logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई अलापुर कस्बे में सड़कों पर लोगों की उमड़ी भीड़ अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई अलापुर कस्बे में सड़कों पर लोगों की उमड़ी भीड़ जिला बदायूं के कस्बा अलापुर में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बड़ी धूमधाम से लेकर ली गई शोभायात्रा जिसमें सड़कों पर लोगों की उमड़ी भीड़ इसी दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा आज, 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में भव्य शोभा यात्राएं निकाली गईं।

4 hrs ago
user_Journalist Shivam Bhardwaj
Journalist Shivam Bhardwaj
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई अलापुर कस्बे में सड़कों पर लोगों की उमड़ी भीड़ अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई अलापुर कस्बे में सड़कों पर लोगों की उमड़ी भीड़ जिला बदायूं के कस्बा अलापुर में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बड़ी धूमधाम से लेकर ली गई शोभायात्रा जिसमें सड़कों पर लोगों की उमड़ी भीड़ इसी दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा आज, 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में भव्य शोभा यात्राएं निकाली गईं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं, संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बदायूं जनपद में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने पूरे संसदीय क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभाग करते हुए बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद आदित्य यादव ने अपने दौरे की शुरुआत विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के कस्बा उझानी स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क से की, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके पश्चात वे बदायूं शहर स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क पहुंचे और वहां उपस्थित लोगों के साथ बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सांसद आदित्य यादव ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के होली चौक, मोहल्ला नंबर-5 स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उपस्थित जनसमूह से संवाद किया। सहसवान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंधरौली में आयोजित सभा इस पूरे कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र रही, जहां भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। यहां संबोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन केवल व्यक्तिगत सफलता की कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति का प्रतीक है, जिसने देश के करोड़ों वंचित, शोषित और दलित वर्ग को अधिकार दिलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान देश की आत्मा है, जो हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। यह संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज की ताकत और सुरक्षा कवच है। सांसद आदित्य यादव ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों को सीमित करने की दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रभावित करने और गरीब-किसान की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बदायूं जनपद की स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए कहा कि यहां का किसान आज भी अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहा है और गांवों में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं आज भी पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार और वादों तक सीमित है। इसके उपरांत सांसद आदित्य यादव बिसौली विधानसभा क्षेत्र के फैजगंज बेहटा पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद सांसद आदित्य यादव गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के गवां पहुंचे, जहां डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया कार्यक्रम के अंतिम चरण में सांसद बबराला स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क पहुंचे और वहां भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कीl अपने संबोधन के अंत में सांसद आदित्य यादव ने बाबा साहब के प्रसिद्ध संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को दोहराते हुए सभी से इसे अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इसी मार्ग पर चलकर देश को मजबूत और समतामूलक बनाया जा सकता है। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, राम खिलाड़ी यादव विधायक, विधायक ब्रजेश यादव,पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक भूपेंद्र दद्दा, उदयवीर शाक्य,विधायक हिमांशु यादव फखरे अहमद शोबी, पूर्व विधायक आर के शर्मा, पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम सुरेशपाल चौहान, पूर्व चेयरमैन मेहरबान खान, रजनीश गुप्ता, अमित यादव, ,अखिलेश यादव, सुनील यादव, मोर सिंह जाटव इंदु सक्सेन, संतोष कश्यप, सुनीता पाल, तरुण शाक्य,प्रदीप गुप्ता, , कविंद्र सक्सेना, अशोक यादव, राजू जाटव, सुरेंद्र यादव, किशोरी लाल शाक्य, ओमवीर सिंह, के पी राठौर, राहुल कुर्मी, देवेंद्र गौतम, मुबीन फरीदी,शिवम राठौर, सुशांत सिंह, बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    2
    बदायूं, 
संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बदायूं जनपद में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने पूरे संसदीय क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभाग करते हुए बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद आदित्य यादव ने अपने दौरे की शुरुआत विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के कस्बा उझानी स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क से की, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके पश्चात वे बदायूं शहर स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क पहुंचे और वहां उपस्थित लोगों के साथ बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सांसद आदित्य यादव ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के होली चौक, मोहल्ला नंबर-5 स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, जहां  उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उपस्थित जनसमूह से संवाद किया।
सहसवान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंधरौली में आयोजित सभा इस पूरे कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र रही, जहां भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। यहां संबोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन केवल व्यक्तिगत सफलता की कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति का प्रतीक है, जिसने देश के करोड़ों वंचित, शोषित और दलित वर्ग को अधिकार दिलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान देश की आत्मा है, जो हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। यह संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज की ताकत और सुरक्षा कवच है। सांसद आदित्य यादव ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों को सीमित करने की दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रभावित करने और गरीब-किसान की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बदायूं जनपद की स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए कहा कि यहां का किसान आज भी अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहा है और गांवों में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं आज भी पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार और वादों तक सीमित है। इसके उपरांत सांसद आदित्य यादव बिसौली विधानसभा क्षेत्र के फैजगंज बेहटा पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद सांसद आदित्य यादव गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के गवां पहुंचे, जहां डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया कार्यक्रम के अंतिम चरण में सांसद बबराला स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क पहुंचे और वहां भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कीl अपने संबोधन के अंत में सांसद आदित्य यादव ने बाबा साहब के प्रसिद्ध संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को दोहराते हुए सभी से इसे अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इसी मार्ग पर चलकर देश को मजबूत और समतामूलक बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, राम खिलाड़ी यादव विधायक, विधायक ब्रजेश यादव,पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक भूपेंद्र दद्दा, उदयवीर शाक्य,विधायक हिमांशु यादव  फखरे अहमद शोबी, पूर्व विधायक आर के शर्मा,  पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम सुरेशपाल चौहान, पूर्व चेयरमैन मेहरबान खान, रजनीश गुप्ता, अमित यादव, ,अखिलेश यादव, सुनील यादव, मोर सिंह जाटव इंदु सक्सेन, संतोष कश्यप, सुनीता पाल, तरुण शाक्य,प्रदीप गुप्ता, , कविंद्र सक्सेना, अशोक यादव, राजू जाटव, सुरेंद्र यादव, किशोरी लाल शाक्य, ओमवीर सिंह, के पी राठौर, राहुल कुर्मी, देवेंद्र गौतम, मुबीन फरीदी,शिवम राठौर, सुशांत सिंह,  बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बदायूं :- संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर यूपी के बदायूं जिले में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अलावा डीजे की धुन पर जुलूस निकालते हुए युवाओं ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    बदायूं :- संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर यूपी के बदायूं जिले में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अलावा डीजे की धुन पर जुलूस निकालते हुए युवाओं ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_Journalist
    Journalist
    Journalist बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ग्राम दिधौनी में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बदायूं। आज दिनांक 14 अप्रैल को ग्राम दिधौनी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर गांव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत गांव में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। शोभा यात्रा के दौरान डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए महान कार्यों को याद किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंबेडकर जयंती को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है और लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और समाज में समानता एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन के माध्यम से लोगों को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश भी दिया गया।
    2
    ग्राम दिधौनी में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
बदायूं। आज दिनांक 14 अप्रैल को ग्राम दिधौनी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर गांव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत गांव में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। शोभा यात्रा के दौरान डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए महान कार्यों को याद किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंबेडकर जयंती को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है और लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और समाज में समानता एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन के माध्यम से लोगों को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश भी दिया गया।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के लिए 13 अप्रैल 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब बदायूं से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, उझानी नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, विधायक महेश चंद्र गुप्ता तथा विधायक हरिश्चंद्र शाक्य समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से बदायूं से दिल्ली की यात्रा अब और अधिक सुगम और तेज हो जाएगी, जिससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
    1
    उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के लिए 13 अप्रैल 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब बदायूं से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, उझानी नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, विधायक महेश चंद्र गुप्ता तथा विधायक हरिश्चंद्र शाक्य समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से बदायूं से दिल्ली की यात्रा अब और अधिक सुगम और तेज हो जाएगी, जिससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग एचपीसीएल प्लांट के डबल मर्डर हत्याकांड में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। ₹50000 के इनामी वांछित आरोपी अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू मुठभेड़ में गिरफ्तार। एचपीसीएल के मुख्य आरोपी अजय प्रताप का चचेरा भाई है अभय प्रताप सिंह। विगत कई दिनों से पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाश। अभी तक एचपीसीएल प्लांट में हुए डबल मर्डर हत्याकांड में कुल 6 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार। जनपद फिरोजाबाद से किया गया था आरोपी को गिरफ्तार। आरोपी की निशानदेही पर बंद पड़े मकान में हथियार बरामद करने गई थी पुलिस। बरामद की के दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी पर की फायरिंग एक सिपाही भी घायल। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर दोनों पैरों में लगी गोली घायल। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में कराया भर्ती इलाज जारी। पूरा मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के एचपीसीएल प्लांट से जुड़ा।
    1
    बदायूं ब्रेकिंग 
एचपीसीएल प्लांट के डबल मर्डर हत्याकांड में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। 
₹50000 के इनामी वांछित आरोपी अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू मुठभेड़ में गिरफ्तार। 
एचपीसीएल के मुख्य आरोपी अजय प्रताप का चचेरा भाई है अभय प्रताप सिंह। 
विगत कई दिनों से पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाश। 
अभी तक एचपीसीएल प्लांट में हुए डबल मर्डर हत्याकांड में कुल 6 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार। 
जनपद फिरोजाबाद से किया गया था आरोपी को गिरफ्तार। 
आरोपी की निशानदेही पर बंद पड़े मकान में हथियार बरामद करने गई थी पुलिस। 
बरामद की के दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी पर की फायरिंग एक सिपाही भी घायल। 
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर दोनों पैरों में लगी गोली घायल।  
पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में कराया भर्ती इलाज जारी। 
पूरा मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के एचपीसीएल प्लांट से जुड़ा।
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 📰 न्यूज़ रिपोर्ट मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार एचपीसीएल प्लांट के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में वांछित चल रहे 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम की बदमाश से मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। इस मामले में क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    📰 न्यूज़ रिपोर्ट
मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
एचपीसीएल प्लांट के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में वांछित चल रहे 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम की बदमाश से मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी जिले में अंबेडकर जयंती पर भयंकर बवाल हो गया. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति टूटने के बाद लोगों ने जमकर उत्पात मचाया. 📍यूपी #up #news #trend #letest #lakhimpur
    1
    लखीमपुर खीरी जिले में अंबेडकर जयंती पर भयंकर बवाल हो गया. 
भीमराव अंबेडकर की मूर्ति टूटने के बाद लोगों ने जमकर उत्पात मचाया.
📍यूपी
#up #news #trend #letest #lakhimpur
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • मुजफ्फरनगर, संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान मुजफ्फरनगर में पुलिस विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वीआईपी ड्यूटी में तैनात एक दरोगा शराब के नशे में धुत पाया गया, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरोगा चौबे सिंह सीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पहुंच गए। हालत यह थी कि वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और सड़क पर ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा और एक सिपाही के बीच हुई बातचीत भी चर्चा में है। दरोगा खुद से पूछते नजर आ रहे हैं, “मैं कहां खड़ा हूं”, जिस पर सिपाही जवाब देता है, “आप खड़े नहीं, पड़े हैं।” यह संवाद अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दरोगा चौबे सिंह को सस्पेंड कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीआईपी ड्यूटी के दौरान इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    मुजफ्फरनगर, संवाददाता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान मुजफ्फरनगर में पुलिस विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वीआईपी ड्यूटी में तैनात एक दरोगा शराब के नशे में धुत पाया गया, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरोगा चौबे सिंह सीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पहुंच गए। हालत यह थी कि वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और सड़क पर ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में दरोगा और एक सिपाही के बीच हुई बातचीत भी चर्चा में है। दरोगा खुद से पूछते नजर आ रहे हैं, “मैं कहां खड़ा हूं”, जिस पर सिपाही जवाब देता है, “आप खड़े नहीं, पड़े हैं।” यह संवाद अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दरोगा चौबे सिंह को सस्पेंड कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीआईपी ड्यूटी के दौरान इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जोरदार हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त बनाया है। अगर बंगाल में भी बीजेपी की सरकार बनती है, तो यहां भी काली पूजा और दुर्गा पूजा जैसे त्योहार धूमधाम से मनाए जाएंगे। सीएम योगी ने कानून व्यवस्था को लेकर मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी मॉडल को बंगाल में लागू करने से प्रदेश में शांति और विकास दोनों सुनिश्चित होंगे।
    1
    पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जोरदार हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त बनाया है। अगर बंगाल में भी बीजेपी की सरकार बनती है, तो यहां भी काली पूजा और दुर्गा पूजा जैसे त्योहार धूमधाम से मनाए जाएंगे।
सीएम योगी ने कानून व्यवस्था को लेकर मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी मॉडल को बंगाल में लागू करने से प्रदेश में शांति और विकास दोनों सुनिश्चित होंगे।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.