logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजगीर में 1218 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों की दीक्षांत परेड, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ली सलामी, पहली बार 3 ट्रांसजेंडर भी शामिल शंकर कुमार सिन्हा, जिला ब्यूरो चीफ, दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार, नालंदा बिहार। 13 दिसंबर 2025 राजगीर/नालंदा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नालंदा जिला स्थित बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में आयोजित प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। उन्होंने प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आप सभी ने बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त किया है और मुझे विश्वास है कि आप पूरी निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया। अंकित कुमार को बेस्ट प्रोवेशनर ओवरऑल एवं बेस्ट प्रोवेशनर इंडोर, श्री रुपेश कुमार को बेस्ट प्रोवेशनर आउटडोर तथा सुश्री मीना कुमारी को बेस्ट प्रोवेशनर परेड कमांडर के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों को शपथ दिलाई गई। ध्वजरोही वाहकों ने राष्ट्रीय ध्वज एवं अकादमी ध्वज के साथ परेड में शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। समारोह में बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर की निदेशक श्रीमती आर. मलार विजी ने मुख्यमंत्री का प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने अकादमी परिसर का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा अकादमी के विस्तार हेतु परिसर से सटे 22 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की स्वीकृति दी गई है, जिसकी प्रक्रिया जिला प्रशासन नालंदा द्वारा की जा रही है। इस भूमि पर नया प्रशासनिक भवन, परेड मैदान, अधिकारियों के लिए आवास एवं अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 बैच के कुल 1218 पुलिस अवर निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण आज पूर्ण हुआ, जिनमें 436 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ ही पहली बार नियुक्त तीन ट्रांसजेंडर पुलिस अवर निरीक्षकों का भी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण उपरांत सभी अवर निरीक्षकों की विभिन्न जिलों में पदस्थापना की जाएगी। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वर्ष 2008 में बिहार पुलिस अकादमी का गठन किया गया था, जिसके लिए राजगीर में 133 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई। अकादमी परिसर का उद्घाटन 3 दिसंबर 2018 को किया गया था। यहां भारतीय पुलिस सेवा, बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों एवं पुलिस अवर निरीक्षकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। अकादमी में प्रशासनिक भवन, प्रशिक्षण भवन, पुस्तकालय, क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला, सीनियर एवं जूनियर पुलिस ऑफिसर मेस, अधिकारियों के आवास, स्विमिंग पूल एवं परेड मैदान की सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही 1100 लोगों की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस भवन निर्माणाधीन है, जिसे शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 8.49 एकड़ भूमि में 4000 सिपाहियों के आवासन हेतु बैरक एवं कक्षा कक्षों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय कुंदन कृष्णन सहित कई वरीय अधिकारी, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक, उनके अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

on 13 December
user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
Newspaper publisher Pakri Dayal, Purbi Champaran•

More news from बिहार and nearby areas
  • चकिया (पूर्वी चंपारण): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चकिया आश्रय स्थल में नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में चकिया नगर परिषद द्वारा महिलाओं के सम्मान में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 08 से 14 मार्च 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य कर रही महिला समूहों और सफाई कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद चकिया के सौजन्य से किया जा रहा है, जिसमें जन विकास समिति स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत सहयोग कर रही है। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
    1
    चकिया (पूर्वी चंपारण): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चकिया आश्रय स्थल में नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में चकिया नगर परिषद द्वारा महिलाओं के सम्मान में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम 08 से 14 मार्च 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया जा रहा है।
इसके साथ ही स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य कर रही महिला समूहों और सफाई कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद चकिया के सौजन्य से किया जा रहा है, जिसमें जन विकास समिति स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत सहयोग कर रही है।
नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • शिवहर में मानवता शर्मसार: मामूली विवाद में पड़ोसन ने ली 2 साल की मासूम की जान, आरोपी गिरफ्तार। ​ताजपुर हत्याकांड: पड़ोसी महिला ने गला दबाकर की बच्ची की हत्या, जुर्म कबूल; गाँव में भारी पुलिस बल तैनात। ​गुस्से की भेंट चढ़ी मासूम: शिवहर में पड़ोसन ने आपसी रंजिश में 2 साल की बच्ची को उतारा मौत के घाट
    1
    शिवहर में मानवता शर्मसार: मामूली विवाद में पड़ोसन ने ली 2 साल की मासूम की जान, आरोपी गिरफ्तार।
​ताजपुर हत्याकांड: पड़ोसी महिला ने गला दबाकर की बच्ची की हत्या, जुर्म कबूल; गाँव में भारी पुलिस बल तैनात।
​गुस्से की भेंट चढ़ी मासूम: शिवहर में पड़ोसन ने आपसी रंजिश में 2 साल की बच्ची को उतारा मौत के घाट
    user_Dainik Bihar Tv24
    Dainik Bihar Tv24
    Newspaper publisher तरियानी चौक, शिवहर, बिहार•
    5 hrs ago
  • babhangama riga video viral kab tak Aisa hoga
    1
    babhangama riga video viral kab tak Aisa hoga
    user_Samsuddin Khan
    Samsuddin Khan
    रीगा, सीतामढ़ी, बिहार•
    19 hrs ago
  • habda pul
    1
    habda pul
    user_Manjeet Kumar
    Manjeet Kumar
    Voice of people हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • सुगौली प्रखंड के जीविका दीदियों का हुआ एकदिवसीय प्रशिक्षण। शहर के नन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ प्रशिक्षण।
    1
    सुगौली प्रखंड के जीविका दीदियों का हुआ एकदिवसीय प्रशिक्षण। शहर के नन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ प्रशिक्षण।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • mere Facebook channel ko follow kar dena bhai please aap log se nivedan hai. Facebook channel@Bihari Surajhttps:
    1
    mere Facebook channel ko follow kar dena bhai please aap log se nivedan hai. Facebook channel@Bihari Surajhttps:
    user_Suraj Sahni
    Suraj Sahni
    रामगढ़वा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • जो काम हमारे नेता जी नहीं कर पाए, वह काम हमारे #ᴇᴛᴇʀɴᴀʟʜᴏᴘᴇꜰᴏᴜɴᴅᴀᴛɪᴏɴ के सदस्य की तरफ से हमारे गांव सिसवनिया (भरता नगर) के एक छोटे बच्चे ने कर दिखाया। यह पुल काफी समय से टूटा हुआ था और यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती थीं। हमारे नेता सिर्फ विकास की बातें करते हैं, लेकिन जब उनके पास जाओ तो कहते हैं कि ‘यह हमारे क्षेत्र में नहीं आता’। तो उनसे एक सवाल है — यह काम इन छोटे बच्चों के क्षेत्र में भी नहीं आता, फिर भी उन्होंने कर दिखाया। अगर हौसला और नीयत हो तो ऐसा काम मुखिया जी, जिला परिषद या वार्ड सदस्य भी आसानी से करवा सकते थे।“आज तो आप हमारे पूर्वजों के नाम पर वोट मांग लेते हैं, लेकिन आने वाली पीढ़ी से आप किस नाम पर वोट मांगेंगे?” टूटे हुए पुल को ठीक करके इस बच्चे ने सबको यह सिखा दिया कि अगर इरादा मजबूत हो तो उम्र मायने नहीं रखती।
    4
    जो काम हमारे नेता जी नहीं कर पाए, वह काम हमारे #ᴇᴛᴇʀɴᴀʟʜᴏᴘᴇꜰᴏᴜɴᴅᴀᴛɪᴏɴ के सदस्य की तरफ से हमारे गांव सिसवनिया (भरता नगर) के एक छोटे बच्चे ने कर दिखाया।
यह पुल काफी समय से टूटा हुआ था और यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती थीं। हमारे नेता सिर्फ विकास की बातें करते हैं, लेकिन जब उनके पास जाओ तो कहते हैं कि ‘यह हमारे क्षेत्र में नहीं आता’।
तो उनसे एक सवाल है — यह काम इन छोटे बच्चों के क्षेत्र में भी नहीं आता, फिर भी उन्होंने कर दिखाया।
अगर हौसला और नीयत हो तो ऐसा काम मुखिया जी, जिला परिषद या वार्ड सदस्य भी आसानी से करवा सकते थे।“आज तो आप हमारे पूर्वजों के नाम पर वोट मांग लेते हैं,
लेकिन आने वाली पीढ़ी से आप किस नाम पर वोट मांगेंगे?”
टूटे हुए पुल को ठीक करके इस बच्चे ने सबको यह सिखा दिया कि अगर इरादा मजबूत हो तो उम्र मायने नहीं रखती।
    user_Abdul Karim
    Abdul Karim
    बंजरिया, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    19 hrs ago
  • अंडर ग्रेजुएट सत्र 2024–28 के सेमेस्टर-3 की परीक्षा के बीच मोबाइल फोन से नकल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Expose Sitamarhi वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैं।
    1
    अंडर ग्रेजुएट सत्र 2024–28 के सेमेस्टर-3 की परीक्षा के बीच मोबाइल फोन से नकल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Expose Sitamarhi वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैं।
    user_Expose sitamarhi
    Expose sitamarhi
    Local News Reporter डुमरा, सीतामढ़ी, बिहार•
    19 hrs ago
  • Post by RAVI PANDEY
    3
    Post by RAVI PANDEY
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    29 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.