रेलवे स्टेशन परिसर में गूंजती महाआरती, युवाओं की भक्ति से भक्तिमय होता गोटेगांव गोटेगांव। गोटेगांव रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार की शाम श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिलता है। स्टेशन परिसर में स्थापित हनुमान जी महाराज, शनिदेव मंदिर, भगवान गणेश जी एवं मां जगत जननी मां दुर्गा के मंदिरों में नियमित रूप से श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इन मंदिरों में गोटेगांव के नौजवान युवक मंडल द्वारा प्रत्येक मंगलवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया जाता है। आरती के दौरान बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल होते हैं। घंटियों और जयकारों के बीच होने वाली महाआरती से पूरा रेलवे स्टेशन परिसर भक्तिमय हो उठता है। युवाओं द्वारा आयोजित यह महाआरती धार्मिक आस्था के साथ-साथ युवा शक्ति की सकारात्मक सोच और सामाजिक सहभागिता का भी सुंदर उदाहरण है। बड़ी संख्या में युवा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन में सहभागिता करते हैं। मंगलवार को महाआरती के समय रेलवे स्टेशन परिसर का वातावरण देखते ही बनता है। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान के दर्शन करते हैं और सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हैं। गोटेगांव रेलवे स्टेशन परिसर में युवाओं की यह पहल धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सुंदर संदेश भी दे रही है।
रेलवे स्टेशन परिसर में गूंजती महाआरती, युवाओं की भक्ति से भक्तिमय होता गोटेगांव गोटेगांव। गोटेगांव रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार की शाम श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिलता है। स्टेशन परिसर में स्थापित हनुमान जी महाराज, शनिदेव मंदिर, भगवान गणेश जी एवं मां जगत जननी मां दुर्गा के मंदिरों में नियमित रूप से श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इन मंदिरों में गोटेगांव के नौजवान युवक मंडल द्वारा प्रत्येक मंगलवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया जाता है। आरती के दौरान बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल होते हैं। घंटियों और जयकारों के बीच होने वाली महाआरती से पूरा रेलवे स्टेशन परिसर भक्तिमय हो उठता है। युवाओं द्वारा आयोजित यह महाआरती धार्मिक आस्था के साथ-साथ युवा शक्ति की सकारात्मक सोच और सामाजिक सहभागिता का भी सुंदर उदाहरण है। बड़ी संख्या में युवा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन में सहभागिता करते हैं। मंगलवार को महाआरती के समय रेलवे स्टेशन परिसर का वातावरण देखते ही बनता है। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान के दर्शन करते हैं और सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हैं। गोटेगांव रेलवे स्टेशन परिसर में युवाओं की यह पहल धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सुंदर संदेश भी दे रही है।
- रेलवे स्टेशन परिसर में गूंजती महाआरती, युवाओं की भक्ति से भक्तिमय होता गोटेगांव गोटेगांव। गोटेगांव रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार की शाम श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिलता है। स्टेशन परिसर में स्थापित हनुमान जी महाराज, शनिदेव मंदिर, भगवान गणेश जी एवं मां जगत जननी मां दुर्गा के मंदिरों में नियमित रूप से श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इन मंदिरों में गोटेगांव के नौजवान युवक मंडल द्वारा प्रत्येक मंगलवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया जाता है। आरती के दौरान बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल होते हैं। घंटियों और जयकारों के बीच होने वाली महाआरती से पूरा रेलवे स्टेशन परिसर भक्तिमय हो उठता है। युवाओं द्वारा आयोजित यह महाआरती धार्मिक आस्था के साथ-साथ युवा शक्ति की सकारात्मक सोच और सामाजिक सहभागिता का भी सुंदर उदाहरण है। बड़ी संख्या में युवा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन में सहभागिता करते हैं। मंगलवार को महाआरती के समय रेलवे स्टेशन परिसर का वातावरण देखते ही बनता है। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान के दर्शन करते हैं और सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हैं। गोटेगांव रेलवे स्टेशन परिसर में युवाओं की यह पहल धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सुंदर संदेश भी दे रही है।1
- गोटेगांव पुलिस ने ₹6 लाख 85 हजार की 17 पेटी अवैध शराब व स्विफ्ट कार जप्त कर पांच लोगों पर की कार्यवाही मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले कि झोतेश्वर पुलिस ने एक बार फिर कार में लेजाई जा रही अवैध शराब बड़ी मात्रा में जप्त करते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है जिसके चलते क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल व्याप्त हो गया है । जानकारी अनुसार बताया गया है कि झोतेश्वर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध शिफ्ट कार जो कुछ सामग्री लेकर श्रीनगर की ओर से जा रही है ।जिसकी सूचना पर पुलिस ने कार का पीछा कर झौतेश्वर के मेला ग्राउंड में कार को घेराबंदी कर पकड़ा और ऊसकी तलाशी ली गई जिसमें पुलिस को लगभग 17 पेटी देशी लाल मसाला शराब बरामद हुई जिसमें जांच की गई तो पता चला की पेटियों में लगभग 850 पाव भरे हुए थे जिनको कब्जे में लिया गया और शिफ्ट कार में मौजूद पांच लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की कार्यवाही जारी कि गई ।2
- तिल्दा, नेवरा-लखना में पार्थिव शिवलिंग का रुद्र अभिषेक किया गया1
- नरसिंहपुर-रोड बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ स्कूली छात्र-छात्रा पहुंचे कलेक्ट्रेट कलेक्टर को दिया आवेदन बिलगुआ टोला निवासी ग्रामीण और स्कूली छात्र-छात्रा कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने कलेक्टर को रोड बनवाने की मांग को लेकर आवेदन दिया वहीं छात्र-छात्राओं ने बताया कि 3 किलोमीटर का कच्चा रास्ता है जिससे रोज आना-जाना पड़ता है। और अधिक बारिश होने के चलते कई बार स्कूल भी नहीं जा पाते हैं बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भी इस कच्चे रास्ते से गुजरना पड़ता है जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए आज मंगलवार उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को आवेदन दिया और रोड बनवाने की मांग की1
- भारतीय किसान संघ जिला नरसिंहपुर के अभ्यास वर्ग में अभ्यास एवं प्रशिक्षण। संस्थापक श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जीवन परिचय पर प्रात मंत्री स्वदेश कोठारी जी ने विचार व्यक्त किए श्री ठेंगड़ी जी का जीवन सरल और अध्ययन की व्यापकता चिंतन की गहराई ध्येय के प्रति समर्पण सिखाता है किसानों को एकजुट करने किसान का उत्थान हो यह भाव को लेकर संगठन की स्थापना की। 4 मार्च 1979 को भारतीय किसान संघ की स्थापना की गई। जिला उपाध्यक्ष भाव सिंह पटेल द्वारा किसानों को अपने अनुभव साझा किए। प्रांत संगठन मंत्री तुलसीराम जी द्वारा संगठन के संगठनात्मक पहलुओं पर विचार रखा बताया की जो समाज जागरूक रहता है वह समस्याओं का निदान करा लेता है किसान समाज जागरूक हो इन्हीं उद्देश्य को लेकर किसान संघ काम करता है संगठन की मजबूती के लिए नियमित मासिक बैठक अनिवार्य है ग्राम समिति नियमित बैठक संगठन की अवधारणा पर हमको कार्य करना है ग्राम स्वलंबी बने किसान की उन्नति में राष्ट्र की उन्नति है । जिला अध्यक्ष संतोष राय जी के द्वारा संगठन के नारे का अभ्यास कराया गया यह नारे हमें ऊर्जा प्रदान करते हैं संगठन सर्वोपरि है का बोध कराते हुए समर्पण भाव से काम करें चतुर्थ सत्र भारतीय किसान संघ के सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश खेमरिया जी द्वारा कार्यकर्ता कार्य व कार्यक्रम पर विचार रखे । कार्य के लिए कार्यकर्ताओं की आवश्यकता महत्वपूर्ण है संतुलित और स्थिर मन परिवार के साथ समाजंय बिठाकर धैर्य के साथ सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करना चाहिए रचनात्मक कार्य का गुण भी कार्यकर्ता में होना चाहिए। अनुशासित ढंग से अपने कार्य को पूर्णता की ओर ले जाना चाहिए। कार्यकर्ता की तपस्या ही संगठन की और समाज की मजबूती बनती है भारतीय किसान संघ जिला अभ्यास वर्ग नरसिंहपुर में पंचम सत्र । मंडल रचना एवं सदस्यता लक्ष्य का निर्धारण। प्रत्येक तहसील में मंडल रचना करना। प्रत्येक ग्राम मे सदस्यता हो । मंडल तहसील प्रभारी हो - प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम जी षष्ठम सत्र जितेन्द्र जैन द्रारा आयामों का परिचय एवं रचना से अवगत कराया गया सप्तम सत्र- प्रांत उपाध्यक्ष नारायण सिंह पटेल जी द्वारा ग्राम विकास में ग्राम समिति की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। अष्टम सत्र - संभागीय अध्यक्ष अनिरूद्धजी पटेल द्वारा संगठन कार्य कार्यक्रम ( उत्सव) एवं संगठन के नाम का महत्व पर प्रकाश डाला गया। मंच संचालन जिला मंत्री अभिषेक पटेल द्वारा किया गया संगठन गीत का अभ्यास नितिन तिवारी जिला प्रचार प्रमुख एशवत पटेल तहसील मंत्री गोटेगांव कार्यक्रम के समापन पर जिला कोषाध्यक्ष विष्णु जी पटेल द्वारा आभार किया गया। कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र नरसिंहपुर में सम्पन्न हुआ सभी जिला पदाधिकारी तहसील अध्यक्ष मंत्री की उपस्थिति रही भारतीय किसान संघ जिला नरसिंहपुर के अभ्यास वर्ग में अभ्यास एवं प्रशिक्षण। संस्थापक श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जीवन परिचय पर प्रात मंत्री स्वदेश कोठारी जी ने विचार व्यक्त किए श्री ठेंगड़ी जी का जीवन सरल और अध्ययन की व्यापकता चिंतन की गहराई ध्येय के प्रति समर्पण सिखाता है किसानों को एकजुट करने किसान का उत्थान हो यह भाव को लेकर संगठन की स्थापना की। 4 मार्च 1979 को भारतीय किसान संघ की स्थापना की गई। जिला उपाध्यक्ष भाव सिंह पटेल द्वारा किसानों को अपने अनुभव साझा किए। प्रांत संगठन मंत्री तुलसीराम जी द्वारा संगठन के संगठनात्मक पहलुओं पर विचार रखा बताया की जो समाज जागरूक रहता है वह समस्याओं का निदान करा लेता है किसान समाज जागरूक हो इन्हीं उद्देश्य को लेकर किसान संघ काम करता है संगठन की मजबूती के लिए नियमित मासिक बैठक अनिवार्य है ग्राम समिति नियमित बैठक संगठन की अवधारणा पर हमको कार्य करना है ग्राम स्वलंबी बने किसान की उन्नति में राष्ट्र की उन्नति है । जिला अध्यक्ष संतोष राय जी के द्वारा संगठन के नारे का अभ्यास कराया गया यह नारे हमें ऊर्जा प्रदान करते हैं संगठन सर्वोपरि है का बोध कराते हुए समर्पण भाव से काम करें चतुर्थ सत्र भारतीय किसान संघ के सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश खेमरिया जी द्वारा कार्यकर्ता कार्य व कार्यक्रम पर विचार रखे । कार्य के लिए कार्यकर्ताओं की आवश्यकता महत्वपूर्ण है संतुलित और स्थिर मन परिवार के साथ समाजंय बिठाकर धैर्य के साथ सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करना चाहिए रचनात्मक कार्य का गुण भी कार्यकर्ता में होना चाहिए। अनुशासित ढंग से अपने कार्य को पूर्णता की ओर ले जाना चाहिए। कार्यकर्ता की तपस्या ही संगठन की और समाज की मजबूती बनती है भारतीय किसान संघ जिला अभ्यास वर्ग नरसिंहपुर में पंचम सत्र । मंडल रचना एवं सदस्यता लक्ष्य का निर्धारण। प्रत्येक तहसील में मंडल रचना करना। प्रत्येक ग्राम मे सदस्यता हो । मंडल तहसील प्रभारी हो - प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम जी षष्ठम सत्र जितेन्द्र जैन द्रारा आयामों का परिचय एवं रचना से अवगत कराया गया सप्तम सत्र- प्रांत उपाध्यक्ष नारायण सिंह पटेल जी द्वारा ग्राम विकास में ग्राम समिति की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। अष्टम सत्र - संभागीय अध्यक्ष अनिरूद्धजी पटेल द्वारा संगठन कार्य कार्यक्रम ( उत्सव) एवं संगठन के नाम का महत्व पर प्रकाश डाला गया। मंच संचालन जिला मंत्री अभिषेक पटेल द्वारा किया गया संगठन गीत का अभ्यास नितिन तिवारी जिला प्रचार प्रमुख एशवत पटेल तहसील मंत्री गोटेगांव कार्यक्रम के समापन पर जिला कोषाध्यक्ष विष्णु जी पटेल द्वारा आभार किया गया। कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र नरसिंहपुर में सम्पन्न हुआ सभी जिला पदाधिकारी तहसील अध्यक्ष मंत्री की उपस्थिति रही1
- पवई में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा पवई में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा1
- खैरी गांव को सड़क-पुल का इंतजार, बारिश में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी नरसिंहपुर,ग्राम पंचायत टेकापार के ग्राम खैरी जनपद पंचायत नरसिंहपुर के करीब 150 ग्रामीण आज भी सड़क और पुल की सुविधा से वंचित हैं। खैरी से काचरकोना तक करीब 3 किलोमीटर कच्चा रास्ता है, जबकि खैरी और इमलिया के बीच पानाझीर नदी होने से बारिश के दिनों में आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है। नदी में पानी बढ़ने पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाना भी जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों ने सड़क और पुल निर्माण की मांग कई बार जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों की मांग है कि खैरी-काचरकोना मार्ग को पक्का कराया जाए और पानाझीर नदी पर पुल का निर्माण कराया जाए। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर ध्यान दें।1
- सेठान चौराहे पर दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आईं 8 गौमाताएं, 6 की मौके पर मौत सेठान चौराहे पर दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आईं 8 गौमाताएं, 6 की मौके पर मौत साईंखेड़ा। बुधवार रात करीब 1 बजे सेठान चौराहे पर एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर मौजूद 8 गौमाताओं को कुचल दिया, जिसमें 6 गौमाताओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हालत में सड़क पर तड़पती मिलीं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे गौभक्तों और स्वयंसेवकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने डंपरों को रोकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सेठान चौराहे पर करीब 50–60 डंपर खड़े हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लगातार आवागमन के कारण इस मार्ग पर पशुओं के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भारी वाहनों की गति व आवागमन पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाए। समाचार लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक पुष्टि एवं पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई थी।1