logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार की 10 बड़ी खबरों में कई अहम घटनाएं सामने आई हैं। NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को CBI की ओर से क्लीन चिट मिल गई है। इसके साथ ही चिकन नेक के पास कांग्रेस सांसद की जमीन खरीद को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है और इस पर सियासी बवाल छिड़ गया है। इसके अलावा, राज्य में शराब से लदी एक कार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस बुलेटिन में बिहार की राजनीति, अपराध, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी राज्यभर की सभी अहम घटनाओं और ताज़ा अपडेट्स को शामिल किया गया है।

5 hrs ago
user_Rajiv Ranjan
Rajiv Ranjan
Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
5 hrs ago

बिहार की 10 बड़ी खबरों में कई अहम घटनाएं सामने आई हैं। NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को CBI की ओर से क्लीन चिट मिल गई है। इसके साथ ही चिकन नेक के पास कांग्रेस सांसद की जमीन खरीद को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है और इस पर सियासी बवाल छिड़ गया है। इसके अलावा, राज्य में शराब से लदी एक कार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस बुलेटिन में बिहार की राजनीति, अपराध, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी राज्यभर की सभी अहम घटनाओं और ताज़ा अपडेट्स को शामिल किया गया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार की 10 बड़ी खबरों में कई अहम घटनाएं सामने आई हैं। NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को CBI की ओर से क्लीन चिट मिल गई है। इसके साथ ही चिकन नेक के पास कांग्रेस सांसद की जमीन खरीद को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है और इस पर सियासी बवाल छिड़ गया है। इसके अलावा, राज्य में शराब से लदी एक कार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस बुलेटिन में बिहार की राजनीति, अपराध, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी राज्यभर की सभी अहम घटनाओं और ताज़ा अपडेट्स को शामिल किया गया है।
    1
    बिहार की 10 बड़ी खबरों में कई अहम घटनाएं सामने आई हैं। NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को CBI की ओर से क्लीन चिट मिल गई है। इसके साथ ही चिकन नेक के पास कांग्रेस सांसद की जमीन खरीद को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है और इस पर सियासी बवाल छिड़ गया है।

इसके अलावा, राज्य में शराब से लदी एक कार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस बुलेटिन में बिहार की राजनीति, अपराध, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी राज्यभर की सभी अहम घटनाओं और ताज़ा अपडेट्स को शामिल किया गया है।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार के जमुई में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार आक्रोश मार्च निकाला। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर कचहरी चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, NEET मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस का यह आंदोलन जारी रहेगा।
    1
    बिहार के जमुई में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार आक्रोश मार्च निकाला। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर कचहरी चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, NEET मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस का यह आंदोलन जारी रहेगा।
    user_Pinkey Kumari
    Pinkey Kumari
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    17 hrs ago
  • बिहार में बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है। सरकार के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए हैं और अपना प्रदर्शन कर रहे हैं।
    1
    बिहार में बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है। सरकार के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए हैं और अपना प्रदर्शन कर रहे हैं।
    user_Nandan Kumar Paswan
    Nandan Kumar Paswan
    जमुई, जमुई, बिहार•
    19 hrs ago
  • 200 लीटर ड्रम में तैयार जैविक ट्राइकोडर्मा जड़ों को मजबूत कर मिट्टी को स्वस्थ रखता है। इसके साथ ही यह फफूंद रोगों से भी सुरक्षा प्रदान करता है।
    1
    200 लीटर ड्रम में तैयार जैविक ट्राइकोडर्मा जड़ों को मजबूत कर मिट्टी को स्वस्थ रखता है। इसके साथ ही यह फफूंद रोगों से भी सुरक्षा प्रदान करता है।
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    18 hrs ago
  • लखीसराय में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटना एसटीएफ से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कवैया थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए पिता-पुत्र समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से कुल एक अवैध पिस्टल, 70 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन जब्त की हैं। पुलिस टीम ने नगर परिषद के वार्ड संख्या-29 स्थित मकूना गांव में छापेमारी कर रामेश्वर महतो और उसके पुत्र सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। इनके घर से एक अवैध पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने वार्ड संख्या-17 स्थित संसार पोखर निवासी दुर्गी मंडल के घर पर छापेमारी की, जहां से 30 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की गई तथा दुर्गी मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है। इस बात की तफ्तीश की जा रही है कि हथियार और कारतूस कहां से लाए गए थे, इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था और इस गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
    1
    लखीसराय में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटना एसटीएफ से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कवैया थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए पिता-पुत्र समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से कुल एक अवैध पिस्टल, 70 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन जब्त की हैं।

पुलिस टीम ने नगर परिषद के वार्ड संख्या-29 स्थित मकूना गांव में छापेमारी कर रामेश्वर महतो और उसके पुत्र सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। इनके घर से एक अवैध पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने वार्ड संख्या-17 स्थित संसार पोखर निवासी दुर्गी मंडल के घर पर छापेमारी की, जहां से 30 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की गई तथा दुर्गी मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है। इस बात की तफ्तीश की जा रही है कि हथियार और कारतूस कहां से लाए गए थे, इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था और इस गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • शेखपुरा के जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में 24 जुलाई 2026 को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा, जहां कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर मुआवजा, जमीन परिमार्जन, बिजली बिल सुधार, पेयजल आपूर्ति, जमीन मापी, प्राथमिकी दर्ज कराने, मारपीट, रास्ता बनवाने, मृत्यु प्रमाण पत्र, बिजली तार हटवाने, केस उठाने की धमकी, नाली सफाई, शौच जाने के दौरान छेड़खानी, जमाबंदी सुधार, सिंचाई के लिए बोरिंग तार लगवाने, पइन सफाई, राशन कार्ड और रसीद कटवाने से संबंधित मामले आए। इसके अलावा घाटकोसुम्भा उच्च विद्यालय की ढह गई बाउंड्री वॉल की जांच कराने और वृंदावन पहाड़ को विरासत की सूची में शामिल करने की मांग भी रखी गई। जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी बातें सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष जांच व त्वरित निष्पादन के आदेश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि लोगों को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    शेखपुरा के जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में 24 जुलाई 2026 को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा, जहां कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए।

जनसुनवाई में सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर मुआवजा, जमीन परिमार्जन, बिजली बिल सुधार, पेयजल आपूर्ति, जमीन मापी, प्राथमिकी दर्ज कराने, मारपीट, रास्ता बनवाने, मृत्यु प्रमाण पत्र, बिजली तार हटवाने, केस उठाने की धमकी, नाली सफाई, शौच जाने के दौरान छेड़खानी, जमाबंदी सुधार, सिंचाई के लिए बोरिंग तार लगवाने, पइन सफाई, राशन कार्ड और रसीद कटवाने से संबंधित मामले आए। इसके अलावा घाटकोसुम्भा उच्च विद्यालय की ढह गई बाउंड्री वॉल की जांच कराने और वृंदावन पहाड़ को विरासत की सूची में शामिल करने की मांग भी रखी गई।

जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी बातें सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष जांच व त्वरित निष्पादन के आदेश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि लोगों को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    43 min ago
  • गिरिडीह के तिसरी प्रखण्ड मुख्यालय गमहारियाटांड़ स्थित नवनिर्मित पार्क के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। अनियंत्रित होकर एक बाइक पहले सड़क किनारे महुआ के पेड़ से टकराई और फिर सामने से आ रही पिकअप वाहन में जा घुसी। बाइक सवार ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था, इसके बावजूद ईश्वर की असीम कृपा से दोनों चालकों की जान बाल-बाल बच गई। गिरिडीह के बुढ़िया खाद निवासी मो. जैद (पिता सुल्तान अंसारी) अपनी यमाहा R15 बाइक (WB 08F 9829) से तिसरी स्थित अपने रिश्तेदार के घर आ रहे थे। पार्क के पास बाइक अनियंत्रित होकर बाएं साइड स्थित पेड़ से टकराई और सड़क पर चढ़ते ही बिहार शरीफ में मछली पहुंचाकर आसनसोल लौट रहे कुणाल पासवान की पिकअप (WB 37M 1723) के दाहिने हिस्से से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला दाहिना टायर ब्लास्ट हो गया और बाइक का हैंडल पूरी तरह टेढ़ा हो गया। बिना हेलमेट के भी बाइक सवार का सुरक्षित बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही तिसरी थाना के सब इंस्पेक्टर मो. मूसा सदल बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
    4
    गिरिडीह के तिसरी प्रखण्ड मुख्यालय गमहारियाटांड़ स्थित नवनिर्मित पार्क के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। अनियंत्रित होकर एक बाइक पहले सड़क किनारे महुआ के पेड़ से टकराई और फिर सामने से आ रही पिकअप वाहन में जा घुसी। बाइक सवार ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था, इसके बावजूद ईश्वर की असीम कृपा से दोनों चालकों की जान बाल-बाल बच गई।

गिरिडीह के बुढ़िया खाद निवासी मो. जैद (पिता सुल्तान अंसारी) अपनी यमाहा R15 बाइक (WB 08F 9829) से तिसरी स्थित अपने रिश्तेदार के घर आ रहे थे। पार्क के पास बाइक अनियंत्रित होकर बाएं साइड स्थित पेड़ से टकराई और सड़क पर चढ़ते ही बिहार शरीफ में मछली पहुंचाकर आसनसोल लौट रहे कुणाल पासवान की पिकअप (WB 37M 1723) के दाहिने हिस्से से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला दाहिना टायर ब्लास्ट हो गया और बाइक का हैंडल पूरी तरह टेढ़ा हो गया। बिना हेलमेट के भी बाइक सवार का सुरक्षित बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही तिसरी थाना के सब इंस्पेक्टर मो. मूसा सदल बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
    user_अजय प्रजापति
    अजय प्रजापति
    पत्रकार Tisri, Giridih•
    59 min ago
  • देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ कड़े फैसले लेने जा रही है और इस मुद्दे पर कैबिनेट में सख्त निर्णय लिया जाएगा। साथ ही, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संसद में जल्द नया विधेयक (बिल) लाने की बात कही गई है। सरकार का कहना है कि युवाओं के भविष्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पेपर लीक रोकने के लिए कानूनी व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।
    1
    देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ कड़े फैसले लेने जा रही है और इस मुद्दे पर कैबिनेट में सख्त निर्णय लिया जाएगा। साथ ही, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संसद में जल्द नया विधेयक (बिल) लाने की बात कही गई है।

सरकार का कहना है कि युवाओं के भविष्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पेपर लीक रोकने के लिए कानूनी व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.