logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाशिवरात्रि पर, शिवालयों में श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता। अंबाह । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार 15 फरवरी को में सुबह ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही वह लोगों ने शिवालयों में पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामनाएं की, व जगह जगह मंदिरों में श्री रामचरितमानस के अखंड रामायण पाठ का वाचन भी हुआ

2 hrs ago
user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

महाशिवरात्रि पर, शिवालयों में श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता। अंबाह । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार 15 फरवरी को में सुबह ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही वह लोगों ने शिवालयों में पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामनाएं की, व जगह जगह मंदिरों में श्री रामचरितमानस के अखंड रामायण पाठ का वाचन भी हुआ

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सड़क हादसे में शहीद सिपाही केशव देव यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार फतेहाबाद। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सिपाही केशव देव यादव का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर थाना फतेहाबाद क्षेत्र के उनके पैतृक गांव अहीरपुरा पहुंचा। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। ग्रामीणों, रिश्तेदारों और पुलिस विभाग के अधिकारियों व जवानों की बड़ी संख्या अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी। हर आंख नम थी और परिजन रो-रोकर बेहाल थे। सिपाही केशव देव यादव वर्तमान में जिला अलीगढ़ सासनी गेट थाना में तैनात थे। उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, मृतक सिपाही अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्र देव और चार माह की पुत्री देवेसी को छोड़ गए हैं। उनकी शादी चार वर्ष पूर्व रचना से हुई थी। बताया जा रहा है कि वह रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। गौरतलब है कि शनिवार शाम फिरोजाबाद के गोंदई गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस कर्मियों ने सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार एवं थाना प्रभारी फतेहाबाद तरुण धीमान मौजूद रहे और दिवंगत सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है। गांव अहीरपुरा में हर व्यक्ति दिवंगत सिपाही को नम आंखों से याद कर रहा है।
    1
    सड़क हादसे में शहीद सिपाही केशव देव यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
फतेहाबाद। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सिपाही केशव देव यादव का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर थाना फतेहाबाद क्षेत्र के उनके पैतृक गांव अहीरपुरा पहुंचा। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।
ग्रामीणों, रिश्तेदारों और पुलिस विभाग के अधिकारियों व जवानों की बड़ी संख्या अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी। हर आंख नम थी और परिजन रो-रोकर बेहाल थे। सिपाही केशव देव यादव वर्तमान में जिला अलीगढ़ सासनी गेट थाना में तैनात थे। उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, मृतक सिपाही अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्र देव और चार माह की पुत्री देवेसी को छोड़ गए हैं। उनकी शादी चार वर्ष पूर्व रचना से हुई थी। बताया जा रहा है कि वह रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।
गौरतलब है कि शनिवार शाम फिरोजाबाद के गोंदई गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस बल की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस कर्मियों ने सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार एवं थाना प्रभारी फतेहाबाद तरुण धीमान मौजूद रहे और दिवंगत सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है। गांव अहीरपुरा में हर व्यक्ति दिवंगत सिपाही को नम आंखों से याद कर रहा है।
    user_Virendra Verma
    Virendra Verma
    पत्रकार फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 𝐅𝐫𝐨𝐦 𝐭𝐡𝐞 𝐰𝐨𝐫𝐥𝐝’𝐬 𝐡𝐢𝐠𝐡𝐞𝐬𝐭 𝐫𝐚𝐢𝐥 𝐛𝐫𝐢𝐝𝐠𝐞 𝐭𝐨 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐥𝐨𝐧𝐠𝐞𝐬𝐭 𝐬𝐞𝐚 𝐛𝐫𝐢𝐝𝐠𝐞, 𝐭𝐡𝐞 𝐭𝐫𝐚𝐧𝐬𝐟𝐨𝐫𝐦𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐨𝐟 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚'𝐬 𝐥𝐚𝐧𝐝𝐬𝐜𝐚𝐩𝐞 𝐢𝐬 𝐭𝐫𝐮𝐥𝐲 𝐛𝐫𝐞𝐚𝐭𝐡𝐭𝐚𝐤𝐢𝐧𝐠! 🏗️ With over 50 major bridges built in a decade, we are witnessing the dawn of a New India under PM Modi.
    1
    𝐅𝐫𝐨𝐦 𝐭𝐡𝐞 𝐰𝐨𝐫𝐥𝐝’𝐬 𝐡𝐢𝐠𝐡𝐞𝐬𝐭 𝐫𝐚𝐢𝐥 𝐛𝐫𝐢𝐝𝐠𝐞 𝐭𝐨 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐥𝐨𝐧𝐠𝐞𝐬𝐭 𝐬𝐞𝐚 𝐛𝐫𝐢𝐝𝐠𝐞, 𝐭𝐡𝐞 𝐭𝐫𝐚𝐧𝐬𝐟𝐨𝐫𝐦𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐨𝐟 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚'𝐬 𝐥𝐚𝐧𝐝𝐬𝐜𝐚𝐩𝐞 𝐢𝐬 𝐭𝐫𝐮𝐥𝐲 𝐛𝐫𝐞𝐚𝐭𝐡𝐭𝐚𝐤𝐢𝐧𝐠! 🏗️
With over 50 major bridges built in a decade, we are witnessing the dawn of a New India under PM Modi.
    user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    Voice of people मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अम्बाह मेले मे रंगारंग कार्यक्रम के चलते आज हुआ रामलीला के चलते भोले नृत्य
    1
    अम्बाह मेले मे रंगारंग कार्यक्रम के चलते आज हुआ रामलीला के चलते भोले नृत्य
    user_Aditya Sarwan
    Aditya Sarwan
    Court reporter मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • फतेहाबाद : तहसील क्षेत्र के गांव जगराजपुर में रेलवे द्वारा पुराने रास्ते को बंद किए जाने के विरोध के बाद शनिवार को तहसीलदार बबलेश कुमार और रेलवे विभाग के इंजीनियरों व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रेलवे पुलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिया के दोनों ओर नया रास्ता बनाने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों से आम सहमति मांगी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों की सहमति मिलने के बाद ही प्रस्ताव बनाकर उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। बताया गया कि रेलवे प्रशासन ने जगराजपुर में पूर्व में जमीन अधिग्रहित कर शमशाबाद रोड के दूसरी ओर स्थित खलिहान तक पहुंचने के लिए वर्ष 2012 में करीब तीन मीटर चौड़ा और 150 मीटर लंबा पक्का रास्ता तथा पानी निकासी के लिए पुलिया का निर्माण कराया था। बाद में रेल फाटक पर अंडरपास बनने के बाद पुराने रास्ते को बंद कर दिया गया, जिससे किसानों को खेतों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने हाल ही में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की थी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बबलेश कुमार ने ग्रामीणों से वार्ता कर पुलिया के दोनों ओर वैकल्पिक रास्ता बनाने का विकल्प रखा और कहा कि ग्रामीणों की सहमति मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी नेता राजेश शर्मा, पूर्व प्रधान शैलेश यादव, पूर्व प्रधान बृजेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    3
    फतेहाबाद : तहसील क्षेत्र के गांव जगराजपुर में रेलवे द्वारा पुराने रास्ते को बंद किए जाने के विरोध के बाद शनिवार को तहसीलदार बबलेश कुमार और रेलवे विभाग के इंजीनियरों व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रेलवे पुलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिया के दोनों ओर नया रास्ता बनाने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों से आम सहमति मांगी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों की सहमति मिलने के बाद ही प्रस्ताव बनाकर उच्च स्तर पर भेजा जाएगा।
बताया गया कि रेलवे प्रशासन ने जगराजपुर में पूर्व में जमीन अधिग्रहित कर शमशाबाद रोड के दूसरी ओर स्थित खलिहान तक पहुंचने के लिए वर्ष 2012 में करीब तीन मीटर चौड़ा और 150 मीटर लंबा पक्का रास्ता तथा पानी निकासी के लिए पुलिया का निर्माण कराया था। बाद में रेल फाटक पर अंडरपास बनने के बाद पुराने रास्ते को बंद कर दिया गया, जिससे किसानों को खेतों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने हाल ही में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की थी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बबलेश कुमार ने ग्रामीणों से वार्ता कर पुलिया के दोनों ओर वैकल्पिक रास्ता बनाने का विकल्प रखा और कहा कि ग्रामीणों की सहमति मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी नेता राजेश शर्मा, पूर्व प्रधान शैलेश यादव, पूर्व प्रधान बृजेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • महाशिवरात्रि के पावन पर्व के लिए भिंड से पूर्व विधायक संजीव सिंह राजावत( संजू भैया) का बड़ा बयान आशीर्वाद लेने पहुंचे श्री वनखंडेश्वर महादेव मंदिर बताई महादेव की विशेषताएं #BreakingNews #bhind #CMMadhyaPradesh #shivratri2026
    1
    महाशिवरात्रि के पावन पर्व के लिए भिंड से पूर्व विधायक संजीव सिंह राजावत( संजू भैया) का बड़ा बयान आशीर्वाद लेने पहुंचे श्री वनखंडेश्वर महादेव मंदिर बताई महादेव की विशेषताएं #BreakingNews #bhind #CMMadhyaPradesh #shivratri2026
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जीत खेल की होनी चाहिए - एडीजे राकेश कुमार गोयल बार - बेंच में होगा रविवार को फाइनल मुकाबला धौलपुर । अभिभाषक संघ धौलपुर द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स वीक के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार गोयल रहे जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि मैच का परिणाम कुछ भी हो, जीत खेल की होनी चाहिए। जो टीम बेहतर खेलेगी वही टीम जीतेगी। उन्होंने दोनों टीम के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाने के लिए शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ अधिवक्ता महेश मुदगल ने कहा कि बार बेंच की प्रतियोगिताएं आपसी मेल मिलाप के लिए आयोजित हो रही है। अधिवक्ता खिलाड़ी खेल भावना का परिचय दें और बेहतर खेल खेलें। कोर्ट मेनेजर बृजेश शर्मा ने कहा कि धौलपुर अभिभाषक संघ की एक बहुत ही अच्छी पहल है सभी अभिभाषक संघो को इसका अनुसरण करना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से संबंधों में और भी मधुरता स्थापित होती है। अधिवक्ता जितेंद्र केन ने कहा कि धौलपुर में अधिवक्ताओं के लिए पहला अवसर है कि इतना भव्य आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें समस्त अधिवक्ता अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इस प्रकार के आयोजन प्रतिवर्ष होने चाहिए। पूर्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष हरिशंकर मुदगल ने कहा कि आयोजन के दौरान हम जैसे सीनियर अधिवक्ताओं को भी खेलने का अवसर मिला और पहली बार क्रिकेट में इतनी टीमों के बीच लगातार एक सप्ताह तक मैच आयोजित किए गए। इसके लिए पूरी कार्यकारिणी धन्यवाद की पात्र है। रविंद्र मोदी ने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए खेल भी अति महत्वपूर्ण है अधिवक्ताओं को खेलों में भी अपना हुनर दिखाने की आवश्यकता है। नितिन मोदी ने कहा कि स्पोर्ट्स वीक के माध्यम से अधिवक्ता खिलाड़ियों को खेल खेलने का एक बेहतर अवसर मिला। जिसमें अभिभाषक संघ द्वारा एक दर्जन से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। बृजेंद्र रावत ने कहा कि पूरे जिले के सभी अधिवक्ताओं को एक साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला है। आयोजन बहुत ही शानदार रहा है। अभिभाषक संघ की ओर से अध्यक्ष हरिओम शर्मा, महासचिव अरविंद सिंह गुर्जर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी , उपाध्यक्ष हेमंत पचौरी, संयुक्त सचिव ब्रजेश सिंह बघेला, कोषाध्यक्ष विनय शर्मा, पुस्तकालय सचिव प्रशांत बघेल, ऑडिटर विवेक व्यास ने अतिथियों का माला पहनकर स्वागत किया। ....... सेमीफाइनल का पहला मुकाबला अमित कमठान एकादश व गौरव शर्मा एकादश के बीच खेला गया। जिसमें अमित कमठान एकादश ने निर्धारित ओवर में टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर 98 रन बनाए । प्रशांत ने 30 व दीपक सिकरवार 33 रन की शानदार पारी के खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरव शर्मा एकादश 43 रन ही बना पाई। अमित कमठान एकादश 45 रन से विजई रही। दूसरे मुकाबले में सैपऊ एकादश बनाम बेंच एकादश के बीच खेला गया । बेंच एकादश ने 64 बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैपऊ एकादश की टीम 52 रन ही बना पाई। बेंच एकादश 12 रन से विजयी रही प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को बार - बेंच के मध्य खेला जाएगा। प्रतियोगिता के निर्णायक रवि मोहन त्रिवेदी, विमल शर्मा, मोहम्मद जाकिर हुसैन, सौरभ गुर्जर, पूजा नरसल, शांति व गौरव वर्मा रहे।
    2
    जीत खेल की होनी चाहिए - एडीजे राकेश कुमार गोयल
बार - बेंच में होगा रविवार को फाइनल मुकाबला 
धौलपुर । अभिभाषक संघ धौलपुर द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स वीक के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। 
आयोजन के मुख्य अतिथि  अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार गोयल रहे जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए  कहा कि मैच का परिणाम कुछ भी हो,
जीत खेल की होनी चाहिए। 
जो टीम बेहतर खेलेगी वही टीम जीतेगी।
उन्होंने दोनों टीम के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाने के लिए शुभकामनाएं दी।
वरिष्ठ अधिवक्ता महेश मुदगल ने कहा कि बार  बेंच की प्रतियोगिताएं आपसी मेल मिलाप के लिए आयोजित हो रही है। अधिवक्ता खिलाड़ी खेल भावना का परिचय दें और बेहतर खेल खेलें।
कोर्ट मेनेजर बृजेश शर्मा ने कहा कि धौलपुर अभिभाषक संघ की एक बहुत ही अच्छी पहल है सभी अभिभाषक संघो को इसका अनुसरण करना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से संबंधों में और भी मधुरता स्थापित होती है।
अधिवक्ता जितेंद्र केन ने कहा कि धौलपुर में अधिवक्ताओं के लिए पहला अवसर है कि इतना भव्य आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें समस्त अधिवक्ता अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इस प्रकार के आयोजन प्रतिवर्ष होने चाहिए।
पूर्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष  हरिशंकर मुदगल ने कहा कि 
आयोजन के दौरान हम जैसे सीनियर अधिवक्ताओं को भी खेलने का अवसर मिला और पहली बार क्रिकेट में इतनी टीमों के बीच लगातार एक सप्ताह तक मैच आयोजित किए गए। इसके लिए पूरी कार्यकारिणी धन्यवाद की पात्र है। 
रविंद्र मोदी ने कहा कि  सर्वांगीण विकास के लिए खेल भी अति महत्वपूर्ण है अधिवक्ताओं को खेलों में भी अपना हुनर दिखाने की आवश्यकता है।
नितिन मोदी ने कहा कि स्पोर्ट्स वीक के माध्यम से अधिवक्ता खिलाड़ियों को खेल खेलने का एक बेहतर अवसर मिला। जिसमें अभिभाषक संघ द्वारा एक दर्जन से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है।
बृजेंद्र रावत ने कहा कि पूरे जिले के सभी अधिवक्ताओं को एक साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला है। आयोजन बहुत ही शानदार रहा है। 
अभिभाषक संघ की ओर से अध्यक्ष हरिओम शर्मा, महासचिव अरविंद सिंह गुर्जर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी , उपाध्यक्ष हेमंत पचौरी, संयुक्त सचिव ब्रजेश सिंह बघेला, कोषाध्यक्ष विनय शर्मा, पुस्तकालय सचिव प्रशांत बघेल, ऑडिटर विवेक व्यास ने अतिथियों का माला पहनकर स्वागत किया। 
.......
सेमीफाइनल का  पहला मुकाबला अमित कमठान एकादश व गौरव शर्मा एकादश के बीच खेला गया। जिसमें अमित कमठान एकादश ने निर्धारित ओवर में टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर 98 रन बनाए । 
प्रशांत  ने 30 व दीपक सिकरवार 33 रन की शानदार पारी के खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी 
गौरव शर्मा एकादश  43 रन ही बना पाई। अमित कमठान  एकादश 45 रन से विजई रही।
दूसरे मुकाबले में सैपऊ एकादश बनाम बेंच एकादश के बीच खेला गया । 
बेंच  एकादश  ने 64 बनाए 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैपऊ एकादश  की टीम 52 रन ही बना पाई। बेंच  एकादश 12 रन से विजयी रही
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को  बार - बेंच के मध्य खेला जाएगा।
प्रतियोगिता के निर्णायक रवि मोहन त्रिवेदी, विमल शर्मा, मोहम्मद जाकिर हुसैन, सौरभ गुर्जर, पूजा नरसल, शांति व गौरव वर्मा रहे।
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • मैं आज तक समझ नहीं पाया हूँ कि राहुल गांधी जैसे नासमझ व्यक्ति को Leader of the Opposition कैसे बनाया गया। कांग्रेस पार्टी यह क्यों नहीं समझ पा रही है कि ऐसा व्यक्ति, जिसे न अर्थव्यवस्था की समझ है और जिसके पास सिर्फ झूठ, फरेब, बयानबाज़ी और ट्वीट्स के अलावा कुछ भी बताने को नहीं है, वह सच्चाई से कोसों दूर रहता है। भारत की कॉटन उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी और उसकी मांग भी बढ़ेगी। आयात करके, प्रोसेस करके फिर निर्यात करने की जो नीति है, वह Foreign Trade Policy में वर्षों से चली आ रही है; यह कोई नई नीति नहीं है। SEZ (Special Economic Zone) नीति, जो कांग्रेस के समय से चली आ रही है, यही कहती है कि आप कुछ भी आयात कर सकते हैं और यदि उसे प्रोसेस करके निर्यात किया जाए तो उस पर Zero Duty लगती है। इसमें कोई नुकसान नहीं है। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा, किसानों के बच्चों को भी रोजगार मिलेगा और किसानों के लिए भी अपार संभावनाएँ पैदा होंगी। — श्री पीयूष गोयल
    1
    मैं आज तक समझ नहीं पाया हूँ कि राहुल गांधी जैसे नासमझ व्यक्ति को Leader of the Opposition कैसे बनाया गया। कांग्रेस पार्टी यह क्यों नहीं समझ पा रही है कि ऐसा व्यक्ति, जिसे न अर्थव्यवस्था की समझ है और जिसके पास सिर्फ झूठ, फरेब, बयानबाज़ी और ट्वीट्स के अलावा कुछ भी बताने को नहीं है, वह सच्चाई से कोसों दूर रहता है।
भारत की कॉटन उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी और उसकी मांग भी बढ़ेगी। आयात करके, प्रोसेस करके फिर निर्यात करने की जो नीति है, वह Foreign Trade Policy में वर्षों से चली आ रही है; यह कोई नई नीति नहीं है।
SEZ (Special Economic Zone) नीति, जो कांग्रेस के समय से चली आ रही है, यही कहती है कि आप कुछ भी आयात कर सकते हैं और यदि उसे प्रोसेस करके निर्यात किया जाए तो उस पर Zero Duty लगती है। इसमें कोई नुकसान नहीं है।
इससे लोगों को रोजगार मिलेगा, किसानों के बच्चों को भी रोजगार मिलेगा और किसानों के लिए भी अपार संभावनाएँ पैदा होंगी।
— श्री पीयूष गोयल
    user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    Voice of people मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • धौलपुर । भारतीय किसान संघ की कृषि भवन सब्जी मंडी परिसर, चौपड़ा मंदिर पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभरोसे बालोटिया, विशिष्ट अतिथि प्रान्त संघठन मंत्री नीरज कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थी सिंह परमार,संभाग उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर,संभाग राजस्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष महेश पाल सिंह परमार के सानिध्य में आयोजित की गयी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अखिल भारतीय प्रवास के तहत धौलपुर जिले में प्रवास किया और जिले की मासिक बैठक में भाग लेकर जिला कार्यकारिणी का मार्ग दर्शन किया और शाम को सैपऊ तहसील की तसीमो ग्राम समिति की भी बैठक ली और ग्राम समिति के कार्यकर्ताओं व सदस्यों का भी मार्गदर्शन किया। नत्थी सिंह परमार ने युवा संघठन को मजबूत करने हेतु विशेष ध्यान देने को कहा तथा अपने सुझाव भी दिए तथा उन्होंने भगवान बलराम जी की भी वर्ष में एक बार शोभायात्रा निकालने का भी विचार रखा। राजस्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह चौहान ने ट्रेड डील पर विचार रखते हुए सोयाबीन व फलों के आयात से अपने देश के किसानों को उत्पन्न होने वाली समस्या पर चिंता व्यक्त की एवं संघठन के आंदोलनात्मक प्रणाली पर भी सुझाव दिए। महेश परमार पूर्व तहसील अध्यक्ष बसेड़ी ने आवारा गौ वंश द्वारा किसानों को हो रही परेशानी और फसल के नुकसान से बचाने को प्रशासन के सम्मुख रखने और समस्या के निदान हेतु प्रयास करने के लिए विचार रखा। जिला मंत्री गणेशी लाल ने प्रत्येक तहसील के रेवन्यू विलेज स्तर पर प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त करने के सुझाव दिए। प्रान्त संघठन मंत्री ने संघठन में युवाओं व मातृशक्ति की भागीदारी पर विशेष ध्यान देने को कहा और भविष्य में युवा व महिला सम्मेलन को जिला स्तर पर आयोजित कर उन्हें संघठन के नियमों, क्रिया कलापों की जानकारी देने हेतु विचार व्यक्त किये। जिला अध्यक्ष महेश पाल सिंह परमार ने पधारे सभी अतिथि का धन्यवाद किया । इस दौरान लक्ष्मी नारायण वरिष्ठ कार्यकर्त्ता,जिला मंत्री गणेशी लाल,अमर सिंह, अशोक सिकरवार जिला प्रचार प्रमुख,मान सिंह गुर्जर मंडी प्रमुख, महेन्द्र त्यागी नशा मुक्ति प्रमुख, अमर सिंह लोधा जिला संरक्षण प्रमुख, रमेश सिंह जिला कोषाध्यक्ष, अशोक पटेल जिला सुरक्षा प्रमुख,डॉ.देवेश परमार ,भारत सिंह सिसोदिया जिला युवा प्रमुख, देवेंद्र सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य, विजय परमार तहसील अध्यक्ष सैपऊ, छोटेलाल तहसील मंत्री बसेड़ी, अमित कुशवाह तहसील युवा प्रमुख सैपऊ, रामभरोसी परमार, सुरेन्द्र सिंह तोमर तहसील अध्यक्ष बसेड़ी, लाखन सिंह, उमा शंकर त्यागी तहसील अध्यक्ष राजाखेड़ा, ओमवीर सिंह सिकरवार तहसील मंत्री राजाखेड़ा, गोविन्द सिंह, ब्रजकिशोर आदि ने विचार रखे।
    3
    धौलपुर । भारतीय किसान संघ की कृषि भवन सब्जी मंडी परिसर, चौपड़ा मंदिर पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभरोसे बालोटिया, विशिष्ट अतिथि प्रान्त संघठन मंत्री नीरज कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थी सिंह परमार,संभाग उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर,संभाग राजस्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष महेश पाल सिंह परमार के सानिध्य में आयोजित की गयी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अखिल भारतीय प्रवास के तहत धौलपुर जिले में प्रवास किया और जिले की मासिक बैठक में भाग लेकर जिला कार्यकारिणी का मार्ग दर्शन किया और शाम को सैपऊ तहसील की तसीमो ग्राम समिति की भी बैठक ली और ग्राम समिति के कार्यकर्ताओं व सदस्यों का भी मार्गदर्शन किया।
नत्थी सिंह परमार ने युवा संघठन को मजबूत करने हेतु विशेष ध्यान देने को कहा तथा अपने सुझाव भी दिए तथा उन्होंने भगवान बलराम जी की भी वर्ष में एक बार शोभायात्रा निकालने का भी विचार रखा। राजस्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह चौहान ने ट्रेड डील पर विचार रखते हुए सोयाबीन व फलों के आयात से अपने देश के किसानों को उत्पन्न होने वाली समस्या पर  चिंता व्यक्त की एवं संघठन के आंदोलनात्मक प्रणाली पर भी सुझाव दिए। महेश परमार पूर्व तहसील अध्यक्ष बसेड़ी ने आवारा गौ वंश द्वारा किसानों को हो रही परेशानी और फसल के नुकसान से बचाने को प्रशासन के सम्मुख रखने और समस्या के निदान हेतु प्रयास करने के लिए विचार रखा। जिला मंत्री गणेशी लाल ने प्रत्येक तहसील के रेवन्यू विलेज स्तर पर प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त करने के सुझाव दिए। प्रान्त संघठन मंत्री ने संघठन में युवाओं व मातृशक्ति की भागीदारी पर विशेष ध्यान देने को कहा और भविष्य में युवा व महिला सम्मेलन को जिला स्तर पर आयोजित कर उन्हें संघठन के नियमों, क्रिया कलापों की जानकारी देने हेतु विचार व्यक्त किये। जिला अध्यक्ष महेश पाल सिंह परमार ने पधारे सभी अतिथि का धन्यवाद किया । इस दौरान लक्ष्मी नारायण वरिष्ठ कार्यकर्त्ता,जिला मंत्री गणेशी लाल,अमर सिंह, अशोक सिकरवार जिला प्रचार प्रमुख,मान सिंह गुर्जर मंडी प्रमुख, महेन्द्र त्यागी नशा मुक्ति प्रमुख, अमर सिंह लोधा जिला संरक्षण प्रमुख, रमेश सिंह जिला कोषाध्यक्ष, अशोक पटेल जिला सुरक्षा प्रमुख,डॉ.देवेश परमार ,भारत सिंह सिसोदिया जिला युवा प्रमुख, देवेंद्र सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य, विजय परमार तहसील अध्यक्ष सैपऊ, छोटेलाल तहसील मंत्री बसेड़ी, अमित कुशवाह तहसील युवा प्रमुख सैपऊ, रामभरोसी परमार, सुरेन्द्र सिंह तोमर तहसील अध्यक्ष बसेड़ी, लाखन सिंह, उमा शंकर त्यागी तहसील अध्यक्ष राजाखेड़ा, ओमवीर सिंह सिकरवार तहसील मंत्री राजाखेड़ा, गोविन्द सिंह, ब्रजकिशोर आदि ने विचार रखे।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • महाशिवरात्रि के पावन पर्व के लिए कावर भरकर लाल ला रहे कांवरियों के लिए लगातार जगह-जगह सजाए गए सदावत पंडाल हम आपको बता दें कि सदावत पंडाल में रहने ठहरने एवं खान की संपूर्ण व्यवस्था की गई है
    1
    महाशिवरात्रि के पावन पर्व के लिए कावर भरकर लाल ला रहे कांवरियों के लिए लगातार जगह-जगह सजाए गए सदावत पंडाल हम आपको बता दें कि सदावत पंडाल में रहने ठहरने एवं खान की संपूर्ण व्यवस्था की गई है
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.