Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया। अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की सख्त प्लानिंग.......
रियल न्यूज
दतिया। अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की सख्त प्लानिंग.......
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती शहर में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। यह आयोजन झलकारी बाई सामुदायिक भवन, सीतासागर बायपास पर जिलाध्यक्ष मोहन पटवा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात वक्ताओं केशव वर्मा और कल्याण सिंह पटवा ने उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब ने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान समाज के लोगों ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को अपनाने तथा बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राजेंद्र पटवा, हरिओम पटवा, बादाम सिंह पटवा, मुरलीधर शाक्य, आर.जे. वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और सभी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- उनाव मंडल में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर की 135 वीं जयंती1
- Post by Lakshya News tv1
- दिल्ली हाईकोर्ट में आज जो देखने को मिला, वो आम नहीं था.! Arvind Kejriwal हाइकोर्ट की जज के सामने उसी महिला जज Swarana Kanta Sharma को कह रहे हैं की "आप RSS के कार्यक्रम में अटेंड करती हो, आप निष्पक्ष फैसले नहीं करोगी"..! कोर्टरूम में इस तरह की सीधी बात बहुत कम सुनने को मिलती है ! Arvind Kejriwal ने सिस्टम पर सीधे सवाल उठाए हैं कोर्ट में खड़े हो कर बोल रहे है।1
- दतिया। जिले में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दतिया और बड़ौनी क्षेत्र में भव्य चल समारोह निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अंबेडकर पार्कों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी शामिल हुए। उन्होंने दतिया और बड़ौनी में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों को याद किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- Post by रियल न्यूज1
- बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भांडेर नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया। इस आयोजन की शुरुआत मंगलवार दोपहर 01बजे से दतिया रोड पर स्थित संजय पार्क से हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। तहसील के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चल समारोह में युवा हाथों में ध्वज-पताका लेकर शामिल हुए और डीजे की धुनों पर जमकर नृत्य किया। पूरे मार्ग में जय भीम के नारों से वातावरण गूंज उठा। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए इस रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया, जहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की। समारोह के दौरान सामाजिक समरसता और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- Post by Adiya dantre 99816018601