Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से जुड़ी कृषि शिक्षा में छात्रों की रुचि बनी हुई है। UPCATET 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत सीट अलॉटमेंट और प्रवेश से जुड़ी गतिविधियां जारी हैं। कृषि शिक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण समय है। अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश और काउंसलिंग से संबंधित जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर जरूर जांचनी चाहिए।
Dilip Kumar Bharti
बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से जुड़ी कृषि शिक्षा में छात्रों की रुचि बनी हुई है। UPCATET 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत सीट अलॉटमेंट और प्रवेश से जुड़ी गतिविधियां जारी हैं। कृषि शिक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण समय है। अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश और काउंसलिंग से संबंधित जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर जरूर जांचनी चाहिए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से जुड़ी कृषि शिक्षा में छात्रों की रुचि बनी हुई है। UPCATET 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत सीट अलॉटमेंट और प्रवेश से जुड़ी गतिविधियां जारी हैं। कृषि शिक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण समय है। अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश और काउंसलिंग से संबंधित जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर जरूर जांचनी चाहिए।1
- बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस की सूझबूझ और साहस से करंट की चपेट में आए दो बच्चों की जान बचा ली गई। बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस की सूझबूझ और साहस से करंट की चपेट में आए दो बच्चों की जान बचा ली गई। मामला ग्राम पुनाहुर का है, जहां दो बच्चे अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही बिसंडा पुलिस ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर साहस और सूझबूझ का परिचय दिया और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की तत्परता के चलते दोनों बच्चों की जान बच गई। पूरे मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने वीडियो बाइट के माध्यम से दी है। बांदा पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की सराहना हो रही है।1
- सावन सोमवार और अमावस्या पर भारी वाहनों के लिए डायवर्जन, बांदा-चित्रकूट मार्ग पर रहेगा प्रतिबंध बांदा। सावन सोमवार, कांवड़ यात्रा और सावन अमावस्या को देखते हुए बांदा पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर पैदल श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए शनिवार, रविवार और सोमवार को दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मटौंध, भूरागढ़, बांदा, अतर्रा, बदौसा होते हुए चित्रकूट जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों को रोका गया है। चित्रकूट की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं के वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। बांदा-मटौंध से कबरई तक भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। महोबा से बांदा आने वाले भारी वाहन कबरई से खन्ना होते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते बांदा पहुंचेंगे। इसी प्रकार बांदा से महोबा जाने वाले भारी वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे। बांदा से चित्रकूट जाने वाले लोगों को कांवड़ यात्रा मार्ग के बजाय बांदा-बिसंडा-पहाड़ी मार्ग अथवा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। पुलिस के अनुसार बांदा-बेंदाघाट-फतेहपुर, बांदा-चिल्ला-चौडगरा, बांदा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे-महोबा और बांदा-नरैनी-कालिंजर मार्ग सभी वाहनों के लिए सामान्य रूप से खुले रहेंगे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मटौंध-बांदा-अतर्रा-बदौसा-चित्रकूट मार्ग पर अनावश्यक आवागमन से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सुरक्षित यात्रा करें। कांवड़ यात्रियों से निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्ग का ही प्रयोग करने की अपील की गई है।1
- बांदा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रमुख कांग्रेसियों का दल प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज में आयोजित नेता प्रतिपक्ष व सांसद माननीय राहुल गांधी द्वारा छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए, प्रयागराज से लौटकर आने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बतलाया उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में छात्र शामिल हुए माननीय राहुल गांधी के आगमन पर आतिशबाजी करके उनका भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर माननीय राहुल गांधी जी ने केंद्र में बैठी हुई भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की छात्र राष्ट्र की धरोहर के रूप में हमारे सामने है शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर छात्रों में लोकतांत्रिक तरीके से दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन किया लेकिन वहां पर सरकार के इशारे पर लाठी चार्ज और पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया जिससे अनेक छात्र बुरी तरह से घायल हुए ।सरकार से निरंतर इस बात की मांग की जा रही है कि सदन में आकर अपना स्पष्टीकरण दें लेकिन गृहमंत्री खामोश है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि गृहमंत्री के ही इशारे पर यह सभी कारवाइयां की गई कांग्रेस पार्टी छात्रों के हितों के लिए सदैव से संघर्षशील रही है और आगे भी उनका साथ लेकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी 2027 में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार एवं 2029 में केंद्र की सरकार को यही छात्र आगे आकर भाजपा सरकार को हटाने का काम करेंगे इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, एआईसीसी रमेश चंद कोरी, पीसीसी साकेत बिहारी मिश्रा, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूरज बाजपेई कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई , शोशल मीडिया अध्यक्ष संतोष द्विवेदी,आरिफ निजामी, युवा नेता सादाब खान सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।4
- *ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई के दावों के बीच उठे सवाल, वायरल टीपी ने खोली पोल* जब टीपी में माल की मात्रा स्पष्ट है, लोडिंग स्थल की जानकारी उपलब्ध है और मामला सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक हो चुका है, तो संबंधित वाहन, लोडिंग स्थल और जिम्मेदार व्यक्ति की जांच कर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? *क्या नियम सभी के लिए समान हैं या फिर कार्रवाई के नाम पर केवल चुनिंदा वाहनों को ही निशाना बनाया जा रहा है?* *अधिकारियों की भूमिका पर उठ रहे सवाल* मामला सार्वजनिक होने के बाद अब निगाहें परिवहन और खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर टिकी हैं। यदि वायरल टीपी और वाहन की वास्तविक स्थिति में ओवरलोडिंग की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं यदि वायरल दस्तावेज में कोई तथ्य गलत है तो संबंधित विभाग को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। अब सवाल सिर्फ ओवरलोड ट्रकों का नहीं, बल्कि कार्रवाई में कथित पक्षपात का है। जिम्मेदार अधिकारी स्पष्ट करें कि ओवरलोडिंग के खिलाफ उनकी कार्रवाई की कसौटी क्या है और वायरल मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई? मैहर। जिले में ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रकों की तस्वीरें इन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। कार्रवाई के बावजूद धड़ल्ले से ओवरलोड ट्रकों का संचालन जारी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कुछ मामलों में कार्रवाई करता है और कुछ मामलों में चुप्पी क्यों साध लेता है?हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक खबर ने पूरे मामले को फिर चर्चा में ला दिया है। वायरल मामले में सामने आई टीपी में ही वाहन में लोड माल की मात्रा दर्ज बताई जा रही है, साथ ही जिस व्यक्ति/स्थान से माल लोड किया गया, उसका विवरण भी टीपी में अंकित बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि जब दस्तावेज ही कथित तौर पर ओवरलोडिंग की ओर इशारा कर रहा है तो जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई करने में आखिर किस बात की परेशानी है? टीपी सामने, फिर भी कार्रवाई क्यों नहीं? ओवरलोड वाहन केवल यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करते, बल्कि सड़क सुरक्षा और सड़क की गुणवत्ता पर भी गंभीर असर डाल सकते हैं। यदि किसी वाहन के दस्तावेज में निर्धारित क्षमता से अधिक माल दर्ज है, तो संबंधित विभागों के पास मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई करने का आधार मौजूद होना चाहिए। इसके बावजूद यदि ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं होती तो यह सवाल स्वाभाविक है कि क्या ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई भी चयनात्मक तरीके से की जा रही है?1
- *छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई उपाधियां* बांदा पैरामेडिकल कॉलेज एंड नर्सिंग स्कूल में दूसरा दीक्षांत समारोह कॉलेज ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में बीएससी नर्सिंग के सफल छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। विद्यार्थियों ने नर्सिंग शपथ लेकर समाज और मानवता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका समारोह में विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती बासु, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, भाजपा नेता हाजी आरिफ खान, प्रधान तिंदवारा संतराम राजपूत, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य विजयाशांति एम, उप प्राचार्य अर्चना बेले, हाजी एफ.यू. खान, डॉ. साबिहा रहमानी, राबिया खातून, डॉ. टी.आर. सरसैया, डॉ. मोहित सिंह, वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी सुनील सक्सेना एवं समाजसेवी सुनील सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।गेस्ट ऑफ ऑनर मालती बासु ने सभी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित नर्सिंग प्रोफेशनल्स स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।दीक्षांत समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आकर्षक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभागार में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। अतिथियों एवं दर्शकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की जमकर सराहना की।समारोह के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों एवं संस्थान की ओर से सेवा और मानवता का संदेश दिया गया।विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने विधायक प्रकाश द्विवेदी का संदेश पढ़कर सुनाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नर्सिंग का पेशा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज और जरूरतमंदों के हित में करने का आह्वान किया।2
- निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। अलीगंज निवासी किन्नरों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कालू कुआं क्षेत्र के रहने वाले किन्नरों पर उनके क्षेत्र में आकर पैसे की उगाही करने, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, घटना 6 अगस्त 2026 की बताई गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रेलवे पटरी के आधार पर दोनों पक्षों का एरिया निर्धारित है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके क्षेत्र में पहुंचकर पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त की रात करीब नौ बजे भी कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कुछ लोगों के नाम लेते हुए करीब 20-25 लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्रीकांत श्रीवास्तव1
- मुर्गी फार्म के छप्पर में फंदे से लटका मिला 24 वर्षी युवक का शव परिवार में मचा कोहराम बांदा। मरका थाना क्षेत्र के कुमेढ़ा गांव में शनिवार की मध्य रात्रि एक 24 वर्षीय युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।कुमेढ़ा गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार (24) पुत्र नरेंद्र कुशवाहा गांव के बाहर खेत में बने मुर्गी फार्म पर था। बताया जा रहा है कि मध्य रात्रि उसने मुर्गी फार्म के छप्पर की धन्नी में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात उसका भाई धर्मेंद्र बांदा से घर पहुंचा। उसने पुष्पेंद्र को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। आशंका होने पर वह मुर्गी फार्म पहुंचा, जहां बिस्तर पर भी पुष्पेंद्र नहीं मिला।परिजनों के मुताबिक, तलाश करने पर पुष्पेंद्र छप्पर की धन्नी में फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही भाई के होश उड़ गए। उसने तत्काल परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में घर में चीख-पुकार मच गई और खुशियों से भरा परिवार अचानक मातम में डूब गया।सुबह पुलिस को सूचना दी गई। मरका थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुष्पेंद्र तीन भाइयों और चार बहनों में चौथे नंबर का था। उसकी मौत की खबर से मां रन्नो देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की मौत ने परिवार को ऐसा जख्म दिया है, जिसकी टीस शायद लंबे समय तक बनी रहेगी।1