*औरंगाबाद से बड़ी खबर* औरंगाबाद मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, थानाध्यक्ष की हालत गंभीर औरंगाबाद।जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार गांव में किसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान एक पक्ष उग्र हो गया और अचानक पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता, एसआई अजय खरवार, दारोगा पुष्प कुमारी और एक महिला सिपाही घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य तीन पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में छापेमारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
*औरंगाबाद से बड़ी खबर* औरंगाबाद मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, थानाध्यक्ष की हालत गंभीर औरंगाबाद।जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार गांव में किसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान एक पक्ष उग्र हो गया और अचानक पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता, एसआई अजय खरवार, दारोगा पुष्प कुमारी और एक महिला सिपाही घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य तीन पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में छापेमारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- बनारस में 9 साल में ऐसा पहली बार हुआ. CM योगी के मंच पर होने के बावजूद पूरा पंडाल खाली हो गया अंत तक कुछ BJP पदाधिकारी,पत्रकार और पुलिसकर्मी ही टीके रहे. बनारस में 9 साल में ऐसा पहली बार हुआ. CM योगी के मंच पर होने के बावजूद पूरा पंडाल खाली हो गया अंत तक कुछ BJP पदाधिकारी,पत्रकार और पुलिसकर्मी ही टीके रहे.1
- पितृपक्ष मेला की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन गया जी धर्मशाला का किया निरीक्षण l समाहरणालय, गया (जिला जन सम्पर्क शाखा) *पितृपक्ष मेला की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन "गया जी धर्मशाला" का किया निरीक्षण* गया, 29 जुलाई, 2026 पितृपक्ष मेला-2026 के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आवासन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चांदचौरा, गया में निर्माणाधीन "गया जी धर्मशाला" का आज जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा स्थल पर उपस्थित बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अभियंताओं एवं संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि धर्मशाला के प्रथम ब्लॉक में निर्मित 65 कमरों को सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ पूर्ण रूप से तैयार कर 10 सितंबर तक उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाए, ताकि पितृपक्ष मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने परिसर में पार्किंग व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि वाहनों के सुगम आवागमन एवं सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए आवश्यक सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पार्किंग क्षेत्र को भी 10 सितंबर तक पूरी तरह विकसित एवं व्यवस्थित कर लिया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान लाखों श्रद्धालु गया पहुंचते हैं और उनके ठहरने की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। निर्माणाधीन "गया जी धर्मशाला" श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण आवासीय सुविधा सिद्ध होगी तथा इससे मेला अवधि में आवासन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी, पंडा समाज के लोग उपस्थित थे।1
- वार्ड 38 पीडीएस मामला: डीलर हटा, अब पूरे सिंडिकेट की जांच हो—जनता की मांग।1
- भारतीय संस्कृति में गुरु ही वह दिव्य शक्ति हैं, जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं।- डा मनीष पंकज मिश्रा गया जी।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर ने स्थानीय श्री रामानुज मठ में पहुंचकर पूज्य स्वामी जी वेंकटेश प्रर स्वामी जी को अंगवस्त्र, भगवान बुद्ध का स्मृति चिन्ह एबं बैग कलम डायरी देकर सम्मान किया तथा चरण स्पर्शकरआशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थितसभीकार्यकर्ताओं ने भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व को स्मरण करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को समाज की अमूल्य धरोहर बताया।इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही वह दिव्य शक्ति हैं, जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि संसार में गुरु से बढ़कर कोई श्रेष्ठ नहीं है, क्योंकि गुरु ही मनुष्य को सही मार्ग दिखाकर उसके व्यक्तित्व, चरित्र और जीवन का निर्माण करते हैं। गुरु के सान्निध्य से व्यक्ति संस्कारवान,कर्तव्यनिष्ठ और राष्ट्रभक्त बनता है।उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है। भगवान श्रीकृष्ण से लेकर महर्षि वेदव्यास तक, हमारे ऋषि-मुनियों ने ज्ञान और संस्कृति के संरक्षण में अतुलनीय योगदान दिया है। गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदानकरताहैउपस्थित लोगों ने पूज्य स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त कर समाज में नैतिक मूल्यों, सेवा, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर बबलू गुप्ता मंटू कुमार1
- बोधगया में बिना नंबर प्लेट दौड़ रहीं नगर परिषद की कचरा गाड़ियां! नियमों पर उठे सवाल, कार्यपालक पदाधिकारी की चुप्पी चर्चा में ट्रेंडिंग #1
- सभी को सचेत हो जाइए कितने अधिकारी पदाधिकारी सत्ता पर बैठे उन सभी दलालों को कहना चाहता हूं की जल्दी-जल्दी अपना कार्य पूरा कर लीजिए1
- बरसात में ही सूखे जैसे हालात! भूजल स्तर गिरने से बढ़ी किसानों की चिंता, धान रोपनी पर संकट मदनपुर प्रखंड की चेई नवादा पंचायत के पलकिया गांव समेत आसपास के कई गांवों में पर्याप्त बारिश नहीं होने से भूजल स्तर लगातार नीचे खिसक रहा है। इससे किसानों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी गहरी चिंता व्याप्त है। खेतों की सिंचाई के लिए किसान समरसेबल बोरिंग पर निर्भर हैं, जिसके कारण भूजल तेजी से नीचे जा रहा है। पलकिया निवासी एवं चेई नवादा पंचायत के सरपंच परमानन्द सिंह ने बताया कि बारिश नहीं होने से किसान मजबूरी में बोरिंग के पानी से धान की रोपाई कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसी तरह भूजल का दोहन जारी रहा तो आने वाले दिनों में पेयजल का भी गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। कई चापाकल पहले ही जवाब दे चुके हैं और समरसेबल से भी पानी का स्तर लगातार घट रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात का मौसम अभी समाप्त नहीं हुआ, लेकिन बादल आने के बावजूद बारिश नहीं हो रही है। आहर, पोखर, नहर और नदियों में पर्याप्त पानी नहीं है, जिससे सिंचाई के संसाधन लगभग समाप्त हो चुके हैं। किसान अब धान रोपनी से भी पीछे हटने लगे हैं और सुखाड़ की आशंका गहराती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भूजल संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने, बोरिंग से अंधाधुंध पानी निकालने पर नियंत्रण लगाने तथा किसानों के लिए वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। #BreakingNews #Madanpur #Aurangabad #Palakiya #Cheinawada #BiharNews #GroundWater #WaterCrisis #Farmers #PaddyCultivation #DroughtAlert #Agriculture #BharatCrimeLiveNews1
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं विनम्रतापूर्वक अनुरोध करना चाहता हूं कि जिस असंसदीय शब्द का प्रयोग विपक्ष के नेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं विनम्रतापूर्वक अनुरोध करना चाहता हूं कि जिस असंसदीय शब्द का प्रयोग विपक्ष के नेता (LoP) द्वारा किया गया है उसे कार्यवाही से हटा दिया जाए और मैं अपनी तरफ के सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे शांति बनाए रखें और उन्हें सुनें।"1
- विक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के कृषि साख सहयोग समिति मंगरवलिया का चूनाव ,परिभ्रमण में परिचर्चा राजपुर प्रखंड के मंगरवलिया में पैक्स के लिए हो रहे चुनाव में परिभ्रमण के दौरान मिले पैक्स प्रत्याशी से। निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रविशंकर दुबे से हुई बातचीत के अंश।4