logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप बिचपुरी/अछनेरा। थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव नागर की एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को इलाज के दौरान आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामवीर सिंह की पुत्री पार्वती को गंभीर हालत में पहले मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे आगरा रेफर किया गया। बताया जाता है कि 16 अप्रैल को पार्वती अपनी ससुराल से जान बचाकर भागकर मायके पहुंची थी। सूचना के मुताबिक, पार्वती ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर मदद मांगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके बयान भी दर्ज किए गए। अपने बयान में पार्वती ने पति निरंजन सिंह, ससुर गेंदा सिंह तथा अन्य ससुराल पक्ष के लोगों—दलवीर और श्यामवीर पर गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और कथित रूप से ज़हर देकर जान से मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता के पिता रामवीर सिंह ने इस संबंध में थाना बलदेव में नामजद तहरीर दी थी। वहीं, सोमवार को इलाज के दौरान पार्वती की मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

11 hrs ago
user_गोविन्द शर्मा
गोविन्द शर्मा
Salesperson Agra, Uttar Pradesh•
11 hrs ago
d8ccd192-3d97-4080-aa91-31652aa662d5

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप बिचपुरी/अछनेरा। थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव नागर की एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को इलाज के दौरान आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामवीर सिंह की पुत्री पार्वती को गंभीर हालत में पहले मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे आगरा रेफर किया गया। बताया जाता है कि 16 अप्रैल को पार्वती अपनी ससुराल से जान बचाकर भागकर मायके पहुंची थी। सूचना के मुताबिक, पार्वती ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर मदद मांगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके बयान भी दर्ज किए गए। अपने बयान में पार्वती ने पति निरंजन सिंह, ससुर गेंदा सिंह तथा अन्य ससुराल पक्ष के लोगों—दलवीर और श्यामवीर पर गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और कथित रूप से ज़हर देकर जान से मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता के पिता रामवीर सिंह ने इस संबंध में थाना बलदेव में नामजद तहरीर दी थी। वहीं, सोमवार को इलाज के दौरान पार्वती की मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार पलट गई और ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। कार में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार पलट गई और ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
कार में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल सुरक्षित बाहर निकाला गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Braj kishor Sharma Reporter
    Braj kishor Sharma Reporter
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • ⚡ ऑटो हटाने की बात पर भड़का बवाल, 50-60 लोगों ने बोला हमला 🔥 घर पर धावा: खिड़कियां, कैमरे तोड़े, जमकर की तोड़फोड़ 💥 हरिओम तोमर से मारपीट, परिवार पर टूटा कहर 🎥 सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात, सामने आई सच्चाई ❗ 13 साल की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप, मामला गंभीर 🏃‍♂️ नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस, जांच शुरू 📍 थाना एकता क्षेत्र के द्वारिकापुरी में तनाव, बढ़ी सुरक्षा
    1
    ⚡ ऑटो हटाने की बात पर भड़का बवाल, 50-60 लोगों ने बोला हमला
🔥 घर पर धावा: खिड़कियां, कैमरे तोड़े, जमकर की तोड़फोड़
💥 हरिओम तोमर से मारपीट, परिवार पर टूटा कहर
🎥 सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात, सामने आई सच्चाई
❗ 13 साल की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप, मामला गंभीर
🏃‍♂️ नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस, जांच शुरू
📍 थाना एकता क्षेत्र के द्वारिकापुरी में तनाव, बढ़ी सुरक्षा
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • Post by Arun Kumarroy
    1
    Post by Arun Kumarroy
    user_Arun Kumarroy
    Arun Kumarroy
    Local Politician Agra, Uttar Pradesh•
    48 min ago
  • आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में दबंगई की बड़ी घटना सामने आई है घर में घुसकर मारपीट किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि अमित और छोटू नाम के युवकों ने घर में जबरन घुसकर हमला किया और जमकर मारपीट की। घटना में तीन युवतियों को बुरी तरह पीटा गया जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस से मदद मांगी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का देर रात मेडिकल कराया गया वहीं आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में दबंगई की बड़ी घटना सामने आई है घर में घुसकर मारपीट किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि अमित और छोटू नाम के युवकों ने घर में जबरन घुसकर हमला किया और जमकर मारपीट की। घटना में तीन युवतियों को बुरी तरह पीटा गया जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस से मदद मांगी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का देर रात मेडिकल कराया गया वहीं आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_कनिष्क मेडिकल
    कनिष्क मेडिकल
    Pharmacy company Agra, Agra•
    53 min ago
  • आगरा ब्रेकिंग आगरा के बरहन में दबंगई का खूनी खेल आया सामने , खेत में काम कर रही महिलाओं पर दबंगों का जानलेवा हमला महिलाओं को घेरकर बेरहमी से पीटा गया जमीन पर पटक-पटक कर किया गया लहूलुहान घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी थाना बरहन क्षेत्र के नगला वरी गांव का मामला
    3
    आगरा ब्रेकिंग
आगरा के बरहन में दबंगई का खूनी खेल आया सामने ,
खेत में काम कर रही महिलाओं पर दबंगों का जानलेवा हमला
महिलाओं को घेरकर बेरहमी से पीटा गया
जमीन पर पटक-पटक कर किया गया लहूलुहान
घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल
पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी
थाना बरहन क्षेत्र के नगला वरी गांव का मामला
    user_Tv92 News
    Tv92 News
    Court reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में 10 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी बदल दिए गए हैं। मुख्य अपडेट्स: अयोध्या के नए DM: बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी अब अयोध्या की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रमुख तबादले: अविनाश कुमार को अलीगढ़ और ईशा प्रिया को अंबेडकर नगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अन्य बदलाव: कविता मीणा को हापुड़ और अनुपम शुक्ला को गाजीपुर भेजा गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव: अयोध्या के पूर्व डीएम निखिल टीकाराम फुंडे अब मुख्यमंत्री के विशेष सचिव होंगे।
    1
    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में 10 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी बदल दिए गए हैं।
मुख्य अपडेट्स:
अयोध्या के नए DM: बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी अब अयोध्या की जिम्मेदारी संभालेंगे।
प्रमुख तबादले: अविनाश कुमार को अलीगढ़ और ईशा प्रिया को अंबेडकर नगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
अन्य बदलाव: कविता मीणा को हापुड़ और अनुपम शुक्ला को गाजीपुर भेजा गया है।
मुख्यमंत्री के विशेष सचिव: अयोध्या के पूर्व डीएम निखिल टीकाराम फुंडे अब मुख्यमंत्री के विशेष सचिव होंगे।
    user_Ak india bharat 5
    Ak india bharat 5
    मैं एक रिपोर्टर सिविल लाइंस, आगरा•
    1 hr ago
  • Post by Ramdeen
    1
    Post by Ramdeen
    user_Ramdeen
    Ramdeen
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के नगला वरी गांव में दबंगई का खौफनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खेत में काम कर रही महिलाओं पर कुछ दबंगों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि महिलाओं को घेरकर बेरहमी से पीटा गया और जमीन पर पटक-पटक कर लहूलुहान कर दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है।
    3
    आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के नगला वरी गांव में दबंगई का खौफनाक मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि खेत में काम कर रही महिलाओं पर कुछ दबंगों ने अचानक हमला कर दिया।
आरोप है कि महिलाओं को घेरकर बेरहमी से पीटा गया और जमीन पर पटक-पटक कर लहूलुहान कर दिया गया।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है।
    user_Braj kishor Sharma Reporter
    Braj kishor Sharma Reporter
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.