logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार के लखीसराय जिले स्थित उच्च विद्यालय शरमा में मानव व्यापार, बाल श्रम, बाल विवाह और बंधुआ मजदूरी उन्मूलन के तहत कवच परियोजना द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंटर डायरेक्ट संस्था के प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, प्रसून कुणाल, सुमित कुमार और आनंद कुमार मिश्रा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता कराई गई। "पढ़ने-खेलने की उम्र है, बाल विवाह नहीं" जैसे पोस्टरों के माध्यम से बच्चों ने कुरीतियों के दुष्प्रभावों को सामने रखा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा छात्रों को उनके अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। अभियान के दूसरे चरण में तेतरहाट थाना परिसर में थानाध्यक्ष श्रीमती ईलू उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों और कवच टीम ने सामाजिक स्तर पर बाल अपराधों को जड़ से खत्म करने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी राखी आनंद और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका फरहत जवी विशेष रूप से मौजूद रहीं। थानाध्यक्ष ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण किया जाएगा, जबकि प्रधानाध्यापिका ने इस संयुक्त पहल को बच्चों में चेतना जगाने की दिशा में एक अहम कदम बताया।

3 hrs ago
user_Vivek Anand
Vivek Anand
रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
3 hrs ago

बिहार के लखीसराय जिले स्थित उच्च विद्यालय शरमा में मानव व्यापार, बाल श्रम, बाल विवाह और बंधुआ मजदूरी उन्मूलन के तहत कवच परियोजना द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंटर डायरेक्ट संस्था के प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, प्रसून कुणाल, सुमित कुमार और आनंद कुमार मिश्रा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता कराई गई। "पढ़ने-खेलने की उम्र है, बाल विवाह नहीं" जैसे पोस्टरों के माध्यम से बच्चों ने कुरीतियों के दुष्प्रभावों को सामने रखा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा छात्रों को उनके अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। अभियान के दूसरे चरण में तेतरहाट थाना परिसर में थानाध्यक्ष श्रीमती ईलू उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों और कवच टीम ने सामाजिक स्तर पर बाल अपराधों को जड़ से खत्म करने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी राखी आनंद और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका फरहत जवी विशेष रूप से मौजूद रहीं। थानाध्यक्ष ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण किया जाएगा, जबकि प्रधानाध्यापिका ने इस संयुक्त पहल को बच्चों में चेतना जगाने की दिशा में एक अहम कदम बताया।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के लखीसराय जिले स्थित उच्च विद्यालय शरमा में मानव व्यापार, बाल श्रम, बाल विवाह और बंधुआ मजदूरी उन्मूलन के तहत कवच परियोजना द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंटर डायरेक्ट संस्था के प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, प्रसून कुणाल, सुमित कुमार और आनंद कुमार मिश्रा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता कराई गई। "पढ़ने-खेलने की उम्र है, बाल विवाह नहीं" जैसे पोस्टरों के माध्यम से बच्चों ने कुरीतियों के दुष्प्रभावों को सामने रखा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा छात्रों को उनके अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। अभियान के दूसरे चरण में तेतरहाट थाना परिसर में थानाध्यक्ष श्रीमती ईलू उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों और कवच टीम ने सामाजिक स्तर पर बाल अपराधों को जड़ से खत्म करने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी राखी आनंद और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका फरहत जवी विशेष रूप से मौजूद रहीं। थानाध्यक्ष ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण किया जाएगा, जबकि प्रधानाध्यापिका ने इस संयुक्त पहल को बच्चों में चेतना जगाने की दिशा में एक अहम कदम बताया।
    1
    बिहार के लखीसराय जिले स्थित उच्च विद्यालय शरमा में मानव व्यापार, बाल श्रम, बाल विवाह और बंधुआ मजदूरी उन्मूलन के तहत कवच परियोजना द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंटर डायरेक्ट संस्था के प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, प्रसून कुणाल, सुमित कुमार और आनंद कुमार मिश्रा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता कराई गई। "पढ़ने-खेलने की उम्र है, बाल विवाह नहीं" जैसे पोस्टरों के माध्यम से बच्चों ने कुरीतियों के दुष्प्रभावों को सामने रखा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा छात्रों को उनके अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।

अभियान के दूसरे चरण में तेतरहाट थाना परिसर में थानाध्यक्ष श्रीमती ईलू उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों और कवच टीम ने सामाजिक स्तर पर बाल अपराधों को जड़ से खत्म करने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी राखी आनंद और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका फरहत जवी विशेष रूप से मौजूद रहीं। थानाध्यक्ष ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण किया जाएगा, जबकि प्रधानाध्यापिका ने इस संयुक्त पहल को बच्चों में चेतना जगाने की दिशा में एक अहम कदम बताया।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से अपनी बात रखे जाने के दौरान सहरसा विधायक आई. पी. गुप्ता के साथ सदन में कथित रूप से अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है।
    1
    बिहार विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से अपनी बात रखे जाने के दौरान सहरसा विधायक आई. पी. गुप्ता के साथ सदन में कथित रूप से अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है।
    user_Jamui Samachar Tak News
    Jamui Samachar Tak News
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    18 min ago
  • शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड मुख्यालय स्थित टाटी नदी के किनारे बड़ी मात्रा में मेडिकल वेस्ट मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से करीब 700 मीटर दक्षिण टाटी नदी के किनारे इस्तेमाल की गई सिरिंज, सुई, ग्लव्स और अन्य खतरनाक जैव-चिकित्सा अपशिष्ट बिखरे पड़े मिले। खुले में पड़े इस कचरे को लेकर लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के बजाय उसे खुले स्थान पर फेंक दिया जाता है। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन और कचरा उठाव से जुड़े ठेकेदार को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने आशंका जताई कि बरसात और बाढ़ के समय यह कचरा नदी के पानी और खेतों में फैल सकता है, जिससे भूजल प्रदूषित होने, संक्रमण फैलने और इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. आशा कुमारी ने नदी किनारे मेडिकल कचरा फेंके जाने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में निस्तारण निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार ही कराया जाता है। दूसरी तरफ, सूत्रों के मुताबिक पूरे मुंगेर प्रमंडल में मेडिकल वेस्ट के निस्तारण का जिम्मा एक निजी कंपनी को सौंपा गया है, लेकिन कंपनी पर नियमित उठाव न करने के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और सुरक्षित निस्तारण की मांग की है।
    3
    शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड मुख्यालय स्थित टाटी नदी के किनारे बड़ी मात्रा में मेडिकल वेस्ट मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से करीब 700 मीटर दक्षिण टाटी नदी के किनारे इस्तेमाल की गई सिरिंज, सुई, ग्लव्स और अन्य खतरनाक जैव-चिकित्सा अपशिष्ट बिखरे पड़े मिले। खुले में पड़े इस कचरे को लेकर लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के बजाय उसे खुले स्थान पर फेंक दिया जाता है। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन और कचरा उठाव से जुड़े ठेकेदार को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने आशंका जताई कि बरसात और बाढ़ के समय यह कचरा नदी के पानी और खेतों में फैल सकता है, जिससे भूजल प्रदूषित होने, संक्रमण फैलने और इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. आशा कुमारी ने नदी किनारे मेडिकल कचरा फेंके जाने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में निस्तारण निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार ही कराया जाता है। दूसरी तरफ, सूत्रों के मुताबिक पूरे मुंगेर प्रमंडल में मेडिकल वेस्ट के निस्तारण का जिम्मा एक निजी कंपनी को सौंपा गया है, लेकिन कंपनी पर नियमित उठाव न करने के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और सुरक्षित निस्तारण की मांग की है।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    40 min ago
  • पटना में जमीन कब्जाने और जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में एक महिला सिपाही ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे और खुद को जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए उच्च पुलिस अधिकारी से मामले में न्याय दिलाने की मांग की है।
    1
    पटना में जमीन कब्जाने और जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में एक महिला सिपाही ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे और खुद को जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए उच्च पुलिस अधिकारी से मामले में न्याय दिलाने की मांग की है।
    user_Mukesh kumar
    Mukesh kumar
    जमुई, जमुई, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार की 10 बड़ी खबरों में कई अहम घटनाएं सामने आई हैं। NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को CBI की ओर से क्लीन चिट मिल गई है। इसके साथ ही चिकन नेक के पास कांग्रेस सांसद की जमीन खरीद को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है और इस पर सियासी बवाल छिड़ गया है। इसके अलावा, राज्य में शराब से लदी एक कार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस बुलेटिन में बिहार की राजनीति, अपराध, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी राज्यभर की सभी अहम घटनाओं और ताज़ा अपडेट्स को शामिल किया गया है।
    1
    बिहार की 10 बड़ी खबरों में कई अहम घटनाएं सामने आई हैं। NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को CBI की ओर से क्लीन चिट मिल गई है। इसके साथ ही चिकन नेक के पास कांग्रेस सांसद की जमीन खरीद को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है और इस पर सियासी बवाल छिड़ गया है।

इसके अलावा, राज्य में शराब से लदी एक कार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस बुलेटिन में बिहार की राजनीति, अपराध, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी राज्यभर की सभी अहम घटनाओं और ताज़ा अपडेट्स को शामिल किया गया है।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    9 hrs ago
  • लखीसराय में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटना एसटीएफ से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कवैया थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए पिता-पुत्र समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से कुल एक अवैध पिस्टल, 70 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन जब्त की हैं। पुलिस टीम ने नगर परिषद के वार्ड संख्या-29 स्थित मकूना गांव में छापेमारी कर रामेश्वर महतो और उसके पुत्र सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। इनके घर से एक अवैध पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने वार्ड संख्या-17 स्थित संसार पोखर निवासी दुर्गी मंडल के घर पर छापेमारी की, जहां से 30 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की गई तथा दुर्गी मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है। इस बात की तफ्तीश की जा रही है कि हथियार और कारतूस कहां से लाए गए थे, इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था और इस गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
    1
    लखीसराय में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटना एसटीएफ से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कवैया थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए पिता-पुत्र समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से कुल एक अवैध पिस्टल, 70 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन जब्त की हैं।

पुलिस टीम ने नगर परिषद के वार्ड संख्या-29 स्थित मकूना गांव में छापेमारी कर रामेश्वर महतो और उसके पुत्र सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। इनके घर से एक अवैध पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने वार्ड संख्या-17 स्थित संसार पोखर निवासी दुर्गी मंडल के घर पर छापेमारी की, जहां से 30 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की गई तथा दुर्गी मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है। इस बात की तफ्तीश की जा रही है कि हथियार और कारतूस कहां से लाए गए थे, इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था और इस गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    10 hrs ago
  • लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित जिला निबंधन कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। निबंधन पदाधिकारी के चैंबर की सीलिंग में हुए शॉर्ट सर्किट के बाद आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे ऑफिस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों व ऑफिस के कर्मचारियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। मामले की जानकारी देते हुए निबंधन पदाधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि उनके चैंबर की सीलिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिसकी वजह से आग पूरे ऑफिस में फैल गई। उन्होंने बताया कि दमकल की टीम को तुरंत सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। इस घटना में चैंबर के अंदर रखा फर्नीचर और कई महत्वपूर्ण कागजात जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं।
    1
    लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित जिला निबंधन कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। निबंधन पदाधिकारी के चैंबर की सीलिंग में हुए शॉर्ट सर्किट के बाद आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे ऑफिस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों व ऑफिस के कर्मचारियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।

मामले की जानकारी देते हुए निबंधन पदाधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि उनके चैंबर की सीलिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिसकी वजह से आग पूरे ऑफिस में फैल गई। उन्होंने बताया कि दमकल की टीम को तुरंत सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। इस घटना में चैंबर के अंदर रखा फर्नीचर और कई महत्वपूर्ण कागजात जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.