Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के रायसेन में फिक्स डिपॉजिट के नाम पर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले में की जा रही पूछताछ के दौरान अब और भी कई बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।
Vineet maheshwari
मध्य प्रदेश के रायसेन में फिक्स डिपॉजिट के नाम पर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले में की जा रही पूछताछ के दौरान अब और भी कई बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- मध्य प्रदेश के रायसेन में फिक्स डिपॉजिट के नाम पर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले में की जा रही पूछताछ के दौरान अब और भी कई बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।1
- रायसेन में बारिश थमने के कारण धान के खेत खाली पड़े हुए हैं। क्षेत्र में इस सीजन में सामान्य की तुलना में केवल 18 फीसदी पानी ही बरसा है। बारिश की इस भारी कमी के कारण जल संकट खड़ा हो गया है, जिससे जिले के 62 में से 52 डैम और तालाब सूखे पड़े हैं।1
- विदिशा जिले के बासौदा तहसील अंतर्गत ग्राम उहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 13 जुलाई 2026 को एक विशेष सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और एसडीओपी श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में जिलेभर में यह प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यातायात प्रभारी गंजबासौदा निरीक्षक एन.एस. सिंह लोधी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ को सड़क दुर्घटनाओं के कारणों तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही, उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे राहवीर योजना, कैशलेस उपचार योजना और हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना की भी विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति की तत्काल सहायता की जा सके और उन्हें कानूनी प्रावधानों व सुविधाओं का लाभ मिल सके। यातायात नियमों के अलावा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। अंत में विदिशा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन कर स्वयं व दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें, नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।4
- भोपाल की रक्षा विहार कॉलोनी में एक बोर्ड लगाने को लेकर विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि मौके पर हाथापाई की स्थिति बन गई। इस हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामले को शांत कराया।1
- भोपाल के नगर निगम जोन 3 में नगर निगम की गाड़ियों का उपयोग निजी कार्य के लिए किए जाने का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला सीधे तौर पर नगर निगम जोन 3 के एक अधिकारी से जुड़ा हुआ है, जहाँ सरकारी वाहनों का इस्तेमाल व्यक्तिगत और निजी कामों के लिए किया जा रहा है।1
- रायसेन के विदिशा रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मुख्य शाखा पर आज उपभोक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। दरअसल, पिछले दिनों इस एसबीआई कियोस्क (ग्राहक सेवा केंद्र) में लाखों रुपये की हेराफेरी और धोखाधड़ी का बड़ा मामला उजागर हुआ था। पीड़ित खाताधारकों का आरोप है कि कियोस्क संचालक ने उनके खातों से धोखाधड़ी कर पैसे गायब कर दिए, जिससे अपनी जीवनभर की कमाई डूबने पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी कियोस्क संचालक गोपाल राजपूत को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस और बैंक प्रबंधन मिलकर इस पूरे घोटाले की जांच में जुटे हैं।1
- रायसेन के भोपाल रोड स्थित सदलातपुर घाटी पर सोमवार सुबह ईंटों से भरा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक के नीचे चालक और हेल्पर दब गए। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घटना को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों को बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए। सूचना मिलते ही सैंडोरा चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे फंसे चालक और हेल्पर को बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल भेजा। सैंडोरा चौकी प्रभारी शैलेंद्र के अनुसार, यह मिनी ट्रक रायसेन से भोपाल ईंट लेकर जा रहा था, तभी सदलातपुर घाटी पर अचानक इसका स्टीयरिंग फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक और हेल्पर को गंभीर चोटें आई हैं और ट्रक के कांच टूटने के कारण उनके शरीर में कांच के टुकड़े भी धंस गए हैं। हादसे की वजह से भोपाल-रायसेन मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों ने ट्रक को हटाकर सुचारु कराया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने लापरवाही पर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि ईंटों के परिवहन में लगे कई मिनी ट्रक बेहद जर्जर हालत में सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन वाहनों की फिटनेस और नियमित रखरखाव की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते आए दिन ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं।1