सड़क हादसे में शहीद सिपाही केशव देव यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार फतेहाबाद। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सिपाही केशव देव यादव का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर थाना फतेहाबाद क्षेत्र के उनके पैतृक गांव अहीरपुरा पहुंचा। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। ग्रामीणों, रिश्तेदारों और पुलिस विभाग के अधिकारियों व जवानों की बड़ी संख्या अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी। हर आंख नम थी और परिजन रो-रोकर बेहाल थे। सिपाही केशव देव यादव वर्तमान में जिला अलीगढ़ सासनी गेट थाना में तैनात थे। उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, मृतक सिपाही अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्र देव और चार माह की पुत्री देवेसी को छोड़ गए हैं। उनकी शादी चार वर्ष पूर्व रचना से हुई थी। बताया जा रहा है कि वह रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। गौरतलब है कि शनिवार शाम फिरोजाबाद के गोंदई गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस कर्मियों ने सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार एवं थाना प्रभारी फतेहाबाद तरुण धीमान मौजूद रहे और दिवंगत सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है। गांव अहीरपुरा में हर व्यक्ति दिवंगत सिपाही को नम आंखों से याद कर रहा है।

- शिकोहाबाद नगर में महाशिवरात्रि पर शिवलियों में भक्तों का सैलाब उमर पड़ा। पूरा नगर शिव के जयकारे से गूंजायमान हो उठा । लोगों ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। शाम के समय शिवालयों को फूल बंगला से सजाया गया। उसके बाद भगवान का 56 प्रकार के भोग लगाये गये। रविवार को नगर के प्राचीन मंदिर चौमुखी lमहादेव मंदिर, टूइया वाले मंदिर , हीरा नगर के शिव मंदिर, गंगेश्वर मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों पर सुबह 4:00 बजे से ही भक्तों का सैलाब उमर पड़ा । कबाड़ियों ने गंगा से जल चढ़ाकर भगवान का अभिषेक किया। महिलाएं और बच्चे ने सुबह भगवान शिव को शहद ,गंगाजल, दही ,दूध के साथ अभिषेक किया। भक्तगण अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए भगवान से मनौतिया मांग रहे थे । भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के साथ ही मंदिर प्रशासन ने भक्तों को बारी-बारी से मंदिर में प्रवेश दिया । मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था काफी कडी रही। जिससे भक्तों को दर्शन के लिए कोई दिक्कत ना हो देर शाम तक मंदिर पर भक्तों की भीड़ जमी रही । दिनभर मंदिरो पर प्रसाद का वितरण किया गया।2
- आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में होली वाले चौराहे के पास रविवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 7:45 बजे अचानक सड़क धंसने से एक ट्रैक्टर गहरे गड्ढे में फंस गया। ट्रैक्टर के धंसते ही चालक जोरदार झटके से हवा में उछल गया और गिरते समय ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे आ गया। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया और किसी तरह खुद को सुरक्षित निकाल लिया। बताया जा रहा है कि गड्ढे में फंसने की वजह से ट्रैक्टर पलटने से बच गया, वरना गंभीर हादसा हो सकता था। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल रहा और सड़क की हालत को लेकर नाराज़गी भी देखने को मिली। प्रशासन से क्षेत्र में सड़क की तत्काल मरम्मत और सुरक्षा इंतज़ाम मजबूत करने की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- अंबाह । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार 15 फरवरी को में सुबह ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही वह लोगों ने शिवालयों में पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामनाएं की, व जगह जगह मंदिरों में श्री रामचरितमानस के अखंड रामायण पाठ का वाचन भी हुआ1
- # Lucknow ke andar Sampark Karen plumber bhai ko#1
- Post by Deepak Kumar1
- Post by गीताधौरहरा95541869861
- फ़िरोज़ाबाद विधायक मनीष असीजा ने विधायक निधि से25लाख रुपये की स्वीकृति कर भवनों का निर्माण होगा।।1
- Raja kot Nanu junior Purva1
- Post by Bharat2