logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साकेत धाम के पीछे से चंदन का पेड़ काटकर ले गए चोर....... जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र स्थित साकेत धाम आश्रम के पीछे से अज्ञात चोर चंदन का पेड़ काटकर ले गए। पुलिस के अनुसार साकेत धाम ग्वारीघाट में प्रबंधक के पद पर पदस्थ राकेश कुमार कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बीती रात करीब 10:30 बजे साकेत धाम के कर्मचारी खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। आश्रम का सुरक्षा गार्ड नरेश रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक ड्यूटी पर था। सुबह करीब 6:30 बजे धर्मेंद्र पासी ने साकेत धाम के पीछे जाकर देखा तो वहां लगा चंदन का पेड़ गायब था। आसपास तलाश करने पर भी पेड़ के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रिपोर्ट पर ग्वारीघाट थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश और घटना की जांच की जा रही है।

15 hrs ago
user_Vikram Singh thakur
Vikram Singh thakur
Local News Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago
ccdcbfc4-2685-48f8-a413-de60d774f3ee

साकेत धाम के पीछे से चंदन का पेड़ काटकर ले गए चोर....... जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र स्थित साकेत धाम आश्रम के पीछे से अज्ञात चोर चंदन का पेड़ काटकर ले गए। पुलिस के अनुसार साकेत धाम ग्वारीघाट में प्रबंधक के पद पर पदस्थ राकेश कुमार कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बीती रात करीब 10:30 बजे साकेत धाम के कर्मचारी खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। आश्रम का सुरक्षा गार्ड नरेश रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक ड्यूटी पर था। सुबह करीब 6:30 बजे धर्मेंद्र पासी ने साकेत धाम के पीछे जाकर देखा तो वहां लगा चंदन का पेड़ गायब था। आसपास तलाश करने पर भी पेड़ के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रिपोर्ट पर ग्वारीघाट थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश और घटना की जांच की जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रेलवे स्टेशन परिसर में गूंजती महाआरती, युवाओं की भक्ति से भक्तिमय होता गोटेगांव गोटेगांव। गोटेगांव रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार की शाम श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिलता है। स्टेशन परिसर में स्थापित हनुमान जी महाराज, शनिदेव मंदिर, भगवान गणेश जी एवं मां जगत जननी मां दुर्गा के मंदिरों में नियमित रूप से श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इन मंदिरों में गोटेगांव के नौजवान युवक मंडल द्वारा प्रत्येक मंगलवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया जाता है। आरती के दौरान बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल होते हैं। घंटियों और जयकारों के बीच होने वाली महाआरती से पूरा रेलवे स्टेशन परिसर भक्तिमय हो उठता है। युवाओं द्वारा आयोजित यह महाआरती धार्मिक आस्था के साथ-साथ युवा शक्ति की सकारात्मक सोच और सामाजिक सहभागिता का भी सुंदर उदाहरण है। बड़ी संख्या में युवा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन में सहभागिता करते हैं। मंगलवार को महाआरती के समय रेलवे स्टेशन परिसर का वातावरण देखते ही बनता है। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान के दर्शन करते हैं और सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हैं। गोटेगांव रेलवे स्टेशन परिसर में युवाओं की यह पहल धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सुंदर संदेश भी दे रही है।
    1
    रेलवे स्टेशन परिसर में गूंजती महाआरती, युवाओं की भक्ति से भक्तिमय होता गोटेगांव
गोटेगांव। गोटेगांव रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार की शाम श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिलता है। स्टेशन परिसर में स्थापित हनुमान जी महाराज, शनिदेव मंदिर, भगवान गणेश जी एवं मां जगत जननी मां दुर्गा के मंदिरों में नियमित रूप से श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
इन मंदिरों में गोटेगांव के नौजवान युवक मंडल द्वारा प्रत्येक मंगलवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया जाता है। आरती के दौरान बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल होते हैं। घंटियों और जयकारों के बीच होने वाली महाआरती से पूरा रेलवे स्टेशन परिसर भक्तिमय हो उठता है।
युवाओं द्वारा आयोजित यह महाआरती धार्मिक आस्था के साथ-साथ युवा शक्ति की सकारात्मक सोच और सामाजिक सहभागिता का भी सुंदर उदाहरण है। बड़ी संख्या में युवा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन में सहभागिता करते हैं।
मंगलवार को महाआरती के समय रेलवे स्टेशन परिसर का वातावरण देखते ही बनता है। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान के दर्शन करते हैं और सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हैं।
गोटेगांव रेलवे स्टेशन परिसर में युवाओं की यह पहल धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सुंदर संदेश भी दे रही है।
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बस स्टैंड की यातायात व्यवस्था की दुर्दशा अस्त व्यस्त खड़े वाहन मध्यप्रदेश जिला मण्डला बम्हनी बंजर नगर के बस स्टैंड 100 साल पुराने सीनियर बेसिक शाला को तोड़कर बनाया गया है बस स्टैंड नगर के सौंदर्यीकरण का हिस्सा होता है पर यहां के बस स्टैंड पर बसे रोड पर खड़ी होती है और चारपहिया वाहन बसों के स्टैंड पर तो जाम तो लगेगा ही जाम की समस्या रोज बनती है पर प्रशासन मौन है
    1
    बस स्टैंड की यातायात व्यवस्था की दुर्दशा अस्त व्यस्त खड़े वाहन 
मध्यप्रदेश जिला मण्डला बम्हनी बंजर नगर के बस स्टैंड 100 साल पुराने सीनियर बेसिक शाला को तोड़कर बनाया गया है बस स्टैंड नगर के सौंदर्यीकरण का हिस्सा होता है पर यहां के बस स्टैंड पर बसे रोड पर खड़ी होती है और चारपहिया वाहन बसों के स्टैंड पर तो जाम तो लगेगा ही 
जाम की समस्या रोज बनती है पर प्रशासन मौन है
    user_राजेश हरदहा कुशवाहा
    राजेश हरदहा कुशवाहा
    Social worker मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • रैपुरा में दिखा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है रैपुरा में दिखा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है
    1
    रैपुरा में दिखा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है 
रैपुरा में दिखा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है
    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नारायणगंज के स्कूलों व गांवों में रोपे गए पौधे, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कबीर धर्मदास वंशावली मिशन की अनूठी पहल नारायणगंज के स्कूलों व गांवों में रोपे गए पौधे, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कबीर धर्मदास वंशावली मिशन की अनूठी पहल 26 अगस्त बुधवार 10 बजे जिला प्रतिनिधि तुलसीराम पड़वार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नारायणगंज और बीजाडांडी विकासखंड के विभिन्न गांवों व स्कूलों में भव्य पौधारोपण अभियान संपन्न हुआ। यह आयोजन सद्गुरु कबीर साहेब एवं धर्मदास साहेब की दिव्य वंशावली मिशन के मार्गदर्शन में किया गया। राज्य उप प्रतिनिधि सोना दास मानिकपुरी और तहसील प्रतिनिधि मनोज सोनवानी के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। मनोज सोनवानी ने कहा कि वृक्ष लगाना प्रकृति माता के प्रति सच्ची कृतज्ञता और सद्गुरु कबीर की शिक्षाओं का प्रतीक है। इस पुनीत कार्य में जिला प्रतिनिधि तुलसीराम पड़वार, कंधी दास खैरवार, संतोष बैरागी, अजय बैरागी, द्रोपती पड़वार और पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप नामदेव समेत कई पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग दिया। इस अभियान ने पूरे क्षेत्र में पर्यावरण चेतना जगाने का कार्य किया है। 0000000000000000000000000000
    1
    नारायणगंज के स्कूलों व गांवों में रोपे गए पौधे, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
कबीर धर्मदास वंशावली मिशन की अनूठी पहल
नारायणगंज के स्कूलों व गांवों में रोपे गए पौधे, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
कबीर धर्मदास वंशावली मिशन की अनूठी पहल
26 अगस्त बुधवार 10 बजे जिला प्रतिनिधि तुलसीराम पड़वार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नारायणगंज और बीजाडांडी विकासखंड के विभिन्न गांवों व स्कूलों में भव्य पौधारोपण अभियान संपन्न हुआ। यह आयोजन सद्गुरु कबीर साहेब एवं धर्मदास साहेब की दिव्य वंशावली मिशन के मार्गदर्शन में किया गया।
राज्य उप प्रतिनिधि सोना दास मानिकपुरी और तहसील प्रतिनिधि मनोज सोनवानी के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। मनोज सोनवानी ने कहा कि वृक्ष लगाना प्रकृति माता के प्रति सच्ची कृतज्ञता और सद्गुरु कबीर की शिक्षाओं का प्रतीक है।
इस पुनीत कार्य में जिला प्रतिनिधि तुलसीराम पड़वार, कंधी दास खैरवार, संतोष बैरागी, अजय बैरागी, द्रोपती पड़वार और पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप नामदेव समेत कई पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग दिया। इस अभियान ने पूरे क्षेत्र में पर्यावरण चेतना जगाने का कार्य किया है।
0000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शिक्षक की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
    1
    शिक्षक की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ग्राम चौगान पर्यटन होने बाद भी नहीं बना सड़क पर्यटक को हो रही भारी परेशानी मंडला जिले के विकास खंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम चौगान जहां गोड़ राजाओं के किले स्थापित है जो पर्यटन स्थल है जहां पर बैगा जनजाति निवासरत करते है और वहीं प्रसिद्ध रानी महल स्थापित है महल से लगभग 1 किलोमीटर लंबा सड़क है जो घुघरी रोड में मिला हुआ है घुघरी रोड से रानी महल तक पूरा शासक कीचड़ से भरा हुआ है बीच में बड़ा नाला है जिसमें छोटा पुल बनी हुई है पुल क्षतिग्रस्त है जो पूरा पानी पुल के ऊपर से बहता है हजारों पर्यटक आते है महल घूमने सड़क में कीचड़ और पुल में पानी होने के वजह से पर्यटक को भारी परेशानी करना पड़ता
    1
    ग्राम चौगान पर्यटन होने बाद भी नहीं बना सड़क पर्यटक को हो रही भारी परेशानी 
मंडला जिले के विकास खंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम चौगान जहां  गोड़ राजाओं के किले स्थापित है जो पर्यटन स्थल है जहां पर बैगा जनजाति निवासरत करते है और वहीं प्रसिद्ध रानी महल स्थापित है महल से लगभग 1 किलोमीटर लंबा सड़क है जो घुघरी रोड में मिला हुआ है घुघरी रोड से रानी महल तक पूरा शासक कीचड़ से भरा हुआ है बीच में बड़ा नाला है जिसमें छोटा पुल बनी हुई है पुल  क्षतिग्रस्त है जो पूरा पानी पुल के ऊपर से बहता है हजारों पर्यटक आते है महल घूमने सड़क में कीचड़ और पुल में पानी होने के वजह से पर्यटक को भारी परेशानी करना पड़ता
    user_Rajju Bhartiya
    Rajju Bhartiya
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *पूमा कम्पनी के नाम व लोगो लगे नकली कपड़ों का कारोबार करने वाले दुकान मालिक व नकली कपड़ों की सप्लाई करने वाले के विरूद्ध प्रकरण दर्ज* *नकली 496 नग टीशर्ट, लोवर, हुडी जप्त
    1
    *पूमा कम्पनी के नाम व लोगो लगे नकली कपड़ों का कारोबार करने वाले दुकान मालिक व नकली कपड़ों की सप्लाई करने वाले के विरूद्ध प्रकरण दर्ज* 
*नकली 496 नग टीशर्ट, लोवर, हुडी जप्त
    user_Rishi Rajak
    Rishi Rajak
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • खैरी गांव को सड़क-पुल का इंतजार, बारिश में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी नरसिंहपुर,ग्राम पंचायत टेकापार के ग्राम खैरी जनपद पंचायत नरसिंहपुर के करीब 150 ग्रामीण आज भी सड़क और पुल की सुविधा से वंचित हैं। खैरी से काचरकोना तक करीब 3 किलोमीटर कच्चा रास्ता है, जबकि खैरी और इमलिया के बीच पानाझीर नदी होने से बारिश के दिनों में आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है। नदी में पानी बढ़ने पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाना भी जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों ने सड़क और पुल निर्माण की मांग कई बार जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों की मांग है कि खैरी-काचरकोना मार्ग को पक्का कराया जाए और पानाझीर नदी पर पुल का निर्माण कराया जाए। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर ध्यान दें।
    1
    खैरी गांव को सड़क-पुल का इंतजार, बारिश में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

नरसिंहपुर,ग्राम पंचायत टेकापार के ग्राम खैरी जनपद पंचायत नरसिंहपुर के करीब 150 ग्रामीण आज भी सड़क और पुल की सुविधा से वंचित हैं। खैरी से काचरकोना तक करीब 3 किलोमीटर कच्चा रास्ता है, जबकि खैरी और इमलिया के बीच पानाझीर नदी होने से बारिश के दिनों में आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है।
नदी में पानी बढ़ने पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाना भी जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों ने सड़क और पुल निर्माण की मांग कई बार जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों की मांग है कि खैरी-काचरकोना मार्ग को पक्का कराया जाए और पानाझीर नदी पर पुल का निर्माण कराया जाए।
प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर ध्यान दें।
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • रक्षा बंधन की तैयारियों में बहनों ने खरीदी की रखी बाजार में देखने को मिला भरी भीड़
    1
    रक्षा बंधन की तैयारियों में बहनों ने खरीदी की रखी बाजार में देखने को मिला भरी भीड़
    user_Rajju Bhartiya
    Rajju Bhartiya
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.