logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शेखपुरा-शेखोपुरसराय मुख्य मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के जमालपुर स्थित सोतवा पुल के समीप एक तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद शराब के नशे में तेज रफ्तार और लहरिया कट बाइक चला रहा युवक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मटोखर की ओर से आ रहे ई-रिक्शा में सामने से आ रही बाइक ने इतनी भीषण टक्कर मारी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ई-रिक्शा का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया। इस दुर्घटना में चेवाड़ा निवासी बुखन यादव की पत्नी शांति देवी, अमानतपुर निवासी प्रताप यादव की पत्नी ललिता देवी, देवरा निवासी शिक्षिका नेहा कुमारी, जमालपुर निवासी आकृति देवी, स्टेशन के समीप रहने वाली कालोना देवी, करिहो निवासी ई-रिक्शा चालक अजीत कुमार और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ई-रिक्शा पर सवार कुछ महिलाएं स्कूल ड्यूटी के लिए जा रही थीं, जबकि कुछ मटोखर दह में पूजा-अर्चना करने जा रही थीं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। नगर थाना के एएसआई अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, भोजडीह मोड़ के पास भी एक अन्य ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

2 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
2 hrs ago

शेखपुरा-शेखोपुरसराय मुख्य मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के जमालपुर स्थित सोतवा पुल के समीप एक तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद शराब के नशे में तेज रफ्तार और लहरिया कट बाइक चला रहा युवक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मटोखर की ओर से आ रहे ई-रिक्शा में सामने से आ रही बाइक ने इतनी भीषण टक्कर मारी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ई-रिक्शा का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया। इस दुर्घटना में चेवाड़ा निवासी बुखन यादव की पत्नी शांति देवी, अमानतपुर निवासी प्रताप यादव की पत्नी ललिता देवी, देवरा निवासी शिक्षिका नेहा कुमारी, जमालपुर निवासी आकृति देवी, स्टेशन के समीप रहने वाली कालोना देवी, करिहो निवासी ई-रिक्शा चालक अजीत कुमार और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ई-रिक्शा पर सवार कुछ महिलाएं स्कूल ड्यूटी के लिए जा रही थीं, जबकि कुछ मटोखर दह में पूजा-अर्चना करने जा रही थीं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। नगर थाना के एएसआई अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, भोजडीह मोड़ के पास भी एक अन्य ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

More news from Bihar and nearby areas
  • बिहार के शेखपुरा स्थित अरियरी प्रखंड के दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने सरकार द्वारा निर्मित खेल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान खेल मैदान के निरीक्षण के मौके पर पंचायती राज मंत्री, स्थानीय ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी बात रखी।
    1
    बिहार के शेखपुरा स्थित अरियरी प्रखंड के दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने सरकार द्वारा निर्मित खेल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान खेल मैदान के निरीक्षण के मौके पर पंचायती राज मंत्री, स्थानीय ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी बात रखी।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    2 hrs ago
  • शेखपुरा जिला स्थापना दिवस-2026 के अवसर पर गुरुवार को चेवाड़ा प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक खेल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) प्रमोद कुमार झा द्वारा मेडल एवं मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीआरसी कार्यालय कर्मियों व शिक्षकों की भूमिका रही। इस अवसर पर अनिल कुमार चंद्रवंशी, मुकेश कुमार सिंह, पवन कुमार, कुमार राकेश कुमार, अजय प्रिय, सोनू, मनोज कुमार, बीआरसी ऑपरेटर निवास कुमार, प्रखंड शिक्षा कार्यालय के कर्मी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक सोच को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने तालियों से विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार शाम 4 बजे संपन्न हुआ।
    1
    शेखपुरा जिला स्थापना दिवस-2026 के अवसर पर गुरुवार को चेवाड़ा प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक खेल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) प्रमोद कुमार झा द्वारा मेडल एवं मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीआरसी कार्यालय कर्मियों व शिक्षकों की भूमिका रही। इस अवसर पर अनिल कुमार चंद्रवंशी, मुकेश कुमार सिंह, पवन कुमार, कुमार राकेश कुमार, अजय प्रिय, सोनू, मनोज कुमार, बीआरसी ऑपरेटर निवास कुमार, प्रखंड शिक्षा कार्यालय के कर्मी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक सोच को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने तालियों से विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार शाम 4 बजे संपन्न हुआ।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    20 hrs ago
  • बिहार के लखीसराय जिले स्थित उच्च विद्यालय शरमा में मानव व्यापार, बाल श्रम, बाल विवाह और बंधुआ मजदूरी उन्मूलन के तहत कवच परियोजना द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंटर डायरेक्ट संस्था के प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, प्रसून कुणाल, सुमित कुमार और आनंद कुमार मिश्रा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता कराई गई। "पढ़ने-खेलने की उम्र है, बाल विवाह नहीं" जैसे पोस्टरों के माध्यम से बच्चों ने कुरीतियों के दुष्प्रभावों को सामने रखा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा छात्रों को उनके अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। अभियान के दूसरे चरण में तेतरहाट थाना परिसर में थानाध्यक्ष श्रीमती ईलू उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों और कवच टीम ने सामाजिक स्तर पर बाल अपराधों को जड़ से खत्म करने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी राखी आनंद और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका फरहत जवी विशेष रूप से मौजूद रहीं। थानाध्यक्ष ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण किया जाएगा, जबकि प्रधानाध्यापिका ने इस संयुक्त पहल को बच्चों में चेतना जगाने की दिशा में एक अहम कदम बताया।
    1
    बिहार के लखीसराय जिले स्थित उच्च विद्यालय शरमा में मानव व्यापार, बाल श्रम, बाल विवाह और बंधुआ मजदूरी उन्मूलन के तहत कवच परियोजना द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंटर डायरेक्ट संस्था के प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, प्रसून कुणाल, सुमित कुमार और आनंद कुमार मिश्रा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता कराई गई। "पढ़ने-खेलने की उम्र है, बाल विवाह नहीं" जैसे पोस्टरों के माध्यम से बच्चों ने कुरीतियों के दुष्प्रभावों को सामने रखा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा छात्रों को उनके अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।

अभियान के दूसरे चरण में तेतरहाट थाना परिसर में थानाध्यक्ष श्रीमती ईलू उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों और कवच टीम ने सामाजिक स्तर पर बाल अपराधों को जड़ से खत्म करने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी राखी आनंद और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका फरहत जवी विशेष रूप से मौजूद रहीं। थानाध्यक्ष ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण किया जाएगा, जबकि प्रधानाध्यापिका ने इस संयुक्त पहल को बच्चों में चेतना जगाने की दिशा में एक अहम कदम बताया।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Dharamveerkumar
    1
    Post by Dharamveerkumar
    user_Dharamveerkumar
    Dharamveerkumar
    Artist बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    6 min ago
  • बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग (अवर प्रादेशिक नियोजनालय) द्वारा बाढ़ अनुमंडल के सभी प्रखंडों में युवाओं के लिए बहाली का एक सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। इसके तहत बाढ़ अनुमंडल के सभी प्रखंडों में युवाओं के लिए रोजगार के मौके उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इच्छुक युवा निर्धारित तिथि पर अपने-अपने प्रखंड में जाकर इस बहाली का फायदा उठा सकते हैं।
    1
    बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग (अवर प्रादेशिक नियोजनालय) द्वारा बाढ़ अनुमंडल के सभी प्रखंडों में युवाओं के लिए बहाली का एक सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। इसके तहत बाढ़ अनुमंडल के सभी प्रखंडों में युवाओं के लिए रोजगार के मौके उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इच्छुक युवा निर्धारित तिथि पर अपने-अपने प्रखंड में जाकर इस बहाली का फायदा उठा सकते हैं।
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    7 min ago
  • शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा-शेखोपुरसराय मुख्य मार्ग पर जमालपुर स्थित सोतवा पुल के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल सात लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाइक सवार शराब के नशे में धुत्त था और लहरिया कट चलाते हुए आ रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बाइक सवार अपनी दुर्घटनाग्रस्त बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे में घायल होने वालों में चेवाड़ा निवासी शांति देवी, अमानतपुर की ललिता देवी, देवरा गांव की शिक्षिका नेहा कुमारी, जमालपुर की आकृति देवी, स्टेशन क्षेत्र की कालोना देवी, करिहो निवासी ई-रिक्शा चालक अजीत कुमार और एक अन्य युवक शामिल हैं। ई-रिक्शा में सवार कुछ महिलाएं स्कूल में ड्यूटी के लिए जा रही थीं, जबकि अन्य महिलाएं मटोखर दह में पूजा करने निकली थीं। घटना की सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। नगर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है। पुलिस अब बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फरार बाइक चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है और मामले की आगे की जांच में जुटी है।
    1
    शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा-शेखोपुरसराय मुख्य मार्ग पर जमालपुर स्थित सोतवा पुल के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल सात लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाइक सवार शराब के नशे में धुत्त था और लहरिया कट चलाते हुए आ रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बाइक सवार अपनी दुर्घटनाग्रस्त बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

हादसे में घायल होने वालों में चेवाड़ा निवासी शांति देवी, अमानतपुर की ललिता देवी, देवरा गांव की शिक्षिका नेहा कुमारी, जमालपुर की आकृति देवी, स्टेशन क्षेत्र की कालोना देवी, करिहो निवासी ई-रिक्शा चालक अजीत कुमार और एक अन्य युवक शामिल हैं। ई-रिक्शा में सवार कुछ महिलाएं स्कूल में ड्यूटी के लिए जा रही थीं, जबकि अन्य महिलाएं मटोखर दह में पूजा करने निकली थीं।

घटना की सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। नगर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है। पुलिस अब बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फरार बाइक चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है और मामले की आगे की जांच में जुटी है।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter Sheikhpura, Bihar•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.