Shuru
Apke Nagar Ki App…
CITY NEWS: अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण
CITY NEWS
CITY NEWS: अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सांसद मुकेश राजपूत का बड़ा बयान फर्रुखाबाद से दिल्ली जाने वाली 'कालिन्द्री एक्सप्रेस' नहीं होगी बंद, सोशल मीडिया की अफवाहों का किया खंडन, सांसद ने इन अफवाहों को सोची समझी साजिश करार दिया।सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से दिल्ली जाने वाली एकमात्र प्रमुख ट्रेन कालिन्द्री एक्सप्रेस के बंद होने को लेकर चल रही अफवाहों पर सांसद मुकेश राजपूत ने विराम लगा दिया है। सांसद ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि जब तक वह सांसद हैं, तब तक फर्रुखाबाद से दिल्ली के बीच चलने वाली कालिन्द्री एक्सप्रेस का संचालन बंद नहीं हो सकता है। उन्होंने इन अफवाहों को विपक्षी दलों की एक सोची समझी साजिश करार दिया है। कानपुर में मंधना से कानपुर अनवरगंज तक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य किया जाना है। इस तकनीकी कार्य के चलते इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन और रूट में बदलाव संभावित हैं।इसी एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए सांसद ने ट्रेन का संचालन भिवानी से कासगंज जंक्शन तक सीमित रखने का प्रस्ताव दिया है, ताकि ट्रेन का रूट पूरी तरह बंद न हो। वर्तमान में कालिन्द्री एक्सप्रेस (भिवानी से प्रयागराज) रोजाना दिल्ली, फर्रुखाबाद और कानपुर सेंट्रल के रास्ते संचालित हो रही है। फर्रुखाबाद से सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की यात्रा करने के लिए कालिन्द्री एक्सप्रेस यहाँ के नागरिकों के लिए एक मात्र सीधी ट्रेन सेवा है। ऐसे में ट्रेन के संचालन को लेकर उड़ रही बंद होने की अटकलों और अफवाहों से स्थानीय लोगों में लंबे समय तक बड़ी मुश्किलों का सामना करने की चिंता बनी हुई थी, जिसे अब सांसद के इस बयान के बाद राहत मिली है।1
- सरकारी जमीन पर हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी शिकायत पर सिंचाई विभाग ने रुकवाया काम सरकारी जमीन पर हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, शिकायत पर सिंचाई विभाग ने रुकवाया कटान कन्नौज संवाददाता। ठठिया क्षेत्र में नहर विभाग की पटरियों और सरकारी नालियों की जमीन पर खड़े हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते लकड़ी ठेकेदार सरकारी भूमि पर खड़े पेड़ों को निशाना बना रहे हैं। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से ऐसे लोगों के हौसले बढ़ रहे हैं। ताजा मामला ठठिया थाना क्षेत्र के बलनापुर गांव का है। यहां तिर्वा आरामशीन के एक लकड़ी ठेकेदार द्वारा सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर खड़े हरे पेड़ों को कटवाया जा रहा था। जानकारी मिलते ही सिंचाई विभाग के सींच पर्यवेक्षक रामऔतार आर्या मौके पर पहुंचे और पेड़ों की कटान रुकवा दी। सींच पर्यवेक्षक ने मौके पर मौजूद खेत मालिक अरविंद कुमार को स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित पेड़ खेत की निजी सीमा में नहीं, बल्कि सरकारी नाली और सिंचाई विभाग की भूमि पर दर्ज हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी भूमि पर खड़े एक भी पेड़ को अब काटने नहीं दिया जाएगा। सींच पर्यवेक्षक रामऔतार आर्या ने बताया कि मौके पर कटे हुए पेड़ों के फोटो और वीडियो सुरक्षित किए गए हैं। मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पेड़ों की कटान कर उन्हें बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- #हरदोई:शाहाबाद के महुआ टोला में 10 फीट गहरे बोरवेल में गिरा आवारा सांड़ करीब 20 घंटे तक फंसा रहा > मंगलवार शाम सूचना के बाद भी तत्काल रेस्क्यू शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश > स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना देकर मदद की गुहार लगाई > कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार राय के हस्तक्षेप के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ > वन विभाग व नगरपालिका टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांड़ को सुरक्षित बाहर निकाला > घटना ने नगरपालिका की आपातकालीन व्यवस्था और खुले बोरवेलों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए #हरदोई:शाहाबाद के महुआ टोला में 10 फीट गहरे बोरवेल में गिरा आवारा सांड़ करीब 20 घंटे तक फंसा रहा > मंगलवार शाम सूचना के बाद भी तत्काल रेस्क्यू शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश > स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना देकर मदद की गुहार लगाई > कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार राय के हस्तक्षेप के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ > वन विभाग व नगरपालिका टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांड़ को सुरक्षित बाहर निकाला > घटना ने नगरपालिका की आपातकालीन व्यवस्था और खुले बोरवेलों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए4
- --- *वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी कल्चर खत्म होना चाहिए - डॉ. रमेश यादव* *तिर्वा, कन्नौज।* तिर्वा मेडिकल कॉलेज के डॉ. रमेश यादव ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में राधा अष्टमी के दौरान देखे गए वीआईपी कल्चर पर नाराजगी जताई है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे राधा अष्टमी पर वृंदावन गए थे। वहाँ उन्हें बहुत सुकून और आत्मिक शांति मिली, लेकिन मंदिर में डीएम, एसपी और पुलिस प्रशासन द्वारा वीआईपी प्रोटोकॉल का जिस तरह से पालन कराया जा रहा था, उससे उन्हें अंदर से तकलीफ हुई। डॉ. यादव ने कहा, "ईश्वर की नगरी में सभी को साधारण और सरल बनकर जाना चाहिए। त्योहार खुशहाली और उत्सव के लिए होते हैं। आम भक्तों को वीआईपी कल्चर से बहुत असुविधा होती है।" उन्होंने अपील की कि राधा अष्टमी, जन्माष्टमी जैसे भीड़ वाले त्योहारों पर वीआईपी लोग अपना प्रोटोकॉल लेकर न आएं। सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है, लेकिन वीआईपी कल्चर पूरी तरह खत्म होना चाहिए। डॉ. यादव ने बताया कि बांके बिहारी जी मंदिर की एक विशेष बात है कि वहां हर 15 मिनट में ठाकुर जी की नजर उतारी जाती है। उन्होंने भक्तों से अपील की कि राधा रानी के धाम जाएं तो क्रमबद्ध तरीके से दर्शन करें और वहां का प्रसिद्ध कढ़ी-चावल का प्रसाद जरूर ग्रहण करें। --- *वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी कल्चर खत्म होना चाहिए - डॉ. रमेश यादव* *तिर्वा, कन्नौज।* तिर्वा मेडिकल कॉलेज के डॉ. रमेश यादव ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में राधा अष्टमी के दौरान देखे गए वीआईपी कल्चर पर नाराजगी जताई है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे राधा अष्टमी पर वृंदावन गए थे। वहाँ उन्हें बहुत सुकून और आत्मिक शांति मिली, लेकिन मंदिर में डीएम, एसपी और पुलिस प्रशासन द्वारा वीआईपी प्रोटोकॉल का जिस तरह से पालन कराया जा रहा था, उससे उन्हें अंदर से तकलीफ हुई। डॉ. यादव ने कहा, "ईश्वर की नगरी में सभी को साधारण और सरल बनकर जाना चाहिए। त्योहार खुशहाली और उत्सव के लिए होते हैं। आम भक्तों को वीआईपी कल्चर से बहुत असुविधा होती है।" उन्होंने अपील की कि राधा अष्टमी, जन्माष्टमी जैसे भीड़ वाले त्योहारों पर वीआईपी लोग अपना प्रोटोकॉल लेकर न आएं। सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है, लेकिन वीआईपी कल्चर पूरी तरह खत्म होना चाहिए। डॉ. यादव ने बताया कि बांके बिहारी जी मंदिर की एक विशेष बात है कि वहां हर 15 मिनट में ठाकुर जी की नजर उतारी जाती है। उन्होंने भक्तों से अपील की कि राधा रानी के धाम जाएं तो क्रमबद्ध तरीके से दर्शन करें और वहां का प्रसिद्ध कढ़ी-चावल का प्रसाद जरूर ग्रहण करें।1
- अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पर मंत्री असीम अरुण सख्त, जांच और कार्रवाई के आदेश अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पर मंत्री असीम अरुण सख्त, जांच और कार्रवाई के आदेश कन्नौज/छिबरामऊ। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के बहबलपुर चौकी अंतर्गत अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बताया जा रहा है कि संबंधित स्थान पर पूर्व में भी हादसा हो चुका था। इसके बावजूद अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई की गई होती तो इस तरह के हादसे को रोका जा सकता था। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में चौकी इंचार्ज समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन ने अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं।3
- श्री दक्षिण मुखी हनुमान मन्दिर जलालाबाद कन्नौज भव्य आरती जय बजरंगबली 🙏🚩 श्री दक्षिण मुखी हनुमान मन्दिर जलालाबाद कन्नौज भव्य आरती 🙏🙏🙏1
- *नवागत जिलाधिकारी एम. अरुन्मौली ने देर रात्रि कोषागार पहुंचकर ग्रहण किया कार्यभार* जनपद एटा की नवागत जिलाधिकारी एम.अरुन्मौली ने 22/9/2026 को देर रात्रि जिला कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार में निर्धारित औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए कार्यभार संभाला। नवागत जिलाधिकारी एम. अरुन्मौली के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चन्द्र प्रकाश पाठक,अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य,मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र,उप जिलाधिकारी विपिन कुमार मोरल,वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास भाई चौहान सहित अन्य अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।1
- बेवर रोडवेज डिपो में चालकों का फूटा गुस्सा, सैलरी कटौती को लेकर प्रदर्शन बेवर (मैनपुरी)। बेवर रोडवेज डिपो में वेतन कटौती को लेकर चालकों का आक्रोश सामने आया। चालकों ने विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि उनकी सैलरी से लगातार कटौती की जा रही है, लेकिन इसका स्पष्ट कारण और पूरा हिसाब नहीं बताया जा रहा। चालकों का कहना है कि दिन-रात ड्यूटी करने के बावजूद जब वेतन में कटौती होती है तो घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता है। बच्चों की पढ़ाई, राशन और अन्य जरूरी खर्चों पर भी इसका असर पड़ रहा है। चालकों ने अधिकारियों से मांग की है कि कटौती की जांच कराकर पूरा हिसाब बताया जाए और उचित समाधान किया जाए। अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।2
- कन्नौज व्यूरो रिपोर्ट कन्नौज में नाबालिक से रेप के आरोपी नवाब सिंह यादव के खिलाफ कोर्ट में आज सुनवाई1