Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेवर रोडवेज डिपो में चालकों का फूटा गुस्सा, सैलरी कटौती को लेकर प्रदर्शन बेवर (मैनपुरी)। बेवर रोडवेज डिपो में वेतन कटौती को लेकर चालकों का आक्रोश सामने आया। चालकों ने विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि उनकी सैलरी से लगातार कटौती की जा रही है, लेकिन इसका स्पष्ट कारण और पूरा हिसाब नहीं बताया जा रहा। चालकों का कहना है कि दिन-रात ड्यूटी करने के बावजूद जब वेतन में कटौती होती है तो घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता है। बच्चों की पढ़ाई, राशन और अन्य जरूरी खर्चों पर भी इसका असर पड़ रहा है। चालकों ने अधिकारियों से मांग की है कि कटौती की जांच कराकर पूरा हिसाब बताया जाए और उचित समाधान किया जाए। अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।
Mohit Tiwari
बेवर रोडवेज डिपो में चालकों का फूटा गुस्सा, सैलरी कटौती को लेकर प्रदर्शन बेवर (मैनपुरी)। बेवर रोडवेज डिपो में वेतन कटौती को लेकर चालकों का आक्रोश सामने आया। चालकों ने विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि उनकी सैलरी से लगातार कटौती की जा रही है, लेकिन इसका स्पष्ट कारण और पूरा हिसाब नहीं बताया जा रहा। चालकों का कहना है कि दिन-रात ड्यूटी करने के बावजूद जब वेतन में कटौती होती है तो घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता है। बच्चों की पढ़ाई, राशन और अन्य जरूरी खर्चों पर भी इसका असर पड़ रहा है। चालकों ने अधिकारियों से मांग की है कि कटौती की जांच कराकर पूरा हिसाब बताया जाए और उचित समाधान किया जाए। अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने मीडिया को दी बाइट।1
- *प्रेस नोट- जनपद कन्नौज* *दिनांक-23.09.2026* *थाना तिर्वा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।* पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिर्वा संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व मे कोतवाली तिर्वा पुलिस द्वारा दिनांक 22.09.2026 को दौराने संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग थाना तिर्वा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किनौरा के पास से अभियुक्त आकाश उर्फ अन्ना पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम कमलेपुर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र करीब 21 वर्ष को 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना तिर्वा पर मु0अ0सं0 0355/2026 धारा - 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-* 1. आकाश उर्फ अन्ना पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम कमलेपुर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र करीब 21 वर्ष । *बरामदगी का विवरण :-* 1. एक अवैध तमंचा 315 बोर 2. एक अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर । *गिरफ्तारी करने वाली टीम :-* 1. प्र0नि0 संजय कुमार शुक्ल 2. उ0नि0 राधामोहन शर्मा 3. का0 गौरव कुमार 4. का0 रामू *प्रेस नोट- जनपद कन्नौज* *दिनांक-23.09.2026* *थाना तिर्वा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।* पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिर्वा संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व मे कोतवाली तिर्वा पुलिस द्वारा दिनांक 22.09.2026 को दौराने संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग थाना तिर्वा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किनौरा के पास से अभियुक्त आकाश उर्फ अन्ना पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम कमलेपुर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र करीब 21 वर्ष को 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना तिर्वा पर मु0अ0सं0 0355/2026 धारा - 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-* 1. आकाश उर्फ अन्ना पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम कमलेपुर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र करीब 21 वर्ष । *बरामदगी का विवरण :-* 1. एक अवैध तमंचा 315 बोर 2. एक अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर । *गिरफ्तारी करने वाली टीम :-* 1. प्र0नि0 संजय कुमार शुक्ल 2. उ0नि0 राधामोहन शर्मा 3. का0 गौरव कुमार 4. का0 रामू1
- कन्नौज: जमीनी विवाद को लेकर महिला को लाठी-डंडों से पीटा, सिर में आई गंभीर चोट। विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध कन्नौज: जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने एक महिला को लाठी-डंडो एवं लात घूंसों से जमकर पीटा। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी निवासी रानी शर्मा पत्नी रामनिवास शर्मा ने कोतवाल कपिल दुबे को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका मकान संबंधी मुकदमा गांव के ही राधेश्याम पुत्र रामसरन सक्सेना से न्यायालय में चल रहा है। जिसको लेकर राधेश्याम के परिजन रंजिश रखते हैं। सोमवार को जब वह अपने घर पर अकेली थी। घर पर अकेला देख, राजकुमार, विमलेश पुत्र राधेश्याम, मनीष पुत्र राजकुमार, गगन पुत्र रामगोविंद सक्सेना घर पर आए और गाली गलौज करने लगे। पीड़िता के अनुसार जब उसने गाली-गलौज करने से मना किया तो उपरोक्त लोगों ने उसको लाठी-डंडे एवं लात घूंसों से जमकर पीटा। जिससे उसके शरीर व सिर में गंभीर चोट आयी है और वह बुरी तरह लहु-लुहान हो गई। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसको व उसके परिजनों को जान-माल का खतरा है। उसने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है, जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग खेत में गई भैंस को लेकर दबंग विशेष समुदाय के लोगों ने की दो दिन पूर्व मारपीट दबंग विशेष समुदाय के लोगों की मारपीट से किशोर सहित तीन लोग घायल किशोर गया था खेत में भैंस चराने भैंस के मेढ़ पर चले जाने से दबंगों ने किशोर के साथ मारपीट कर भैंस को लाठी डंडों से पीटा मारपीट की सूचना पर किशोर के परिजन मौके पर पहुंचे दबंगों पर पीड़ित ने लाठी डंडों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला करने का लगाया आरोप दबंगों की मारपीट से मवेशी की दो दिन बाद हुई मौत सभी घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया था भर्ती एक की हालत गंभीर दबंगों के खिलाफ थाने में दी थी तहरीर मवेशी का कराया गया पोस्टमार्टम थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के नट नगला का मामला फर्रुखाबाद ब्रेकिंग खेत में गई भैंस को लेकर दबंग विशेष समुदाय के लोगों ने की दो दिन पूर्व मारपीट दबंग विशेष समुदाय के लोगों की मारपीट से किशोर सहित तीन लोग घायल किशोर गया था खेत में भैंस चराने भैंस के मेढ़ पर चले जाने से दबंगों ने किशोर के साथ मारपीट कर भैंस को लाठी डंडों से पीटा मारपीट की सूचना पर किशोर के परिजन मौके पर पहुंचे दबंगों पर पीड़ित ने लाठी डंडों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला करने का लगाया आरोप दबंगों की मारपीट से मवेशी की दो दिन बाद हुई मौत सभी घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया था भर्ती एक की हालत गंभीर दबंगों के खिलाफ थाने में दी थी तहरीर मवेशी का कराया गया पोस्टमार्टम थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के नट नगला का मामला2
- गणेश विसर्जन स्थल का निरीक्षण, सफाई और सुरक्षा के निर्देश जसवंतनगर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर ग्राम सिरहौल के पास भोगनीपुर नहर पुल स्थित विसर्जन स्थल का प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। विसर्जन के लिए नहर किनारे प्रशासन द्वारा गड्ढा तैयार कराया गया है। जसवंतनगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाएं यहां विसर्जन के लिए पहुंचेंगी। हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं और बच्चों के आने की संभावना को देखते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस टीम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विसर्जन प्रक्रिया में सहयोग करेगी। प्रशासन ने निर्धारित स्थल पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की अपील की है।1
- CITY NEWS: अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण1
- CITY NEWS: डॉ0 उदयराज सिंह ने मनाया टीबी मरीजों के बीच अपना जन्मदिन, बांटी फल व स्वास्थ्य किट1
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर फर्रुखाबाद में बिना बिल सुधारे बिजली कनेक्शन काटने का आरोप, डीएम से लगाई गुहार फर्रुखाबाद जिलाधिकारी को दिए गए एक ज्ञापन में बिजली विभाग के कर्मचारियों पर मनमानी का गंभीर आरोप लगाया गया है। ग्राम पपियापुर निवासी पीआरडी संजो देवी पत्नी मिथुन कुमार ने जिला अधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह वर्तमान में पॉलीटेक्निक कॉलेज, भोलेपुर छात्रावास में ड्यूटी कर रही हैं। उन्होंने मई 2025 में घरेलू बिजली कनेक्शन लिया था,जिसका बिल आज तक मीटर से नहीं निकाला गया है।जब लाइनमैन ने फोन कर बिल जमा करने को कहा, तो संजो देवी ने मीटर से सही रीडिंग निकलवाने के बाद बिल जमा करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने जेई से फोन पर शिकायत की और मीटर का वीडियो बनाकर भी जेई को भेजा ताकि बिल सही किया जा सके। आरोप है कि जेई ने न तो बिल निकलवाया और न ही मीटर सुधरवाया, बल्कि लाइनमैन को भेजकर प्रार्थी का बिजली कनेक्शन कटवा दिया। कनेक्शन कटने के कारण पिछले तीन दिनों से उनके घर में बिजली नहीं है और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संजो देवी ने जिलाधिकारी से विद्युत कर्मचारियों को उनका घरेलू विद्युत बिल सही कराकर बिजली कनेक्शन जुड़वाने की मांग की है।1
- *यूपी में दरोगा-सिपाही और 2 CRPF जवानों ने गैंगरेप किया:* लड़की को किडनैप कर फार्म हाउस लाए थे, सभी गिरफ्तार *यूपी में दरोगा-सिपाही और 2 CRPF जवानों ने गैंगरेप किया:* लड़की को किडनैप कर फार्म हाउस लाए थे, सभी गिरफ्तार किया गया।1