“VIDEO में कैद दबंगई! ग्वालियर में ठेकेदार ने पार्षद को दी ‘गोली मारने’ की धमकी, मचा हड़कंप” “Viewer discretion advised – इसमें आपत्तिजनक भाषा है” ग्वालियर। शहर के माधोगंज थाना क्षेत्र में ठेकेदार की दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है कि ठेकेदार और उसका बेटा नगर निगम के पार्षद मंगल यादव को गालियां देते हुए खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला लक्कड़ खाना वार्ड क्रमांक 53 स्थित नयापुरा नाला निर्माण कार्य से जुड़ा है। पार्षद मंगल यादव मौके पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उसी दौरान वहां मौजूद सीबीकॉर्न बिल्डकॉन कंपनी के ठेकेदार शौकत अली खान और उनके पुत्र सैफ अली खान के साथ कहासुनी शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार, जब सब इंजीनियर द्वारा कार्य की प्रगति और प्रस्तावित भूमि पूजन की तारीख की जानकारी दी गई, तो ठेकेदार पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। 👉 आरोप है कि इसी दौरान ठेकेदार और उसके बेटे ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी — “देखते हैं कौन रोकता है… गोली मार देंगे!” इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित पार्षद मंगल यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें और उनके परिवार को इस घटना के बाद गंभीर खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने माधोगंज थाना में शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। वहीं, पार्षद ने इस पूरे मामले की जानकारी ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिया को भी दी है। कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कड़ी कार्रवाई करता है। #gwalior pravah news🗞️ #janta ki awaaz🎙️ #mpdainiknews #Gwalior #GwaliorNews #BreakingNews #ViralVideo #CrimeNews #ThreatVideo #PoliticalNews #ContractorClash #IndiaBreaking #GroundZero #TrendingNow #PublicReaction #CrimeAlert #MPNews #ExclusiveNews

- मोदी जी जितने के पहले का स्पीच | राघव चड्डा के सामने मोदी जी हुए खामोश| viral reels.1
- विश्व की शांति हेतु इस्कॉन ग्वालियर मंदिर ने निकाली एक विशाल भव्य यात्रा1
- Post by दिगेन्द्र कुमार बाजपेई1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश NH 44 हाईवे सिमरिया टेकरी पर इको कार का टायर फटने से पलटी कार, कार के पलटते ही मची चीख–पुकार पुरुष–महिलाएं और बच्चे करीब 10 लोग थे गाड़ी में सवार , शीतला माता के दर्शन कर डबरा लौट रहा था परिवार महिला सुमन और पुरुष सुखवीर हुए गंभीर घायल, घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक सुरेश राजे ओर सिटी थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची डबरा सिटी थाना क्षेत्र का मामला।4
- :ग्वालियर में बिजली विभाग का भ्रष्टाचार उजागर लाइनमैन रिश्वत लेते कैमरे में कैद!*1
- Post by Zassu1
- Post by PRAVEEN TOMAR1
- Post by GWALIOR PRAVAH NEWS1