logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जोकीहाट में जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल, कोर्ट आदेश के बावजूद तनाव, प्रशासन ने लगाई धारा 163 जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट थाना क्षेत्र के केसर्रा पंचायत साहपुर गांव (वार्ड संख्या 04) में चल रहा जमीनी विवाद अब कानूनी दस्तावेजों और आरोप-प्रत्यारोप की लड़ाई में बदल गया है। यह मामला जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत केसर्रा पंचायत के साहपुर गांव से जुड़ा है।पूर्व में रूपसरी देवी द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया गया था। वहीं अब दूसरे पक्ष के कुमार नाथ ठाकुर, बासुकीनाथ ठाकुर और अमरनाथ ठाकुर ने न्यायालय के फैसले, दाखिल-खारिज एवं सरकारी रसीद प्रस्तुत कर अपने पक्ष को मजबूत बताया है।दूसरे पक्ष का कहना है कि विवादित जमीन (खाता संख्या 36, खेसरा संख्या 316) पर उनके पक्ष में माननीय न्यायालय का स्पष्ट आदेश है। जमीन की विधिवत रजिस्ट्री के बाद दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी कर नियमित रूप से लगान भी जमा किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पुराने खतियान का हवाला देकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है।दूसरे पक्ष ने जोकीहाट थाना कांड संख्या 410/25 के तहत नामजद प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें अपनी जमीन पर काम करने से रोका जा रहा है और सामाजिक रूप से बदनाम किया जा रहा है।जहानपुर गांव वार्ड संख्या 03 निवासी कुमार नाथ ठाकुर, बासुकीनाथ ठाकुर और अमरनाथ ठाकुर ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष द्वारा उन्हें झूठे एससी एसटी एक्ट मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है।जिससे वे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी अररिया द्वारा विवादित स्थल पर धारा 163 BNSS लागू कर दी गई है। दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।तो वहीं दूसरी ओर कब्जा करने वाले परिवारों से बात करने की कोशिश की गई तो बातचीत नहीं हो पायी है।

22 hrs ago
user_अल्लामा ग़ज़ाली
अल्लामा ग़ज़ाली
Salesperson जोकीहाट, अररिया, बिहार•
22 hrs ago

जोकीहाट में जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल, कोर्ट आदेश के बावजूद तनाव, प्रशासन ने लगाई धारा 163 जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट थाना क्षेत्र के केसर्रा पंचायत साहपुर गांव (वार्ड संख्या 04) में चल रहा जमीनी विवाद अब कानूनी दस्तावेजों और आरोप-प्रत्यारोप की लड़ाई में बदल गया है। यह मामला जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत केसर्रा पंचायत के साहपुर गांव से जुड़ा है।पूर्व में रूपसरी देवी द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया गया था। वहीं अब दूसरे पक्ष के कुमार नाथ ठाकुर, बासुकीनाथ ठाकुर और अमरनाथ ठाकुर ने न्यायालय के फैसले, दाखिल-खारिज एवं सरकारी रसीद प्रस्तुत कर अपने पक्ष को मजबूत बताया है।दूसरे पक्ष का कहना है कि विवादित जमीन (खाता संख्या 36, खेसरा संख्या 316) पर उनके पक्ष में माननीय न्यायालय का स्पष्ट आदेश है। जमीन की विधिवत रजिस्ट्री के बाद दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी कर नियमित रूप से लगान भी जमा किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पुराने खतियान का हवाला देकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है।दूसरे पक्ष ने जोकीहाट थाना कांड संख्या 410/25 के तहत नामजद प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें अपनी जमीन पर काम करने से रोका जा रहा है और सामाजिक रूप से बदनाम किया जा रहा है।जहानपुर गांव वार्ड संख्या 03 निवासी कुमार नाथ ठाकुर, बासुकीनाथ ठाकुर और अमरनाथ ठाकुर ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष द्वारा उन्हें झूठे एससी एसटी एक्ट मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है।जिससे वे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी अररिया द्वारा विवादित स्थल पर धारा 163 BNSS लागू कर दी गई है। दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।तो वहीं दूसरी ओर कब्जा करने वाले परिवारों से बात करने की कोशिश की गई तो बातचीत नहीं हो पायी है।

More news from बिहार and nearby areas
  • जोकीहाट थाना में शांति समिति की बैठक, होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर शुक्रवार को जोकीहाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने की।बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।इस अवसर पर उपस्थित बीडीओ दुर्गेश कुमार ने लोगों से होली के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।वहीं थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों, असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंगियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि जबरन रंग लगाने, हुड़दंग करने एवं विवाद फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।थानाध्यक्ष ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों से अपील की कि कहीं भी कोई अप्रिय घटना होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।बैठक में मुखिया प्रतिनिधि नन्हे राजा, समाजसेवी रंजीत भगत, जयप्रकाश भगत, अरूण भगत,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शकूर आलम,चकई मुखिया प्रतिनिधि महमूद आलम,दभड़ा मुखिया रवीन्द्र कुमार मंडल,केसर्रा के मुखिया उमेश पासवान,मुखिया प्रतिनिधि अख्तर आलम, मटियारी मुखिया कमरूज्जमां, जिला पार्षद वाजुद्दीन,पूर्व मुखिया इमरान आलम, पूर्व मुखिया मेराज आलम, पंसस फिरोज आलम,कमर आलम सामाजिक कार्यकर्ता अबुजर आलम के अलावा प्रभारी अपर थानाध्यक्ष इम्तियाज खान,एसआई सोनाली कुमारी, गोविंद राम,बसंत कुमार सिंह,सुभाषचंद्रा, आशुतोष कुमार,खुश्बू कुमारी, रंजीत कुमार,पंकज कुमार,अनिल यादव,एएसआई विमलेश पांडे, पुलिसकर्मी सूर्यानंद भारती सहित कई पुलिस पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।
    1
    जोकीहाट थाना में शांति समिति की बैठक, होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील
जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली 
होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर शुक्रवार को जोकीहाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने की।बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।इस अवसर पर उपस्थित बीडीओ दुर्गेश कुमार ने लोगों से होली के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।वहीं थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों, असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंगियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि जबरन रंग लगाने, हुड़दंग करने एवं विवाद फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।थानाध्यक्ष ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों से अपील की कि कहीं भी कोई अप्रिय घटना होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।बैठक में मुखिया प्रतिनिधि नन्हे राजा, समाजसेवी रंजीत भगत, जयप्रकाश भगत, अरूण भगत,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शकूर आलम,चकई मुखिया प्रतिनिधि महमूद आलम,दभड़ा मुखिया रवीन्द्र कुमार मंडल,केसर्रा के मुखिया उमेश पासवान,मुखिया प्रतिनिधि अख्तर आलम, मटियारी मुखिया कमरूज्जमां, जिला पार्षद वाजुद्दीन,पूर्व मुखिया इमरान आलम, पूर्व मुखिया मेराज आलम, पंसस फिरोज आलम,कमर आलम सामाजिक कार्यकर्ता अबुजर आलम के अलावा प्रभारी अपर थानाध्यक्ष इम्तियाज खान,एसआई सोनाली कुमारी, गोविंद राम,बसंत कुमार सिंह,सुभाषचंद्रा, आशुतोष कुमार,खुश्बू कुमारी, रंजीत कुमार,पंकज कुमार,अनिल यादव,एएसआई विमलेश पांडे, पुलिसकर्मी सूर्यानंद भारती सहित कई पुलिस पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।
    user_अल्लामा ग़ज़ाली
    अल्लामा ग़ज़ाली
    Salesperson जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by SANJARUL
    1
    Post by SANJARUL
    user_SANJARUL
    SANJARUL
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    6 hrs ago
  • मिथिला अंचल अंचल के संस्कार में आप देख लीजिए वीडियो मतलब मैं अभी भी संस्कार है मिथिलांचल में आकर देख लीजिए कैसा बाराती हो जाया जाता है बिहार में सबसे फेमस है मिथिलांचल अब देख सकते हो वीडियो ज्यादा से ज्यादा शेयर करो और लाइक कर दे वीडियो को कमेंट करें कहां-कहां से देख लेते हैं वीडियो आपके लिए छोटा सा निवेदन जय हिंद जय भारत जय मिथिला जय मैथिली जय श्री राम
    1
    मिथिला अंचल अंचल के संस्कार में आप देख लीजिए वीडियो मतलब मैं अभी भी संस्कार है मिथिलांचल में आकर देख लीजिए कैसा बाराती हो जाया जाता है बिहार में सबसे फेमस है मिथिलांचल अब देख सकते हो वीडियो ज्यादा से ज्यादा शेयर करो और लाइक कर दे वीडियो को कमेंट करें कहां-कहां से देख लेते हैं वीडियो आपके लिए छोटा सा निवेदन जय हिंद जय भारत जय मिथिला जय मैथिली जय श्री राम
    user_Ramesh Sahni
    Ramesh Sahni
    अररिया, अररिया, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Md Shanwaj Alam Md Shanwaj Ala
    1
    Post by Md Shanwaj Alam Md Shanwaj Ala
    user_Md Shanwaj Alam Md Shanwaj Ala
    Md Shanwaj Alam Md Shanwaj Ala
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    9 hrs ago
  • जय माला वक्त प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गो/ली लोग देखते रह गए आशिक फरार हो गया 🫢
    1
    जय माला वक्त प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गो/ली लोग देखते रह गए आशिक फरार हो गया 🫢
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Librarian अररिया, अररिया, बिहार•
    21 hrs ago
  • Post by Mohammad Hasim
    5
    Post by Mohammad Hasim
    user_Mohammad Hasim
    Mohammad Hasim
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    22 hrs ago
  • AIMIM के अख्तरुल ईमान ने गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस पर विधायकों के लिए झंडा फहराने की नीति की मांग की.
    1
    AIMIM के अख्तरुल ईमान ने गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस पर विधायकों के लिए झंडा फहराने की नीति की मांग की.
    user_AIMIM Bihar
    AIMIM Bihar
    Political Party अमौर, पूर्णिया, बिहार•
    6 hrs ago
  • नो एंट्री नहीं रहने से जोकीहाट बाजार में रोज लगता जाम, राहगीर और मरीज तक हो रहे परेशान जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट बाजार में इन दिनों भीषण जाम की समस्या आम हो गई है। खासकर दिन के समय ई-रिक्शा और बड़ी मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही के कारण बाजार की मुख्य सड़क पर घंटों जाम लगा रहता है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में बड़ी गाड़ियों की नो एंट्री लागू नहीं होने के कारण ट्रक और अन्य भारी वाहन बेधड़क बाजार के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। इसके कारण सड़क संकरी हो जाती है और ई-रिक्शा की अधिक संख्या से स्थिति और गंभीर हो जाती है। जाम में फंसकर स्कूली बच्चे, मरीज और जरूरी काम से जा रहे लोग घंटों परेशान रहते हैं। व्यापारियों ने बताया कि जाम की वजह से ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं, जिससे उनके व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस संबंध में जोकीहाट थाना अध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए दिन के समय बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और ई-रिक्शा के परिचालन को व्यवस्थित करने पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इसको लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि आम लोगों को जाम से राहत मिल सके। फिलहाल, नो एंट्री की व्यवस्था नहीं होने से जोकीहाट बाजार में हर दिन लोग जाम की समस्या से जूझने को मजबूर हैं और प्रशासनिक पहल का इंतजार कर रहे हैं।
    1
    नो एंट्री नहीं रहने से जोकीहाट बाजार में रोज लगता जाम, राहगीर और मरीज तक हो रहे परेशान
जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली 
जोकीहाट बाजार में इन दिनों भीषण जाम की समस्या आम हो गई है। खासकर दिन के समय ई-रिक्शा और बड़ी मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही के कारण बाजार की मुख्य सड़क पर घंटों जाम लगा रहता है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में बड़ी गाड़ियों की नो एंट्री लागू नहीं होने के कारण ट्रक और अन्य भारी वाहन बेधड़क बाजार के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। इसके कारण सड़क संकरी हो जाती है और ई-रिक्शा की अधिक संख्या से स्थिति और गंभीर हो जाती है। जाम में फंसकर स्कूली बच्चे, मरीज और जरूरी काम से जा रहे लोग घंटों परेशान रहते हैं।
व्यापारियों ने बताया कि जाम की वजह से ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं, जिससे उनके व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इस संबंध में जोकीहाट थाना अध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए दिन के समय बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और ई-रिक्शा के परिचालन को व्यवस्थित करने पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इसको लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि आम लोगों को जाम से राहत मिल सके।
फिलहाल, नो एंट्री की व्यवस्था नहीं होने से जोकीहाट बाजार में हर दिन लोग जाम की समस्या से जूझने को मजबूर हैं और प्रशासनिक पहल का इंतजार कर रहे हैं।
    user_अल्लामा ग़ज़ाली
    अल्लामा ग़ज़ाली
    Salesperson जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.