Shuru
Apke Nagar Ki App…
पवई में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा पवई में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा
Amit Sharma Jk 24 News
पवई में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा पवई में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पवई में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा पवई में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा1
- दमोह में ईद मिलादुन्नबी पर जगह-जगह स्वागत दमोह जिले में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- नरसिंहपुर में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर की कार्यवाही मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । स्थानीय लोगों के द्वारा घटनास्थल पहुंचकर मृतक युवक की पहचान करने की कोशिश की गई । लेकिन पहचान ना हो सकी जिसके बाद रेलवे द्वारा पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी गई और पुलिस ने आंगे की कार्यवाही शुरू की ।1
- रेलवे स्टेशन परिसर में गूंजती महाआरती, युवाओं की भक्ति से भक्तिमय होता गोटेगांव गोटेगांव। गोटेगांव रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार की शाम श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिलता है। स्टेशन परिसर में स्थापित हनुमान जी महाराज, शनिदेव मंदिर, भगवान गणेश जी एवं मां जगत जननी मां दुर्गा के मंदिरों में नियमित रूप से श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इन मंदिरों में गोटेगांव के नौजवान युवक मंडल द्वारा प्रत्येक मंगलवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया जाता है। आरती के दौरान बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल होते हैं। घंटियों और जयकारों के बीच होने वाली महाआरती से पूरा रेलवे स्टेशन परिसर भक्तिमय हो उठता है। युवाओं द्वारा आयोजित यह महाआरती धार्मिक आस्था के साथ-साथ युवा शक्ति की सकारात्मक सोच और सामाजिक सहभागिता का भी सुंदर उदाहरण है। बड़ी संख्या में युवा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन में सहभागिता करते हैं। मंगलवार को महाआरती के समय रेलवे स्टेशन परिसर का वातावरण देखते ही बनता है। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान के दर्शन करते हैं और सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हैं। गोटेगांव रेलवे स्टेशन परिसर में युवाओं की यह पहल धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सुंदर संदेश भी दे रही है।1
- स्टार हेल्थ ने नए जबलपुर जोनल कार्यालय के शुभारंभ के साथ मध्य प्रदेश में अपनी उपस्थिति को किया मजबूत स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भारत की अग्रणी स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनियों में से एक, ने आज जबलपुर में अपने पहले जोनल कार्यालय के शुभारंभ की घोषणा की। यह मध्य प्रदेश के तेजी से उभरते टियर-II स्वास्थ्य बीमा बाजारों में से एक में कंपनी के निवेश और उपस्थिति को और मजबूत करेगा। नए कार्यालय की स्थापना स्थानीय ग्राहकों की पहुंच बेहतर बनाने, हेल्थकेयर पार्टनर्स को सहयोग देने, क्लेम समाधान में तेजी लाने और क्षेत्र में स्टार हेल्थ के बड़े एडवाइजर नेटवर्क के साथ जुड़ाव को और मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। नया जोनल कार्यालय 229, JDA योजना क्रमांक 5, SBI चौक, जबलपुर, मध्य प्रदेश – 482002 में स्थित है। यह जबलपुर के एक आधुनिक, प्रीमियम और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में है। यह स्थान SH-37 कॉरिडोर पर स्थित है यह शहर के प्रमुख आवासीय क्षेत्रों को महत्वपूर्ण व्यावसायिक प्रवेश मार्गों से जोड़ता है और ग्राहकों तथा पार्टनर्स को शहर के मध्य क्षेत्र की भीड़भाड़ से बचते हुए कार्यालय तक पहुंचने की सुविधा देता है। जबलपुर महाकौशल क्षेत्र के प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में से एक है। यहां सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों, मेडिकल कॉलेज से जुड़े स्वास्थ्य ढांचे, मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं का मजबूत नेटवर्क मौजूद है। परामर्श, नियोजित सर्जरी, आपातकालीन देखभाल और उन्नत उपचार के लिए आसपास के जिलों से भी मरीज जबलपुर आते हैं। इससे क्षेत्र में परिवारों के लिए स्थानीय अस्पतालों तक पहुंच और कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा का महत्व लगातार बढ़ रहा है।2
- 500 रुपये नहीं दिए तो चाकू निकला! गोरखपुर में गुप्तेश्वर मंदिर के पास युवक पर ताबड़तोड़ वार, FIR के बाद भी पुलिस की अगली कार्रवाई पर सवाल1
- 🔴 जबलपुर से फरार दो वांटेड बदमाशों को पुलिस ने महीनों की तलाश के बाद आखिरकार पकड़ लिया! - खास बात ये है कि पुलिस से बचने के लिए एक बदमाश कभी भिखारी तो कभी मजदूर बन गया, जबकि दूसरा साधु का भेष धारण कर उज्जैन में छिपा रहा। - पहला आरोपी है तरुण पटेल, जिस पर पुलिस के मुताबिक 19 मामले दर्ज हैं। - 19 मई 2026 को रांझी इलाके में रवि कोरी पर जानलेवा हमला करने के बाद तरुण फरार हो गया था। - आरोप है कि मकान के सौदे को लेकर विवाद के बाद उसने लोहे की रॉड से रवि पर हमला किया था। - तरुण की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। - फरारी के दौरान वह कटनी, छिंदवाड़ा और मैहर समेत कई जगहों पर छिपता रहा और बार-बार अपना हुलिया बदलता रहा। - इतना ही नहीं... जब भी उसे जबलपुर नंबर की MP-20 गाड़ी दिखाई देती, पुलिस की आशंका में वह तुरंत वहां से फरार हो जाता था। - आखिरकार पुलिस पता चला कि तरुण गुजरात के सूरत में है। - रांझी पुलिस की टीम सूरत पहुंची और वहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहे तरुण को गिरफ्तार कर लिया। - अब बात दूसरे आरोपी प्रवीण रजक की। पुलिस के मुताबिक प्रवीण पर मारपीट, बमबाजी और अवैध वसूली समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। - पुलिस से बचने के लिए प्रवीण ने साधु का भेष बना लिया था। - वह नर्मदा के तिलवाराघाट इलाके में भी छिपा रहा और बाद में उज्जैन पहुंच गया। - पुलिस के मुताबिक, वह दिनभर अलग-अलग जगहों पर घूमता था और रात महाकाल मंदिर के आसपास बिताता था। - कई महीनों की तलाश के बाद रांझी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रवीण को भी उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। - यानी एक सूरत में मजदूर और सिक्योरिटी गार्ड बनकर छिपा था... तो दूसरा उज्जैन में साधु बनकर पुलिस को चकमा दे रहा था। - लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी के आगे दोनों की चाल आखिरकार काम नहीं आई। - दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जबलपुर लाया गया है और अब पुलिस आगे की जांच कर रही है। - 📍 जबलपुर, मध्य प्रदेश दीपक विश्वकर्मा सच तक पत्रिका न्यूज़ — हर खबर तक, सच के साथ।1
- खैरी गांव को सड़क-पुल का इंतजार, बारिश में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी नरसिंहपुर,ग्राम पंचायत टेकापार के ग्राम खैरी जनपद पंचायत नरसिंहपुर के करीब 150 ग्रामीण आज भी सड़क और पुल की सुविधा से वंचित हैं। खैरी से काचरकोना तक करीब 3 किलोमीटर कच्चा रास्ता है, जबकि खैरी और इमलिया के बीच पानाझीर नदी होने से बारिश के दिनों में आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है। नदी में पानी बढ़ने पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाना भी जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों ने सड़क और पुल निर्माण की मांग कई बार जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों की मांग है कि खैरी-काचरकोना मार्ग को पक्का कराया जाए और पानाझीर नदी पर पुल का निर्माण कराया जाए। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर ध्यान दें।1