सुमेरपुर थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनी ➡️ अलग-अलग मामलों को लेकर फरियादियों ने अधिकारियों के सामनेष रखीं अपनी शिकायतें ➡️ अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के तत्काल और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश ➡️ फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा ➡️ समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र का।1
- लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) आर्यसमाज भरुआसुमेरपुर का जिला अधिवेशन राजनंदनी पैलेस धर्मेश्वर बाबा में विशाल यज्ञ के साथ शुरू हुआ। जिला आर्य अधिवेशन में यज्ञ के ब्रह्मा डॉ आचार्य हरि सिंह आर्य मुख्य न्यायाधीश तथा मुख्य यजमान राजनंदनी पैलेस के मालिक रामबिहारी कुशवाहा उर्फ कल्लू द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई। आर्यसमाज जिला अधिवेशन के मुख्य अतिथि डॉ पंकज आर्य अलीगढ़ । डॉ वन्दना गुप्ता उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश,।यज्ञ पश्चात डॉ विवेक आर्य उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा जिला आर्य अधिवेशन में दूरदराज लखनऊ, महोबा,जालौन, बांदा, चित्रकूट धाम मंडल आदि आर्य समाज संगठनों के सभी अधिकारी पदाधिकारियों का स्वागत कर माल्यार्पण अर्पित किया। जिला आर्य अधिवेशन में मुख्य अतिथि डॉ पंकज आर्य को रामबिहारी कुशवाहा उर्फ कल्लू एवं आचार्य दिनेश चन्द्र आर्य प्रधान आर्यसमाज हमीरपुर द्वारा ओउ्म का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) आर्यसमाज भरुआसुमेरपुर का जिला अधिवेशन राजनंदनी पैलेस धर्मेश्वर बाबा में विशाल यज्ञ के साथ शुरू हुआ। जिला आर्य अधिवेशन में यज्ञ के ब्रह्मा डॉ आचार्य हरि सिंह आर्य मुख्य न्यायाधीश तथा मुख्य यजमान राजनंदनी पैलेस के मालिक रामबिहारी कुशवाहा उर्फ कल्लू द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई। आर्यसमाज जिला अधिवेशन के मुख्य अतिथि डॉ पंकज आर्य अलीगढ़ । डॉ वन्दना गुप्ता उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश,।यज्ञ पश्चात डॉ विवेक आर्य उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा जिला आर्य अधिवेशन में दूरदराज लखनऊ, महोबा,जालौन, बांदा, चित्रकूट धाम मंडल आदि आर्य समाज संगठनों के सभी अधिकारी पदाधिकारियों का स्वागत कर माल्यार्पण अर्पित किया। जिला आर्य अधिवेशन में मुख्य अतिथि डॉ पंकज आर्य को रामबिहारी कुशवाहा उर्फ कल्लू एवं आचार्य दिनेश चन्द्र आर्य प्रधान आर्यसमाज हमीरपुर द्वारा ओउ्म का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।4
- कटेरा में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 23 शातिर गिरफ्तार खुद को पुलिस अधिकारी बताकर डराते थे, फिर खातों में मंगवाते थे रकम कटेरा में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 23 शातिर गिरफ्तार खुद को पुलिस अधिकारी बताकर डराते थे, फिर खातों में मंगवाते थे रकम1
- 👇 हमीरपुर: के भरसवाँ गांव में पीने के पानी और कीचड़ भरे रास्ते से त्रस्त ग्रामीण, पाइप लगे पर आज तक नहीं आया पीने का पानी 👇 हमीरपुर: के भरसवाँ गांव में पीने के पानी और कीचड़ भरे रास्ते से त्रस्त ग्रामीण, पाइप लगे पर आज तक नहीं आया पानी" #पीने_के_पानी_की_किल्लत #पाटनपुर_हमीरपुर #कीचड़_वाला_रास्ता #अखंड_भारत_मीडिया_210501 #सुनील_कुमार_रिपोर्ट `#ग्रामीण_समस्या #बुंदेलखंड_खबर #मौदाहा_तहसील` वीडियो में साफ दिख रहा है - रास्ते में कीचड़, पाइप लगे हैं पर पानी नहीं आ रहा। रिपोर्टर सुनील कुमार अखंड भारत मीडिया 2105011
- चरखारी (महोबा) लोक भारती एवं जिला प्रशासन के संयुक्त पेड़ पौधे लगाए गए चरखारी (महोबा) लोक भारती एवं जिला प्रशासन के संयुक्त1
- हमीरपुर :मकान के विवाद में सड़क पर भिड़े पति-पत्नी, बच्चों ने भी पिता को पीटा, वायरल वीडियो ने रिश्तों को किया शर्मसार, पुलिस ने दिए कार्रवाई के निर्देश हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुराना यमुना घाट के पास मकान बेचने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सड़क पर ही एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पति द्वारा पत्नी को बिना बताए मकान बेचने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और पति-पत्नी ने एक-दूसरे को सड़क पर गिराकर पीटा। इसी दौरान मां के पक्ष में छोटे बच्चे भी पिता से भिड़ गए और उनके साथ मारपीट करते दिखाई दिए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद परिवार और रिश्तों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सड़क पर हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। मामले में हमीरपुर पुलिस के मीडिया सेल की ओर से बताया गया कि प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली नगर पुलिस को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।1