Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार में बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है। सरकार के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए हैं और अपना प्रदर्शन कर रहे हैं।
Nandan Kumar Paswan
बिहार में बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है। सरकार के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए हैं और अपना प्रदर्शन कर रहे हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के जमुई में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार आक्रोश मार्च निकाला। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर कचहरी चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, NEET मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस का यह आंदोलन जारी रहेगा।1
- बिहार में बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है। सरकार के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए हैं और अपना प्रदर्शन कर रहे हैं।1
- जमुई प्रखंड के अमरथ गांव में जिला प्रशासन के निर्देश पर सरकारी पईन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू की गई। मजिस्ट्रेट की निगरानी और जमुई अंचलाधिकारी सौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से नहर पर बने स्थायी और अस्थायी आशियानों को ध्वस्त कर दिया गया। पईन पर वर्षों से अवैध निर्माण कर मकान और झोपड़ियां बना ली गई थीं, जिससे जल निकासी बाधित हो रही थी और बरसात के दिनों में ग्रामीणों के घरों में पानी घुसने के साथ जलजमाव की समस्या पैदा हो रही थी। अंचलाधिकारी सौरव कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद जब निर्माण नहीं हटाए गए, तब प्रशासन को जेसीबी के माध्यम से कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी भूमि, पईन, आहर, पोखर और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन ने लोगों से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न करने और प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की है। अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिकारियों को ग्रामीणों के आक्रोश और तीव्र विरोध का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान एक विधवा महिला ने अंचलाधिकारी व पूरी टीम पर मनमानी और लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी निजी जमीन पर बनी झोपड़ी को भी जेसीबी से हटा दिया गया है जो पूरी तरह गलत है। हालांकि, मौके पर भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के कारण विरोध निष्प्रभावी रहा और प्रशासनिक टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करा लिया।1
- जमुई में 10 डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर कोर्ट का फैसला आ गया है। अदालत ने इस मामले में निर्णय विजय कुमार सिंह के पक्ष में सुनाया है।1
- जमुई जिले के चकाई प्रखंड स्थित नवीन प्राथमिक विद्यालय तेतरिया में शिक्षा व्यवस्था में गंभीर अनियमितताओं का मामला उजागर हुआ है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) संजय कुमार द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में फर्जी नामांकन, छह महीने से बंद मध्याह्न भोजन, ऑनलाइन उपस्थिति में गड़बड़ी और सरकारी राशि के कथित दुरुपयोग जैसी कई बातें सामने आई हैं। जांच में पाया गया कि विद्यालय में नामांकित 67 बच्चों को पिछले छह महीनों से मध्याह्न भोजन नहीं मिला था। निरीक्षण के समय विद्यालय में राशन, गैस चूल्हा और भोजन बनाने के बर्तन तक मौजूद नहीं थे। इसके अलावा, स्कूल के चार कमरों में से दो लंबे समय से बंद पाए गए और बच्चों की उपस्थिति भी 8 जुलाई के बाद दर्ज नहीं की गई थी। जांच के दौरान सहायक शिक्षिका की ऑफलाइन और ऑनलाइन उपस्थिति में भी अंतर देखा गया, जिस पर बीईओ ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेज दी गई है। इसके साथ ही संबंधित शिक्षिकाओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और एमडीएम मद की राशि की वसूली की सिफारिश की गई है।1
- बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन के जरिए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अपना तीखा आक्रोश जाहिर किया है।1
- जमुई में एक किराये के कमरे में रहने वाली बीए की छात्रा ने फांसी लगा ली है। वह महज 15 दिन पहले ही इस शहर में आई थी और यहां किराए का कमरा लेकर रह रही थी।1